लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नारा चंद्रबाबू नायडू

सूची नारा चंद्रबाबू नायडू

नारा चंद्रबाबू नायडू(तेलुगू:నారా చంద్రబాబు నాయుడు) (जन्म: 20 अप्रैल, 1950) वर्तमान आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। उनके नाम आन्ध्र प्रदेश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का कीर्तिमान भी है। वर्तमान में वे आन्ध्र प्रदेश विधान सभा में सदन के नेता हैं। चंद्रबाबू का जन्म चित्तूर जिले के नारावारिपल्ली नामक गाँव में 20 अप्रैल 1950 को हुआ था। उन्होंने श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय तिरुपति से अर्थशास्त्र में मास्टर्स की उपाधि हासिल की और आजकल इसी विश्वविद्यालय से पीएचडी के लिए अपना शोध कार्य कर रहे हैं। .

20 संबंधों: एन टी आर ट्रस्ट, तेलुगु देशम पार्टी, तेलुगू लोग, नन्दमूरि तारक रामाराव, नायडू, पुत्तिंगल मंदिर हादसा, केरल, भारत में आतंकवाद, भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची, रायलसीमा, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूची, श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, षडयंत्र, हीराखंड एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, वाई॰ एस॰ राजशेखर रेड्डी, गंडिकोटा, आन्ध्र प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश विधान सभा, आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची, कुप्पम, अमरावती, आन्ध्र प्रदेश

एन टी आर ट्रस्ट

एन टी आर ट्रस्ट या एन टी आर स्मारक ट्रस्ट एक गैरलाभकारी भारतीय सामाजिक भलाई की संस्था है। इसका मुख्यालय हैदराबाद, तेलंगाना, भारत में है। इसकी स्थापना 1997 में लोकोपकार और सामाजिक कल्याणकारी सहायता के लिए हुई थी। इस संस्था का नाम एन टी रामा राव पर रखा गया है जो दक्षिण भारत के अभिनेता, निर्देशक और अंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री रह चुके हैं। .

नई!!: नारा चंद्रबाबू नायडू और एन टी आर ट्रस्ट · और देखें »

तेलुगु देशम पार्टी

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) भारत के आंध्र प्रदेश प्रांत की एक प्रमुख राजनैतिक पार्टी है। तेलुगू फिल्मों के अभिनेता एन टी रामाराव के जमाने में इस पार्टी का अभ्युदय हुआ था। बाद में चंद्रबाबू नायडू इसे नयी उँचाइयों पर ले गये। .

नई!!: नारा चंद्रबाबू नायडू और तेलुगु देशम पार्टी · और देखें »

तेलुगू लोग

तेलुगू लोग तेलुगू भाषा बोलने वाले वह लोग है जो आन्ध्र प्रदेश और तेलंगाना में ही नहीं बल्कि भारत के या विश्व के किसी भी प्रांत में रहते हों उन्हें तेलुगू लोग कहते हैं। भारत में हिन्दी भाषा के बाद सब से ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा तेलुगू बोलते है। यह भाषा दक्षिण भारत के आन्ध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में सरकारी भाषा है। यह भाषा बोलने वालों को तेलुगू लोग कहते हैं। आन्ध्र प्रदेश और तेलंगाना ही में नहीं बल्कि कर्नाटक, महाराष्ट्र और ओडिशा के कुछ भागों में भी तेलुगू लोग रहते हैं। भारत में तेलुगू लोगों की संख्या लगभग १० करोड़ है। .

नई!!: नारा चंद्रबाबू नायडू और तेलुगू लोग · और देखें »

नन्दमूरि तारक रामाराव

हैदराबाद-श्रीसैलम मार्ग पर स्थित एन टी रामाराव की मूर्ति नन्दमूरि तारक रामाराव (तेलुगू: నందమూరి తారక రామా రావు) या एन.टी.

नई!!: नारा चंद्रबाबू नायडू और नन्दमूरि तारक रामाराव · और देखें »

नायडू

नायडू या नायुडू दक्षिण भारत में प्र्यतेक रूप से आन्ध्र प्रदेश में एक उपनाम जो भारत के कई राज्यों एवं दुनिया के कई देशों में बसे आन्ध्र प्रदेश का एक समुदाय। .

नई!!: नारा चंद्रबाबू नायडू और नायडू · और देखें »

पुत्तिंगल मंदिर हादसा, केरल

पुत्तिंगल मंदिर हादसा एक भयावह आतिशबाजी विस्फोट है जो 10 अप्रैल 2016 में कोल्लम के परावुर पुत्तिंगल मंदिर में भारतीय मानक समयानुसार(आईएसटी) रात्रि 03:30 बजे (22:15 जीएमटी) पर हुआ था। इस हादसे में 111 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और 350 से अधिक लोग घायल हो गए। .

नई!!: नारा चंद्रबाबू नायडू और पुत्तिंगल मंदिर हादसा, केरल · और देखें »

भारत में आतंकवाद

भारत बहुत समय से आतंकवाद का शिकार हो रहा है। भारत के काश्मीर, नागालैंड, पंजाब, असम, बिहार आदि विशेषरूप से आतंक से प्रभावित रहे हैं। यहाँ कई प्रकार के आतंकवादी जैसे पाकिस्तानी, इस्लामी, माओवादी, नक्सली, सिख, ईसाई आदि हैं। जो क्षेत्र आज आतंकवादी गतिविधियों से लम्बे समय से जुड़े हुए हैं उनमें जम्मू-कश्मीर, मुंबई, मध्य भारत (नक्सलवाद) और सात बहन राज्य (उत्तर पूर्व के सात राज्य) (स्वतंत्रता और स्वायत्तता के मामले में) शामिल हैं। अतीत में पंजाब में पनपे उग्रवाद में आंतकवादी गतिविधियां शामिल हो गयीं जो भारत देश के पंजाब राज्य और देश की राजधानी दिल्ली तक फैली हुई थीं। 2006 में देश के 608 जिलों में से कम से कम 232 जिले विभिन्न तीव्रता स्तर के विभिन्न विद्रोही और आतंकवादी गतिविधियों से पीड़ित थे। अगस्त 2008 में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम.के.

नई!!: नारा चंद्रबाबू नायडू और भारत में आतंकवाद · और देखें »

भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची

भारत गणराज्य में उन्तीस राज्यों और दो केन्द्र-शासित प्रदेशों (दिल्ली और पुद्दुचेरी) की प्रत्येक सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री कहलाता है। भारत के संविधान के अनुसार राज्य स्तर पर राज्यपाल क़ानूनन मुखिया होता है लेकिन वास्तव में कार्यकारी प्राधिकारी मुख्यमंत्री ही होता है। राज्य विधान सभा चुनावों के बाद राज्यपाल सामान्यतः सरकार बनाने के लिए बहुमत वाले दल (अथवा गठबंधन) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करता है। राज्यपाल, मुख्यमंत्री को नियुक्त करता है जिसकी कैबिनेट विधानसभा के लिए सामूहिक रूप से जिम्मेदार होती है। यदि विधानसभा में विश्वासमत प्राप्त हो तो मुख्यमंत्री का कार्यकाल सामान्यतः अधिकतम पाँच वर्ष का होता है; इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के कार्यकाल की संख्याओं की कोई सीमा नहीं होती। वर्तमान में पदस्थ इकत्तीस में से तीन, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, जम्मू और कश्मीर में महबूबा मुफ़्ती और राजस्थान में वसुंधरा राजे महिला हैं। दिसम्बर 1994 से (समय के लिए), सिक्किम के पवन कुमार चामलिंग सबसे लम्बे समय से पदस्थ मुख्यमंत्री हैं। पंजाब के अमरिन्दर सिंह (जन्म 1942) सबसे वृद्ध मुख्यमंत्री हैं जबकि अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू (जन्म 1979) सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी के चौदह पदस्थ, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पाँच पदस्थ तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के दो है; इसके अतिरिक्त किसी भी अन्य दल के पदस्थ मुख्यमंत्रियों की संख्या एक से अधिक नहीं है। .

नई!!: नारा चंद्रबाबू नायडू और भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

रायलसीमा

रायलसीमा भारत का एक "अनाधिकारिक" भौगोलिक क्षेत्र है जो आंध्र प्रदेश प्रान्त का एक हिस्सा है, इस क्षेत्र में मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश के कर्नूल, कुडप्पा, अनंतपुर और चित्तूर जिले आते हैं। 2011 की भारत की जनगणना के अनुसार, चार जिलों वाले क्षेत्र में 15,184,908 की आबादी थी और 67,526 किमी 2 (26,072 वर्ग मील) का क्षेत्र शामिल था। रायलसीमा का अधिकांश हिस्सा तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के अन्य तटीय इलाकों के मुक़ाबले अविकसित या अर्धविकसित है। तेलंगाना के अलग राज्य के रूप में माँग की जोर पकड़ने के कारण रायलसीमा के दु:खों पर केन्द्रित कई आंदोलन भी खड़े हुये हैं। इन सारे आंदोलनों का प्रमुख ध्येय रायलसीमा की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करना होता है। खासकर कृष्णा नदी और गोदावरी के पानी इनकी सबसे बड़ी समस्या है जिसके न होने से यहाँ हर साल लगभग अकाल जैसी स्थिति होती है। इस ईलाके के ज्यादातर लोग तेलंगाना की तर्ज पर अलग प्रान्त की माँग, या आंध्र प्रदेश की राजधानी को रायलसीमा में स्थानांतरित करने की माँग पर सहमत दिखते हैं। .

नई!!: नारा चंद्रबाबू नायडू और रायलसीमा · और देखें »

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूची

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) एक केंद्र-दक्षिणपंथी राजनीतिक गठबंधन है। इसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) करती है। २०१५ के अनुसार, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय संसद का सत्तारूढ़ गठबंधन है, और १३ राज्यों पर राज करता है। राजग का निर्माण १९९८ के आम चुनावों में भाजपा द्वारा किया गया था; इसमें भाजपा के तत्कालीन सहयोगी दलों (जैसे समता पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और शिवसेना) के अलावा ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और बीजू जनता दल शामिल थे। इन क्षेत्रीय दलों में केवल एक शिवसेना ही थी, जिसकी विचारधारा भाजपा की विचारधारा के समान थी। गठबंधन पहली बार केन्द्र में सत्ता पर १९९८ के आम चुनाव के बाद आया, और २००४ तक शासन किया। सितंबर २०१५ की स्थिति के अनुसार, राजग में पैंतीस सदस्य दल है (उनमें से दो राजनीतिक मोर्चे हैं और एक संगठन है), जिसमें से भाजपा एकमात्र राष्ट्रीय दल है। तेरह राजग सदस्यों (शिवसेना, तेलुगु देशम पार्टी, शिरोमणि अकाली दल, जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, ऑल इंडिया एन॰आर॰ कांग्रेस, नागा पीपुल्स फ्रंट, लोक जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन, नेशनल पीपुल्स पार्टी, और पाट्टाली मक्कल कॉची) को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा "राज्यीय दल" का दर्जा दिया गया है। सितंबर २०१५ की स्थिति के अनुसार, राजग के पास लोकसभा और राज्यसभा में क्रमानुसार ३३७ और ६४ सदस्य हैं। .

नई!!: नारा चंद्रबाबू नायडू और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूची · और देखें »

श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय

श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय (आमतौर पर एसवी विश्वविद्यालय या एसवीयू के रूप में जाना जाता है) भारत के राज्य आंध्र प्रदेश चित्तूर जिले के तिरुपति में एक राज्य विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना 1954 में मुख्यमंत्री टंगुटूरि प्रकाशम पंतुलु ने की थी । विश्वविद्यालय का नाम भगवान वेंकटेश्वर (बालाजी) के नाम पर रखा गया है जिसका मंदिर शहर में स्थित है। विश्वविद्यालय परिसर में तिरुमला तिरुपति देवस्थानम द्वारा दान की गई भूमि पर एक बड़े क्षेत्र को शामिल किया गया है। यह तिरुपति के पश्चिमी तरफ स्थित है, जो शहर के अन्य विश्वविद्यालयों से घिरा हुआ है, अर्थात् श्री पद्मावती महिला विश्वविद्यालय, श्री वेंकटेश्वर पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, श्री वेंकटेश्वर वैदिक विश्वविद्यालय, श्री वेंकटेश्वर चिकित्सा विज्ञान संस्थान और राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ। इसमें 4 में से 3.52 के स्कोर के साथ "ए +" की एनएएसी रेटिंग है। यह भारत में बनाया जाने वाला 31 वां विश्वविद्यालय था, और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के बाद आंध्र प्रदेश में यह, आंध्र विश्वविद्यालय के बाद दूसरा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है .

नई!!: नारा चंद्रबाबू नायडू और श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय · और देखें »

षडयंत्र

षड्यंत्र का सामान्य अर्थ साज़िश, धोखा देने की योजना, दुरभिसन्धि, गुप्तरूप से की जाने वाली कार्रवाई आदि के रूप में लिया जाता है। किंतु विश्लेषणात्मक रूप से देखें तो 'षड्यंत्र' शब्द इस प्रकार बना है:- षट्+यंत्र .

नई!!: नारा चंद्रबाबू नायडू और षडयंत्र · और देखें »

हीराखंड एक्सप्रेस ट्रेन हादसा

21 जनवरी 2017 को जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस के नौ डिब्बे देर रात आंध्र प्रदेश के विजयनगरम के कुनेरू स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। इसमें अब तक 36 लोगों की मौत हुई है और 54 लोग घायल हैं। हादसे की जांच शुरू हो गई है, लेकिन रेलवे सूत्रों ने हादसे के लिए किसी साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया है। - अमर उजाला - 22 जनवरी 2017 .

नई!!: नारा चंद्रबाबू नायडू और हीराखंड एक्सप्रेस ट्रेन हादसा · और देखें »

वाई॰ एस॰ राजशेखर रेड्डी

डॉक्टर येदुगुड़ी संदिंती राजशेखर रेड्डी (जन्म:8 जुलाई 1949 - निधन:2 सितंबर 2009) वाईएसआर नाम से लोकप्रिय, वर्ष 2004 से 2009 तक आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। .

नई!!: नारा चंद्रबाबू नायडू और वाई॰ एस॰ राजशेखर रेड्डी · और देखें »

गंडिकोटा

गंडिकोटा भारत के आंध्र प्रदेश, कडपा जिले के जम्मलामडुगु से 15 किलोमीटर दूर पेन्नेरु नदी के दाहिने किनारे पर एक गांव है। गंडिकोटा कम्मा राजाओं का गढ़ माना जाता है जिन्होंने इस किले पर लगभग 300 वर्षों तक शासन किया था। गंडिकोटा पर शक्तिशाली तेलुगू राजवंश का शासन था, पेम्मासानी कम्मा राजवंश को गंडिकोटा कम्मा भी कहा जाता था, और यह देश के सबसे प्रमुख किलों में से एक था। .

नई!!: नारा चंद्रबाबू नायडू और गंडिकोटा · और देखें »

आन्ध्र प्रदेश

आन्ध्र प्रदेश ఆంధ్ర ప్రదేశ్(अनुवाद: आन्ध्र का प्रांत), संक्षिप्त आं.प्र., भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित राज्य है। क्षेत्र के अनुसार यह भारत का चौथा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से आठवां सबसे बड़ा राज्य है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर हैदराबाद है। भारत के सभी राज्यों में सबसे लंबा समुद्र तट गुजरात में (1600 कि॰मी॰) होते हुए, दूसरे स्थान पर इस राज्य का समुद्र तट (972 कि॰मी॰) है। हैदराबाद केवल दस साल के लिये राजधानी रहेगी, तब तक अमरावती शहर को राजधानी का रूप दे दिया जायेगा। आन्ध्र प्रदेश 12°41' तथा 22°उ॰ अक्षांश और 77° तथा 84°40'पू॰ देशांतर रेखांश के बीच है और उत्तर में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा, पूर्व में बंगाल की खाड़ी, दक्षिण में तमिल नाडु और पश्चिम में कर्नाटक से घिरा हुआ है। ऐतिहासिक रूप से आन्ध्र प्रदेश को "भारत का धान का कटोरा" कहा जाता है। यहाँ की फसल का 77% से ज़्यादा हिस्सा चावल है। इस राज्य में दो प्रमुख नदियाँ, गोदावरी और कृष्णा बहती हैं। पुदु्चेरी (पांडीचेरी) राज्य के यानम जिले का छोटा अंतःक्षेत्र (12 वर्ग मील (30 वर्ग कि॰मी॰)) इस राज्य के उत्तरी-पूर्व में स्थित गोदावरी डेल्टा में है। ऐतिहासिक दृष्टि से राज्य में शामिल क्षेत्र आन्ध्रपथ, आन्ध्रदेस, आन्ध्रवाणी और आन्ध्र विषय के रूप में जाना जाता था। आन्ध्र राज्य से आन्ध्र प्रदेश का गठन 1 नवम्बर 1956 को किया गया। फरवरी 2014 को भारतीय संसद ने अलग तेलंगाना राज्य को मंजूरी दे दी। तेलंगाना राज्य में दस जिले तथा शेष आन्ध्र प्रदेश (सीमांन्ध्र) में 13 जिले होंगे। दस साल तक हैदराबाद दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी होगी। नया राज्य सीमांन्ध्र दो-तीन महीने में अस्तित्व में आजाएगा अब लोकसभा/राज्यसभा का 25/12सिट आन्ध्र में और लोकसभा/राज्यसभा17/8 सिट तेलंगाना में होगा। इसी माह आन्ध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन भी लागू हो गया जो कि राज्य के बटवारे तक लागू रहेगा। .

नई!!: नारा चंद्रबाबू नायडू और आन्ध्र प्रदेश · और देखें »

आन्ध्र प्रदेश विधान सभा

आंध्र प्रदेश विधान सभा भारत के राज्य आंध्र प्रदेश का संरचना विधान सभा का निम्न सदन है। 2014 तक आंध्र प्रदेश की विधान सभा में 175 विधायक शामिल हैं, जिनकी अवधि 5 वर्ष है। विधानसभा की संरचना द्विसदनीय है और 3 सत्रों अर्थात बजट, मानसून और शीतकालीन सत्र आयोजित किए जाते हैं। आंध्र प्रदेश के विधान सभा ने 2016 के राज्य बजट सत्रों से अमरावती में अंतरिम विधायी विधानसभा भवन में मंथन शुरू किया। नई इमारत में उन्नत है स्वचालित भाषण अनुवाद की सुविधा, स्वत: वोट रिकॉर्डिंग सिस्टम। यह आन्ध्र प्रदेश के शहर विजयवाडा के निकट राजधानी अमरावती में है। .

नई!!: नारा चंद्रबाबू नायडू और आन्ध्र प्रदेश विधान सभा · और देखें »

आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची

मुख्यमंत्री किसी भी भारतीय राज्य का प्रमुख होता है। यह सूची आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की हैं। .

नई!!: नारा चंद्रबाबू नायडू और आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

कुप्पम

कुप्पम आन्ध्र प्रदेश, भारत के चित्तूर जिले का जनगणना क्षेत्र है। यह बंगलौर से १०५ किमी और चेन्नई से २५० किमी दूर है। यह कस्बा ग्रेनाइट की खदानों और ग्रेनाइट प्रकारों के लिए प्रसिद्ध है। कुप्पम ग्रीन नाम इस कस्बे के नाम पर पड़ा है। कुप्पम अब एक शैक्षणिक केन्द्र है जहाँ पर एक अभियान्त्रिकी महाविद्यालय, मॅडिकल कॉलेज और द्रविड़ विश्वविद्यालय है। आन्ध्र के भूतपूर्व मुख्यमन्त्री और तेदपा प्रमुख चन्द्र बाबू नायडू द्वारा चुनाव जीतने के पाद कुप्पम एक जाना-माना स्थान बन गया। चन्द्र बाबू नायडू १९८९ से यहाँ से विधायक हैं। श्रेणी:चित्तूर जिले के नगर और कस्बे.

नई!!: नारा चंद्रबाबू नायडू और कुप्पम · और देखें »

अमरावती, आन्ध्र प्रदेश

अमरावती: आन्ध्र प्रदेश की प्रस्तवित राजधानी का नाम है। यह कृष्णा नदी के दक्षिणी तट पर निर्मित किया जाएगा। "अमरावती" शब्द को अमरावती मंदिर के ऐतिहासिक शहर, जो की सतवाहन राजवंश के तेलगु राजाओं की प्राचीन राजधानी थी, से लिया गया है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उदंडरायणपालम इलाके में 22 अक्टूबर 2015 को नींव का पत्थर रखा था। गुंटूर और विजयवाड़ा का महानगरीय क्षेत्र मिला कर अमरावती महानगर क्षेत्र का निर्माण किया जायेगा। यह एक नव नियोजित शहर है जो गुंटूर जिले में स्थित प्राचीन अमरावती शहर से इसका नाम प्राप्त करता है। अमरावती पड़ोसी विजयवाड़ा, गुंटूर और तेनाली के साथ अमरावती महानगरीय क्षेत्र, अर्थात् आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र, जो 2011 की जनगणना के अनुसार 5.8 मिलियन की आबादी वाला आंध्र प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा आबादी वाला क्षेत्र है, और एपीसीआरडीए द्वारा शासित है। अमरावती की राजधानी शहर थुलुर मंडल में एक नया शहर है और ऐतिहासिक बौद्ध शहर अमरवथी से अलग है। अमरावती क्षेत्र एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और प्राचीन इतिहास से कई साम्राज्यों पर शासन किया गया है। अमरावती सातवाहन राजाओं और वासरेड्डी वेंकटदाद्री नायडू के लिए राजधानी शहर थीं। .

नई!!: नारा चंद्रबाबू नायडू और अमरावती, आन्ध्र प्रदेश · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

एन चंद्रबाबू नायडू, चंद्रबाबू नायडू

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »