लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नरोत्तमदास

सूची नरोत्तमदास

नरोत्तमदास हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार थे। महाकवि नरोत्तमदास .

8 संबंधों: नरोत्तमदास, ब्रजबुलि, भारतीय कवियों की सूची, भक्ति काल, सुदामा चरित, हिन्दी कवियों की सूची, कृष्णदास (बहुविकल्पी), अवधी साहित्य

नरोत्तमदास

नरोत्तमदास हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार थे। महाकवि नरोत्तमदास .

नई!!: नरोत्तमदास और नरोत्तमदास · और देखें »

ब्रजबुलि

ब्रजबुलि उस काव्यभाषा का नाम है जिसका उपयोग उत्तर भारत के पूर्वी प्रदेशों अर्थात् मिथिला, बंगाल, आसाम तथा उड़ीसा के भक्त कवि प्रधान रूप से कृष्ण की लीलाओं के वर्णन के लिए करते रहे हैं। नेपाल में भी ब्रजबुलि में लिखे कुछ काव्य तथा नाटकग्रंथ मिले हैं। इस काव्यभाषा का उपयोग शताब्दियों तक होता रहा है। ईसवी सन् की 15वीं शताब्दी से लेकर 19वीं शताब्दी तक इस काव्यभाषा में लिखे पद मिलते हैं। यद्यपि "ब्रजबुलि साहित्य" की लंबी परंपरा रही हैं, फिर भी "ब्रजबुलि" शब्द का प्रयोग ईसवी सन् की 19वीं शताब्दी में मिलता है। इस शब्द का प्रयोग अभी तक केवल बंगाली कवि ईश्वरचंद्र गुप्त की रचना में ही मिला है। .

नई!!: नरोत्तमदास और ब्रजबुलि · और देखें »

भारतीय कवियों की सूची

इस सूची में उन कवियों के नाम सम्मिलित किये गये हैं जो.

नई!!: नरोत्तमदास और भारतीय कवियों की सूची · और देखें »

भक्ति काल

हिंदी साहित्य में भक्ति काल अपना एक अहम और महत्वपूर्ण स्थान रखता है। आदिकाल के बाद आये इस युग को पूर्व मध्यकाल भी कहा जाता है। जिसकी समयावधि 1375 ईo से 1700 ईo तक की मानी जाती है। यह हिंदी साहित्य का श्रेष्ठ युग है। जिसको जॉर्ज ग्रियर्सन ने स्वर्णकाल, श्यामसुन्दर दास ने स्वर्णयुग, आचार्य राम चंद्र शुक्ल ने भक्ति काल एवं हजारी प्रसाद द्विवेदी ने लोक जागरण कहा। सम्पूर्ण साहित्य के श्रेष्ठ कवि और उत्तम रचनाएं इसी युग में प्राप्त होती हैं। दक्षिण में आलवार बंधु नाम से कई प्रख्यात भक्त हुए हैं। इनमें से कई तथाकथित नीची जातियों के भी थे। वे बहुत पढे-लिखे नहीं थे, परंतु अनुभवी थे। आलवारों के पश्चात दक्षिण में आचार्यों की एक परंपरा चली जिसमें रामानुजाचार्य प्रमुख थे। रामानुजाचार्य की परंपरा में रामानंद हुए। उनका व्यक्तित्व असाधारण था। वे उस समय के सबसे बड़े आचार्य थे। उन्होंने भक्ति के क्षेत्र में ऊंच-नीच का भेद तोड़ दिया। सभी जातियों के अधिकारी व्यक्तियों को आपने शिष्य बनाया। उस समय का सूत्र हो गयाः महाप्रभु वल्लभाचार्य ने पुष्टि-मार्ग की स्थापना की और विष्णु के कृष्णावतार की उपासना करने का प्रचार किया। उनके द्वारा जिस लीला-गान का उपदेश हुआ उसने देशभर को प्रभावित किया। अष्टछाप के सुप्रसिध्द कवियों ने उनके उपदेशों को मधुर कविता में प्रतिबिंबित किया। इसके उपरांत माध्व तथा निंबार्क संप्रदायों का भी जन-समाज पर प्रभाव पड़ा है। साधना-क्षेत्र में दो अन्य संप्रदाय भी उस समय विद्यमान थे। नाथों के योग-मार्ग से प्रभावित संत संप्रदाय चला जिसमें प्रमुख व्यक्तित्व संत कबीरदास का है। मुसलमान कवियों का सूफीवाद हिंदुओं के विशिष्टाद्वैतवाद से बहुत भिन्न नहीं है। कुछ भावुक मुसलमान कवियों द्वारा सूफीवाद से रंगी हुई उत्तम रचनाएं लिखी गईं। संक्षेप में भक्ति-युग की चार प्रमुख काव्य-धाराएं मिलती हैं.

नई!!: नरोत्तमदास और भक्ति काल · और देखें »

सुदामा चरित

सुदामा चरित कवि नरोत्तमदास द्वारा अवधी भाषा में रचित काव्य-ग्रंथ है। इसकी रचना संवत १६०५ के लगभग मानी जाती है। इसमें एक निर्धन ब्राह्मण सुदामा की कथा है जो महान कृष्ण भक्त था, जो बालपन में कृष्ण का मित्र भी था। इस ब्राह्मण की कथा श्रीमद् भागवत महापुराण में भी लिखित है। महाकवि नरोत्तमदास दास श्री गनेस सुमिरन करूं, उपजै बुद्धि प्रकास। सो चरित्र बरनन करूं, जासों दारिद नास।। 1।। ज्‍यों गंगा जल पान तें, पावत पद निर्वान। त्‍यों सिन्‍धुर- मुख बात तें, मूढ़ होत बुधिवान।। 2।। कृस्‍न मित्र कै जन्‍म को, ताको बरनन कीन्‍ह। सुख सम्‍पति माया मिलै, सो उपदेस जु दीन्‍ह।।। 3।। बिप्र सुदामा बसत हैं, सदा आपने धाम। भिक्षा करि भोजन करैं, हिये जपैं हरि नाम।। 4।। ताकी धरनी पतिव्रता, गहे वेद की रीति। सुलज, सुसील, सुबुद्धि अति, पति सेवा में प्रीति।। 5।। कही सुदामा एक दिन, कृस्‍न हमारे मित्र। करत रहति उपदेस तिय, ऐसो परम विचित्र।। 6।। महाराज जिनके हितू, हैं हरि यदुकुल चन्‍द। ते दारिद सन्‍ताप ते, रहैं न क्‍यों निरद्वंद।। 7।। कह्यो सुदामा बाम सुनु, वृथा और सब भोग। सत्‍य भजन भगवान को, धर्म सहित जप-जोग।। 8।। लोचन-कमल दुखमोचन तिलक भाल, स्रवननि कुण्‍डल मुकुट धरे माथ हैं। ओढ़े पीत बसन गरे मैं बैजयन्‍ती माल; संख चक्र गदा और पद्म धरे हाथ हैं।। कहत नरोत्तम सन्‍दीपनि गुरू के पास, तुमही कहत हम पढ़े एक साथ हैं। द्वारिका के गए हरि दारिद हरैंगे पिय, द्वारिका के नाथ वे अनाथन के नाथ हैं।। 9।। सिच्‍छक हौं सिगरे जग को, तिय ! ताको कहा अब देति है सिच्‍छा। जे तप कै परलोक सुधारत, सम्‍पति की तिनके नहीं इच्‍छा।। मेरे हिये हरि के पद पंकज, बार हजार लै देखु परिच्‍छा। औरन को धन चाहिये बावरि, बांझन के धन केवल भिच्‍छा।। 10।। दानी बड़े तिहुँ लोकन में, जग जीवत नाम सदा जिनको लै। दीनन की सुधि लेत भली विधि, सिद्ध करौ पिय मेरो मतौ लै। दीनदयाल के द्वार न जात सो, और के द्वार पै दीन ह्वै बोलै। श्री जदुनाथ से जाके हितू सो, तिहुँपन क्‍यों कन माँगत डोलै।। 11।। क्षत्रिन के पन जुद्ध जुवा, सजि बाजि चढ़े गजराजन ही। बैस के बानिज और कृसी पन। सूद को सेवन साजन ही। विप्रन के पन है जु यही, सुख सम्‍पति को कुछ काज नहीं। कै पढ़ियो कै तपोधन है, कन माँगत बांभनै लाज नहीं।। 12।। कोदों सवां जुरतो भरि पेट, न चाहति हौं दधि-दूध मिठौती। सीत वितीत भयो सिसियातहि; हौं हठती पै तुम्‍हैं न पठौती। जौ जनती न हितू हरि सों, तुम्‍हें काहे को द्वारिका ठेलि पठौ‍ती। या घरतें न गयो कबहूँ, पिय ! टूटो तवा अरु फूटी कठौती।। 13।। छांड़ि सबै जक तोहि लगी बक, आठहु जाम यहै जिय ठानी। जातहिं दैहैं लदाय लढ़ाभरि, लैहों लदाय यहै जिय जानी। पैहौं कहाँ ते अटारी अटा, जिनके विधि दीन्‍ही है टूटी सी छानी। जो पै दरिद्र लिख्‍यो है लिलार, तो काहू पै मेटि न जात अजानी।। 14।। पूरन पैज करी प्रहलाद की, खम्‍भ सों बांध्‍यो पिता जिहि बेरे। द्रौपदी ध्‍यान धर्यो जबहीं तबहीं पट कोटि लगे चहुँ फेरे।। ग्राह ते छूटि गयन्‍द गयो पिय, याहि सो है निह्चय जिय मेरे। ऐसे दरिद्र हजार हरैं वे कृपानिधि लोचन-कोर के हेरे।। 15।। चक्‍कवै चौकि रहे चकि से, तहाँ भूले से भूप कितेक गिनाऊं। देव गन्‍धर्व औ किन्‍नर जच्‍छ से, सांझ लौं ठाढ़े रहैं जिहि ठांऊ।। ते दरबार बिलोक्‍यों नहीं अब, तोही कहा कहिके समझाऊं रोकिए लोकन के मुखिया, तहँ हौं दुखिया किमि पैरुन पाऊं।। 16।। भूल से भूप अनेक खरे रहौ, ठाढ़े रहौं तिमि चक्‍कवे भारी। देव गन्‍धर्व औ किन्‍नर जच्‍छ से, मेलो करैं तिनकौ अधिकारी।। अन्‍तरयामी ते आपुही जानिहैं मानौ यहै सिखि आजु हमारी। द्वारिकानाथ के द्वा गए, सब ते पहिले सुधि लैहैं तिहारी।। 17।। दीन दयाल को ऐसोई द्वार है, दीनन की सुधि लेत सदाई। द्रौपदी तैं गज तैं प्रह्लाद तैं, जानि परी ना बिलम्‍ब लगाई।। याही ते भावति मो मन दीनता- जौ निबहै निबहै जस आई। जौ ब्रजराज सौं प्रीति नहीं, केहि काज सुरेसहु की ठकुराई।। 18।। फाटे पट टूटी छानि खाय भीक मांगि मांगि, बिना यज्ञ विमुख रहत देव तित्रई। वे हैं दीनबन्‍धु दुखी देखि कै दयालु ह्रैहैं, दै हैं कछु जौ सौ हौं जानत अगन्‍तई।। द्वारिका लौं जात पिया! एतौ अरसात तुम, काहे कौ लजात भई कौनसी विचित्रई। जौ पै सब जन्‍म या दरिद्र ही सतायौ तोपै, कौन काज आई है कृपानिधि की मित्रई।। 19।। तैं तो कही नीकी सुनु बात हित ही की। यही रीति मित्रई की नित प्रीति सरसाइए। चित्त के मिलेते चित्त धाइए परसपर, मित्र के जौ जेइए तौ आपहू जेंवाइए।। वे हैं महाराज जोरि बैठत समाज भूप, तहाँ यहि रूप जाइ कहा सकुचाइए। दुख सुख के दिन तौ अब काटे ही बनैगे भूलि, बिपत परे पै द्वार मित्र के न जाइए।। 20।। विप्रन के भगत जगत के विदित बन्‍धु लेत सब ही की सुधि ऐसे महादानि हैं। पढ़े एक चटसार कही तुम कय बार, लोचन अपार वै तुम्‍हैं न पहिचानि हैं।। एक दीनबंधु, कृपासिंधु केरि गुरुबन्‍धु, तुम सम को दीन जाहि निजजिय जानिहैं। नाम लेत चौगुनी, गए ते द्वार सौगुनी सो, देखत सहस्रगुनी प्रीति प्रभु मानिहैं।। 21।। प्रीति में चूक नहीं उनके हरि, मो मिलि हैं उठि कण्‍ठ लगाय कै। द्वार गए कछु दै हैं पै दै हैं, वे द्वारिका द्वारिका जू हैं सब लायकै।। जै बिधि बीति गए पन दै, अब तो पहुँचो बिरधापन आय कै। जीवन शेष अहै दिन केतिक, होहुँ हरी सें कनावड़ो जाए कै।। 22।। हुजै कनावड़ो बार हजार लौं, जौ हितू दीन दयालु सों पाइए। तीनिहु लोक के ठाकुर जे, तिनके दरबार न जात लजाइए।। मेरी कही जिय मैं धरि कै पिए, भूलि न और प्रसंग चलाइए। और के द्वा सों काज कहा पिय, द्वारिका नाथ के द्वारे सिधाइए।। 23।। द्वारिका जाहु जू द्वारिका जाहु जू, आठहु जाम यहै झक तेरे। जौ न कहौ करिए तौ बड़ो दुख, जैये कहां अपनी गति हेरे।। द्वार खड़े प्रभु के छरिया तहं, भूपति जान न पावत नेरे। पांचु सुपारि तौ देखु बिचारि कै, भेंट को चारि न चांवर मेरे।। 24।। यहि सुनि कै तब ब्राह्मणी, गई परोसिन पास। पाव सेर चाउर लिए आई सहित हुलास।। 25।। सिद्धि करी गनपति सुमिरि, बांधि दुपटिया खूंट। मांगत खात चले तहां, मारग बाली-बूंट।। 26।। तीन दिवस चलि विप्र के, दूखि उठे जब पांय। एक ठौर सोए कहूँ, घास पयार बिछाय।। 27।। अन्‍तरजामी आपु हरि, जानि जगत की पीर। सोबत लै ठांढ़ो कियो, नदी गोमती तीर।। 28।। प्रात गोमती दरस तें, अति प्रसन्‍न भो चित्त। विप्र तहां असनान करि, कीन्‍हो नित्त निमित्त।। 29।। भाल तिलक घसि कै दियो, गही सुमिरिनी हाथ। देखि दिव्‍य द्रारावती, भयो अनाथ सनाथ।। 30।। दीठि चकाचौंधि गई देखत सुबर्नमई, एक ते आछे एक द्वारिका के भौन हैं। पूछे बिनु कोऊ कहूँ काहू सों बात करै, देवता से बैठे सब साधि साधि मौन हैं।। देखत सुदामा धाय पौरजन गहे पांय, कृपा करि कहो विप्र कहां कीन्‍हों गौन हैा धीरज अधीर के हरन पर पीर के, बताओ बलबीर के महल यहाँ कौन है।। 31।। दीन जानि काहू पुरुस, कर गहि लीन्‍हो आय। दीन द्वार ठाढ़ो कियो, दीन दयाल के जाय।। 32।। द्वारपाल द्विज जानि कै, कीन्‍ही दण्‍ड प्रनाम। विप्र कृपा करि भाषिए, सकुल आपनो नाम।। 33।। नाम सुदामा, कृस्‍न हम, पढ़े एकई साथ। कुल पांडे वृजराज सुनि, सकल जानि हैं गाथ।। 34।। द्वार पाल चलि तहं गयो, जहाँ कृस्‍न यदुराय। हाथ जोरि ठाढ़ो भयो, बोल्‍यो सीस नवाय।। 35।। सीस पगा न झँगा तन में, प्रभु ! जानै को आहि बसे केहि ग्रामा। धोती फटी-सी लटी-लुपटी अरु, पांय उपानह की नहिं साम।। द्वार खरो द्विज दुर्बल एक, रह्यो चकि सो बसुधा अभिरामा। पूछत दीन दयाल को धाम, बतावत अपनो नाम सुदामा।। 36।। बोल्‍यो द्वारपाल एक 'सुदामा नाम पांडे' सुनि, छांड़े काज ऐसे जी की गति जानै को? द्वारिका के नाथ हाथ जोरि धाय गहे पांय, भेटे भरि अंक लपटाय दुख साने को। नैन दोऊ जल भरि पूछत कुसल हरि, विप्र बोल्‍यो विपदा में मोहि पहिचानै को? जैसी तुम करी तैसी करी को दया के सिन्‍धु, ऐसी प्रीति दीनबन्‍धु ! दीनन सों मानै को?।। 37।। लोचन पूरि रहे जलसों, प्रभु दूरि ते देखत ही दुख भेट्यो। सोच भयो सुरनायक के, कलपद्रुम के हिय माझ खसेट्यो1।। कम्‍प कुबेर हिये सरस्‍यो, परसे पग जात सुमेरु समेट्यो। रंक ते राउ भयो तबहीं, जबहीं भरि अंक रमापति भेट्यो।। 38।। भेंटि भली विधि विप्र सों, कर गहि त्रिभुवनराय। अन्‍त:पुर को लै गए, जहाँ न दूजो जाय।। 39।। मनि मंडित चौकी कनक, ता ऊपर बैठाय। पानी धर्यो परात में पग धोवन को लाय।। 40।। राजरमनि सोरह सहस, सब सेवकन समीत2। आठों पटरानी भईं, चितै चकित यह प्रीति।। 41।। जिनके चरनन को सलिल, हरत जगत सन्‍ताप। पांय सुदामा विप्र के धोवत ते हरि आप।। 42।। ऐसे बेहाल बिवाइन सों, पग कंटक जाल लगे पुनि जोए। हाय महा दुख पायो सखा तुम, आए इतै न कितै दिन खोए।। देखी सुदामा की दीन दसा, करुना करि कै करुना-निधि रोए। पानी परात को हाथ छुयौ नहिं, नैनन के जल सों पग धोए।। 43।। धोय पाँय पट-पीत सों, पोंछत हैं जदुराय। सतभामा सों यों कही, करो रसोई जाय।। 44।। तन्‍दुल तिय दीने हते, आगे धरियों जाय। देखि राज सम्‍पत्ति विभव, दै नहिं सकत लजाय।। 45।। अन्‍तरजामी आपु हरि, जानि भगत की रीति। सुह्द सुदामा विप्र सों, प्रकट जनाई प्रीति।। 46।। कछु भाभी हमको दियो, सो तुम काहे न देत। चाँपि पोटरी काँख में, रहो कहो केहि हेत।। 47।। आगे चना गुरुमातु दए ते, लए तुम चाबि हमें नहिं दीने। स्‍याम कह्यो मुसुकाय सुदामा सों, चोरी की बानि में हौ जू प्रवीने।। पोटरी काँख में चाँपि रहे तुम, खोलत नाहिं सुधारस भीने। पाछिली बानि अजौं न तजी तुम, तैसई भाभी के तन्‍दुल कीने। 48।। खोलत सकुचत गाँठरी, चितवत हरि की ओर। जीरन पट फटि छुटि पख्‍यो, बिथरि गये तेहि ठौर।। 49।। एक मुठी हरि भरि लई, लीन्‍हीं मुख में डारि। चबत चबाउ करन लगे, चतुरानन त्रिपुरारि।। 50।। कांपि उठी कमला मन सोचत, मोसों कहा हरि को मन ओंको? ऋद्धि कँपी सब सिद्धि कँपी; नवनिद्धि कँपी बम्‍हना यह धौं को? सोच भयो सुरनायक के, जब दूसरी बार लियो भरि झोंको। मेरु डस्यो बकसे निज मेहिं, कुबेर चबावत चाउर चोंको।। 51।। हूल हियरा में सब कानन परी है टेर, भेंटत सुदामा स्‍याम चाबि न अघात ही। कहै नर उत्तम रिधि सिद्धिन में सोर भयो, ठाढ़ी थर हरै और सोचे कमला तहीं।। नाक लोग नाग लोक, ओक-ओ‍क थोक-थोक, ठाढ़े थरहरे मुख सूखे सब गात ही। हाल्‍यो पर्यो थोकन में, लालो पर्यो लोकन में चाल्‍यो पर्यो चक्रन में चाउर चबात ही।। 52।। भौन भरो पकवान मिठाइन, लोग कहैं निधि हैं सुखमा के। साँझ सबेरे पिता अभिलाखत, दाखन चाखत सिन्‍धु छमा के।। बाभन एक कोउ दुखिया सेर- पावक चाउर लायो समा के। प्रीति की रीति कहा कहिए, तेहि बैठि चबात है कन्‍त रमा के।। 53।। मुठी तीसरी भरत ही, रुकमिनि पकरि बांह। ऐसी तुम्‍हें कहा भई, सम्‍पति की अनचाह।। 54।। कही रुकमिनि कान में, यह धौं कौन मिलाप। करत सुदामा आपु सों, होत सुदामा आपु।। 55।। क्‍यों रस में विष बाम कियो, अब और न खान दियो एक फंका। विप्रहिं लोक तृतीयक देत, करी तुम क्‍यों अपने मन संका।। भामिनि मोहि जेंवाइ भली विधि, कौन रह्यौ जग में नर रंका। लोक कहै हरि मित्र दुखी, हमसों न सहृो यह जात कलंका।। 55अ।। भार्गव हू सब जीति धरा, दय विप्रन को अति ही सुख मानो। विप्रन काढ़ि दियो तुमको, निशि तादिन को बिसरो खिसियानो।। सिन्‍धु हटाय करो तुम ठौर, द्विजन्‍म सुभाव भली विधि जानो। सो तुम देत द्विजै सब लोक, कियौ तुमने अब कौन ठिकानो।। 55ब।। भामिनि देव द्विजै सब लोक, तजौं हट मोर यहै मन भाई। लोक चतुर्दस की सुख सम्‍पति, लागत विप्र बिना दुखदाई।। जाय रहौं उनके घर में, औ करौं द्विज दम्‍पति की सेवकाई तो मन माहि रुचै न रुचै, सो रुचै हम कौ वह ठौर सुहाई।। 55स।। भामिनि क्‍यों बिसरीं अबहीं, निज ब्‍याह समय द्विज की हितुआई। भूलि गईं द्विज की करनी, जेहि के कर सों पतिया पठवाई।। विप्र सहाय भयो तेहि औसर, को द्विज के समुहे सुखदाई। योग्‍य नहीं अर्द्धांगिनी है, तुमको द्विज हेतु इती निठुराई।। 55द।। यहि कौतुक के समय में कही सेवकनि आय। भई रसोई सिद्ध प्रभु, भोजन करिये आय।। 56।। विप्र सुदामहि न्ह्याय कर धोती पहिरि बनाय। सन्‍ध्‍या करि मध्‍यान्‍ह की, चौका बैठे जाय।। 57।। रूपे के रुचिर थार पायस सहित सिता, सोभा सब जीती जिन सरद के चन्‍द की। दूसरे परोसो भात सोंधो सुरभी को घृत, फूले फूले फुलका प्रफुल्‍ल दुति मन्‍द की।। पापर मुंगोरीं बरा व्‍यंजन अनेक भांति देवता विलोक रहे देवकी के नन्‍द की। या विधि सुदामा जु को आछे कै जेंवायें प्रभु, पाछै कै पछ्यावरि परोसी आनि कन्‍द की।। 58।। सात दिवस यहि विधि रहे, दिन दिन आदर भाव। चित्त चल्‍यो घर चलन को, ताकौ सुनहु हवाल।। 59।। दाहिने वेद पढ़ै चतुरानन, सामुहें ध्‍यान महेस धर्यो है।। बाँए दोउ कर जोरि सुसेवक, देवन साथ सुरेस खर्यो है।।। एतइ बीच अनेक लिए धन, पायन आय कुबेर पर्यो है। देखि विभौ अपनो सपनो, बापुरो वह बांभन चौंकि पर्यो है।। 60।। देनो हुतो सो दै चुके, विप्र न जानी गाथ। मन में गुनो गुपाल जू, कछु ना दीनो हाथ।। 61।। वह पुलकनि वह उठि मिलन, वह आदर की बात। यह पठवनि गोपाल की, कछू न जानी जात।। 62।। घर घर कर ओड़त फिरे, तनक दही के काज। कहा भयो जो अब भयो, हरि को राज-समाज।। 63।। हौं आवत नाहीं हुतौ, वाहि पठायो ठेलि। अब कहि हौं समुझाय कै, बहु धन धरौ सकेलि।। 64।। बालापन के मित्र हैं, कहा देउँ मैं साप। जैसो हरि हमको दियौ, तैसो पैइहैं आप।। 65।। नौ गुन धारी छगन सों, तिगुने मध्‍ये जाय। लायो चापल चौगुनी, आठों गुननि गंवाय।। 66।। और कहा कहिए जहाँ, कंचन ही के धाम। निपट कठिन हरि को हियो, मोको दियो न दाम।। 67।। बहु भंडार रतनन भरै, कौन करै अब रोष। लाग आपने भाग को, काको दीजै दोस।। 68।। इमि सोचत-सोचत झखत, आये निज पुर तीर। दीठि परी एक बार ही, हय गयन्‍द की भीर।। 69।। हरि दरसन से दूरि दुख, भयो गये निज देस। गौतम ऋषि को नाउँ लै, कीन्‍हो नगर प्रवेस।। 70।। वैसोइ राज समाज बनो गज, बाजि घने मन सम्‍भ्रम छायो। कैधौ पर्यो कहुँ मारग भूलि, कि फेरि कै मैं अब द्वारिका आयो।। भौन बिलोकिबे को मन लोचत, सोचत ही सब गांव मंझायो। पूछ़त पांड़े फिरे सब सों पर, झोपरी को कहुँ खोज न पायो।। 71।। देव नगर कै जच्‍छ पुर, हौं भटक्‍यो कित आय। नाम कहा यहि नगर को, सो न कहौ समुझाय।। सो न कहौ समुझाय नगर वासी तुम कैसे। पथिक जहाँ झंखाहिं तहाँ के लोग अनैसे।। लोग अनैसे नाहिं, लखौ द्विज देव नगर तैं कृपा करी हरि देव, दियौ है देव नगर कै।। 72।। सुन्‍दर महल मनि-मानिक जटिल अति, सुबरन सूरज-प्रकास मानो दै रह्यौ। देखत सुदामा जू को नगर के लोग धाये, भेंटें अकुलाय जोई सोई पग छूवै रह्यौ।। बांभनी के भूसन विविध विधि देखि कह्यौ जैहौं हौं निकासो सो तमासो जग ज्‍वै रह्यौ। ऐसी दसा फिरी जब द्वारिका दरस पायो, द्वारिका के सरिस सुदामापुर ह्वै रह्यौ।।। 73।। कनक दण्‍ड कर में लिए, द्वारपाल हैं द्वार। जाय दिखायो सबनि लै, या हैं महल तुम्‍हार।। 74।। कही सुदामा हँसत हौ, ह्वै करि परम प्रवीन। कुटि दिखावहु मोहिं वह, जहाँ बाँझनी दीन।। 75।। द्वारपाल सो तिन कही, क‍हि पठवहु यह गाथ। आये विप्र महाबली, देखहु होहु सनाथ।। 76।। सुनत चली आनन्‍द युत, सब सखियन लै संग। नूपुर किंकिनि दुन्‍दुभी, मनहु काम चतुरंग।। 77।। कही बाँभनी आय कै, यहै कन्‍त निज गेह। श्रीजदुपति तिहुँ लोक में, कीन्‍हो प्रकट सनेह।। 78।। हमै कन्‍त जनि तुम कहौ, बोलौ बचन सँभारि। इहैं कुटी मेरी हती, दीन बापुरी नारि।। 79।। मैं तो नारि तिहारि पै, सुधि सँभारिये कन्‍त। प्रभुता सुन्‍दरता सबै, दई रुक्मिनी कन्‍त।। 80।। टूटी सी मड़ैया मेरी परी हुती याही ठौर, तामे परी दुख काटे कहा हेम धाम री। जेवर जराऊ तुम साजे सब अंग अंग, सखी सोहैं संग वह छूछी हुती छामरी।। तुम तो पटम्‍बर सो ओढ़े हौ किनारीदार, सारी जरतारी वह ओढ़े कारी कामरी। मेरी पंडिताइनि तिहारे अनुहारि पतो मोक

नई!!: नरोत्तमदास और सुदामा चरित · और देखें »

हिन्दी कवियों की सूची

हिन्दी कविता की परम्परा बहुत लम्बी है। कुछ विद्बान सरहपाद को हिन्दी का पहला कवि मानते हैं। सरहपाद और उनके समवर्ती व परवर्ती सिद्धों ने दोहों और पदों के रूप में अपनी स्फुट रचनाएं प्रस्तुत कीं। रासोकाल तक आते-आते प्राचीन हिन्दी का रूप स्थिर हो चुका था। अपभ्रंश और शुरुआती हिन्दी परस्पर घुली-मिली दिखाई देती हैं। धीरे-धीरे हिन्दी में परिष्कार होता रहा और अपभ्रंश भाषा के पटल से लुप्त हो गई।.

नई!!: नरोत्तमदास और हिन्दी कवियों की सूची · और देखें »

कृष्णदास (बहुविकल्पी)

कृष्णदास से निम्नलिखित व्यक्तियों का बोध होता है-.

नई!!: नरोत्तमदास और कृष्णदास (बहुविकल्पी) · और देखें »

अवधी साहित्य

भारत के अवध क्षेत्र की भाषा अवधी कहलाती है, जो राष्ट्रभाषा हिन्दी की एक उपभाषा है। अवधी का प्राचीन साहित्य बड़ा संपन्न है। इसमें भक्ति काव्य और प्रेमाख्यान काव्य दोनों का विकास हुआ। .

नई!!: नरोत्तमदास और अवधी साहित्य · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नरोत्तम दास

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »