लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नानचांग

सूची नानचांग

नानचांग शहर के बायी चौक का नज़ारा नानचांग (南昌, Nanchang) दक्षिणी-पूर्वी चीन के जिआंगशी प्रांत की राजधानी है। यह उस प्रांत के उत्तर-केन्द्रीय भाग में जिउलिंग पहाड़ों से पश्चिम में और पोयांग झील से पूर्व में स्थित है। नानचांग अपने सौंदर्य, इतिहास और सांस्कृतिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। सन् २०१० की जनगणना में नानचांग की आबादी ५०,४२,५६५ थी। नानचांग एक चहल-पहल वाला व्यापारिक केंद्र है।, Shelley Jiang, Shelley Cheung, Macmillan, 2004, ISBN 978-0-312-32005-8,...

1 संबंध: जिआंगशी

जिआंगशी

चीन में जिआंगशी प्रांत (लाल रंग में) जिआंगशी (江西, Jiangxi) जनवादी गणराज्य चीन के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित एक प्रांत है। इसका विस्तार उत्तर में यांग्त्से नदी के मैदानी इलाक़ों से लेकर दक्षिण में पहाड़ी क्षेत्र तक है। जिआंगशी की राजधानी नानचांग शहर है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल १,६६,९०० वर्ग किमी है, यानि भारत के उड़ीसा राज्य से ज़रा ज़्यादा। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ४,४५,६७,४७५ थी और यह भी भारत के उड़ीसा राज्य से ज़रा ज़्यादा थी। जिआंगशी का नाम तंग राजवंश के काल से है जब इसे 'जिआंगनानशीदाओ' (江南西道, Jiangnanxidao) कहा जाता था, जिसका मतलब 'पश्चिमी जियांगनान प्रांत' है (जियांगनान एक भौगोलिक क्षेत्र का नाम है)। इस प्रांत से गान नदी निकलती है इसलिए इसका चीनी भावचित्रों में संक्षिप्त नामांकन '赣' है (गान, Gan)। इस प्रांत में प्रसिद्ध पोयांग झील भी है, इसलिए इसे कभी-कभी 'गोमपोताइति' (贛鄱大地, Gompotaiti) भी कहते हैं, जिसका अर्थ है 'गान (उर्फ़ गोम) नदी और पो (उर्फ़ पोयांग) झील की महान भूमि'। जिआंगशी अपने पड़ोसी प्रान्तों से पिछड़ा हुआ है। यहाँ चावल की खेती पर ज़ोर है और इसे कभी-कभी 'चावल और मछली का देश' भी कहा जाता है। चीन में जिआंगशी के लोगों को कम महनती और आराम-पसंद भी समझा जाता है।, Khoon Choy Lee, World Scientific, 2005, ISBN 978-981-256-618-8,...

नई!!: नानचांग और जिआंगशी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »