लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नांगपा ला

सूची नांगपा ला

नांगपा ला हिमालय का एक दर्रा है जो सदियों से तिब्बत और नेपाल के बीच व्यापारिक केन्द्र की तरह रहा है। यह माउंट एवरेस्ट से तीस किलोमीटर पश्चिम में अवस्थित है। सन् २००६ में ७५ तिब्बती लोगों का एक जत्था जब भाग कर नेपाल आ रहा था तो चीनी चो ओयु पोस्ट से उनपर गोलियाँ चलाई गई जिसमें एक १७ वर्षीया बौद्ध भिक्खणी की मौत हो गई। आरंभ में चीनी अधिकारियों ने इस मामले को दबाने का प्रयत्न किया। लेकिन इसी घटना को एक यूरोपियन फोटोग्राफर ने फिल्माया और बाद में प्रकाशित कर दिया। फोटोग्राफर हिमालय में चढ़ाई कर रहा था। The Guardian 30 Oct.

3 संबंधों: चोयु, महालंगूर हिमाल, रोल्वालिंग हिमाल

चोयु

चोयु या चो ओयु (तिब्बती: ཇོ་བོ་དབུ་ཡ, अंग्रेज़ी: Cho Oyu) विश्व का छठा सबसे ऊँचा पर्वत है। यह ८,१८८ मीटर (२६,८६४ फ़ुट) ऊँचा पर्वत हिमालय की महालंगूर हिमाल भाग के खुम्बु उपभाग का पश्चिमतम पर्वत है और एवरेस्ट पर्वत से २० किमी पश्चिम में स्थित है। यह नेपाल और तिब्बत की सीमा पर खड़ा है। चोयु से कुछ ही किलोमीटर पश्चिम में ५,७१६ मीटर (१८,७५३ फ़ुट) की ऊँचाई पर नांगपा ला नामक दर्रा है जो हिमालय के खुम्बु और रोलवालिंग भागों को अलग करता है और तिब्बती लोगों और खुम्बु क्षेत्र के शेरपाओं के बीच का मुख्य व्यापारी मार्ग है। .

नई!!: नांगपा ला और चोयु · और देखें »

महालंगूर हिमाल

महालंगूर हिमाल (नेपाली: महालंगूर हिमाल) हिमालय का एक भाग है जो पूर्वोत्तरी नेपाल और दक्षिण-मध्य तिब्बत में स्थित है। यह पूर्व में नांगपा ला नामक दर्रे से पश्चिम में अरुण नदी तक विस्तृत है। हिमालय के उपभागों की दृष्टि से इसके पश्चिम में खुम्बु हिमाल (जिस से आगे पश्चिम में रोल्वालिंग हिमाल) और पूर्व में कंचनजंघा हिमाल आता है। पृथ्वी के छ्ह में से चार सर्वोच्च पर्वत - माउंट एवरेस्ट, ल्होत्से, मकालू और चोयु - इसमें शामिल हैं। इसके तिब्बती ओर रोंगबुक और कंगशुंग हिमानियाँ (ग्लेशियर) बहती हैं जबकि नेपाली ओर बरुण, न्गोजुम्बा, खुम्बु और अन्य हिमानियाँ चलती हैं। यह सभी उत्तर व पूर्व में अरुण नदी द्वारा और दक्षिण में दुधकोशी नदी द्वारा कोसी नदी को जल प्रदान करती हैं। .

नई!!: नांगपा ला और महालंगूर हिमाल · और देखें »

रोल्वालिंग हिमाल

रोल्वालिंग हिमाल (अंग्रेज़ी: Rolwaling Himal, नेपाली: रोल्वालिं हिमाल) पूर्व-मध्य नेपाल में तिब्बत की सीमा के साथ चलने वाला हिमालय का एक खण्ड है। यह नांगपा ला नामक पहाड़ी दर्रे से महालंगूर हिमाल से बंटा हुआ है और इसके दक्षिण में रोल्वालिंग घाटी है जहाँ कई छोटे शेरपा समुदाय के गाँव हैं। पश्चिमोत्तर में तमकोसी नदी के पार लाबुचे हिमाल स्थित है। .

नई!!: नांगपा ला और रोल्वालिंग हिमाल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »