लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नरसिंह पंचम यादव

सूची नरसिंह पंचम यादव

नरसिंह यादव (जन्म: 6 अगस्त 1989) एक भारतीय पहलवान हैं। इन्होंने 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों के 74 किलोग्राम भारवर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता था। .

4 संबंधों: प्रो रेस्लिंग लीग, पी॰वी॰ सिंधु, भारत 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में, मुक्काबाज़ (२०१८ फ़िल्म)

प्रो रेस्लिंग लीग

प्रो रेस्लिंग लीग (PWL) कार्तिकेय शर्मा की प्रो स्पोर्टिफाई द्वारा शुरु की गई एक पेशेवर कुश्ती प्रतियोगिता है जिसका आयोजन दिसम्बर २०१५ में भारत में हुआ। इस श्रृंखला का पहला संस्करण १०-२७ दिसम्बर २०१५ तक भारत के ६ शहरों की टीमों के बीच खेला गया। इन ६ टीमों से दुनिया भर के ६६ पहलवानों ने भाग लिया। तीन बार की महिला विश्व विजेता अमेरिका की ऐडेलिन ग्रे ने कहा की "अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में इतना ज्यादा पुरस्कार राशि दांव पर लगाकर इस खेल को दुनिया में प्रसिद्ध बनाने का यह एक ऐतिहासिक और हिम्मत भरा कदम है।" डाबर च्यवनप्राश इस प्रतियोगिता का प्रमुख और शीर्षक का प्रायोजक है। इस प्रतियोगिता का पहला संस्करण भारत में बहुत लोकप्रिय हुआ। पहले संस्करण का विजेता मुम्बई गरुड़ा की टीम रही। .

नई!!: नरसिंह पंचम यादव और प्रो रेस्लिंग लीग · और देखें »

पी॰वी॰ सिंधु

पुसरला वेंकट सिंधु (तेलुगु:పూసర్ల వెంకట సింధు, जन्म: 5 जुलाई 1995) एक विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं तथा भारत की ओर से ओलम्पिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन का रजत पदक जीतने वाली वे पहली खिलाड़ी हैं। इससे पहले वे भारत की नैशनल चैम्पियन भी रह चुकी हैं। सिंधु ने नवंबर 2016 में चीन ऑपन का खिताब अपने नाम किया है। .

नई!!: नरसिंह पंचम यादव और पी॰वी॰ सिंधु · और देखें »

भारत 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में

भारत 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक रियो डी जनेरियो, ब्राज़िल, 5 से 21 अगस्त, 2016 में पदक की होड़ में है। भारतीय एथलीटों ने 1920 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के बाद से हर ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भाग लिया है। .

नई!!: नरसिंह पंचम यादव और भारत 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में · और देखें »

मुक्काबाज़ (२०१८ फ़िल्म)

मुक्काबाज़ २०१८ की एक हिंदी सोपर्ट्स-ड्रामा फिल्म है, जिसके निर्देशक अनुराग कश्यप हैं। विनीत कुमार सिंह, ज़ोया हुसैन, जिमी शेरगिल तथा रवि किशन फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी स्वयं अनुराग कश्यप ने विनीत कुमार सिंह, मुक्ति सिंह श्रीनेत, के डी सत्यम, रंजन चंदेल तथा प्रसून मिश्रा के साथ मिलकर लिखी है। फैंटम फिल्म्स, रिलायंस इंटरटेनमेंट तथा कलर येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता आनंद एल राय, विक्रमादित्य मोटवाने, मधु मंतेना तथा अनुराग कश्यप है। फिल्म की कहानी श्रवण सिंह (विनीत कुमार सिंह द्वारा अभिनीत) के इर्द गिर्द घूमती है, जो एक निचली जाति का मुक्केबाज है, और मुक्केबाजी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए निरन्तर संघर्षरत है। फ़िल्म की कहानी विनीत कुमार सिंह ने २०१३ में मुक्ति सिंह श्रीनेत के साथ मिलकर लिखी थी। इसके बाद वह अपनी कहानी लेकर कई निर्माताओं के पास गए, परंतु उन सब ने इस पर काम करने से मना कर दिया। जुलाई २०१७ में घोषणा हुई थी कि अनुराग कश्यप आनंद एल राय के साथ मिलकर मुक्काबाज़ नामक एक फिल्म पर काम करेंगे। अनुराग ने फ़िल्म की कहानी फिर दोबारा लिखी। फ़िल्म की शूटिंग बरेली, लखनऊ तथा वाराणसी में २०१७ में हुई। फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सेट है। ७ जुलाई २०१७ को फिल्म का २१ सेकंड लम्बा ऑडियो टीज़र जारी किया गया, और फिर ७ दिसम्बर २०१७ को फिल्म का आधिकारिक पोस्टर तथा ट्रेलर जारी किया गया। इस फिल्म को सर्वप्रथम २०१७ के टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और मुंबई फिल्म महोत्सव के विशेष प्रस्तुति अनुभाग में दिखाया गया था। इस फिल्म को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई, और समीक्षकों ने विशेषकर कश्यप के निर्देशन और विनीत कुमार सिंह के अभिनय की प्रशंशा करी। उसके बाद १२ जनवरी २०१८ को इसे विश्व भर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया। ८.६ करोड़ के बजट पर बनी यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल १० करोड़ रूपये ही कमा पायी, और इसे फ्लॉप घोषित कर दिया गया। .

नई!!: नरसिंह पंचम यादव और मुक्काबाज़ (२०१८ फ़िल्म) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नरसिंह यादव

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »