लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नवजगत

सूची नवजगत

नवजगत (New World) पृथ्वी के पश्चिमी गोलार्ध (हेमिस्फ़ीयर) का क्षेत्र है, जिसमें उत्तर व दक्षिणी अमेरिका और उनके पास स्थित कैरिबियाई सागर के द्वीप आते हैं। १५वीं शताब्दी ईसवी में यूरोप के कुछ खोजयात्रियों द्वारा इनकी खोज होने से पहले नये विश्व से बाहर रहने वाले लोग यह समझते थे कि अफ़्रीका, यूरोप और एशिया का भूभाग ही पूरा विश्व है। नये विश्व की अवधारणा का प्रयोग पूर्वजगत से भौगोलिक, जीववैज्ञानिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक या अन्य तुलना करने के लिये किया जाता है। .

4 संबंधों: पिद्दी, पूर्वजगत, पूर्वजगत बंदर, कैक्टस

पिद्दी

पिद्दी (wren) एक छोटी और अक्सर भूरे-ख़ाकी रंग की चिड़िया होती है। यह लगभग २० जीववैज्ञानिक वंशों में विभाजित है और इसकी कुल लगभग ४० ज्ञात भिन्न जातियाँ हैं। पूर्वजगत में केवल इसकी एक ही जाति रहती है, जिसे यूरेशियाई पिद्दी (Eurasian wren, वैज्ञानिक नाम: Troglodytes troglodytes) कहते हैं। अन्य सभी जातियाँ नवजगत में ही मिलती हैं। .

नई!!: नवजगत और पिद्दी · और देखें »

पूर्वजगत

पूर्वजगत (Old World) अफ़्रीका, यूरोप और एशिया का भूभाग था। यह इन क्षेत्रों द्वारा उत्तर व दक्षिण अमेरिका के खोजे जाने से पहले इन क्षेत्रों के निवासियों के लिये पूरा ज्ञात विश्व था। पूर्वजगत की अवधारणा का प्रयोग नवजगत से भौगोलिक, जीववैज्ञानिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक या अन्य तुलना करने के लिये किया जाता है। .

नई!!: नवजगत और पूर्वजगत · और देखें »

पूर्वजगत बंदर

पूर्वजगत बंदर (Old World monkey) एशिया और अफ़्रीका के महाद्वीपों पर मिलने वाले बंदरों का जीववैज्ञानिक कुल है। इसमें वर्षावनों, सवाना घासभूमि और अन्य स्थानों पर रहने वाले कई बंदर आते हैं। यूरोप में भी इस कुल के बंदरों के जीवाश्म (फ़ॉसिल) मिले हैं और जिब्राल्टर पर भी कुछ बंदरों की टोलियाँ अस्तित्व में हैं हालांकि यह शायद अन्य जगहों से लाई गई हो। जीववैज्ञानिक नाम से पूर्वजगत बंदरों के कुल को सेर्कोपिथेसिडाए (Cercopithecidae) बुलाया जाता है। ध्यान दे कि केवल पूर्वजगत के बंदर ही इस कुल में आते है। नवजगत (मसलन दक्षिण अमेरिका) के बंदरों का कुल अलग है। .

नई!!: नवजगत और पूर्वजगत बंदर · और देखें »

कैक्टस

कैक्टस (cactus) सपुष्पक वनस्पतियों का एक जीववैज्ञानिक कुल है जो अपने मोटे, फूले हुए तनों में पानी बटोरकर शुष्क व रेगिस्तानी परिस्थितियों में जीवित रहने और अपने कांटों से भरे हुए रूप के लिए जाना जाता है। इसकी लगभग १२७ वंशों में संगठित १७५० जातियाँ ज्ञात हैं और वह सभी-की-सभी नवजगत (उत्तर व दक्षिण अमेरिका) की मूल निवासी हैं। इनमें से केवल एक जाति ही पूर्वजगत में अफ़्रीका और श्रीलंका में बिना मानवीय हस्तक्षेप के पहुँची थी और माना जाता है इसे पक्षियों द्वारा फैलाया गया था। कैक्टस लगभग सभी गूदेदार पौधे होते हैं जिनके तनों-टहनियों में विशेषीकरण से पानी बचाया जाता है। इनके पत्तों ने भी विशेषीकरण से कांटो का रूप धारण करा होता है। .

नई!!: नवजगत और कैक्टस · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नया विश्व, नये विश्व

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »