लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नील माधव पंडा

सूची नील माधव पंडा

नील माधव पंडा (जन्म: १८ अक्टोबर, १९७३) निर्माता-निर्देशक हैं। उनकी निर्देशित फ़िल्म 'आई एम कलाम' बहुत सारे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है।.

6 संबंधों: बबलू हैप्पी है, मनीष मुंदड़ा, आई एम कलाम, कड़वी हवा, 2011 की बॉलीवुड फ़िल्में, 2014 की बॉलीवुड फिल्में

बबलू हैप्पी है

संगीत- शंकर महादेवन बबलू हैप्पी है नील माधव पंडा द्वारा निर्देशित २०१४ की हिन्दी फ़िल्म है। नील माधव पंडा ने इससे पहले आय एम कलाम और जलपरी जैसी फ़िल्मों का निर्देशन किया है। बबलू हैप्पी है आज के युवाओं की कहानी है। वो मल्टीपलेक्सों और कारों में प्यार और सम्भोग को सोचते हैं। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में सहिल आनन्द, एरिका फर्नांडीस, सुमित सूरी, अमोल पराशर और प्रीत कमल हैं। फ़िल्म में अनु चौधरी और परवीन डबास भी सहायक भूमिका में अभिनय करते हैं। पहले फ़िल्म का नाम "लव इज़ नोट मैथेमेटिक्स" (हिन्दी: प्यार गणित नहीं है) रखा गया था। फ़िल्म ७ फ़रवरी २०१४ को अन्य बॉलीवुड फ़िल्मों हंसी तो फंसी, हार्टलेस और या रबा के साथ जारी की गई। .

नई!!: नील माधव पंडा और बबलू हैप्पी है · और देखें »

मनीष मुंदड़ा

मनीष मुंदड़ा फ़िल्म निर्माण कंपनी दृश्यम् फिल्म्स के संस्थापक और फिल्म निर्माता हैं। मनीष ने एक छोटे से अंतराल में बेहतरीन कथ्य वाली फिल्मों के निर्माण के जरिए युवा और नए फिल्मकारों के लिए एक नया मंच उपलब्ध करवाया है। बतौर निर्माता मनीष की फिल्म न्यूटन (फिल्म) को 90वें ऑस्कर सम्मान-2018 के लिए सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म की श्रेणी में भारत की ओर से आधिकारिक फिल्म के रूप में एंट्री दी गई है। .

नई!!: नील माधव पंडा और मनीष मुंदड़ा · और देखें »

आई एम कलाम

आई एम कलाम नील माधव पंडा द्वारा निर्देशित व स्माइल फाउंडेशन द्वारा निर्मित 2011 की हिन्दी फिल्म है। इसकी कहानी एक गरीब राजस्थानी लड़के छोटू जो भूतपूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम से प्रेरित है, के चारों और घूमती है साजिश भारत के पूर्व राष्ट्रपति, छोटू के चरित्र हर्ष मायर, जो दिल्ली की एक झुग्गी बस्ती में रहने वाला लड़का है, ने निभाया है। इसे विभिन्न फिल्म समारोहों में प्रदर्शित किया गया और इसे कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए, 12 मई 2010 को ये 63 वें कान फिल्म समारोह के बाजार खंड में दिखाई गई। .

नई!!: नील माधव पंडा और आई एम कलाम · और देखें »

कड़वी हवा

कड़वी हवा नवंबर 2017 के आखिरी सप्ताह में रिलीज हुई एक हिंदी फिल्म है। फिल्म का निर्देशन नील माधव पांडा ने किया है जबकि इसके निर्माता दृश्यम फिल्म्स, अक्षय परीजा और नील माधव पांडा हैं। फिल्म जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर आधारित है। कड़वी हवा 24 नवंबर 2017 को रिलीज हुई। गंभीर विषय पर आधारित होने के बावजूद यह कला फिल्म या जलवायु परिवर्तन पर आधारित वृत्तचित्र नहीं है बल्कि मनोरंजन फिल्म है। अप्रैल 2017 में संपन्न हुए 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में नील माधव पांडा की ताजा फिल्म ‘कड़वी हवा’ का विशेष तौर पर जिक्र (स्पेशल मेंशन) किया गया। .

नई!!: नील माधव पंडा और कड़वी हवा · और देखें »

2011 की बॉलीवुड फ़िल्में

यह बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री द्वारा २०११ में निर्मित फ़िल्मों की सूची है। वर्ष के दौरान व्यावसायिक तौर पर एवं समीक्षकों की दृष्टि से विभिन्न सफल फ़िल्में जारी की गई। आठ फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली शीर्ष 30 हिन्दी फ़िल्मों की सूची में जगह बनाई। प्रमुख दर्शनीय फ़िल्मों का संक्षिप्त विश्लेषण निम्न प्रकार है.

नई!!: नील माधव पंडा और 2011 की बॉलीवुड फ़िल्में · और देखें »

2014 की बॉलीवुड फिल्में

यह वर्ष 2014 में प्रदर्शित हुई बॉलीवुड फ़िल्मों की सूची है। .

नई!!: नील माधव पंडा और 2014 की बॉलीवुड फिल्में · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

Nila Madhab Panda

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »