लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नास्सर

सूची नास्सर

नास्सर (अंग्रेजी:Nassar, Nasser, Nazar और Naaser) इत्यादि नामों से जाने जाते है। इनका बचपन का नाम (महबूब) था जो बाद में बदल दिया गया। ये एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता,निर्माता तथा निर्देशक है इन्होंने ज्यादातर दक्षिण भारतीय सिनेमा में नकारात्मक किरदार में अभिनय किया है। नास्सर 2015 की सूपरहिट में नज़र आये तथा 2016 में आनेवाली में नज़र आयेंगे। .

7 संबंधों: बाहुबली (फ़िल्म श्रृंखला), बाहुबली 2: द कॉन्क्लूज़न, बाहुबली: द बिगनिंग (2015), बॉम्बे (फ़िल्म), साला खड़ूस, सिंगम, जीन्स (फ़िल्म)

बाहुबली (फ़िल्म श्रृंखला)

बाहुबली दो फ़िल्मों की शृंखला है जिसकी पहली फिल्म बाहुबली: द बिगनिंग जुलाई २०१५ तथा दूसरी फिल्म बाहुबली 2: द कॉन्क्लूज़न २८ अप्रैल २०१७ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। यह फ़िल्म हिन्दी, तेलुगू, तमिल और मलयालम भाषा में बनी है। .

नई!!: नास्सर और बाहुबली (फ़िल्म श्रृंखला) · और देखें »

बाहुबली 2: द कॉन्क्लूज़न

बाहुबली 2: द कॉन्क्लूज़न, बाहुबली: द बिगनिंग फ़िल्म का दूसरा भाग है। यह एक ऐतिहासिक फिक्शन फ़िल्म है। इस फ़िल्म को तेलुगू और तमिल भाषा में बनाया गया है। हिन्दी, मलयालम और अन्य भाषाओं में इसकी डबिंग की गयी है। इसका निर्देशन एस॰एस॰ राजामौली ने किया है। यह 8 जुलाई 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली थी। लेकिन इसके निर्माण में देरी के कारण यह समय और आगे बढ़ा दिया गया। और यह 28 अप्रैल 2017 में प्रदर्शित की गयी। शुरू में, दोनों भागों को संयुक्त रूप से ₹ ​​250 करोड़ (₹ 2.5 अरब) के बजट पर तैयार किया गया, हालांकि बाद में दूसरे भाग का बजट 200 करोड़ बढ़ा दिया गया और इस प्रकार कुल मिलकर दोनों फिल्मों का बजट 450 करोड़ हो गया। इस तरह, बाहुबली 2: द कॉन्क्लूज़न भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे महंगी फिल्म हो गयी। इस फ़िल्म ने रिलीज़ से पहले ही ₹ 500 करोड़ (₹ 5 अरब) का बिजनेस का कीर्तिमान बनाया है। फिल्म को 28 अप्रैल 2017 को दुनिया भर में प्रदर्शित किया गया। बाहुबली-2 4K हाई-डेफिनिशन में रिलीज़ होने वाली पहली तेलुगु फिल्म है। फ़िल्म की रिलीज की तारीख से पहले 200 स्क्रीन के करीब 4K प्रोजेक्टर्स को अपग्रेड किया गया। बाहुबली-2 पूरी दुनिया में पहली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसने सभी भाषाओं में 1000 करोड़ (₹ 10 बिलियन) से अधिक कमाई की है। और पूरी दुनिया में पहली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसने 3 दिनों में सभी भाषाओं में 500 करोड़ (₹ 5 बिलियन) से अधिक कमाई की है। यह पहले सप्ताह में 128 करोड़ रूपए से ज्यादा कमाई वाली पहली हिंदी फिल्म है। .

नई!!: नास्सर और बाहुबली 2: द कॉन्क्लूज़न · और देखें »

बाहुबली: द बिगनिंग (2015)

बाहुबली तेलुगू और तमिल भाषाओं में बनी एक भारतीय फ़िल्म है। यह हिन्दी, मलयालम व कुछ विदेशी भाषाओं में भी बनी है तथा इसे 10 जुलाई 2015 को सिनेमाघरों में दिखाया गया। इसे एस॰एस॰ राजामौली ने निर्देशित किया है। प्रभास, राणा डग्गुबती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना ने मुख्य किरदार निभाए हैं। इसमे रम्या कृष्णन, सत्यराज, नासर, आदिवि सेश, तनिकेल्ल भरनी और सुदीप ने भी कार्य किया है। फ़िल्म की कुछ खास बातों में से एक रही इस फिल्म में चित्रित कालकेय कबीले द्वारा बोली जाने वाली किलिकिलि नामक एक कृत्रिम भाषा जिसका निर्माण मधन कर्की ने लगभग 750 शब्दों और 40 व्याकरण के नियमों द्वारा किया। भारतीय फ़िल्म के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब किसी फ़िल्म के लिए एक नई भाषा का निर्माण किया गया हो। .

नई!!: नास्सर और बाहुबली: द बिगनिंग (2015) · और देखें »

बॉम्बे (फ़िल्म)

बॉम्बे 1995 की तमिल रूमानी नाट्य फ़िल्म है। इसका निर्देशन मणिरत्नम् ने किया है और मुख्य किरदार अरविन्द स्वामी और मनीषा कोइराला ने निभाए है। संगीत दिया है ए॰ आर॰ रहमान ने और हिन्दी गीत महबूब द्वारा लिखे गए हैं। यह फिल्म भारत के दिसंबर 1992 से जनवरी 1993 की अवधि के दौरान हुई घटनाओं पर केंद्रित है। विशेष रूप से अयोध्या के बाबरी मस्जिद को लेकर विवाद, फिर उसका तोड़ना, मुम्बई (जब बॉम्बे) में सांप्रदायिक तनाव होना और अंतत बंबई के दंगे होना। यह फिल्म मणिरत्नम् की रोज़ा और दिल से के साथ एक श्रृंखला के रूप में ली जाती है। फ़िल्म दोनों आलोचनात्मक और आर्थिक तौर पर सफल रही। इसी नाम से फ़िल्म को हिन्दी और तेलुगू भाषा में डब किया गया। ए॰ आर॰ रहमान द्वारा दिया गया संगीत बहुत ही सराहा गया और कई पुरस्कार उन्होंने प्राप्त किये। मणिरत्नम् के निर्देशन की भी सराहना हुई। .

नई!!: नास्सर और बॉम्बे (फ़िल्म) · और देखें »

साला खड़ूस

साला खड़ूस या इरुधि सुत्त्रु तमिल और हिन्दी भाषा में बनी एक भारतीय नाट्य फिल्म है। जिसका लेखन और निर्देशन का कार्य सुधा कोंगारा ने किया है। इस फिल्म के निर्माण में हर दृश्य को अलग अलग भाषाओं में लिया गया है। इस फिल्म में आर॰ माधवन मुख्य किरदार में हैं। इनके साथ रीतिका सिंह भी हैं। इस फिल्म का निर्माण एस॰ सशिकान्त ने किया है। इसके संगीत का निर्माण संतोष नारायण ने किया है। .

नई!!: नास्सर और साला खड़ूस · और देखें »

सिंगम

सिंगम (English: Lion) एक भारतीय तमिल एक्शन मसाला फ़िल्म है जिसका निर्देशन हरी ने किया है। इसमें सूर्या, अनुष्का शेट्टी और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में हैं। यह फ़िल्म 28 मई 2010 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। यह फ़िल्म का अनुवादित संस्करण तेलुगू में यमुडु और हिन्दी में द फाइटरमैन सिंगम नाम से प्रदर्शित हुई। .

नई!!: नास्सर और सिंगम · और देखें »

जीन्स (फ़िल्म)

जीन्स १९९८ में बनी एक तमिल फ़िल्म है। जिसका निर्देशन शंकर ने किया। प्रमुख भूमिकाएँ में प्रशांत, ऐश्वर्या राय और नास्सर के साथ राधिका हैं। ए आर रहमान ने संगीत दिया है और हिन्दी गीत जावेद अख्तर द्वारा लिखे गए हैं। भारत की तरफ से 1998 के ऑस्कर में इसे नामित किया गया था। श्रेणी:तमिल फ़िल्में श्रेणी:1998 की फ़िल्में श्रेणी:भारतीय फ़िल्में.

नई!!: नास्सर और जीन्स (फ़िल्म) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »