लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नीबू

सूची नीबू

नीबू का वृक्ष नीबू (Citrus limon, Linn.) छोटा पेड़ अथवा सघन झाड़ीदार पौधा है। इसकी शाखाएँ काँटेदार, पत्तियाँ छोटी, डंठल पतला तथा पत्तीदार होता है। फूल की कली छोटी और मामूली रंगीन या बिल्कुल सफेद होती है। प्रारूपिक (टिपिकल) नीबू गोल या अंडाकार होता है। छिलका पतला होता है, जो गूदे से भली भाँति चिपका रहता है। पकने पर यह पीले रंग का या हरापन लिए हुए होता है। गूदा पांडुर हरा, अम्लीय तथा सुगंधित होता है। कोष रसयुक्त, सुंदर एवं चमकदार होते हैं। नीबू अधिकांशत: उष्णदेशीय भागों में पाया जाता है। इसका आदिस्थान संभवत: भारत ही है। यह हिमालय की उष्ण घाटियों में जंगली रूप में उगता हुआ पाया जाता है तथा मैदानों में समुद्रतट से 4,000 फुट की ऊँचाई तक पैदा होता है। इसकी कई किस्में होती हैं, जो प्राय: प्रकंद के काम में आती हैं, उदाहरणार्थ फ्लोरिडा रफ़, करना या खट्टा नीबू, जंबीरी आदि। कागजी नीबू, कागजी कलाँ, गलगल तथा लाइम सिलहट ही अधिकतर घरेलू उपयोग में आते हैं। इनमें कागजी नीबू सबसे अधिक लोकप्रिय है। इसके उत्पादन के स्थान मद्रास, बंबई, बंगाल, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र हैदराबाद, दिल्ली, पटियाला, उत्तर प्रदेश, मैसूर तथा बड़ौदा हैं। नीबू की उपयोगिता जीवन में बहुत अधिक है। इसका प्रयोग अधिकतर भोज्य पदार्थों में किया जाता है। इससे विभिन्न प्रकार के पदार्थ, जैसे तेल, पेक्टिन, सिट्रिक अम्ल, रस, स्क्वाश तथा सार (essence) आदि तैयार किए जाते हैं। .

45 संबंधों: चिकन मखानी, एलिसाण्ट प्रान्त, दोलमा, निम्बू-वंश, नीबू की किस्में, पनीर टिक्का, पादप प्रवर्धन, पीएच मापक, पीला, फलों की सूची, फ़्लोरिडा, फ्रेंच फ्राइज़, भारतीय अचारों की सूची, भेलपूरी, मणिपुर, मरे-डार्लिंग बेसिन, मिरिंडा, मुंहासे, मेघालय, रसायन विज्ञान, लस्सी, लाइम (रंग), लिट्टी चोखा, शर्बत, सदाबहार, सांस की दुर्गंध, सिट्रिक अम्ल, सिंचाई, सूप, हिमाचल प्रदेश, हुमायूँ का मकबरा, जनन, वानस्पतिक नाम, विटामिन सी, विष प्रतिकारक, गलगल, गैलापागोस द्वीपसमूह, आहारीय कैल्शियम, कब्ज, क़सीम प्रान्त, कागजी नींबू, कृषि जिंसों के सबसे बड़े उत्पादक देशों की सूची, कैन, केशों की देखभाल, अफ़्रीका

चिकन मखानी

चिकन मखानी एक लोकप्रिय भारतीय पंजाबी व्यंजन है। .

नई!!: नीबू और चिकन मखानी · और देखें »

एलिसाण्ट प्रान्त

एलिसांट प्रान्त (स्पेनी: Alicante) स्पेन का पाँचवा सबसे बड़ा प्रान्त है जिसकी कुल जनसंख्या १७,५०,००० है और यह वैलेंसियाई समुदाय में दूसरा सबसे बड़ा प्रान्त है। यह भूमध्यसागर तट से लगते स्पेन के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। इसकी राजधानी एलिसाण्ट है, जो एक बन्दरगाह नगर/कस्बा है। यह एक वाणिज्यिक नगर है और यहाँ सन्त बारब्रा कैसल जैसे स्मारक हैं। अन्य प्रमुख नगर है एल्ची (Elche), जिसकी जनसंख्या २,१५,००० है। यहाँ खजूर के बहुत से वृक्ष हैं और यहाँ का प्रमुख उद्योग है जूता-उद्योग; टोर्‍रीविएजा (Torrevieja), जनसंख्या एक लाख, यह एक पर्यटक केन्द्र है और यहाँ विश्व प्रसिद्ध हबानेरास प्रतियोगिता आयोजित होती है; ओरिहुएला (Orihuela), जनसंख्या ७५,०००, प्रमुख कृषि केन्द्र; बेनिडोर्म (Benidorm), जनसंख्या ६७,०००, भूमध्यसागरीय क्षेत्र का मैनहट्टन; एल्कोय (Alcoy), जनसंख्या ६०,०००, वस्त्रोद्योग केन्द्र और एल्डा (Elda), जनसंख्या ५५,०००, जूता उद्योग। यहाँ की सबसे प्रमुख नदी सिगूरा (Segura) है, जो दक्षिणी भाग में बहती है और एलिसाण्ट, एल्ची, टोर्‍रीविएजा, ओरिहुएला और अन्य नगरों को जल उपलब्ध कराती है। अन्य नदियाँ हैं: विनालोपो (Vinalopo), सेर्पिस (Serpis), एमाडोरियो (Amadorio), भेड़ों की घाटी (Rambla de las Ovejas) और मोन्नीग्र (Monnegre)। सबसे बड़ा पहाड़ एटाना (Aitana) है और अन्य पर्वत हैं मारियोला (Mariola), पुइग बैल्ल (Puig Bell), मैग्मो (Maigmo) और एलिसांट के निकट गोल्ड हैड (Gold Head)। तटीय क्षेत्रों पर बहुत से द्वीप हैं, जिनमें प्रमुख है, टाबार्का (Tabarca) और एक अन्य है, बेनिडोर्म द्वीप (Benidorm island)। इस प्रान्त की प्रमुख आर्थिक गतिविधियाँ हैं, पर्यटन, उद्योग (जूता, कालीन, खेल-सामग्री, गुड़िया, वस्त्र) और लाभवार फलों जैसे सन्तरे, नीम्बू, टमाटर, बादाम, मदिरा आदि की आधुनिक खेती। यहाँ के दो प्रमुख विश्वविद्यालय हैं: एलिसाण्ट विश्वविद्यालय और माइकल हर्नान्डेज़ विश्वविद्यालय .

नई!!: नीबू और एलिसाण्ट प्रान्त · और देखें »

दोलमा

दोल्मा बाल्कन, काकेशस, रूस और मध्य एशिया के समेत मध्य पूर्व और आसपास के इलाक़ों में बनता आम सब्ज़ी वाला पकवान है। भराई सामग्री की आम सब्ज़ियों में टमाटर, मिर्च, प्याज़, शकरकन्द, बैंगन, और लहसुन शामिल हैं। भराई में गोश्त को शामिल करना ज़रूरी नहीं है। गोश्त दोमा को आम तौर पर गर्मा-गर्म अंडा-नींबू या लहसुन की चटनी से परोसा जाता है और बिना गोश्त वालों को ठण्डा परोसा जाता है। भराई सामग्री की सब्ज़ियों को इटालवी पकवान में ripieni "रिपिएनी" कहते है। अंगूर या गोभी पत्तों के पकवान जिसको भरत से भी लपेटा होता है, उसको दोलमा या यपर्क दोलमा (पत्तों का दोलमा) भी कहते है। .

नई!!: नीबू और दोलमा · और देखें »

निम्बू-वंश

निम्बू-वंश एक पादप वंश है, जो रुटेसी (Rutaceae) कुल के पुष्पीय पादपों का वंश है। इनकी उत्पत्ति दुनिया के उष्णकटिबंधीय और उपोष्ण दक्षिण पूर्वी क्षेत्रों में हुई है। इस वंश की वर्गिकी और क्रमबद्धता जटिल है और इसकी प्राकृतिक प्रजातियों की सटीक संख्या अस्पष्ट है, क्योंकि कई ज्ञात प्रजातियां कृंतकीय रूप से विकसित संकर प्रजाति हैं और इस बात के आनुवंशिक साक्ष्य हैं कि कुछ जंगली, विशुद्ध-प्रजनित वास्तव मे संकर, मूल की हैं। निम्बू-वंश के कृषि योग्य फल मूलतः चार पैतृक प्रजातियों से संबंधित हैं। वाणिज्यिक रूप से कृषि योग्य प्राकृतिक और मूल संकर प्रजातियों मे महत्वपूर्ण फल हैं, संतरा, चकोतरा, नीबू, नारंगी और किन्नू। .

नई!!: नीबू और निम्बू-वंश · और देखें »

नीबू की किस्में

विश्व में सबसे अधिक नीबू का उत्पादन भारत में होता है। यह विश्व के कुल नीबू उत्पादन का १६ प्रतिशत भाग उत्पन्न करता है। मैक्सिको, अर्जेन्टीना, ब्राजील एवं स्पेन अन्य मुख्य उत्पादक देश हैं। नीबू, लगभग सभी प्रकार की भूमियों में सफलतापूर्वक उत्पादन देता है परन्तु जीवांश पदार्थ की अधिकता वाली, उत्तम जल निकास युक्त दोमट भूमि, जिसकी गहराई २-२.५ मी.या अधिक हो, आदर्श मानी जाती है। भूमि का पी-एच ६.५-७.० होने से सर्वोत्तम वृद्धि और उपज मिलती है। नीबू की कुछ प्रमुख किस्में हैं: -.

नई!!: नीबू और नीबू की किस्में · और देखें »

पनीर टिक्का

पनीर टिक्का एक पंजाबी व्यंजन है। इस व्यंजन में पनीर के टुकड़ों को मसाले में डुबोकर तन्दूर में पकाया जाता है। यह एक शाकाहारी व्यंजन है और यह व्यंजन काफी लोकप्रिय है भारत तथा कुछ अन्य देश जैसे अमेरिका जहाँ भारतीय मूल के निवासी रहते हैं। पनीर टिक्का एक भारतीय व्यंजन है जो पनीर के टुकडो को मसाले में लपेटकर और तंदूर (ग्रील्ड) में पकाया जाता हैं। यह चिकन टिक्का और अन्य मांसाहारी व्यंजनों का शाकाहारी विकल्प है। यह एक लोकप्रिय पकवान है जो भारत और देशों में व्यापक रूप से एक भारतीय डायस्पोरा के साथ उपलब्ध है। .

नई!!: नीबू और पनीर टिक्का · और देखें »

पादप प्रवर्धन

पौधों में अन्य जीवों की भांति अपने जैसे पौधे पैदा करने की क्षमता होती है, पादप प्रवर्धन (Plant Propagation) कहते हैं। यह कार्य पौधों में अनेक प्रकार से होता है। इसे मुख्यत: तीन मौलिक भागों में विभाजित किया जा सकता है।.

नई!!: नीबू और पादप प्रवर्धन · और देखें »

पीएच मापक

एक पीएच मापक यंत्र पीएच मापक द्रव्यों की अम्लीयता और क्षारीयता यानि पीएच का स्तर मापन करने हेतु उपकरण होता है। इसके द्वारा जांचे गए द्रव्य में अम्लीयता और क्षारीयता का स्तर बराबर रहता है, तो वह द्रव्य उदासीन होता है। कई अर्ध-तरल पदार्थों की जांच हेतु विशेष प्रोब्स का प्रयोग भी किया जाता है। एक पीएच मापक यंत्र में एक मापक प्रोब (कांच की इलेक्ट्रोड) एक इलेक्ट्रॉनिक मीटर से जुड़ी रहती है, व पीएच का स्तर मीटर पर दिख जाता है। पहला वाणिज्यिक पीएच-मापक १९३६ में ब्रिटेन के डॉ॰ आर्नल्ड ओरविले बैकमैन ने बनाया था। कैलिफॉर्निया इंस्टीटय़ूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर बैकमैन को एक ऐसी युक्ति बनाने को कहा गया, जो नींबू के रस की अम्लीयता जल्दी और सही माप सके। .

नई!!: नीबू और पीएच मापक · और देखें »

पीला

पीला एक रंग है जो कि मानवीय चक्षु के शंकुओं में लम्बे एवं मध्यम, दोनों तरंग दैर्घ्य वालों को प्रभावित करता है। यह वह वर्ण है, जिसमें लाल एवं हरा वर्ण बाहुल्य में, एवं नीला वर्ण न्यून हो। इस का तरंग दैर्घ्य 570–580 nm है। .

नई!!: नीबू और पीला · और देखें »

फलों की सूची

* अंगूर.

नई!!: नीबू और फलों की सूची · और देखें »

फ़्लोरिडा

फ्लोरिडा संयुक्त राज्य के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में स्थित एक राज्य है, जिसके उत्तर-पश्चिमी सीमा पर अलाबामा और उत्तरी सीमा पर जॉर्जिया स्थित है।संयुक्त राज्य में शामिल होने वाला यह 27वां राज्य था। इस राज्य के भूस्थल का अधिकांश भाग एक बड़ा प्रायद्वीप है जिसके पश्चिम में मैक्सिको की खाड़ी और पूर्व में अटलांटिक महासागर है। साधारणतया इसकी गर्म जलवायु की वजह से इसे "सनशाइन स्टेट" के रूप में उपनामित किया गया है। इसके उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में उपोष्णकटिबंधीय एवं दक्षिणी भाग में उष्णकटिबंधीय जलवायु पाई जाती है। इस राज्य में चार बड़े शहरी क्षेत्र, कई छोटे-छोटे औद्योगिक नगर और बहुत से छोटे कस्बें हैं।संयुक्त राज्य के जनगणना विभाग (यूनाइटेड स्टेट्स सेंसस ब्यूरो) का अनुमान है कि 2008 में इस राज्य की जनसंख्या 18,328,340 थी और फ्लोरिडा, U.S. के चौथे सर्वाधिक आबादी वाले राज्य के रूप में श्रेणीत था। टलहसी, इस राज्य की राजधानी और मियामी सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। फ्लोरिडा के निवासियों को सटीक तौर पर "फ्लोरिडियन्स" के रूप में जाना जाता है। .

नई!!: नीबू और फ़्लोरिडा · और देखें »

फ्रेंच फ्राइज़

चिप्स या फ्रेंच फ्राइज़ (अमेरिकी अंग्रेज़ी में, या चिप्स कभी-कभी बड़े अक्षरों में लिखा गया), फ्राइज़, या फ्रेंच फ्राइड पोटैटोज़ पूर्ण रूप से तले हुए आलू के पतले व लम्बे टुकड़े होते हैं। अमेरिकी प्रायः तले हुए आलू के किसी भी लम्बे टुकड़े को फ्राइज़ कहते हैं, जबकि विश्व के अन्य भागों में, विशेषकर युनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और न्यू जीलैंड में तले हुए आलूओं के पतले, लम्बे टुकड़े फ्राइज़ कहे जाते हैं जिससे कि उनमें और आलू के मोटे टुकड़ों से बने चिप्स में विभेद किया जा सके। फ़्रांस में फ्रेंच फ्राइज़ को फ्राइट्स या पोमेज़ फ्राइट्स कहते हैं, यह एक ऐसा नाम है जिसका प्रयोग अनेक फ़्रांसिसी न बोलने वाले देशों में भी किया जाता है, अन्य भाषाओं में इनके नामों का अर्थ "फ्राइड पोटैटोज़" या "फ्रेंच पोटैटोज़" है। .

नई!!: नीबू और फ्रेंच फ्राइज़ · और देखें »

भारतीय अचारों की सूची

भारत में अनेकों फलों से अचार बनाये जाते हैं। इसमें से आम, नीबू, और आँवला के अचार सबसे सामान्य हैं।;अन्य अचार-.

नई!!: नीबू और भारतीय अचारों की सूची · और देखें »

भेलपूरी

भेलपुरी (मराठी भेळ) एक चटपटा नाश्ता एवं यह प्रकार का चाट भी है। यह मूढ़ी (चावल से बना हुआ) सब्जियों और इमली की चटनी को मिलाकर बनाया जाता है। भेल की पहचान अक्सर मुंबई के समुद्र तटों के साथ की जाती हैं जैसे गिरगांव या जुहू के समुद्र तट। भेलपुरी का जनम मुंबई की स्ट्रीट फूड स्टालों में हुआ एवं यह चटपटा नाश्ता भारत के ज्यादातर हिस्सों में फ़ैल गया एवं स्थानीय स्वाद को ध्यान में रखते हुए इसमें थोड़े बहुत परिवर्तन किये गए। इसकी यही विशेषता ने इससे संपूर्ण भारत में लोकप्रिय बना दिया। यह भी कहा जाता हैं कि भेलपुरी का जन्म पश्चिमी महाराष्ट्र से एक मसालेदार नमकीन भडंग से हुआ है। सूखी भेल, भडंग से बनाया गया है, भेलपुरी के कोलकाता संस्करण को झाल मूरी के नाम से जाना जाता हैं। भेलपुरी के मैसूर संस्करण को चुरुमुरी या बैंगलोर में चुर्मुरी के नाम से जाना जाता है। भेलपुरी का एक सुखा प्रकार बहुप्रचलित भडंग के रूप में जाना जाता है जिससे प्याज, धनिया और नींबू के रस के साथ सजाया जाता है। .

नई!!: नीबू और भेलपूरी · और देखें »

मणिपुर

मणिपुर भारत का एक राज्य है। इसकी राजधानी है इंफाल। मणिपुर के पड़ोसी राज्य हैं: उत्तर में नागालैंड और दक्षिण में मिज़ोरम, पश्चिम में असम; और पूर्व में इसकी सीमा म्यांमार से मिलती है। इसका क्षेत्रफल 22,347 वर्ग कि.मी (8,628 वर्ग मील) है। यहां के मूल निवासी मेइती जनजाति के लोग हैं, जो यहां के घाटी क्षेत्र में रहते हैं। इनकी भाषा मेइतिलोन है, जिसे मणिपुरी भाषा भी कहते हैं। यह भाषा १९९२ में भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में जोड़ी गई है और इस प्रकार इसे एक राष्ट्रीय भाषा का दर्जा प्राप्त हो गया है। यहां के पर्वतीय क्षेत्रों में नागा व कुकी जनजाति के लोग रहते हैं। मणिपुरी को एक संवेदनशील सीमावर्ती राज्य माना जाता है। .

नई!!: नीबू और मणिपुर · और देखें »

मरे-डार्लिंग बेसिन

मरे-डार्लिंग बेसिन का मानचित्र मरे-डार्लिंग बेसिन मरे तथा उसकी सहायक डार्लिंग तथा मिर्रमबिज नदियों द्वारा लायी गयी मिट्टी से बना हुआ समतल व उपजाऊ मैदान है। इस प्रदेश के अन्तर्गत न्यूसाउथवाल्स, विक्टोरिया का उत्तरी भाग तथा दक्षिणी आस्ट्रेलिया का दक्षिणी-पूर्वी भाग सम्मिलित हैं। इस नदी घाटी के पूर्व व दक्षिण में ग्रेट डिवाइडिंग रेंज तथा पश्चिम में बैरियर पर्वत हैं। उत्तर में ग्रे पर्वत इसे आयर झील के निम्न प्रदेश से अलग करता है। मरे-डार्लिंग बेसिन का उत्तरी भाग वृष्टिछाया प्रदेश में पड़ने के कारण कम वर्षा पाता है और यहाँ प्रेयरी तुल्य जलवायु मिलती है। दक्षिणी भाग में वर्षा मुख्यतः जाड़े में होती है अतः यहाँ भूमध्यसागरीय जलवायु मिलती है। जाड़े का औसत तापक्रम १००सेंटीग्रेड तथा गर्मी का औसत तापक्रम २७०सेंटीग्रेड रहता है। इस बेसिन का उत्तरी भाग समशीतोष्ण घास के मैदान से ढका है तथा दक्षिणी भाग में युकलिप्टस के पेड़ अधिक मिलते हैं। कृषि तथा पशुपालन मरे-डार्लिंग बेसिन के प्रमुख व्यवसाय हैं। यहाँ के उपजाऊ खेतों में गेहूँ, जई और मक्का की आधुनिक ढंग से खेती की जाती है तथा उद्यानों में अंगूर, सेव, नारंगी, नींबू आदि फल पैदा होते हैं। समशीतोष्ण जलवायु एवं उत्तम चारागाहों की अधिकता के कारण शुष्क भागों तथा पहाड़ी ढालों पर भेड़ें पाली जाती हैं। इस क्षेत्र की मैरिनो नामक भेड़ ऊन-उत्पादन के लिए विश्वविख्यात हैं। संसार की सबसे अधिक भेड़ों की संख्या यहीं पर है। यहाँ कई प्रकार के खनिज भी मिलते हैं जिनमें- सोना, कोयला, शीशा तथा चाँदी मुख्य हैं। सोने की प्रमुख खानें बाथस्रट व मुडगी में हैं। यहाँ से पशुओं के मांस को डिब्बों में बन्द करके विदेशों में भेजा जाता है। मक्खन, पनीर, जमाया एवं सुखाया हुआ दूध तैयार करने का उद्योग विकिसित है। एडिलेड तथा सिडनी में इंजीनियरिंग, वस्त्र तथा रसायन के कारखाने हैं। इस सुन्दर एवं मनोहर जलवायु वाले प्रदेश का सर्वप्रमुख नगर सिडनी है जिसे उसकी सुन्दरता के कारण दक्षिण की रानी कहा जाता हैं। .

नई!!: नीबू और मरे-डार्लिंग बेसिन · और देखें »

मिरिंडा

मिरिंडा (अंग्रेजी:Mirinda) एक शीतल पेय (Soft drink) का उत्पाद है जो पहली बार स्पेन में 1959 में बनाया गया था। "मिरिंडा" शब्द का एस्पेरांतो भाषा में अर्थ "प्रशंसनीय" या "सराहनीय" होता है। यह नारंगी, नींबू, अंगूर, सेब, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, अनानास, अनार, केला, हिबिस्कुस, गोराना, कीनू, के साथ-साथ इमली सहित कई फलों के किस्मों में उपलब्ध है। 1970 से मिरिंडा को पेप्सीको संचालित कर रहा है अर्थात् पेप्सीको मिरिंडा का मालिक हैं। .

नई!!: नीबू और मिरिंडा · और देखें »

मुंहासे

मुहांसे मुंहासे या पिटिका (Pimples or Acne) त्वचा की एक स्थिति है जो सफेद, काले और जलने वाले लाल दाग के रूप में दिखते हैं। यह लगभग 14 वर्ष से शुरू होकर 30 वर्ष तक कभी भी निकल सकते हैं। ये निकलते समय तकलीफ दायक होते हैं व बाद में भी इसके दाग-घब्बे चेहरे पर रह जाते हैं। .

नई!!: नीबू और मुंहासे · और देखें »

मेघालय

मेघालय पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है। इसका अर्थ है बादलों का घर। २०१६ के अनुसार यहां की जनसंख्या ३२,११,४७४ है। मेघालय का विस्तार २२,४३० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में है, जिसका लम्बाई से चौडाई अनुपात लगभग ३:१ का है। IBEF, India (2013) राज्य का दक्षिणी छोर मयमनसिंह एवं सिलहट बांग्लादेशी विभागों से लगता है, पश्चिमी ओर रंगपुर बांग्लादेशी भाग तथा उत्तर एवं पूर्वी ओर भारतीय राज्य असम से घिरा हुआ है। राज्य की राजधानी शिलांग है। भारत में ब्रिटिश राज के समय तत्कालीन ब्रिटिश शाही अधिकारियों द्वारा इसे "पूर्व का स्काटलैण्ड" की संज्ञा दी थी।Arnold P. Kaminsky and Roger D. Long (2011), India Today: An Encyclopedia of Life in the Republic,, pp.

नई!!: नीबू और मेघालय · और देखें »

रसायन विज्ञान

300pxरसायनशास्त्र विज्ञान की वह शाखा है जिसमें पदार्थों के संघटन, संरचना, गुणों और रासायनिक प्रतिक्रिया के दौरान इनमें हुए परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है। इसका शाब्दिक विन्यास रस+अयन है जिसका शाब्दिक अर्थ रसों (द्रवों) का अध्ययन है। यह एक भौतिक विज्ञान है जिसमें पदार्थों के परमाणुओं, अणुओं, क्रिस्टलों (रवों) और रासायनिक प्रक्रिया के दौरान मुक्त हुए या प्रयुक्त हुए ऊर्जा का अध्ययन किया जाता है। संक्षेप में रसायन विज्ञान रासायनिक पदार्थों का वैज्ञानिक अध्ययन है। पदार्थों का संघटन परमाणु या उप-परमाण्विक कणों जैसे इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन से हुआ है। रसायन विज्ञान को केंद्रीय विज्ञान या आधारभूत विज्ञान भी कहा जाता है क्योंकि यह दूसरे विज्ञानों जैसे, खगोलविज्ञान, भौतिकी, पदार्थ विज्ञान, जीवविज्ञान और भूविज्ञान को जोड़ता है। .

नई!!: नीबू और रसायन विज्ञान · और देखें »

लस्सी

लस्सी एक पारंपरिक दक्षिण एशियाई पेय है जो खासतौर पर उत्तर एवं पश्चिम भारत तथा पाकिस्तान में काफी लोकप्रिय है। इसे दही को मथ कर एवं पानी मिलाकर बनाया जाता है तथा इसमें ऐच्छिक रूप से तरह तरह के मसाले एवं चीनी या नमक डालकर तैयार किया जाता है। लस्सी एवं छाछ का जिक्र बहुत से पुराने मुगलपुस्तकों में आता है। पारंपरिक लससी में बहुधा लोग भुना हुआ जीरा भी स्वाद के लिए मिलाते हैं। पंजाब की लस्सी में अक्सर लस्सी तैयार करने के बाद ऊपर से मलाई की एक परत डाली जाती है। लस्सी को गर्मी के मौसम में फ्रिज में ठंढा करके या बर्फ डालकर पिया जाता है जिसे अत्यंत स्फूर्ति एवं ताजगीदायक माना गया है। बहुधा बदहजमी जैसे रोगों के लिए लस्सी का प्रयोग लोकोपचार के रूप में किया जाता है। .

नई!!: नीबू और लस्सी · और देखें »

लाइम (रंग)

लाइम हरा रंग पीला एवं हरा के बीच का होता है। इसका नाम नीबू नामक फल पर किया गया है, जो कि दांए दर्शित है। यह रंग वेब रंग चार्ट्रियूस एवं पीले के मध्य मार्ग में वर्ण चक्र पर है। Maerz and Paul A Dictionary of Color New York:1930 McGraw-Hill; The index refers to Plate 20 Color Sample J1 for Lime Green, though Plate 20 has no such label; this color is shown on Plate 20 as being halfway between yellow-green (the old name for the color that is now called chartreuse) and yellow on the color wheel.

नई!!: नीबू और लाइम (रंग) · और देखें »

लिट्टी चोखा

लिट्टी चोखा एक प्रकार का व्यंजन है जो से लिट्टी तथा चोखे - दो अलग व्यंजनों के साथ-साथ खाने को कहते हैं। यह बिहार के विशेष व्यंजनो में से एक है। .

नई!!: नीबू और लिट्टी चोखा · और देखें »

शर्बत

शर्बत शर्बत एक पेय है जो पानी और नींबू या फलों के रसों में मसालों तथा अन्य सामग्रियों को मिला कर बनाया जाता है। प्रायः यह शीतलता प्रदान करने के लिए पिया जाता है। भारत तथा पाकिस्तान में शर्बत में मुख्तः पानी, चीनी और नमक के अलावे कुछ मसाले और नींबू के रस की प्रधानता होती है। पर तुर्की, अरब तथा फ़ारस (ईरान) के शर्बत कई फलों के रसों तथा सुगंधित पुष्पों और वनस्पतियों से मिलकर बने होते हैं। .

नई!!: नीबू और शर्बत · और देखें »

सदाबहार

नींबू एक सदाबहार वृक्ष है सदाबहार या चिरहरित (evergreen) ऐसे पौधों और वृक्षों को कहा जाता है जिनपर हर मौसम में पत्ते होते हैं। यह उन पतझड़ी वृक्षों और पौधों से अलग होते हैं जो आमतौर पर शरद ऋतु में अपने पत्ते खो देते हैं। सदाबहार वृक्षों के भी पत्ते गिरते हैं लेकिन वे सब एक साथ नहीं गिरते और पत्तों के गिरने के साथ-साथ उन पर नए पत्ते भी आते रहते हैं। नीम, देवदार, पीलू, कपूर, नीम्बू और चीकू सदाबहार पेड़ों के कुछ उदहारण हैं।, Pradip Krishen, Penguin Books India, 2006, ISBN 978-0-14-400070-8 इनके अलावा चीड़, सरल (स्प्रूस) और सनोबर (फ़र) जैसे अधिकतर कोणधारी वृक्ष भी सदाबहार होते हैं। .

नई!!: नीबू और सदाबहार · और देखें »

सांस की दुर्गंध

साँस की दुर्गंध या मुह की दुर्गन्ध या दुर्गंधी प्रश्वसन (Halitosis / हैलिटोसिस) के रोगी के मुख से एक विशेष दुर्गन्ध (बदबू) आती है जो, सांस के साथ मिली होती है। सांसों की दुर्गन्ध ग्रसित व्यक्ति में चिन्ता का कारण बन सकती है। यह एक गंभीर समस्या बन सकती है किंतु कुछ साधारण उपायों से साँस की दुर्गंध को रोका जा सकता है। साँस की दुर्गंध उन बैक्टीरिया से पैदा होती है, जो मुँह में पैदा होते हैं और दुर्गंध पैदा करते हैं। नियमित रूप से ब्रश नहीं करने से मुँह और दांतों के बीच फंसा भोजन बैक्टीरिया पैदा करता है। इन बैक्टीरिया द्वारा उत्सर्जित सल्फर, यौगिक के कारण आपकी साँसों में दुर्गंध पैदा करता है। लहसुन और प्याज जैसे कुछ खाद्य पदार्थां में तीखे तेल होते हैं। इनसे साँसों की दुर्गंध पैदा होती है, क्योंकि ये तेल आपके फेफड़ों में जाते हैं और मुँह से बाहर आते हैं। साँस की दुर्गंध का एक अन्य प्रमुख कारण धूम्रपान है। साँस की दुर्गंध पर काबू पाने के बारे में अनेक धारणाएं प्रचलित हैं। .

नई!!: नीबू और सांस की दुर्गंध · और देखें »

सिट्रिक अम्ल

सिट्रिक अम्ल (Citric acid) एक दुर्बल कार्बनिक अम्ल है। नींबू, संतरे और अनेक खट्टे फलों में सिट्रिक अम्ल और इसके लवण पाए जाते हैं। जांतव पदार्थों में भी बड़ी अल्प मात्रा में यह पाया जाता है। नींबू के रस से यह तैयार होता है। नींबू के रस में ६ से ७ प्रतिशत तक सिट्रिक अम्ल रहता है। नींबू के रस को चूने के दूध से उपचारित करने से कैल्सियम सिट्रेट का अवक्षेप प्राप्त होता है। अवक्षेप को हल्के सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ उपचारित करने से सिट्रिक अम्ल उन्मुक्त होता है। विलयन के उद्वाष्पन से अम्ल के क्रिस्टल प्राप्त होते हैं जिनमें जल का एक अणु रहता है। शर्करा के किण्वन से भी सिट्रिक अम्ल प्राप्त होता है। रसायनशाला में सिट्रिक अम्ल का संश्लेषण भी हुआ है। यह वस्तुत: २-हाइड्रोक्सि-प्रोपेन १: २: ३ ट्राइकार्बोसिलिक अम्ल है। 300px 300px .

नई!!: नीबू और सिट्रिक अम्ल · और देखें »

सिंचाई

गेहूं की सिंचाई पंजाब में सिंचाईसिंचाई मिट्टी को कृत्रिम रूप से पानी देकर उसमे उपलब्ध जल की मात्रा में वृद्धि करने की क्रिया है और आमतौर पर इसका प्रयोग फसल उगाने के दौरान, शुष्क क्षेत्रों या पर्याप्त वर्षा ना होने की स्थिति में पौधों की जल आवश्यकता पूरी करने के लिए किया जाता है। कृषि के क्षेत्र में इसका प्रयोग इसके अतिरिक्त निम्न कारणें से भी किया जाता है: -.

नई!!: नीबू और सिंचाई · और देखें »

सूप

फ़्रांसिसी प्याज सूप का एक कटोरा रोटी के साथ घर में बना हुआ चिकन नूडल सूप सूप या शोरबा एक प्रकार का खाद्य पदार्थ है जो मीट और सब्जियों जैसी सामग्रियों को, स्टॉक, जूस, पानी या किसी अन्य तरल पदार्थ में मिलाकर बनाया जाता है। इसके अतिरिक्त गर्म सूप की अन्य विशेषता यह है कि इनमें एक पात्र में तरल पदार्थ में ठोस सामग्रियों को तब तक उबाला जाता है जब तक कि स्वाद उनसे निकलर तरल पदार्थ में न समा जाए और वह एक शोरबे जैसा हो जाये.

नई!!: नीबू और सूप · और देखें »

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश (अंग्रेज़ी: Himachal Pradesh, उच्चारण) उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। यह 21,629 मील² (56019 किमी²) से अधिक क्षेत्र में फ़ैला है तथा उत्तर में जम्मू कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब (भारत), दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखण्ड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है। हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ "बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत" है। हिमाचल प्रदेश को "देव भूमि" भी कहा जाता है। इस क्षेत्र में आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी पुराना है। आंग्ल-गोरखा युद्ध के बाद, यह ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार के हाथ में आ गया। सन 1857 तक यह महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य (पंजाब हिल्स के सीबा राज्य को छोड़कर) का हिस्सा था। सन 1950 मे इसे केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया, लेकिन 1971 मे इसे, हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971 के अन्तर्गत इसे 25 january 1971 को भारत का अठारहवाँ राज्य बनाया गया। हिमाचल प्रदेश की प्रतिव्यक्ति आय भारत के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में अधिक है । बारहमासी नदियों की बहुतायत के कारण, हिमाचल अन्य राज्यों को पनबिजली बेचता है जिनमे प्रमुख हैं दिल्ली, पंजाब (भारत) और राजस्थान। राज्य की अर्थव्यवस्था तीन प्रमुख कारकों पर निर्भर करती है जो हैं, पनबिजली, पर्यटन और कृषि। हिंदु राज्य की जनसंख्या का 95% हैं और प्रमुख समुदायों मे ब्राह्मण, राजपूत, घिर्थ (चौधरी), गद्दी, कन्नेत, राठी और कोली शामिल हैं। ट्रान्सपरेन्सी इंटरनैशनल के 2005 के सर्वेक्षण के अनुसार, हिमाचल प्रदेश देश में केरल के बाद दूसरी सबसे कम भ्रष्ट राज्य है। .

नई!!: नीबू और हिमाचल प्रदेश · और देखें »

हुमायूँ का मकबरा

हुमायूँ का मकबरा इमारत परिसर मुगल वास्तुकला से प्रेरित मकबरा स्मारक है। यह नई दिल्ली के दीनापनाह अर्थात् पुराने किले के निकट निज़ामुद्दीन पूर्व क्षेत्र में मथुरा मार्ग के निकट स्थित है। गुलाम वंश के समय में यह भूमि किलोकरी किले में हुआ करती थी और नसीरुद्दीन (१२६८-१२८७) के पुत्र तत्कालीन सुल्तान केकूबाद की राजधानी हुआ करती थी। यहाँ मुख्य इमारत मुगल सम्राट हुमायूँ का मकबरा है और इसमें हुमायूँ की कब्र सहित कई अन्य राजसी लोगों की भी कब्रें हैं। यह समूह विश्व धरोहर घोषित है- अभिव्यक्ति। १७ अप्रैल २०१०।, एवं भारत में मुगल वास्तुकला का प्रथम उदाहरण है। इस मक़बरे में वही चारबाग शैली है, जिसने भविष्य में ताजमहल को जन्म दिया। यह मकबरा हुमायूँ की विधवा बेगम हमीदा बानो बेगम के आदेशानुसार १५६२ में बना था। इस भवन के वास्तुकार सैयद मुबारक इब्न मिराक घियाथुद्दीन एवं उसके पिता मिराक घुइयाथुद्दीन थे जिन्हें अफगानिस्तान के हेरात शहर से विशेष रूप से बुलवाया गया था। मुख्य इमारत लगभग आठ वर्षों में बनकर तैयार हुई और भारतीय उपमहाद्वीप में चारबाग शैली का प्रथम उदाहरण बनी। यहां सर्वप्रथम लाल बलुआ पत्थर का इतने बड़े स्तर पर प्रयोग हुआ था। १९९३ में इस इमारत समूह को युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया। इस परिसर में मुख्य इमारत मुगल सम्राट हुमायूँ का मकबरा है। हुमायूँ की कब्र के अलावा उसकी बेगम हमीदा बानो तथा बाद के सम्राट शाहजहां के ज्येष्ठ पुत्र दारा शिकोह और कई उत्तराधिकारी मुगल सम्राट जहांदर शाह, फर्रुख्शियार, रफी उल-दर्जत, रफी उद-दौलत एवं आलमगीर द्वितीय आदि की कब्रें स्थित हैं। देल्ही थ्रु एजेज़। एस.आर.बख्शी। प्रकाशक:अनमोल प्रकाशन प्रा.लि.। १९९५।ISBN 81-7488-138-7। पृष्ठ:२९-३५ इस इमारत में मुगल स्थापत्य में एक बड़ा बदलाव दिखा, जिसका प्रमुख अंग चारबाग शैली के उद्यान थे। ऐसे उद्यान भारत में इससे पूर्व कभी नहीं दिखे थे और इसके बाद अनेक इमारतों का अभिन्न अंग बनते गये। ये मकबरा मुगलों द्वारा इससे पूर्व निर्मित हुमायुं के पिता बाबर के काबुल स्थित मकबरे बाग ए बाबर से एकदम भिन्न था। बाबर के साथ ही सम्राटों को बाग में बने मकबरों में दफ़्न करने की परंपरा आरंभ हुई थी। हिस्ट‘ओरिक गार्डन रिव्यु नंबर १३, लंदन:हिस्टॉरिक गार्डन फ़ाउडेशन, २००३ अपने पूर्वज तैमूर लंग के समरकंद (उज़्बेकिस्तान) में बने मकबरे पर आधारित ये इमारत भारत में आगे आने वाली मुगल स्थापत्य के मकबरों की प्रेरणा बना। ये स्थापत्य अपने चरम पर ताजमहल के साथ पहुंचा। .

नई!!: नीबू और हुमायूँ का मकबरा · और देखें »

जनन

जनन (Reproduction) द्वारा कोई जीव (वनस्पति या प्राणी) अपने ही सदृश किसी दूसरे जीव को जन्म देकर अपनी जाति की वृद्धि करता है। जन्म देने की इस क्रिया को जनन कहते हैं। जनन जीवितों की विशेषता है। जीव की उत्पत्ति किसी पूर्ववर्ती जीवित जीव से ही होती है। निर्जीव पिंड से सजीव की उत्पत्ति नहीं देखी गई है। संभवत: विषाणु (Virus) इसके अपवाद हों (देखें, स्वयंजनन, Abiogenesis)। जनन के दो उद्देश्य होते हैं एक व्यक्तिविशेष का संरक्षण और दूसरा जाति की शृंखला बनाए रखना। दोनों का आधार पोषण है। पोषण से ही संरक्षण, वृद्धि और जनन होते हैं। जीवधारियों के अंतअंतहेलनस्पति और प्राणी दोनों आते हैं। दोनों में ही जैविक घटनाएँ घटित होती है। दोनों की जननविधियों में समानता है, पर सूक्ष्म विस्तार में अंतर अवश्य है। अत: उनका विचार अलग अलग किया जा रहा है। .

नई!!: नीबू और जनन · और देखें »

वानस्पतिक नाम

वानस्पतिक नाम (botanical names) वानस्पतिक नामकरण के लिए अन्तरराष्ट्रीय कोड (International Code of Botanical Nomenclature (ICBN)) का पालन करते हुए पेड़-पौधों के वैज्ञानिक नाम को कहते हैं। इस प्रकार के नामकरण का उद्देश्य यह है कि पौधों के लिए एक ऐसा नाम हो जो विश्व भर में उस पौधे के संदर्भ में प्रयुक्त हो। .

नई!!: नीबू और वानस्पतिक नाम · और देखें »

विटामिन सी

विटामिन सी या एल-एस्कॉर्बिक अम्ल मानव एवं विभिन्न अन्य पशु प्रजातियों के लिये अत्यंत आवश्यक पोषक तत्त्व है। ये विटामिन रूप में कार्य करता है। कई प्रकार की उपापचयी अभिक्रियाओं हेतु एस्कॉर्बेट (एस्कॉर्बिक अम्ल का एक आयन) सभी पादपों व पशुओं में आवश्यक होता है। ये लगभग सभी जीवों द्वारा आंतरिक प्रणाली द्वारा निर्मित किया जाता है (सिवाय कुछ विशेष प्रजातियों के) जिनमें स्तनपायी समूह जैसे चमगादड़, एक या दो प्रधान प्राइमेट सबऑर्डर, ऐन्थ्रोपोएडिया (वानर, वनमानुष एवं मानव) आते हैं। इसका निर्माण गिनी शूकर एवं पक्षियों एवं मछलियों की कुछ प्रजातियों में नहीं होता है। जो भी प्रजातियां इसका निर्माण आंतरिक रूप से नहीं कर पातीं, उन्हें ये आहार रूप में वांछित होता है। इस विटामिन की कमी से मानवों में स्कर्वी नामक रोग हो जाता है।। हिन्दुस्ताण लाइव। २८ मार्च २०१० इसे व्यापक रूप से खाद्य पूर्क रूप में प्रयोग किया जाता है। .

नई!!: नीबू और विटामिन सी · और देखें »

विष प्रतिकारक

विष कष्टकारक और घातक होते हैं। इनके प्रभाव के निराकरण के लिए कुछ औषधियाँ और उपचार प्रयुक्त होते हैं। इन्हें विषप्रतिकारक (Antidote) कहते हैं। विष के खाने के अनेक कारण हो सकते हैं। कुछ लोग आत्महत्या के लिए विष खाते हैं। कुछ लोग दूसरे का धनमाल हड़पने के लिए विष खिलाकर बेहोश कर, धनमाल लेकर चंपत हो जाना चाहते हैं। ऐसी बातें रेलयात्रियों के संबंध में बहुधा सुनी जाती हैं। कुछ लोग अनजान में विष खा लेते हैं और उसके अहितकर प्रभाव का शिकार बनते हैं। विषों के लाभकारी उपयोग भी हैं। कष्टकारक कीड़ों मकोड़ों, जैसे मच्छर और खटमल और रोगोत्पादक जंतुओं, जैसे चूहों आदि, के नाश करने में विषों का प्रयोग होता है। .

नई!!: नीबू और विष प्रतिकारक · और देखें »

गलगल

नीबू की अनेक जातियों में एक जातिविशेष को गलगल, जंबीर अथवा दंतशठ, जंबीरी नीबू या पहाड़ी कागजी, इडलिंबू तथा लेमन (Lemon) कहते हैं। यह निंबुकुल रूटेसिई (Rutaceae) के सिट्रस मेडिवा वार लिमोनम (Citrus medica var limonum) नामक छोटे वृक्ष का फल है, जो पंजाब में पठानकोट के आसपास अधिक पैदा होता है। इसमें पत्तियों के नाल लगभग पंखहीन, फल मध्यम परिमाण के, अंडाकार (ovoid), पीले, चूचुकवत (mammillate) और मोटे छिलकेवाले होते हैं और उनकी मज्जा प्रचुर और आम्लिक होती है। जंबीरी नीबू आयुर्वेद में अम्ल, गुरू पित्तकारक तथा तृष्णा, शूल, वमन, श्वास, वात, कफ और विबंध को दूर करनेवाला माना जाता है। फल का उपयोग लेमनेड, मुरब्बा, शरबत, चटनी एवं अचार बनाने और व्यंजनों को सुस्वादु करने में होता है। इसका निचोड़ा हुआ रस शीतल, झागदार पेय तैयार करने के काम आता है। इसमें स्कर्वीनाशक विटामिन सी अधिक रहता है। फलत्वक् दीपक, पाचक और वायुनाशक होता है और इससे लेमन तैल तथा टिंक्चर आदि बनाए जाते हैं। .

नई!!: नीबू और गलगल · और देखें »

गैलापागोस द्वीपसमूह

गैलापागोस द्वीप समूह (आधिकारिक नाम: Archipiélago de Colón; अन्य स्पेनिश नाम: Islas de Colón या Islas Galápagos) प्रशांत महासागर में भूमध्य रेखा के आसपास फैले ज्वालामुखी द्वीपों का एक द्वीपसमूह है, जो महाद्वीपीय ईक्वाडोर के 972 किमी पश्चिम में स्थित है। यह एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है: वन्यजीवन इसकी सबसे प्रमुख विशेषता है। गैलापागोस द्वीप समूह ईक्वाडोर के गैलापागोस प्रांत का निर्माण करते हैं साथ ही यह देश की राष्ट्रीय उद्यान प्रणाली का हिस्सा हैं। इस द्वीप की प्रमुख भाषा स्पेनिश है। इस द्वीपों की जनसंख्या 40000 के आसपास है, जिसमें पिछले 50 वर्षों में 40 गुना वृद्धि हुई है। भौगोलिक रूप से यह द्वीपसमूह नये हैं और स्थानीय प्रजातियों की अपनी विशाल संख्या के लिए प्रसिद्ध है, जिनका चार्ल्स डार्विन ने अपने बीगल के खोजी अभियान के दौरान अध्ययन किया था। उनकी टिप्पणियों और संग्रह ने डार्विन के प्राकृतिक चयन द्वारा क्रम-विकास के सिद्धांत के प्रतिपादन में योगदान दिया। विश्व के नये सात आश्चर्य फाउंडेशन द्वारा गैलापागोस द्वीपसमूह को प्रकृति के सात नए आश्चर्यों में से एक के लिए एक उम्मीदवार के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। फ़रवरी 2009 तक द्वीप की श्रेणी, समूह बी में द्वीपसमूह की वरीयता प्रथम थी। .

नई!!: नीबू और गैलापागोस द्वीपसमूह · और देखें »

आहारीय कैल्शियम

कैल्शियम एक भौतिक तत्त्व है। यह जीवित प्राणियों के लिए अत्यावश्यक होता है। भोजन में इसकी समुचित मात्र होनी चाहिए। खाने योग्य कैल्शियम दूध सहित कई खाद्य पदार्थो में मिलती है। खान-पान के साथ-साथ कैल्शियम के कई औद्योगिक इस्तेमाल भी हैं जहां इसका शुद्ध रूप और इसके कई यौगिकों का इस्तेमाल किया जाता है। आवर्त सारिणी में कैल्शियम का अणु क्रमांक 20 है और इसे अंग्रेजी शब्दों ‘सीए’ से इंगित किया गया है। 1808 में सर हम्फ्री डैवी ने इसे खोजा था। उन्होंने इसे कैल्शियम क्लोराइड से अलग किया था। कैल्शियम का नाम लातिन भाषा के शब्द ‘काल्क्स’ पर रखा गया है जिसका मतलब है चूना पत्थर जिसमें बड़ी मात्र में कैल्शियम पाया जाता है। पौधों में भी कैल्शियम पाया जाता है। हडिडयों और दांतों के बनाने और रख-रखाव के लिए, मांसपेशियों के सामान्य संकुचन के लिए हृदय की गति को नियमित करने के लिए और रक्त की क्लॉटिंग करने के लिए यह आवश्यक होता है। कैल्शियम जीवन-शक्ति और सहनशीलता बढाता है, कोलेस्ट्रांल स्तरों का नियमन करता है, स्नायुओं के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है अरुअ रजोधर्म विषयक दर्दों के लिए ठीक है। एन्जाइम की गतिविधि के लिए कैल्शियम की आवश्यकता है। हृदय-संवहनी के स्वास्थ्य के लिए कैल्शियम मैग्नेशियम के साथ काम करता है। रक्त के जमाव के द्वारा यह घावों को शीघ्र भरता है। कुछ कैसर के विरुद्ध भी यह सहायक होती है। गर्भवती महिलाओं, 60 से अधिक उम्र के पुरुषों, 45 से अधिक उम्र की स्त्रियों, धूम्रपान करने वालों और अधिक मदिरापान वालों को कैल्शियम का खतरा रहता है। बच्चों में सूखा रोग कैल्शियम की कमी का लक्षण है। विविटामिन 'डी' ‘डी’ की विशेष रूप से आवश्यकता कैल्शियम के समावेशन के लिए होती है। विटामिन ‘सी’ भी कैल्शियम के समावेशन में सुधार लाता है। सम्पूरक के रूप में कैल्शियम कार्बोनेट भोजन के साथ अधिक अच्छे ढंग से समावेशित होता है। .

नई!!: नीबू और आहारीय कैल्शियम · और देखें »

कब्ज

कब्ज पाचन तंत्र की उस स्थिति को कहते हैं जिसमें कोई व्यक्ति (या जानवर) का मल बहुत कड़ा हो जाता है तथा मलत्याग में कठिनाई होती है। कब्ज अमाशय की स्वाभाविक परिवर्तन की वह अवस्था है, जिसमें मल निष्कासन की मात्रा कम हो जाती है, मल कड़ा हो जाता है, उसकी आवृति घट जाती है या मल निष्कासन के समय अत्यधिक बल का प्रयोग करना पड़ता है। सामान्य आवृति और अमाशय की गति व्यक्ति विशेष पर निर्भर करती है। (एक सप्ताह में 3 से 12 बार मल निष्कासन की प्रक्रिया सामान्य मानी जाती है। करने के लिए कई नुस्खे व उपाय यहां जोड़ें गए हैं। पेट में शुष्क मल का जमा होना ही कब्ज है। यदि कब्ज का शीघ्र ही उपचार नहीं किया जाये तो शरीर में अनेक विकार उत्पन्न हो जाते हैं। कब्जियत का मतलब ही प्रतिदिन पेट साफ न होने से है। एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन में दो बार यानी सुबह और शाम को तो मल त्याग के लिये जाना ही चाहिये। दो बार नहीं तो कम से कम एक बार तो जाना आवश्यक है। नित्य कम से कम सुबह मल त्याग न कर पाना अस्वस्थता की निशानी है। .

नई!!: नीबू और कब्ज · और देखें »

क़सीम प्रान्त

उनैज़ाह शहर का एक दृश्य क़सीम प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह​ अल-क़सीम कहते हैं, सउदी अरब के मध्य नज्द क्षेत्र में स्थित प्रान्त है। इसकी राजधानी बुरैदाह शहर है और सन् २००४ में ४९% प्रांतीय आबादी इसी शहर में रहती थी। .

नई!!: नीबू और क़सीम प्रान्त · और देखें »

कागजी नींबू

कागजी नीम्बू कागजी नींबू (Citrus aurantifolia) नींबू जाति का खट्टा फल है। इसके फल 2.5–5 सेमी व्यास वाले हरे या पीले (पकने पर) होते हैं। इसका पौधा ५ मीटर तक लम्बा होता है जिसमें कांटे भी होते हैं। .

नई!!: नीबू और कागजी नींबू · और देखें »

कृषि जिंसों के सबसे बड़े उत्पादक देशों की सूची

प्रमुख कृषि उत्पादों को मोटे तौर पर खाद्य पदार्थ, फाइबर, ईंधन और कच्चे माल में बांटा जा सकता है। .

नई!!: नीबू और कृषि जिंसों के सबसे बड़े उत्पादक देशों की सूची · और देखें »

कैन

कैन (Cannes) फ्रांस के आल्प्ससमुद्रतटीय प्रदेश एवं पत्तन। यह नगर अपनी स्वास्थ्यकर तथा समशीतोष्ण जलवायु के लिये संसारप्रसिद्ध है और जाड़े की ऋतु का प्रमुख प्रवासकेंद्र (Resort Centre) है। यहाँ नारंगी, नीबू, जैतून, बादाम, अंगूर, पिस्ता आदि फलों की उपज होती है जिनके निर्यात एवं उद्योगों के लिए यह प्रसिद्ध हैं। फलों के अतिरिक्त निर्यात वस्तुओं में इत्र, सत (Essences) साबुन, तेल, मछलियां आदि प्रमुख हैं। .

नई!!: नीबू और कैन · और देखें »

केशों की देखभाल

मानव के केशों के स्वास्थ्य एवं सौंदर्य वृद्धि को 'केशों की देखभाल' कहते हैं। केशों की देखभाल व्यक्ति के केशों की प्रकृति पर निर्भर करती है। सभी केश समान नहीं होते, बल्कि केश मानव की विविधता केशों की विविधता में भी परिलक्षित होती है। आजकल कम उम्र में गंजापन या बहुत अधिक बाल झड़ने की समस्या आम हो चली है। गंजेपन के कारण कोई भी व्यक्ति अपनी उम्र से बड़ा दिखाई देने लगता है और एक बाल उड़ने शुरू हो जाते हैं तो उन्हें रोकना बहुत मुश्किल होता है। वैसे तो बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन अनुवांशिक कारणों के अलावा विकार, किसी विष का सेवन कर लेने, उपदंश, दाद, एक्जिमा आदि के कारण ऐसा हो जाता है। बालों के समय से पहले गिरने की एक अन्य आनुवंशिक समस्या को एंड्रोजेनिक एलोपेसिया कहा जाता है, जिसे आमतौर से पैटर्न बाल्डमनेस के रूप में जाना जाता है। पुरुषों और महिलाओं दोनों में ही बाल गिरने का यह सामान्य रूप है, लेकिन गंजेपन की शुरुआत होने का समय और प्रतिरूप (पैटर्न) लिंग के अनुसार अलग-अलग होते हैं। इस समस्या से परेशान पुरुषों में बाल गिरने की समस्या किशोरावस्था से ही हो सकती है, जबकि महिलाओं में इस प्रकार बाल गिरने की समस्या 30 के बाद उत्पन्न होती है। पुरुषों में इस समस्या को सामान्य रूप से मेल पैटर्न बाल्डनेस के नाम से जाना जाता है। इसमें हेयरलाइन पीछे हटती जाती है और शीर्ष पर विरल हो जाती है। महिलाओं में एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया को फीमेल पैटर्न बाल्डनेस के नाम से भी जाना जाता है। इस समस्या से पीड़ित महिलाओं में पूरे सिर के बाल कम हो जाते हैं, लेकिन हेयरलाइन पीछे नहीं हटती। महिलाओं में एंड्रोजेनिक एलोपेसिया के कारण शायद ही कभी पूरी तरह गंजेपन की समस्या होती है। कुछ हर्बल नुस्खे और खान-पान के तरीके के अलावा दैनिक जीवन-शैली बालों की ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।.

नई!!: नीबू और केशों की देखभाल · और देखें »

अफ़्रीका

अफ़्रीका वा कालद्वीप, एशिया के बाद विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह 37°14' उत्तरी अक्षांश से 34°50' दक्षिणी अक्षांश एवं 17°33' पश्चिमी देशान्तर से 51°23' पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। अफ्रीका के उत्तर में भूमध्यसागर एवं यूरोप महाद्वीप, पश्चिम में अंध महासागर, दक्षिण में दक्षिण महासागर तथा पूर्व में अरब सागर एवं हिन्द महासागर हैं। पूर्व में स्वेज भूडमरूमध्य इसे एशिया से जोड़ता है तथा स्वेज नहर इसे एशिया से अलग करती है। जिब्राल्टर जलडमरूमध्य इसे उत्तर में यूरोप महाद्वीप से अलग करता है। इस महाद्वीप में विशाल मरुस्थल, अत्यन्त घने वन, विस्तृत घास के मैदान, बड़ी-बड़ी नदियाँ व झीलें तथा विचित्र जंगली जानवर हैं। मुख्य मध्याह्न रेखा (0°) अफ्रीका महाद्वीप के घाना देश की राजधानी अक्रा शहर से होकर गुजरती है। यहाँ सेरेनगेती और क्रुजर राष्‍ट्रीय उद्यान है तो जलप्रपात और वर्षावन भी हैं। एक ओर सहारा मरुस्‍थल है तो दूसरी ओर किलिमंजारो पर्वत भी है और सुषुप्‍त ज्वालामुखी भी है। युगांडा, तंजानिया और केन्या की सीमा पर स्थित विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी तथा सम्पूर्ण पृथ्वी पर मीठे पानी की दूसरी सबसे बड़ी झीलहै। यह झील दुनिया की सबसे लम्बी नदी नील के पानी का स्रोत भी है। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इसी महाद्वीप में सबसे पहले मानव का जन्म व विकास हुआ और यहीं से जाकर वे दूसरे महाद्वीपों में बसे, इसलिए इसे मानव सभ्‍यता की जन्‍मभूमि माना जाता है। यहाँ विश्व की दो प्राचीन सभ्यताओं (मिस्र एवं कार्थेज) का भी विकास हुआ था। अफ्रीका के बहुत से देश द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्वतंत्र हुए हैं एवं सभी अपने आर्थिक विकास में लगे हुए हैं। अफ़्रीका अपनी बहुरंगी संस्कृति और जमीन से जुड़े साहित्य के कारण भी विश्व में जाना जाता है। .

नई!!: नीबू और अफ़्रीका · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

निम्बू, नीम्बू, नींबू

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »