लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नितीश भारद्वाज

सूची नितीश भारद्वाज

नितीश भारद्वाज (जन्म 2 जून 1963) ये नितेश भारद्वाज के नाम से भी जाने जाते हैं। (अंग्रेजी:Nitish Bharadwaj) ये एक भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्देशक तथा निर्माता है। नितीश भारद्वाज लोकसभा के सदस्य भी रह चूके है। इन्होंने महाभारत (टीवी धारावाहिक) में सबसे अच्छा किरदार निभाया। महाभारत (टीवी धारावाहिक) के अलावा विष्णु पुराण में कार्य कर चुके है। नितीश भारद्वाज ने अपनी पहली निर्देशित मराठी फिल्म पितुरून बनाई। .

6 संबंधों: प्रेम शक्ति, मन में है विश्वास, महाभारत (टीवी धारावाहिक), मोहेंजो दारो (फ़िल्म), संगीत (फ़िल्म), हिन्दी अभिनेताओं की सूची

प्रेम शक्ति

प्रेम शक्ति 1994 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें करिश्मा कपूर, गोविंदा और कादर ख़ान मुख्य अभिनेता है। अन्य कलाकारों में शक्ति कपूर, रजा मुराद, पुनीत इस्सर और नितीश भारद्वाज शामिल हैं। फिल्म औसत रही थी। इसने करिश्मा और गोविंदा की शुरुआत सह-सितारों के रूप में की थी। आगे जाकर इनकी कई हिट फिल्में एक साथ आई। .

नई!!: नितीश भारद्वाज और प्रेम शक्ति · और देखें »

मन में है विश्वास

मन में है विश्वास एक हिंदी भाषा की भारतीय पौराणिक नाटक श्रृंखला है। इसका प्रसारण सोनी टीवी पर किया गया। इस श्रृंखला को 18 अगस्त 2006 से प्रत्येक शुक्रवार रात 8 बजे प्रसारित किया गया। .

नई!!: नितीश भारद्वाज और मन में है विश्वास · और देखें »

महाभारत (टीवी धारावाहिक)

महाभारत एक टीवी धारावाहिक का नाम है जो बी आर चोपड़ा द्वारा निर्मित और उनके पुत्र रवि चोपड़ा द्वारा निर्देशित था। यह महाभारत नामक एक भारतीय पौराणिक काव्य पर आधारित धारावाहिक था और विश्व के सर्वाधिक देखे जाने वाले धारावाहिकों में से एक था। ९४-कड़ियों के इस धारावाहिक का प्रथम प्रसारण १९८८ से १९९० तक दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर किया गया था। प्रत्येक धारावाहिक ४५ मिनट का था। इसका प्रसारण एक अन्य सफ़ल पौराणिक धारावाहिक रामायण के बाद किया गया था जो १९८७-१९८८ में प्रसारित किया गया था। ब्रिटेन में इस धारावाहिक का प्रसारण बीबीसी द्वारा किया गया था जहाँ इसकी दर्शक संख्या ५० लाख के आँकड़े को भी पार कर गई, जो दोपहर के समय प्रसारित किए जाने वाले किसी भी धारावाहिक के लिए एक बहुत बड़ी बात थी। .

नई!!: नितीश भारद्वाज और महाभारत (टीवी धारावाहिक) · और देखें »

मोहेंजो दारो (फ़िल्म)

मोहेंजो दारो (अंग्रेजी; Mohenjo Daro)(Mound of the Dead Men) वर्ष २०१६ की भारतीय रोमांचक-प्रेम गाथा आधारित हिन्दी भाषा की फ़िल्म है, जिसका लेखन एवं निर्देशन आशुतोष गोवारिकर, तथा निर्माण युटीवी मोशन पिक्चर्स के सिद्धार्थ राॅय कपूर व आशुतोष गोवारिकर प्रोड्क्शन्स लिमिटेड (एजीपीपीएल) की सुनीता गोवारिकर द्वारा किया गया है, और फ़िल्म में ऋतिक रोशन व पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में अदाकारी कर रहे हैं। मोहेंजो दारो विश्व की प्रथम सिनेमाई प्रदर्शन है जो प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता को संदर्भित की गई है, तथा इस महान नगर, मोहेंजो दारो को युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर के तौर पर अंकित किया गया है (अब यह क्षेत्र पाकिस्तान स्थित सिंध जिले के लरकाना में पड़ता है)। फ़िल्म की शुरुआत मुताबिक प्राचीन समय के २०१६ के ईसा पूर्व की है जब सिंधु घाटी सभ्यता चरम पर थी, कहानी एक साधारण किसान (रोशन) के मोहेंजो दारो नगर की ओर यात्रा करने और फिर नगर की संभ्रांत वर्ग की औरत (हेगड़े) से हुए प्रेम को लेकर बुना गया है, और जिसके परिणाम में वह नगर के अभिजात वर्ग को चुनौती दे डालता है तथा आखिर में उसी नगर के अपरिहार्य विनाश के विरुद्ध संघर्ष भी करता है। गोवारिकर ने अपने तीन वर्ष शोध करने तथा पटकथा के विकास में व्यतीत किए, अपनी इस काल्पनिक कहानी को प्रामाणिकता पक्का करने के लिए पुरातत्ववेत्ताओं के साथ काफी नजदीकी कार्य किया। फ़िल्मांकन का कार्य भुज एवं मुंबई के साथ संक्षिप्त समयावधि में बेड़ाघाट (जबलपुर) एवं थाणे में भी किया गया। फ़िल्म का संगीत एवं एलबम रचना ए.आर. रहमान के साथ गीत लिखने का काम जावेद अख़्तर ने भी किया। फ़िल्म का प्रदर्शन १२ अगस्त २०१६ में वैश्विक स्तर पर जारी किया गया। .

नई!!: नितीश भारद्वाज और मोहेंजो दारो (फ़िल्म) · और देखें »

संगीत (फ़िल्म)

संगीत कसीनथुनी विश्वनाथ द्वारा निर्देशित 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें मुख्य भूमिकाओं में माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ है। .

नई!!: नितीश भारद्वाज और संगीत (फ़िल्म) · और देखें »

हिन्दी अभिनेताओं की सूची

हिन्दी भाषी चलचित्रों में अभिनय करने वाले कुछ अभिनेताओं की सूची निम्नलिखित है। .

नई!!: नितीश भारद्वाज और हिन्दी अभिनेताओं की सूची · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »