लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नागा पीपल्स फ्रंट

सूची नागा पीपल्स फ्रंट

नागा पीपुल्स फ्रंट (Naga People's Front) भारत का एक क्षेत्रीय दल है, जो भारतीय राज्य नागालैण्ड और मणिपुर में सक्रिय है। यह दल डेमोक्रेटिक एलाइंस ऑफ नागालैण्ड का हिस्सा रहते हुए नागालैण्ड में 2003 से भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार चला रहा है। शुरहोजेलि लियोजित्सु इस दल के अध्यक्ष हैं। दल के मुख्य नेता नेफियू रियो जो नागालैण्ड की एक मात्र निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। 22 मार्च 2004 को नागालैण्ड डेमोक्रेटिक पार्टी का इस दल में विलय हो गया। लोक सभा में इस दल का एक सांसद है। .

18 संबंधों: चौदहवीं लोकसभा, टी॰ आर॰ जेलियांग, नागालैण्ड लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, नागालैण्ड विधानसभा चुनाव, 2018, नागालैण्ड के मुख्यमंत्रियों की सूची, नेफियू रियो, नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी, भारत के राजनीतिक दलों की सूची, भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची, भारतीय आम चुनाव, 2014, भारतीय आम चुनाव, 2014 के लिए चुनाव पूर्व सर्वेक्षण, मणिपुर विधानसभा चुनाव, 2017, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूची, शुरहोजेलि लियोजित्सु, सोलहवीं लोक सभा, उत्तरी अंगामी-२ (विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र), १५वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची, १६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची

चौदहवीं लोकसभा

भारत में चौदहवीं लोकसभा का गठन अप्रैल-मई 2004 में होनेवाले आमचुनावोंके बाद हुआ था। .

नई!!: नागा पीपल्स फ्रंट और चौदहवीं लोकसभा · और देखें »

टी॰ आर॰ जेलियांग

टी॰ आर॰ जेलियांग (जन्म 21 फ़रवरी 1952) भारतीय राज्य नागालैण्ड के दसवें मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने मई 2014 से फरवरी 2017 के मध्य पहले कार्यकाल में तथा जुलाई 2017 से मार्च 2018 तक दूसरे कार्यकाल में मुख्यमन्त्री पद संभाला। जेलियांग मई 2014 में मुख्यमंत्री नेफियू रियो के सोलहवीं लोक सभा में नागालैंड से सांसद चुने जाने के बाद इस पद पर आसीन हुए हैं। जेलियांग इससे पूर्व राज्य सभा में नागालैंड का प्रतिनिधित्व करते थे। जेलियांग डेमोक्रेटिक एलाइंस ऑफ नागालैंड III सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। .

नई!!: नागा पीपल्स फ्रंट और टी॰ आर॰ जेलियांग · और देखें »

नागालैण्ड लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

नागालैंड लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के नागालैंड राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। 2014 चुनाव में सोलहवीं लोकसभा में नागा पीपुल्स फ्रंट के नेफियू रियो यहाँ के सांसद बने। .

नई!!: नागा पीपल्स फ्रंट और नागालैण्ड लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

नागालैण्ड विधानसभा चुनाव, 2018

नागालैण्ड विधानसभा चुनाव, 2018 27 फरवरी 2017 को नागालैण्ड विधानसभा के 60 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से 59 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में होंगे। पूर्व मुख्यमन्त्री नेफियू रियो के निर्विरोध चुन लिये जाने के कारण उत्तरी अंगमी-II निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव नहीं होंगे। परिणामों की घोषणा 3 मार्च 2018 को होगी। .

नई!!: नागा पीपल्स फ्रंट और नागालैण्ड विधानसभा चुनाव, 2018 · और देखें »

नागालैण्ड के मुख्यमंत्रियों की सूची

नागालैण्ड का मुख्यमंत्री भारतीय राज्य नागालैण्ड का प्रमुख होता है। यहाँ पर नागालैण्ड के मुख्यमंत्रियों की सूची दी गई है। 1963 से, अब तक आठ विभिन्न पार्टियों के ग्यारह व्यक्ति मुख्यमंत्री इस पद पर विराजमान हो चुके हैं। राज्य के पहले मुख्यमंत्री नागा नेशनलिस्ट ऑर्गनाइजेशन के पी॰ शीलू एओ थे। वर्तमान मुख्यमंत्री नेफियू रियो नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी नामक दल से हैं और इस पद पर 8 मार्च 2018 से विराजमान हैं। .

नई!!: नागा पीपल्स फ्रंट और नागालैण्ड के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

नेफियू रियो

नेफियू रियो (Neiphiu Rio; जन्म: ११ नवम्बर १९५०, कोहिमा) एक भारतीय राजनीतिज्ञ है जो भारत के नागालैण्ड राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। इसके पहले वह २००३-०८, २००८-१३, २०१३-१४ तक लगातार तीन बार मुख्यमंत्री के पद पर रहे। उनका वर्तमान कार्यकाल ८ मार्च २०१८ को प्रारंभ हुआ। वह २०१४-१८ के मध्य नागालैण्ड लोक सभा क्षेत्र से सांसद भी रहे। .

नई!!: नागा पीपल्स फ्रंट और नेफियू रियो · और देखें »

नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी

नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) भारतीय राज्य नागालैण्ड की एक क्षेत्रीय पार्टी है। चिंगवांग कोन्याक इसके अध्यक्ष हैं। अक्टूबर 2017 में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी का नाम बदल कर नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी हुआ तथा पार्टी का गठन हुआ। यह पार्टी मुख्यतः नागा पीपल्स फ्रंट के विद्रोही नेताओं व विधायकों की है जिन्होंने नागालैण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री नेफियू रियो का समर्थन किया है। जनवरी 2018 नागा पीपल्स फ्रंट के भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद नेफियू रियो ने पार्टी का दामन थाम लिया। इसी महीने एनपीएफ के 10 विधायकों ने भी पार्टी का दामन थाम लिया। अब एनडीपीपी का भाजपा के साथ गठबंधन है। .

नई!!: नागा पीपल्स फ्रंट और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी · और देखें »

भारत के राजनीतिक दलों की सूची

भारत में बहुदलीय प्रणाली बहु-दलीय पार्टी व्यवस्था है जिसमें छोटे क्षेत्रीय दल अधिक प्रबल हैं। राष्ट्रीय पार्टियां वे हैं जो चार या अधिक राज्यों में मान्यता प्राप्त हैं। उन्हें यह अधिकार भारत के चुनाव आयोग द्वारा दिया जाता है, जो विभिन्न राज्यों में समय समय पर चुनाव परिणामों की समीक्षा करता है। इस मान्यता की सहायता से राजनीतिक दल कुछ पहचानों पर अपनी स्थिति की अगली समीक्षा तक विशिष्ट स्वामित्व का दावा कर सकते हैं जैसे की पार्टी चिन्ह.

नई!!: नागा पीपल्स फ्रंट और भारत के राजनीतिक दलों की सूची · और देखें »

भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची

भारत गणराज्य में उन्तीस राज्यों और दो केन्द्र-शासित प्रदेशों (दिल्ली और पुद्दुचेरी) की प्रत्येक सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री कहलाता है। भारत के संविधान के अनुसार राज्य स्तर पर राज्यपाल क़ानूनन मुखिया होता है लेकिन वास्तव में कार्यकारी प्राधिकारी मुख्यमंत्री ही होता है। राज्य विधान सभा चुनावों के बाद राज्यपाल सामान्यतः सरकार बनाने के लिए बहुमत वाले दल (अथवा गठबंधन) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करता है। राज्यपाल, मुख्यमंत्री को नियुक्त करता है जिसकी कैबिनेट विधानसभा के लिए सामूहिक रूप से जिम्मेदार होती है। यदि विधानसभा में विश्वासमत प्राप्त हो तो मुख्यमंत्री का कार्यकाल सामान्यतः अधिकतम पाँच वर्ष का होता है; इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के कार्यकाल की संख्याओं की कोई सीमा नहीं होती। वर्तमान में पदस्थ इकत्तीस में से तीन, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, जम्मू और कश्मीर में महबूबा मुफ़्ती और राजस्थान में वसुंधरा राजे महिला हैं। दिसम्बर 1994 से (समय के लिए), सिक्किम के पवन कुमार चामलिंग सबसे लम्बे समय से पदस्थ मुख्यमंत्री हैं। पंजाब के अमरिन्दर सिंह (जन्म 1942) सबसे वृद्ध मुख्यमंत्री हैं जबकि अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू (जन्म 1979) सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी के चौदह पदस्थ, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पाँच पदस्थ तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के दो है; इसके अतिरिक्त किसी भी अन्य दल के पदस्थ मुख्यमंत्रियों की संख्या एक से अधिक नहीं है। .

नई!!: नागा पीपल्स फ्रंट और भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

भारतीय आम चुनाव, 2014

भारत में सोलहवीं लोक सभा के लिए आम चुनाव ७ अप्रैल से १२ मई २०१४ तक ९ चरणों में हुए। मतगणना १६ मई को हुई। इसके लिए भारत की सभी संसदीय क्षेत्रों में वोट डाले गये। वर्तमान में पंद्रहवी लोक सभा का कार्यकाल ३१ मई २०१४ को ख़त्म हो रहा है। ये चुनाव अब तक के इतिहास में सबसे लंबा कार्यक्रम वाला चुनाव था। यह पहली बार होगा, जब देश में ९ चरणों में लोकसभा चुनाव हुए। निर्वाचन आयोग के अनुसार ८१.४५ करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी नौ चरणों में औसत मतदान ६६.३८% के आसपास रहा जो भारतीय आम चुनाव के इतिहास में सबसे उच्चतम है। चुनाव के परिणाम १६ मई को घोषित किये गये। ३३६ सीटों के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सबसे बड़ा दल और २८२ सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन ने ५९ सीटों पर और कांग्रेस ने ४४ सीटों पर जीत हासिल की।, Election Commission of India बीजेपी ने केवल 31.0% वोट जीते, जो आजादी के बाद से भारत में बहुमत वाली सरकार बनाने के लिए पार्टी का सबसे कम हिस्सा है, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का संयुक्त वोट हिस्सा 38.5% था। 1984 के आम चुनाव के बाद बीजेपी और उसके सहयोगियों ने सबसे बड़ी बहुमत वाली सरकार बनाने का अधिकार जीता, और यह चुनाव पहली बार हुआ जब पार्टी ने अन्य पार्टियों के समर्थन के बिना शासन करने के लिए पर्याप्त सीटें जीती हैं। आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सबसे खराब हार थी। भारत में आधिकारिक विपक्षी दल बनने के लिए, एक पार्टी को लोकसभा में 10% सीटें (54 सीटें) हासिल करनी होंगी; हालांकि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस नंबर को हासिल करने में असमर्थ थी। इस तथ्य के कारण, भारत एक आधिकारिक विपक्षी पार्टी के बिना बना हुआ है। .

नई!!: नागा पीपल्स फ्रंट और भारतीय आम चुनाव, 2014 · और देखें »

भारतीय आम चुनाव, 2014 के लिए चुनाव पूर्व सर्वेक्षण

भारतीय आम चुनाव, 2014 के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा सर्वेक्षण कराए जा रहे हैं जिससे भारत के मतदान के मिजाज़ का पता चलता है। इन्ही चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों को इस लेख में शामिल किया जा रहा है। सभी चुनाव पूर्व सर्वेक्षण जनवरी 2013 से लेकर अब तक के हैं। .

नई!!: नागा पीपल्स फ्रंट और भारतीय आम चुनाव, 2014 के लिए चुनाव पूर्व सर्वेक्षण · और देखें »

मणिपुर विधानसभा चुनाव, 2017

मणिपुर विधानसभा चुनाव, 2017 4 मार्च 2017 और 8 मार्च 2017 को मणिपुर विधानसभा के 60 सदस्यों को चुनने के लिये हुआ। परिणाम 11 मार्च 2017 को घोषित हुए। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 18 मार्च 2017 को समाप्त होगा। .

नई!!: नागा पीपल्स फ्रंट और मणिपुर विधानसभा चुनाव, 2017 · और देखें »

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूची

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) एक केंद्र-दक्षिणपंथी राजनीतिक गठबंधन है। इसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) करती है। २०१५ के अनुसार, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय संसद का सत्तारूढ़ गठबंधन है, और १३ राज्यों पर राज करता है। राजग का निर्माण १९९८ के आम चुनावों में भाजपा द्वारा किया गया था; इसमें भाजपा के तत्कालीन सहयोगी दलों (जैसे समता पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और शिवसेना) के अलावा ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और बीजू जनता दल शामिल थे। इन क्षेत्रीय दलों में केवल एक शिवसेना ही थी, जिसकी विचारधारा भाजपा की विचारधारा के समान थी। गठबंधन पहली बार केन्द्र में सत्ता पर १९९८ के आम चुनाव के बाद आया, और २००४ तक शासन किया। सितंबर २०१५ की स्थिति के अनुसार, राजग में पैंतीस सदस्य दल है (उनमें से दो राजनीतिक मोर्चे हैं और एक संगठन है), जिसमें से भाजपा एकमात्र राष्ट्रीय दल है। तेरह राजग सदस्यों (शिवसेना, तेलुगु देशम पार्टी, शिरोमणि अकाली दल, जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, ऑल इंडिया एन॰आर॰ कांग्रेस, नागा पीपुल्स फ्रंट, लोक जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन, नेशनल पीपुल्स पार्टी, और पाट्टाली मक्कल कॉची) को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा "राज्यीय दल" का दर्जा दिया गया है। सितंबर २०१५ की स्थिति के अनुसार, राजग के पास लोकसभा और राज्यसभा में क्रमानुसार ३३७ और ६४ सदस्य हैं। .

नई!!: नागा पीपल्स फ्रंट और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूची · और देखें »

शुरहोजेलि लियोजित्सु

डॉ॰ शुरहोजेलि लियोजित्सु भारत के उत्तर-पूर्व में अवस्थित राज्य नागालैण्ड से एक भारतीय राजनीतिज्ञ एवं नागालैण्ड पीपल्स फ्रंट के अध्यक्ष हैं। वे नागालैण्ड के ग्यारहवें मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 19 फरवरी, 2017 को स्थानीय निकाय चुनावों में महिला आरक्षण की मांग पर जारी आंदोलन के बीच टी॰ आर॰ जेलियांग ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके पश्चात 22 फरवरी, 2017 को नागालैण्ड पीपल्स फ्रंट के अध्यक्ष शुरहोजेलि ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। एक बार फिर उन्होंने 19 जुलाई 2017 को अपना मुख्यमन्त्री पद से त्यागपत्र दे दिया तथा टी॰ आर॰ जेलियांग पुनः मुख्यमन्त्री बने। .

नई!!: नागा पीपल्स फ्रंट और शुरहोजेलि लियोजित्सु · और देखें »

सोलहवीं लोक सभा

सोलहवीं लोक सभा के सदस्य 2014 के आम चुनाव के बाद चुने गए हैं जो कि 7 अप्रैल 2014 से 12 मई 2014 के मध्य 9 चरणों में संपन्न हुए थे। ये चुनाव भारतीय चुनाव आयोग द्वारा कराये गए। परिणाम 16 मई 2014 को आये। भारतीय जनता पार्टी (जो कि राजग का हिस्सा है) ने 543 में 282 सीटें प्राप्त कर पूर्ण बहुमत प्राप्त किया। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीद्वार नरेन्द्र मोदी ने 26 मई 2014 को भारत के पन्द्रहवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को महज 44 सीटों से संतोष करना पड़ा। इस लोक सभा का पहला सत्र 4 जून से 11 जुलाई 2014 के मध्य हुआ। सोलहवीं लोक सभा विपक्ष का नेता कोई नहीं होगा क्योंकि भारतीय संसद के नियमानुसार, इस पद को पाने के लिए किसी दल के पास कम से कम लोक सभा के कुल सदस्यों का 10% सदस्य होना आवश्यक है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पास वर्तमान में 44 सीटें हैं जबकि ऑल इण्डिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के पास 37 सीटें हैं। .

नई!!: नागा पीपल्स फ्रंट और सोलहवीं लोक सभा · और देखें »

उत्तरी अंगामी-२ (विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र)

उत्तरी अंगामी-द्वितीय नागालैंड के 60 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। उत्तरी अंगामा नागालैंड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। इस विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित सभी विधायकों की सूचि निम्न है: .

नई!!: नागा पीपल्स फ्रंट और उत्तरी अंगामी-२ (विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र) · और देखें »

१५वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची

१५वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची अकारादि क्रम से राज्यश: इस लेख में नीचे दी गयी है। ये सभी सांसद भारतीय संसद की १५वीं लोक सभा के लिए अप्रैल - मई, २००९ में हुए आम चुनावों में निर्वाचित हुए थे। .

नई!!: नागा पीपल्स फ्रंट और १५वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची · और देखें »

१६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची

१६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची राज्यश: इस लेख में दी गयी है। ये सभी सांसद भारतीय संसद की १६वीं लोक सभा के लिए अप्रैल – मई, २०१४ में हुए आम चुनावों में निर्वाचित हुए। इन सांसदों में ५८ प्रतिशत सांसद (३१५ सांसद) ऐसे हैं जो पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुये हैं। .

नई!!: नागा पीपल्स फ्रंट और १६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नागा पीपुल्स फ्रंट, नागालैण्ड पीपल्स फ्रंट, नागालैंड पीपुल्स फ्रंट

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »