लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

निचली सुबनसिरी जिला

सूची निचली सुबनसिरी जिला

निचली सुबनसिरी भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय ज़िरो है। निचला सुबांसिरी अरूणाचल प्रदेश का बहुत ही खूबसूरत जिला है। अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के लिए यह लोकप्रिय है। यहां पर अनेक जंगल, नदियां और घाटियां हैं। इनके खूबसूरत दृश्य देखना पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। यह जंगल बहुत ही खूबसूरत हैं और इन जंगलों में पर्यटक वन्य जीवन के बेहतरीन दृश्य देख सकते हैं। इन जंगलों में पर्यटक चीता, तेंदुआ, बिल्ली, भालू, सुअर और हिरण देख सकते हैं। जंगलों के अलावा पर्यटक यहां पर अनेक खूबसूरत नदियों को भी देख सकते हैं। इन नदियों में पर्यटक वाटर स्पोर्टस का आनंद ले सकते हैं। यहां पर पर्यटक कई चोटियां भी देख सकते हैं। सलीन इसकी सबसे प्रमुख चोटी है। निचला सुबांसिरी का मुख्यालय जीरो में स्थित है। यह मुख्यालय भी बहुत खूबसूरत है। यहां पर मुख्यत: धान की खेती की जाती है। धान की खेती के अलावा यहां बडे पैमाने पर मछली पालन भी किया जाता है। स्थानीय निवासियों को अपातानी नाम से जाना जाता है। यह प्रकृति के देवता की पूजा करते हैं। इन लोगों का मुख्य काम-धंधा कृषि, हस्त निर्मित वस्तुएं और हथकरघा उद्योग है। इनकी संस्कृति भी काफी रंग-बिरंगी है। पर्यटकों को इनकी संस्कृति बहुत पसंद आती है। वर्ष में यहां पर अनेक उत्सव भी मनाए जाते हैं। इन उत्सवों में म्याको, मुरूंग और ड्री प्रमुख हैं। पर्यटक चाहें तो इन उत्सवों में भाग भी ले सकते हैं। .

2 संबंधों: अरुणाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश के जिले

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश ('अरुणांचल' नहीं) भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। अरुणाचल का अर्थ हिन्दी मे "उगते सूर्य का पर्वत" है (अरूण + अचल; 'अचल' का अर्थ 'न चलने वाला' .

नई!!: निचली सुबनसिरी जिला और अरुणाचल प्रदेश · और देखें »

अरुणाचल प्रदेश के जिले

यह सूची अरुणाचल प्रदेश के जिलों की है:-.

नई!!: निचली सुबनसिरी जिला और अरुणाचल प्रदेश के जिले · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »