लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नवभारत (पत्र)

सूची नवभारत (पत्र)

नवभारत हिन्दी का एक समाचार पत्र है। रामगोपाल माहेश्वरी ने नागपुर से `नवभारत' दैनिक पत्र का प्रकाशन १९३८ में किया। इसके पाँच संस्करण प्रकाशित हो रहे हैं- नागपुर (१९३०), जबलपुर (१९५०), भोपाल (१९५६), रायपुर (१९५९) तथा इन्दौर (१९६०)। रामगोपाल माहेश्वरी इसके प्रधान सम्पादक रहे हैं। उनके बाद कालिकाप्रसाद दीक्षित, मदनलाल माहश्वरी इसके प्रधान सम्पादक रहे हैं। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के प्रधान संपादक समीर माहेश्वरी हैं, जबकि संपादन का कार्यभार रुचिर गर्ग के जिम्मे है। .

4 संबंधों: तृषा कृष्णन, मायाराम सुरजन, रामगोपाल माहेश्वरी, रवि भूषण भारतीय

तृषा कृष्णन

तृषा कृष्णन (जन्म 4 मई 1983), खाली तृषा नाम से जानी जाती हैं, भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो मुख्यत दक्षिण भारत के सिनेमा में काम करती हैं जहाँ इन्होंने एक सफल करियर गढ़ा हैं। चेन्नई में जन्मी तृषा, मिस चेन्नई और इस जैसी सुंदरता प्रतियोगिता जीतने के बाद सुर्खियों में आई। तमिल फ़िल्म सामी, गिल्ली और तेलुगू फ़िल्म वर्षम से उन्हें सफलता मिली। तृषा ने प्रियदर्शन की फ़िल्म खट्टा मीठा से हिंदी फ़िल्मों में आगाज़ किया था। तृषा पशुओं के साथ नैतिक व्यवहार के पक्षधर लोग संस्था की समर्थक हैं और वो जानवरों के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ़ हैं। .

नई!!: नवभारत (पत्र) और तृषा कृष्णन · और देखें »

मायाराम सुरजन

मायाराम सुरजन (29 मार्च 1923 - ३१ दिसम्बर १९९४) भारत के एक पत्रकार थे। वे `नवभारत' के प्रथम सम्पादक थे। उन्होंने 'देशबन्धु' नामक समाचार पत्र आरम्भ किया।। पत्रकारिता जगत के मध्यप्रदेश राज्य के मार्गदर्शक के रूप में ख्यात श्री मायाराम सुरजन सही मायनों में स्वप्नदृष्टा और कर्मनिष्ठ तथा अपने बलबूते सिद्ध एक आदर्श पुरुष थे। वे बहुपठित और जनप्रिय राजनैतिक टिप्पणीकार थे और अनेक कृतियों के लेखक भी। उन्हें पूरे साठ वर्ष (१९४४-१९९४) की पत्रकारिता का अनुभव रहा। वे अनेक सामाजिक और साहित्यिक संस्थाओं के साथ-साथ मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन से भी वे जुड़े रहे, जिसके वे १८ वर्ष तक अध्यक्ष रहे। .

नई!!: नवभारत (पत्र) और मायाराम सुरजन · और देखें »

रामगोपाल माहेश्वरी

रामगोपाल माहेश्वरी (20 नवम्बर 1911 -) प्रमुख हिंदी दैनिक नवभारत के संस्थापक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने हिंदी भाषा के संवर्धन के लिए अथक प्रयास किया। उन्हें मध्य और पश्चिमी भारत में पत्रकारिता के भीष्म पितामह के रूप में जाना जाता था। रामगोपाल माहेश्वरी ने आठ फरवरी 1934 को नागपुर में नवभारत का प्रकाशन शुरू किया था, जो मध्य और पश्चिमी भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक माना जाता है। उनका हिंदी प्रेम प्रबल था और वह जीवन पर्यंत विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पद पर आसीन रहे। स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के अलावा माहेश्वरी ने माहेश्वरी समाज की रूढि़वादी परंपराओं को दूर करने और उसे प्रगतिशील बनाने के लिए महती प्रयास किया। .

नई!!: नवभारत (पत्र) और रामगोपाल माहेश्वरी · और देखें »

रवि भूषण भारतीय

रवि भूषण भारतीय (जन्म: 25 नवंबर, 1979) बॉलीवुड के अभिनेता हैं। रवि भूषण ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित पान सिंह तोमर एवं फिल्मिस्तान फ़िल्म में अभिनय किया है एवं भारतीय फ़िल्मकार विप्लब मजूमदार की आने वाली फ़िल्म 'शी-द मूवी' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। .

नई!!: नवभारत (पत्र) और रवि भूषण भारतीय · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »