3 संबंधों: नियंत्रण, नियंत्रण प्रणाली, सुदृढ़ नियंत्रण।
नियंत्रण
नियंत्रण का अर्थ 'क़ाबू रखना' है। इससे निम्नलिखित का बोध होता है-.
नई!!: नियंत्रक (नियंत्रण सिद्धान्त) और नियंत्रण · और देखें »
नियंत्रण प्रणाली
एक सरल फीडबैक कन्ट्रोल लूप फीडबैक कन्ट्रोल लूप में प्रायः प्रयुक्त संकेत किसी तन्त्र के ऑउटपुट या अवस्था-चरों (स्टेट-वैरिएबल्स) को आवश्यकतानुसार बनाये रखने (या परिवर्तित करने) के लिये जो कुछ अतिरिक्त व्यवस्था की जाती है उसे नियन्त्रण प्रणाली (control system) कहते हैं। जिस मूल तन्त्र के ऑउटपुट को नियंत्रित करना होता है, उसे संयंत्र (प्लान्ट) या नियंत्रित तन्त्र कहते हैं। नियन्त्रण प्रणाली, संयंत्र के ऑउटपुट या स्टेट-चरों के मान पर लगातार नजर रखती है तथा संयंत्र के इन्पुट को इस प्रकार बदलती रहती है कि ऑउटपुट वैसा ही बने रहें या वैसे ही बदलें जैसा वांछित हो। .
नई!!: नियंत्रक (नियंत्रण सिद्धान्त) और नियंत्रण प्रणाली · और देखें »
सुदृढ़ नियंत्रण
नियंत्रण सिद्धान्त में सुदृढ़ नियंत्रण (robust control) से तात्पर्य नियंत्रक डिजाइन की उस प्रणाली से है जिसमें प्रक्रम (या प्लान्ट) से सम्बन्धित अनिश्चितताओं का विशेष ध्यान रखा जाता है। दूसरे शब्दों में, सुदृढ़ नियंत्रण की विधियाँ ऐसे डिजाइन की गयीं हैं कि अनिश्चितताएँ या व्यवधान यदि एक दी गयी सीम में रहें तो नियन्त्रण प्रणाली ठीक से काम करेगी। आरम्भिक काल की बोडे तथा अन्य लोगों की नियन्त्रक डिजाइन की विधियाँ काफी सुदृढ़ थीं। किन्तु १९६० और १९७० के दशक में स्टेट-स्पेस विधियों से नियन्त्रक डिजाइन की शुरुवात हुई जो कभी-कभी सुदृढ नहीं होतीं हैं। इसलिए उनमें अनुसंधान की आवश्यकता अनुभव की गयी और इस प्रकार 'सुदृढ़ नियंत्रण' के सिद्धान्त का जन्म हुआ। सुदृढ़ नियन्त्रण का जन्म १९८० के दशक में हुआ और इसने १९९० के दशक में प्रौढ़ता हासिल की। आज भी यह एक सक्रिय विषय है। यदि सुदृढ़ नियन्त्रण की तुलना अनुकूली नियन्त्रण से करें तो हम देखते हैं कि सुदृढ़ नियन्त्रण एक 'स्थैतिक' नियन्त्रण है जबकि अनुकूली नियन्त्रण परिवर्तनों को मापकर उसके अनुसार अपने को बदल लेता है। सुदृढ़ नियन्त्रक यह मानकर डिजाइन किया जाता है कि कुछ चर अज्ञात ही रहेंगे किन्तु एक सीमा के अन्दर। श्रेणी:नियंत्रण सिद्धान्त.
नई!!: नियंत्रक (नियंत्रण सिद्धान्त) और सुदृढ़ नियंत्रण · और देखें »