लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नवसारी जिला

सूची नवसारी जिला

नवसारी भारतीय राज्य गुजरात का एक जिला तथा जिले का मुख्यालय है। नवसारी पूर्णा नदी पर सूरत से १७ मील दक्षिण-दक्षिण पूर्व में स्थित प्रसिद्ध नगर है। यहाँ पर कपास, ज्वार, बाजरा तथा इमारती लकड़ी का व्यापार होता है। सूती और रेशमी वस्त्रों के कुटीर तथा भारी उद्योग हैं। लकड़ी पर खुदाई करके कलात्मक वस्तुएँ बनाई जाती हैं। पीतल एवं ताँबे के बरतन तथा सामान, चमड़े के समान, तेल इंजिन, फिरकी (bobbins), साबुन, इत्र, तथा धातु की वस्तुएँ भी यहाँ बनाई जाती हैं। भारतीय पारसियों का यह केंद्र है, उनका एक कालेज भी यहाँ है। पहले यह बड़ोदा राज्य में था, किंतु सन् १९४९ में राज्य के विलय के बाद इसे सूरत जिले में मिला दिया गया और अब स्वयं जिला बन गया है। क्षेत्रफल - वर्ग कि॰मी॰ जनसंख्या - (2001 जनगणना) साक्षरता - एस॰टी॰डी॰ कोड - जिलाधिकारी - (सितम्बर 2006 में) समुद्र तल से उचाई - अक्षांश - उत्तर देशांतर - पूर्व औसत वर्षा - मि॰मी॰ .

6 संबंधों: डांग जिला, भारत के राष्ट्रीय उद्यान, हाफूस (आम), वांसदा राष्ट्रीय उद्यान, गुजरात, गुजरात के ज़िले

डांग जिला

दक्षिणी गुजरात के जिले डांग भारतीय राज्य गुजरात का एक जिला है। जिले का मुख्यालय आहवा है। इस जिले का क्षेत्रफल 1764 वर्ग किमी तथा जनसंख्या 2,26,769 (२०११ की जनगणना के अनुसार) है। यह क्षेत्र पश्चिमी घाट की उत्तरी दिशा में है। इसके उत्तर और पश्चिम में तापी, नवसारी, वलसाड तथा दक्षिण और पूर्व में नंदुरबार तथा नासिक जिले हैं। इनका केंद्रीय नगर अहवा है। पर्वतीय सँकरा क्षेत्र होने के कारण यहाँ रागी तथा अन्य धान उत्पन्न होते हैं। पहले यह गुजरात की छोटी-छोटी देशी रियासतों के समूह में था। १९४९ ई. में बंबई राज्य में इसका विलय हुआ और १९६० ई. में गुजरात राज्य बनने पर यह उसमें सम्मिलित हो पाया। इस जिले में ७२ प्रतिशत आदिवासी हैं। शबरीधाम, सापुतारा, महाल, डोन, पंपा सरोवर, पूर्णा वन्यजीव अभयारण्य यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल है। .

नई!!: नवसारी जिला और डांग जिला · और देखें »

भारत के राष्ट्रीय उद्यान

नीचे दी गयी सूची भारत के राष्ट्रीय उद्यानों की है। 1936 में भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान था- हेली नेशनल पार्क, जिसे अब जिम कोर्बेट राष्ट्रीय उद्यान के रूप में जाना जाता है। १९७० तक भारत में केवल ५ राष्ट्रीय उद्यान थे। १९८० के दशक में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और प्रोजेक्ट टाइगर योजना के अलावा वन्य जीवों की सुरक्षार्थ कई अन्य वैधानिक प्रावधान लागू हुए.

नई!!: नवसारी जिला और भारत के राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

हाफूस (आम)

पुआल के बीच हाफूस आम हापुस आम का वृक्ष जिसमें फूल लगे हुए हैं हाफूस (अंग्रेजी में Alphanso अलफांसो, मराठी में हापुस, गुजराती में हाफुस (હાફુસ) और कन्नड़ में आपूस (ಆಪೂಸ್), आम की एक किस्म है जिसे मिठास, सुगंध और स्वाद के मामले में अक्सर आमों की सबसे अच्छी किस्मों में से एक माना जाता है। यूरोपीय भाषाओं में इसका नाम अलफांसो, अफोंसो दि अल्बूकर्क (पुर्तगाली: Afonso de Albuquerque) के सम्मान में रखा गया है। पकने के बाद इसे लगभग एक सप्ताह तक रखा जा सकता है और इसका यह गुण इसका निर्यात सुगम बनाता है। कीमत के मामले में यह आम भारत के सबसे महंगे आमों में से एक है और इसे मुख्यत: पश्चिम भारत में ही उगाया जाता है। इसका मौसम अप्रैल से मई के मध्य होता है और प्रत्येक आम का वजन 150 ग्राम से 300 ग्राम के मध्य होता है। .

नई!!: नवसारी जिला और हाफूस (आम) · और देखें »

वांसदा राष्ट्रीय उद्यान

वांसदा राष्ट्रीय उद़्यान का प्रवेशद्वार वांसदा राष्ट्रीय उद्यान भारत के गुजरात राज्य के नवसारी ज़िले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है जो सन् १९७९ में स्थापित किया गया था। राष्ट्रीय उद्यान स्थापित होने से पहले यह क्षेत्र वांसदा के महाराजा का निजि इलाका था। इसी कारण से इस उद्यान का नाम भी वांसदा राष्ट्रीय उद्यान पड़ा। .

नई!!: नवसारी जिला और वांसदा राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

गुजरात

गुजरात (गुजराती:ગુજરાત)() पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। इसकी उत्तरी-पश्चिमी सीमा जो अन्तर्राष्ट्रीय सीमा भी है, पाकिस्तान से लगी है। राजस्थान और मध्य प्रदेश इसके क्रमशः उत्तर एवं उत्तर-पूर्व में स्थित राज्य हैं। महाराष्ट्र इसके दक्षिण में है। अरब सागर इसकी पश्चिमी-दक्षिणी सीमा बनाता है। इसकी दक्षिणी सीमा पर दादर एवं नगर-हवेली हैं। इस राज्य की राजधानी गांधीनगर है। गांधीनगर, राज्य के प्रमुख व्यवसायिक केन्द्र अहमदाबाद के समीप स्थित है। गुजरात का क्षेत्रफल १,९६,०७७ किलोमीटर है। गुजरात, भारत का अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। कच्छ, सौराष्ट्र, काठियावाड, हालार, पांचाल, गोहिलवाड, झालावाड और गुजरात उसके प्रादेशिक सांस्कृतिक अंग हैं। इनकी लोक संस्कृति और साहित्य का अनुबन्ध राजस्थान, सिंध और पंजाब, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के साथ है। विशाल सागर तट वाले इस राज्य में इतिहास युग के आरम्भ होने से पूर्व ही अनेक विदेशी जातियाँ थल और समुद्र मार्ग से आकर स्थायी रूप से बसी हुई हैं। इसके उपरांत गुजरात में अट्ठाइस आदिवासी जातियां हैं। जन-समाज के ऐसे वैविध्य के कारण इस प्रदेश को भाँति-भाँति की लोक संस्कृतियों का लाभ मिला है। .

नई!!: नवसारी जिला और गुजरात · और देखें »

गुजरात के ज़िले

गुजरात के ज़िले। भारत के गुजरात राज्य में ३३ ज़िले है। Dave, Kapil (૭ ઓક્ટોબર ૨૦૧૨).

नई!!: नवसारी जिला और गुजरात के ज़िले · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »