लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नया गिनी

सूची नया गिनी

नया गिनी (New Guinea), ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में स्थित विश्व का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। यह ऑस्ट्रेलिया की मुख्य भूमि से उस समय अलग हो गया जब इस क्षेत्र को जिसे अब टॉरेस जलडमरुमध्य के नाम से जाना जाता है को, पिछले हिमयुग के बाद आयी बाढ़ ने पानी से भर दिया। पापुआ नाम एक लंबे समय से इस द्वीप के साथ संबद्ध रहा है। द्वीप के पश्चिमी आधे भाग में इंडोनेशिया के प्रांत पापुआ और पश्चिम पापुआ स्थित हैं, जबकि पूर्वी आधा भाग एक स्वतंत्र देश पापुआ नया गिनी स्थित है। .

56 संबंधों: चेन्देरावासिह खाड़ी, ट्रोब्रेंड द्वीप, टोरेस जलसन्धि, एकिडना, थायलेसीन​, दक्षिण पूर्व एशिया, द्वयोष्ठ्य लुण्ठित, धानीप्राणी, नरभक्षण, न्यू गिनी ऊच्चभूमि, नीलगिरी (यूकलिप्टस), पतेना, पश्चिम पापुआ (प्रांत), पश्चिम पापुआ (क्षेत्र), पापुआ (प्रान्त), पापुआ न्यू गीनिया का ध्वज, पापुआई प्रायद्वीप, पितृवंश समूह ऍम, पितृवंश समूह ऍस, पक्षीशिर प्रायद्वीप, पुंचाक जाया, पॉस्सम, ब्रिटिश भारतीय सेना, मनोक्वारी, मलय द्वीपसमूह, मातृवंश समूह पी, मातृवंश समूह क्यु, मारियाना द्वीपसमूह, मालुकू द्वीपसमूह, मैक्रोपोडीडाए, मॅलानिशिया, मोनिमिआसिए, रेखांश १३५ डिग्री पू॰, लुण्ठित व्यंजन, सहूल ताक, साइट्रस, सुलावेसी, स्वर्गपक्षी, जयपुरा, वर्षावन, वानूआतू, वालाबी, वृक्ष-कंगारू, वेशभूषा संहिता, खारे पानी के मगरमच्छ, ऑस्ट्रेलिया (महाद्वीप), ऑस्ट्रेलिया का इतिहास, ओशिआनिया, आराफ़ूरा सागर, इंडोनेशिया के प्रांत, ..., कुत्तों की नस्लों की सूची, कृषि, कैरोलाइन द्वीपसमूह, कोरल सागर, अब्राहम ओरटेलियस, उष्णकटिबंधीय वर्षा-वन सूचकांक विस्तार (6 अधिक) »

चेन्देरावासिह खाड़ी

चेन्देरावासिह खाड़ी (Cenderawasih Bay), जो पहले गील्व्निक खाड़ी (Geelvink Bay) कहलाती थी, पश्चिमी नया गिनी क्षेत्र से लगी हुई प्रशांत महासागर की एक खाड़ी है। इण्डोनेशिया के पापुआ और पश्चिम पापुआ प्रान्त इस से दक्षिण में तटवर्ती हैं। .

नई!!: नया गिनी और चेन्देरावासिह खाड़ी · और देखें »

ट्रोब्रेंड द्वीप

ट्रोब्रेंड द्वीप समूह न्यू गिनी के पूर्वी तट पर कोरल एटोल के 450 वर्ग किलोमीटर द्वीपसमूह हैं। वे पापुआ न्यू गिनी के देश का हिस्सा हैं और मिल्ने बे प्रोविंस में हैं। 12,000 स्वदेशी निवासियों की अधिकांश जनसंख्या किरिविना के मुख्य द्वीप पर रहते हैं, जो सरकारी स्टेशन, लॉसिया का भी स्थान है। समूह के अन्य प्रमुख द्वीपों में कैइलुना, वाकुटा और किटावा हैं। इस समूह को संरक्षण की आवश्यकता के लिए एक महत्वपूर्ण उष्णकटिबंधीय वर्षावन क्षेत्र माना जाता है। इस क्षेत्र के लोग अधिकतर बागवानीवादी हैं जो केवल पारम्परिक बस्तियों में रहा करते हैं। इन लोगों की सामाजिक संरचना मातृवंशीय कुलों पर आधारित है जो भूमि और साधनो पर नियंत्रित होती है। ट्रोब्रेंड द्वीप वासी कूला नामक परंपरा में भाग लेते है जिसमे गोलों का आदान प्रदान एक क्षेत्रीय सर्किट में होता है और समुद्र के किनारे पर व्यापार भागीदारों कि यात्रा के लिए नौकायन करते हैं। यद्यपि ट्रोब्रेंड समाज में प्रजनन और आधुनिक मेडिसिन का ज्ञान है परन्तु उनकी परंपरागत मान्यताओं में थोड़ा सा लचीलापन झलकता है। उदाहरण के लिए, गर्भवस्था का असली कारण बालोमा या पैतृक आत्मा का शरीर में प्रवेश का परिणाम माना जाता है। इस धारणा में वह आत्मा स्त्री के शरीर में प्रवेश करती है जिनके अस्तित्व के बिना वह स्त्री गर्भवती नहीं हो सकती है। ट्रोब्रेंड द्वीप वासी का प्रधान भोजन याम है। ट्रोब्रेंड द्विप में चार मुख्य द्विपो का समूह है। सबसे बड़े वाले द्विप का नाम किरिविना है। दूसरे वाले का कैलुइन, तीसेरे का वाकूटा और किटावा भी उन में है। किरिवाना ४३ किलोमीटर लंबा है और १ से १६ किलोमीटर से चौडाई का है। १९८० के दशक में, वह द्विप पर चारो ओर साठ गाँव और लगबग १२००० लोग निवासियों का रहना माना जाता है, जबकि अन्य द्विप सैकडों की आबादी तक ही सीमित थे। किरिविना ऊँचाई पर स्थापित है लेकिन इसके बावजूद वहाँ पर हमेशा गर्मी रहती है। इस द्विप के लोग किलिवाला नामक भाषा में संवाद करते है हालांकि यह जनजाति विभिन्न अन्य बोलियां भी बोलते है। यह एक आस्टोनेशियाई भाषा है,हालांकि संज्ञाओं वर्गीकृत करने के लिए एक जटिल प्रणाली होने का गौरव भी प्राप्त करता है। विदेशी भाषाओ का उपयोग कम किया जाता है परन्तु १९८० में इस द्विप के लोग टोक पिसिन और अंग्रेजी में बात किया करते थे। शब्द ट्रोब्रेंड खुद किलिवाला भाषा में नही है। सात-आठ साल की उम्र में इस द्विप के बच्चे एक दसरे के साथ कामुक खेल खेलने लगते है। बच्चे बड़े लोगो की तरह पेश आने लगते है। चार-पांच साल बाद वह यौन साथी खोजने लगते है। वे अक्सर भागीदारों बदलते रहते है। महिलाए पुरुषो की तरह प्रभावी है। यह केवल अनुमित ही नही प्रोस्ताहित भी है। इस द्विप में किसी तरह का पारंपरिक विवाह नही किया जाता। एक युवति सूर्योदय से पहले घर को छोडने के बजाय अपने प्रेमी के घर में ही रहती है। आदमी और औरत सुबह में एक साथ बैठा करते हैं और वह दोनों महिला कि माता कि प्रतीक्षा करते हैं जो उनके लिए पकाया हुआ याम लाती है। शादीशुदा जोडा पेहले एक साल साथ में खाते है और उसके बाद अलग से खाते है। एक साल बाद अगर महिला अपने पति के साथ खुश नही होती तो वह उसे तलाक दे सकती है। एक शादीशुदा जोडा तब भी तलाक ले सकते है जब आदमी दूसरी औरत को चुनता है। श्रेणी:पापुआ न्यू गिनी के द्वीप.

नई!!: नया गिनी और ट्रोब्रेंड द्वीप · और देखें »

टोरेस जलसन्धि

टोरेस जलसन्धि (Torres Strait) ऑस्ट्रेलिया और नया गिनी द्वीप के बीच की जलसन्धि है। यह अपनी न्यूनतम बिन्दु में १५० किमी की चौड़ाई रखती है। इसके दक्षिण में ऑस्ट्रेलियाई मुख्यभूमि के क्वीन्सलैण्ड राज्य का यॉर्क अंतरीप प्रायद्वीप है और उत्तर में पापुआ न्यू गिनी का पश्चिमी प्रान्त है। यह जलदन्धि पूर्व में स्थित कोरल सागर के पानी को पश्चिम में स्थित आराफ़ूरा सागर से जोड़ती है। हालांकि यह नाव-यातायात के लिये एक महत्वपूर्ण जलमार्ग है, इसके अधिकतर भाग में गहराई बहुत ही कम है (७ से १५ मीटर तक)। इतनी कम गहराई और जगह-जगह पर शैल-भित्तियों और द्वीपों के बिखरे होने से इसे एक ख़तरनाक मार्ग माना जाता है। .

नई!!: नया गिनी और टोरेस जलसन्धि · और देखें »

एकिडना

एकिडना (Echidna) ऑस्ट्रेलिया और नया गिनी में रहने वाले मोनोट्रीम गण के प्राणी हैं। इनकी चार ज्ञात जातियाँ हैं, और इनके अलावा केवल एक प्लैटीपुस की जाति ही मोनोट्रीम गण की पाँच अस्तित्ववान जातियाँ हैं। पूरे स्तनधारी वर्ग में केवल यह पाँच ही हैं जो अण्डे देते हैं। चारों एकिडना जातियाँ टैकीग्लोसिडाए (Tachyglossidae) नामक कुल में सम्मिलित हैं। क्रमविकास (इवोल्यूशन) की दृष्टि से एकिडना की उत्पत्ति लगभग २ से ५ करोड़ वर्ष पूर्व एक प्लैटीपुस-जैसी पूर्वज जाति से हुई। वह जाति तो जलीय थी लेकिन एकिडना जातियों में भूमि पर जीवन बसर करने के लिए अनुकूलन विकसित हो गया। .

नई!!: नया गिनी और एकिडना · और देखें »

थायलेसीन​

थायलेसीन​ (Thylacine) आधुनिक युग का सबसे बड़ा ज्ञात मांसाहारी धानीप्राणी (मारसूपियल​) था। इसे अपनी पीठ की धारियों के कारण तस्मानियाई शेर (Tasmanian tiger) भी कहा जाता है। कुछ लोग इस तस्मानियाई भेड़िया (Tasmanian wolf) भी बुलाते हैं। यह ऑस्ट्रेलिया की मुख्यभूमि, तस्मानिया द्वीप और न्यू गिनी का निवासी था लेकिन मानना है कि यह २०वीं सदी में विलुप्त हो गया। यह अपने 'थायलेसायनिडाए' (Thylacinidae) नामक जीववैज्ञानिक कुल की आख़री जीवित जाति थी क्योंकि अन्य सभी जातियाँ मध्यनूतन युग, यानि आज से ५० लाख वर्ष पूर्व, के अंत तक पहले ही विलुप्त हो चुकी थीं। .

नई!!: नया गिनी और थायलेसीन​ · और देखें »

दक्षिण पूर्व एशिया

दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण पूर्वी एशिया एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर के देश आते हैं। यह क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया को दो भौगोलिक भागों में बांटा जा सकता है: मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशिया, जिसे इंडोचायना भी कहते हैं, के अन्दर कंबोडिया, लाओस, बर्मा (म्यांमार), थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया आते हैं और समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया, जिसमें ब्रुनेई, पूर्व मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर शामिल हैं। श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:एशिया के क्षेत्र.

नई!!: नया गिनी और दक्षिण पूर्व एशिया · और देखें »

द्वयोष्ठ्य लुण्ठित

द्वयोष्ठ्य लुण्ठित (bilabial trill) एक प्रकार का व्यंजन है। यह ध्वनि हिन्दी और अंग्रेज़ी में नहीं पाई जाती, हालांकि इसे भारत के नागालैण्ड राज्य के आओ भाषा समूह की संगताम भाषा में पाया जाता है। इसके अलावा, यह नया गिनी की केले भाषा, अफ़्रीका में कैमरून की कोम भाषा और प्रशांत महासागर में स्थित वानूआतू देश की लिंगारक भाषा में भी पाया जाता है। इसे अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला में 'ʙ' लिखा जाता है। .

नई!!: नया गिनी और द्वयोष्ठ्य लुण्ठित · और देखें »

धानीप्राणी

धानीप्राणी या मारसूपियल​ (Marsupial) स्तनधारी जानवरों की एक वर्ग है जो अपने शिशुओं को अपने पेट के पास बनी हुई एक धानी (थैली) में रखकर चलते हैं। यह ज़्यादातर पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध (हेमिस्फ़ीयर​) में पाए जाते हैं। जाने-माने धानीप्राणियों में कंगारू, कोआला, पॉस्सम, वोम्बैट​ और तास्मानियाई डेविल​ शामिल हैं। धानिप्राणी के नवजात शिशु अन्य स्तनधारियों के नवजात बच्चों की तुलना में बहुत अविकसित होते हैं और पैदा होने के बाद यह काफ़ी समय (कई हफ़्तों या महीनों तक) अपनी माता की धानी में ही रहकर विकसित होते हैं।, Laurie Triefeldt, pp.

नई!!: नया गिनी और धानीप्राणी · और देखें »

नरभक्षण

हैंस स्टैडेन द्वारा कहा गया 1557 में नरभक्षण. लियोंहार्ड कर्ण द्वारा नरभक्षण, 1650 नरभक्षण (नरभक्षण) (नरभक्षण की आदत के लिए विख्यात वेस्ट इंडीज जनजाति कैरीब लोगों के लिए स्पेनिश नाम कैनिबलिस से) एक ऐसा कृत्य या अभ्यास है, जिसमें एक मनुष्य दूसरे मनुष्य का मांस खाया करता है। इसे आदमखोरी (anthropophagy) भी कहा जाता है। हालांकि "कैनिबलिज्म" (नरभक्षण) अभिव्यक्ति के मूल में मनुष्य द्वारा दूसरे मनुष्य के खाने का कृत्य है, लेकिन प्राणीशास्त्र में इसका विस्तार करते हुए किसी भी प्राणी द्वारा अपने वर्ग या प्रकार के सदस्यों के भक्षण के कृत्य को भी शामिल कर लिया गया है। इसमें अपने जोड़े का भक्षण भी शामिल है। एक संबंधित शब्द, "कैनिबलाइजेशन" (अंगोपयोग) के अनेक अर्थ हैं, जो लाक्षणिक रूप से कैनिबलिज्म से व्युत्पन्न हैं। विपणन में, एक उत्पाद के कारण उसी कंपनी के अन्य उत्पाद के बाजार के शेयर के नुकसान के सिलसिले में इसका उल्लेख किया जा सकता है। प्रकाशन में, इसका मतलब अन्य स्रोत से सामग्री लेना हो सकता है। विनिर्माण में, बचाए हुए माल के भागों के पुनःप्रयोग पर इसका उल्लेख हो सकता है। खासकर लाइबेरिया और कांगो में, अनेक युद्धों में हाल ही में नरभक्षण के अभ्यास और उसकी तीव्र निंदा दोनों ही देखी गयी। अतीत में दुनिया भर के मनुष्यों के बीच व्यापक रूप से नरभक्षण का प्रचलन रहा था, जो 19वीं शताब्दी तक कुछ अलग-थलग दक्षिण प्रशांत महासागरीय देशों की संस्कृति में जारी रहा; और, कुछ मामलों में द्वीपीय मेलेनेशिया में, जहां मूलरूप से मांस-बाजारों का अस्तित्व था। फिजी को कभी 'नरभक्षी द्वीप' ('Cannibal Isles') के नाम से जाना जाता था। माना जाता है कि निएंडरथल नरभक्षण किया करते थे, और हो सकता है कि आधुनिक मनुष्यों द्वारा उन्हें ही कैनिबलाइज्ड अर्थात् विलुप्त कर दिया गया हो। अकाल से पीड़ित लोगों के लिए कभी-कभी नरभक्षण अंतिम उपाय रहा है, जैसा कि अनुमान लगाया गया है कि ऐसा औपनिवेशिक रौनोक द्वीप में हुआ था। कभी-कभी यह आधुनिक समय में भी हुआ है। एक प्रसिद्ध उदाहरण है उरुग्वेयन एयर फ़ोर्स फ्लाइट 571 की दुर्घटना, जिसके बाद कुछ बचे हुए यात्रियों ने मृतकों को खाया.

नई!!: नया गिनी और नरभक्षण · और देखें »

न्यू गिनी ऊच्चभूमि

न्यू गिनी ऊच्चभूमि (New Guinea Highlands, न्यू गिनी हाईलैन्ड्ज़), जो मध्य पर्वतमाला (Central Range या Central Cordillera) भी कहलाती है, एक पर्वतमालाओं और नदी-घाटियों का एक क्षेत्र है जो ऑस्ट्रेलिया से उत्तर में स्थित न्यू गिनी द्वीप के कुछ भागों पर विस्तृत है। यह द्वीप पर पूर्व-पश्चिम दिशा में चलता है। न्यू गिनी द्वीप का पश्चिमी हिस्सा इंदोनीशिया का भाग है और पूर्वी हिस्सा पापुआ न्यू गिनी नामक स्वतंत्र राष्ट्र है। न्यू गिनी ऊच्चभूमि द्वीप के इन दोनों राजनैतिक भागों पर फैली हुई है। भूमध्य रेखा के पास होने के बावजूद इसके कुछ पहाड़ इतने ऊँचे हैं कि उनपर बर्फ़ रहती है और कुछ पर हिमानियाँ (ग्लेशियर) चलती हैं।, Harry Beran, Barry Craig, pp.

नई!!: नया गिनी और न्यू गिनी ऊच्चभूमि · और देखें »

नीलगिरी (यूकलिप्टस)

नीलगिरी मर्टल परिवार, मर्टसिया प्रजाति के पुष्पित पेड़ों (और कुछ झाडि़यां) की एक भिन्न प्रजाति है। इस प्रजाति के सदस्य ऑस्ट्रेलिया के फूलदार वृक्षों में प्रमुख हैं। नीलगिरी की 700 से अधिक प्रजातियों में से ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया मूल की हैं और इनमें से कुछ बहुत ही अल्प संख्या में न्यू गिनी और इंडोनेशिया के संलग्न हिस्से और सुदूर उत्तर में फिलपिंस द्वीप-समूहों में पाये जाते हैं। इसकी केवल 15 प्रजातियां ऑस्ट्रेलिया के बाहर पायी जाती हैं और केवल 9 प्रजातियां ऑस्ट्रेलिया में नहीं होतीं.

नई!!: नया गिनी और नीलगिरी (यूकलिप्टस) · और देखें »

पतेना

पतेना (Bee-eater) पक्षियों के कोरैसीफ़ोर्मीस जीववैज्ञानिक गण का एक कुल है, जिसे जीववैज्ञानिक रूप से मेरोपिडाए (Meropidae) कहा जाता है। इस कुल में तीन वंश सम्मिलित हैं जिनमें मिलाकर २७ ज्ञात जातियाँ हैं। यह अपने रंग-बिरंगे पतले शरीरों और लम्बी दुमों से पहचानी जाती हैं। इस कुल की अधिकांश जातियाँ अफ़्रीका और एशिया में पाई जाती हैं, लेकिन कुछ दक्षिणी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और नया गिनी में भी रहती हैं। .

नई!!: नया गिनी और पतेना · और देखें »

पश्चिम पापुआ (प्रांत)

पश्चिम पापुआ दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के पश्चिमी पापुआ क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह नया गिनी द्वीप के पश्चिमी भाग में स्थित है। पक्षीशिर प्रायद्वीप, बोम्बेराई प्रायद्वीप और राजा अम्पात द्वीपसमूह इस प्रान्त का भाग है। .

नई!!: नया गिनी और पश्चिम पापुआ (प्रांत) · और देखें »

पश्चिम पापुआ (क्षेत्र)

पश्चिम पापुआ (West Papua) दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक क्षेत्र है जो नया गिनी द्वीप के पश्चिमी हिस्से पर विस्तृत है। इस द्वीप का पूर्वी भाग पापुआ न्यू गिनी नामक एक भिन्न राष्ट्र है। यह पश्चिम पापुआ और पापुआ नामक प्रान्तों में विभाजित है। यहाँ के अधिकतर लोग पापुआई, मॅलानिशियाई और ऑस्ट्रोनीशियाई हैं। इस क्षेत्र में ईसाई बहुसंख्यक हैं और उसके बाद मुस्लिमों की संख्या है। भिन्न समुदायों के बीच इण्डोनेशियाई भाषा का प्रयोग होता है। प्रान्त का अधिकतर भाग घने जंगलों से ढका है जहाँ कई जनजातियाँ रहती हैं। .

नई!!: नया गिनी और पश्चिम पापुआ (क्षेत्र) · और देखें »

पापुआ (प्रान्त)

पापुआ दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के पश्चिमी पापुआ क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह नया गिनी द्वीप के पश्चिमी भाग में स्थित है। .

नई!!: नया गिनी और पापुआ (प्रान्त) · और देखें »

पापुआ न्यू गीनिया का ध्वज

पापुआ न्यू गीनिया का ध्वज न्यू गिनी का राष्ट्रीय ध्वज है। श्रेणी:न्यू गिनी श्रेणी:ध्वज.

नई!!: नया गिनी और पापुआ न्यू गीनिया का ध्वज · और देखें »

पापुआई प्रायद्वीप

पापुआई प्रायद्वीप (अंग्रेज़ी: Papuan Peninsula, पापुअन पॅनिनसुला), जो अपने भौगोलिक आकार के कारण पक्षी-दुम प्रायद्वीप (Bird's Tail Peninsula) भी कहलाता है, पापुआ न्यू गिनी का एक बड़ा प्रायद्वीप है जो न्यू गिनी द्वीप के दक्षिणपूर्वी हिस्से में स्थित है। न्यू गिनी ऊच्चभूमि नामक पर्वत शृंखला की ओवेन स्टैनली उपशृंखला इस प्रायद्वीप से निकलती है और उसके सदस्य ४,०३८ मीटर ऊँचा विक्टोरिया पर्वत और ३,६७६ मीटर ऊँचा सकलिंग पर्वत भी इसी क्षेत्र में खड़े हैं। पापुआ न्यू गिनी की सबसे बड़ी नगरी और उसकी राजधानी, पोर्ट मोर्ज़बी प्रायद्वीप के दक्षिणी तट पर बसी हुई है।, Janet Benge, Geoff Benge, pp.

नई!!: नया गिनी और पापुआई प्रायद्वीप · और देखें »

पितृवंश समूह ऍम

पितृवंश समूह ऍम का ओशिआनिया में फैलाव - आंकड़े बता रहें हैं के इन इलाकों के कितने प्रतिशत पुरुष इस पितृवंश के वंशज हैं मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में पितृवंश समूह ऍम या वाए-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप M एक पितृवंश समूह है। यह पितृवंश स्वयं पितृवंश समूह ऍमऍनओपीऍस से उत्पन्न हुई एक शाखा है। इस पितृवंश के पुरुष अधिकतर ओशिआनिया के द्वीप राष्ट्रों में मिलते हैं, जैसे की नया गिनी, फ़िजी, टोंगा, सोलोमन द्वीपसमूह, वग़ैराह। पश्चिमी नया गिनी में (जो इण्डोनेशिया का एक राज्य है) अधिकाँश पुरुष इसी पितृवंश समूह के वंशज हैं। अनुमान है के जिस पुरुष से यह पितृवंश शुरू हुआ वह आज से लगभग ३२,०००-४७,००० वर्ष पहले दक्षिण पूर्व एशिया या ओशिआनिया के मॅलानिशिया क्षेत्र में रहता था।Laura Scheinfeldt, Françoise Friedlaender, Jonathan Friedlaender, Krista Latham, George Koki, Tatyana Karafet, Michael Hammer and Joseph Lorenz, "," Molecular Biology and Evolution 2006 23(8):1628-1641 .

नई!!: नया गिनी और पितृवंश समूह ऍम · और देखें »

पितृवंश समूह ऍस

ओशिआनिया में पितृवंश समूह ऍस का फैलाव - आंकड़े बता रहे हैं के किसी भी इलाक़े के कितने प्रतिशत पुरुष इसके वंशज हैं मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में पितृवंश समूह ऍस या वाए-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप S एक पितृवंश समूह है। यह पितृवंश स्वयं पितृवंश समूह ऍमऍनओपीऍस से उत्पन्न हुई एक शाखा है। इस पितृवंश के पुरुष ज़्यादातर ओशिआनिया के मेलानेशिया क्षेत्र में बसते हैं, लेकिन कुछ-कुछ इण्डोनेशिया के नज़दीकी हिस्सों में भी पाए जाते हैं। माना जाता है के मूल पितृवंश समूह ऍस जिस पुरुष के साथ आरम्भ हुआ वह आज से २८,०००-४१,००० साल पहले नया गिनी या उसके इर्द-गिर्द के किसी इलाक़े का रहने वाला था।Laura Scheinfeldt, Françoise Friedlaender, Jonathan Friedlaender, Krista Latham, George Koki, Tatyana Karafet, Michael Hammer and Joseph Lorenz, "," Molecular Biology and Evolution 2006 23(8):1628-1641 .

नई!!: नया गिनी और पितृवंश समूह ऍस · और देखें »

पक्षीशिर प्रायद्वीप

पक्षीशिर प्रायद्वीप (अंग्रेज़ी: Bird's Head Peninsula, इण्डोनेशियाई: Kepala Burung), जो दोबेराई प्रायद्वीप (Doberai Peninsula) भी कहलाता है, एक बड़ा प्रायद्वीप (पेनिनसुला) है जो नया गिनी द्वीप के पश्चिमोत्तरी कोने में स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह इण्डोनेशिया के पश्चिम पापुआ प्रान्त का हिस्सा है। इसके पूर्वी भाग में 2900 मीटर ऊँचाई की अर्फ़ाक पहाड़ियाँ (Arfak Mountains), उत्तर में उनसे ज़रा छोटी तमराऊ पहाड़ियाँ (Tamrau Mountains) और दोनो के बीच में केबार घाटी है। प्रायद्वीप के दक्षिण में एक तटीय मैदानी क्षेत्र है। प्रान्त की राजधानी मनोक्वारी और कुछ अन्य महत्वपूर्ण शहर भी इसी भूभाग में स्थित हैं। पक्षीशिर प्रायद्वीप पूर्व में चेन्देरावासिह खाड़ी से तटवर्ती है और इसके दक्षिण में बोम्बेराई प्रायद्वीप स्थित है।, retrieved 11 May 2010 .

नई!!: नया गिनी और पक्षीशिर प्रायद्वीप · और देखें »

पुंचाक जाया

पुंचाक जाया (इंडोनेशियाई: पुंचाक: पर्वत, जाया: जय, जीत), जिसे कई बार कारस्टेन्स शिखर (Carstensz Pyramid) भी कहा जाता है, इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में स्थित सुदिरमन पर्वतमाला का एक पर्वत है। यह इंडोनेशिया का सबसे ऊँचा पर्वत है, और साथ ही यह नये गिनी द्वीप और पूरे ओशिआनिया क्षेत्र का भी सबसे ऊँचा पर्वत है। इस पर्वत के भूमध्य रेखा के समीप होने के बावजूद इसकी ऊँचाई के कारण इसपर बर्फ़ का जमावड़ा रहता है और इसपर हिमानियाँ (ग्लेशियर) चलती हैं। वैश्विक ग्रीष्मीकरण की वजह से यह हिमानियाँ सिकुड़ रही हैं और यह पर्यावरणीय वैज्ञानिकों के लिये चिंता का विषय है। .

नई!!: नया गिनी और पुंचाक जाया · और देखें »

पॉस्सम

पॉस्सम (Possum) ऑस्ट्रेलिया, नया गिनी और सुलावेसी पर पाए जाने वाले ७० धानीप्राणी (मारसूपियल) जातियों के एक समूह का नाम है। आधुनिक युग में मानवीय गतिविधियों से यह न्यू ज़ीलैंड और चीन में भी विस्तृत हो गए हैं।, Mary Colson, pp.

नई!!: नया गिनी और पॉस्सम · और देखें »

ब्रिटिश भारतीय सेना

भारतीय मुसलमान सैनिकों का एक समूह जिसे वॉली फायरिंग के आदेश दिए गए। ~1895 ब्रिटिश भारतीय सेना 1947 में भारत के विभाजन से पहले भारत में ब्रिटिश राज की प्रमुख सेना थी। इसे अक्सर ब्रिटिश भारतीय सेना के रूप में निर्दिष्ट नहीं किया जाता था बल्कि भारतीय सेना कहा जाता था और जब इस शब्द का उपयोग एक स्पष्ट ऐतिहासिक सन्दर्भ में किसी लेख या पुस्तक में किया जाता है, तो इसे अक्सर भारतीय सेना ही कहा जाता है। ब्रिटिश शासन के दिनों में, विशेष रूप से प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, भारतीय सेना न केवल भारत में बल्कि अन्य स्थानों में भी ब्रिटिश बलों के लिए अत्यधिक सहायक सिद्ध हुई। भारत में, यह प्रत्यक्ष ब्रिटिश प्रशासन (भारतीय प्रान्त, अथवा, ब्रिटिश भारत) और ब्रिटिश आधिपत्य (सामंती राज्य) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए उत्तरदायी थी। पहली सेना जिसे अधिकारिक रूप से "भारतीय सेना" कहा जाता था, उसे 1895 में भारत सरकार के द्वारा स्थापित किया गया था, इसके साथ ही ब्रिटिश भारत की प्रेसीडेंसियों की तीन प्रेसिडेंसी सेनाएं (बंगाल सेना, मद्रास सेना और बम्बई सेना) भी मौजूद थीं। हालांकि, 1903 में इन तीनों सेनाओं को भारतीय सेना में मिला दिया गया। शब्द "भारतीय सेना" का उपयोग कभी कभी अनौपचारिक रूप से पूर्व प्रेसिडेंसी सेनाओं के सामूहिक विवरण के लिए भी किया जाता था, विशेष रूप से भारतीय विद्रोह के बाद.

नई!!: नया गिनी और ब्रिटिश भारतीय सेना · और देखें »

मनोक्वारी

मनोक्वारी दक्षिणपूर्वी एशिया के इण्डोनेशिया देश के पश्चिम पापुआ प्रान्त की प्रान्तीय राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। भौगोलिक रूप से यह नया गिनी द्वीप के पश्चिमोत्तरी भाग में स्थित पक्षीशिर प्रायद्वीप (बर्ड्स आई पेनिनसूला) के पूर्वी तट पर चेन्देरावासिह खाड़ी के किनारे बसा हुआ है। यह एक मुख्य बंदरगाह, वित्तीय केन्द्र और पर्यटन क्षेत्र है। .

नई!!: नया गिनी और मनोक्वारी · और देखें »

मलय द्वीपसमूह

मलय द्वीपसमूह (Malay Archipelago) दक्षिणपूर्वी एशिया की मुख्यभूमि और ऑस्ट्रेलिया के बीच में विस्तृत एक द्वीपसमूह है। हिन्द महासागर से लेकर प्रशांत महासागर तक फैले हुए इस द्वीपसमूह में २५,००० द्वीप हैं। क्षेत्रफल के आधार पर यह दुनिया का सबसे बड़ा और द्वीप-संख्या के आधार पर विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीपसमूह है। ब्रुनेई, पूर्वी मलेशिया, इण्डोनेशिया, पूर्वी तिमोर, सिंगापुर और फ़िलिपीन्स इसमें आते हैं। पापुआ न्यू गिनी इसमें सम्मिलित नहीं किया जाता हालांकि कुछ परिभाषाओं में नया गिनी द्वीप का पश्चिमी भाग (जो इण्डोनेशिया का हिस्सा है) मलय द्वीपसमूह में गिना जाता है। .

नई!!: नया गिनी और मलय द्वीपसमूह · और देखें »

मातृवंश समूह पी

ऑस्ट्रेलिया के आदिवासी समुदायों में बहुत से लोग मातृवंश समूह पी के वंशज होते हैं मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में मातृवंश समूह पी या माइटोकांड्रिया-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप P एक मातृवंश समूह है। यह ज़्यादातर ओशिआनिया के लोगों में मिलता है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी और पापुआ और मेलानिशिया के लोग शामिल हैं।Friedlaender et al.

नई!!: नया गिनी और मातृवंश समूह पी · और देखें »

मातृवंश समूह क्यु

नया गिनी के बहुत से लोग मातृवंश समूह सी के वंशज होते हैं मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में मातृवंश समूह क्यु या माइटोकांड्रिया-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप Q एक मातृवंश समूह है। यह मातृवंश दक्षिणी ओशिआनिया के लोगों में बहुत मिलता है। इसमें नया गिनी और मॅलानिशिया के वासी शामिल हैं और ऑस्ट्रेलिया के आदिवासी भी। नया गिनी के नज़दीक स्थित पूर्वी इण्डोनेशिया के इलाकों में भी यह काफ़ी तादाद में पाया जाता है। इस क्षेत्र से दूर-दराज़ इलाकों में, जैसे की पोलीनेशिया में, भी कुछ लोग इसके वंशज हैं लेकिन काफ़ी संख्या में। ध्यान दें के कभी-कभी मातृवंशों और पितृवंशों के नाम मिलते-जुलते होते हैं (जैसे की पितृवंश समूह क्यु और मातृवंश समूह क्यु), लेकिन यह केवल एक इत्तेफ़ाक ही है - इनका आपस में कोई सम्बन्ध नहीं है। .

नई!!: नया गिनी और मातृवंश समूह क्यु · और देखें »

मारियाना द्वीपसमूह

मारियाना द्वीपसमूह प्रशान्त महासागर के पश्चिमी भाग में स्थित एक अर्धचन्द्र आकार का द्वीपसमूह है जिसके द्वीप १५ समुद्री ज्वालामुखियों के वे शिखर हैं जो समुद्रतल से ऊपर उभर आए हैं। इनमें से अधिकतर ज्वालामुखी सुप्त हैं। यह द्वीपसमूह जापान से पूर्व-दक्षिणपूर्व, हवाई से पश्चिम-दक्षिणपश्चिम, नया गिनी से उत्तर और फ़िलिपीन्ज़ से पूर्व में हैं और फ़िलिपीन सागर की पूर्वी सीमा परिभाषित करते हैं। यह माइक्रोनीशिया क्षेत्र का भाग माने जाते हैं। इस पूरे द्वीपसमूह पर संयुक्त राज्य अमेरिका का अधिकार है और प्रशासनिक रूप से इसे दो भागों में बाँटा गया है: उत्तरी मारियाना द्वीप और द्वीपसमूह के दक्षिणी अंत पर गुआम क्षेत्र। तीनियन और साइपैन उत्तरी मारियाना द्वीपों के मुख्य द्वीप हैं और ऐतिहासिक अवशेषों से पता चलता है कि तीनियन पूरे द्वीपसमूह का पहला द्वीप था जहाँ मानवों का डेरा डला। .

नई!!: नया गिनी और मारियाना द्वीपसमूह · और देखें »

मालुकू द्वीपसमूह

मालुकू द्वीपसमूह दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक द्वीपसमूह है। यह सुलावेसी से पूर्व, नया गिनी से पश्चिम और तिमोर से उत्तर व पूर्व में स्थित हैं। यह द्वीप इतिहास में जायफल और लौंग जैसे मसाला बनाने वाले वनस्पतियों के लिये प्रसिद्ध थे और "मसालों के द्वीप" (स्पाइस आइलैण्ड्ज़, Spice Islands) के नाम से जाने जाते थे। .

नई!!: नया गिनी और मालुकू द्वीपसमूह · और देखें »

मैक्रोपोडीडाए

मैक्रोपोडीडाए (macropodidae) धानीप्राणी (मारसूपियल​) जानवरों का एक बड़ा जीववैज्ञानिक कुल है। यह कभी-कभी कंगारू कुल भी कहलाता है क्योंकि कंगारू की सभी जातियाँ इसी कुल की सदस्य हैं। इनके अलावा वालाबी, वृक्ष-कंगारू, क्वोका, इत्यादि भी इसी कुल के अंतर्गत हैं। मैक्रोपोडीडाए के सदस्य मैक्रोपोड (macropod) कहलाते हैं। यह प्राणी ऑस्ट्रेलिया, नया गिनी और आसपास के द्वीपों पर रहते हैं। ऑस्ट्रेलिया पर यूरोपीय क़ब्ज़े से पहले यहाँ ६५ मैक्रोपोड जातियाँ मिलती थीं लेकिन तब से ६ विलुप्त हो चुकी हैं और ११ की संख्य बहुत घट चुकी है। इस से पहले, मैक्रोपोड की कुछ ऐसी भी जातियाँ थी जो उस महाद्वीप पर ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी लोगों के आगमन के बाद विलुप्त हो गई। .

नई!!: नया गिनी और मैक्रोपोडीडाए · और देखें »

मॅलानिशिया

मॅलानिशिया का सांस्कृतिक क्षेत्र मॅलानिशिया ओशिआनिया का एक उपक्षेत्र है जो प्रशांत महासागर के पश्चिमी भाग से लेकर आराफ़ूरा सागर तक और फिर पूर्व में फ़िजी तक का इलाक़ा है। इसमें ऑस्ट्रेलिया के उत्तर और उत्तर-पूर्व के कई द्वीप शामिल हैं, जैसे के नया गिनी, फ़िजी, सोलोमन द्वीपसमूह, वानुअतु, वग़ैराह। .

नई!!: नया गिनी और मॅलानिशिया · और देखें »

मोनिमिआसिए

मोनिमिआसिए (Monimiaceae) सपुष्पक पौधों के मैग्नोलिड क्लेड के लौरालेस गण के अंतर्गत एक जीववैज्ञानिक कुल है। इसकी सदस्य जातियाँ झाड़ी, छोटे वृक्ष या लिआना के रूप में होती हैं और पृथ्वी के ऊष्णकटिबन्ध और उपोष्णकटिबन्ध क्षेत्रों में - विशेषकर दक्षिणी गोलार्ध में पाई जाती हैं। इनकी सबसे अधिक विविधता नया गिनी द्वीप में मिलती है जहाँ इस कुल की लगभग ७५ जातियाँ ज्ञात हैं। .

नई!!: नया गिनी और मोनिमिआसिए · और देखें »

रेखांश १३५ डिग्री पू॰

प्रधान मध्याह्न रेखा से १३५° पूर्व (meridian 135° east of Greenwich) धरती पर वह काल्पनिक रेखा है जो उत्तरी ध्रुव से लेकर आर्कटिक महासागर, एशिया, प्रशाम्त महासागर, ऑस्ट्रेलेशिया, हिंद महासागर और अंटार्कटिका से लेकर दक्षिणी ध्रुव तक फैली हुई है। १३५वाँ पूर्वी मध्याह्न ४५वाँ पश्चिमी मध्याह्न के साथ मिलकर एक विशाल वृत बनाता है। .

नई!!: नया गिनी और रेखांश १३५ डिग्री पू॰ · और देखें »

लुण्ठित व्यंजन

लुण्ठित व्यंजन (trill consonant) ऐसा व्यंजन वर्ण होता है जिसमें मुँह के एक सक्रीय उच्चारण स्थान और किसी अन्य स्थिर उच्चारण स्थान के बीच कंपकंपी या थरथराहट कर के व्यंजन की ध्वनि पैदा की जाती है। हिन्दी में इसका सबसे बड़ा उदाहरण "र" की ध्वनि है जिसमें जिह्वा का सबसे आगे का भाग कंपकंपाया या थरथराया जाता है। इसके अलावा कई अन्य लुण्ठित व्यंजन सम्भव हैं जो अन्य भाषाओं में तो पाए जाते हैं लेकिन हिन्दी में नहीं। दोनों होंठो को जोड़कर भी फड़फड़ाने से एक लुण्ठित व्यंजन की ध्वनि बनती है जिसका अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला में चिन्ह /ʙ/ है। नया गिनी की केले भाषा में "म्बुलिम" (जिसमें 'ब' के स्थान पर होंठो को फड़फड़ाकर लुण्ठित ध्वनि बनाएँ, उच्चारण) का अर्थ "मुख" होता है। ऐसी भी लुण्ठित ध्वनियाँ हैं जिनका प्रयोग किसी मानव भाषा में न होने के बावजूद लगभग सभी मानव उनसे अवगत हैं, मसलन खर्राटों की आवाज़ भी एक लुण्ठित व्यंजन है। .

नई!!: नया गिनी और लुण्ठित व्यंजन · और देखें »

सहूल ताक

सहूल ताक (Sahul Shelf) ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप की महाद्वीपीय ताक (कॉन्टीनेन्टल शेल्फ़) का भाग है जो ऑस्ट्रेलिया के तट से आगे विस्तृत है। यह पश्चिमोत्तर में ऑस्ट्रेलियाई तट से लेकर तिमोर सागर के अधिकांश भाग के नीचे चलता हुआ वहाँ अंत होता है जहाँ तिमोर समुद्री खाई की गहराईयाँ आरम्भ होतीं हैं। उत्तर में यह ऑस्ट्रेलियाई तट से आगे नया गिनी तक पहुँचता है और पूरे आराफ़ूरा सागर के नीचे फैला हुआ है। .

नई!!: नया गिनी और सहूल ताक · और देखें »

साइट्रस

साइट्रस रुटेसी परिवार का एक जीनस है। नवीनतम अनुसंधानों से पता चला है कि इसका मूल ऑस्ट्रेलिया, न्यू कैडेलोनिया और न्यू गिनी में हो सकता है। कुछ अनुसंधानकर्ताओं का मानना है कि इसका उद्भव उत्तर पूर्वी भारत से सटे दक्षिण पूर्व एशिया के क्षेत्रों, म्यांमार और चीन के युन्नान प्रान्त.

नई!!: नया गिनी और साइट्रस · और देखें »

सुलावेसी

सुलावेसी (Sulawesi) इंडोनेशिया के बड़े सुन्दा द्वीप समूह के चार द्वीपों में से एक है और, बोर्नियो और मालूकू द्वीप के बीच स्थित है। इंडोनेशिया में केवल सुमात्रा, बोर्नियो और पापुआ ही क्षेत्र में इससे बड़े हैं और केवल जावा और सुमात्रा की आबादी ही इससे अधिक है। इसे पहले सेलिबिज़ (पुर्तगाली: Celebes) के नाम से जाना जाता था। .

नई!!: नया गिनी और सुलावेसी · और देखें »

स्वर्गपक्षी

स्वर्गपक्षी या बर्ड ऑफ़ पैराडाइज़ पासरीफ़ोर्मीज़ (Passeriformes) गण के पैराडाएसियेडाए (Paradisaeidae) कुल के सदस्य हैं। इस जाति की अधिकांश जातियाँ न्यू गिनी के द्वीप और इसके समीपी क्षेत्रों में पाई जाती हैं, तथा कुछ प्रजातियाँ मोलुक्कास और पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती हैं। इस जाति की 13 श्रेणियों में 40 प्रजातियां हैं। अधिकांश प्रजातियों में नरों के पंखों के कारण इस जाति के सदस्य प्रसिद्ध हैं, ये पंख विशेष रूप से अत्यधिक लंबे होते हैं तथा चोंच, डैनों एवं सिर पर फैले हुए परों के रूप में होते हैं। इनकी अधिकांश संख्या घने वर्षावनों तक ही सीमित हैं। सभी प्रजातियों का प्रमुख आहार फल तथा कुछ हद तक कीड़े मकोड़े हैं। बर्ड ऑफ़ पैराडाइज़ पक्षियों में प्रजनन की विभिन्न प्रणालियां हैं जो एक मादा से लेकर सामूहिक रूप से कई मादाओं पर आधारित होती है। न्यू गिनी के निवासियों के लिए इस जाति का सांस्कृतिक महत्व है। बर्ड ऑफ़ पैराडाइज़ की खालों तथा पंखों का व्यापार दो हज़ार साल पुराना है, तथा पश्चिमी संग्रहकर्ताओं, पक्षी वैज्ञानिकों एवं लेखकों की इन पक्षियों में काफी रूचि है। शिकार तथा निवास स्थलों की हानि के कारण कई प्रजातियां खतरे में हैं। .

नई!!: नया गिनी और स्वर्गपक्षी · और देखें »

जयपुरा

जयपुरा दक्षिणपूर्वी एशिया के इण्डोनेशिया देश के पापुआ प्रान्त की प्रान्तीय राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। भौगोलिक रूप से यह नया गिनी द्वीप के उत्तरी भाग में इण्डोनेशिया की पापुआ न्यू गिनी के साथ की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पस स्थित है। यह नया गिनी द्वीप के इण्डोनेशियाई भाग का सबसे बड़ा शहर भी है। .

नई!!: नया गिनी और जयपुरा · और देखें »

वर्षावन

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में डैनट्री वर्षावन. क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया में केर्न्स के पास डैनट्री वर्षावन. न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया में इल्लावारा ब्रश के भाग। वर्षावन वे जंगल हैं, जिनमें प्रचुर मात्रा में वर्षा होती है अर्थात जहां न्यूनतम सामान्य वार्षिक वर्षा 1750-2000 मि॰मी॰ (68-78 इंच) के बीच है। मानसूनी कम दबाव का क्षेत्र जिसे वैकल्पिक रूप से अंतर-उष्णकटिबंधीय संसृति क्षेत्र के नाम से जाना जाता है, की पृथ्वी पर वर्षावनों के निर्माण में उल्लेखनीय भूमिका है। विश्व के पशु-पौधों की सभी प्रजातियों का कुल 40 से 75% इन्हीं वर्षावनों का मूल प्रवासी है। यह अनुमान लगाया गया है कि पौधों, कीटों और सूक्ष्मजीवों की कई लाख प्रजातियां अभी तक खोजी नहीं गई हैं। उष्णकटिबंधीय वर्षावनों को पृथ्वी के आभूषण और संसार की सबसे बड़ी औषधशाला कहा गया है, क्योंकि एक चौथाई प्राकृतिक औषधियों की खोज यहीं हुई है। विश्व के कुल ऑक्सीजन प्राप्ति का 28% वर्षावनों से ही मिलता है, इसे अक्सर कार्बन डाई ऑक्साइड से प्रकाश संष्लेषण के द्वारा प्रसंस्करण कर जैविक अधिग्रहण के माध्यम से कार्बन के रूप में भंडारण करने वाले ऑक्सीजन उत्पादन के रूप में गलत समझ लिया जाता है। भूमि स्तर पर सूर्य का प्रकाश न पहुंच पाने के कारण वर्षावनों के कई क्षेत्रों में बड़े वृक्षों के नीचे छोटे पौधे और झाड़ियां बहुत कम उग पाती हैं। इस से जंगल में चल पाना संभव हो जाता है। यदि पत्तों के वितानावरण को काट दिया जाए या हलका कर दिया जाए, तो नीचे की जमीन जल्दी ही घनी उलझी हुई बेलों, झाड़ियों और छोटे-छोटे पेड़ों से भर जाएगी, जिसे जंगल कहा जाता है। दो प्रकार के वर्षावन होते हैं, उष्णकटिबंधीय वर्षावन तथा समशीतोष्ण वर्षावन। .

नई!!: नया गिनी और वर्षावन · और देखें »

वानूआतू

वानूआतू (बिस्लामा में; अंग्रेजी में या), आधिकारिक तौर पर वानूआतू गणराज्य (République de Vanuatu, बिस्लामा रिपब्लिक ब्लोंग वानूआतू), दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप राष्ट्र है। ज्वालामुखी मूल का यह द्वीपसमूह उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के लगभग पूर्व, न्यू कैलेडोनिया के पूर्वोत्तर, फिजी के पश्चिम और न्यू गिनी के निकट सोलोमन द्वीपों के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। वानूआतू में मेलानेशियाई लोग सबसे पहले आकर बसे थे। यूरोप के लोगों ने 1605 में क्यूरॉस के नेतृत्व में स्पेनिश अभियान के एस्पिरिटू सैंटो में आने पर इन द्वीपों का पता लगाया था। 1880 के दशक में फ्रांस और युनाइटेड किंगडम ने देश के कुछ हिस्सों पर अपना दावा किया और 1906 में वे एक ब्रिटिश-फ्रांसीसी सहस्वामित्व के जरिये न्यू हेब्रिड्स के रूप में इस द्वीपसमूह के संयुक्त प्रबंधन के एक ढाँचे पर सहमत हुए.

नई!!: नया गिनी और वानूआतू · और देखें »

वालाबी

वालाबी (wallaby) ऑस्ट्रेलिया और नया गिनी में मिलने वाला एक छोटे या मध्य आकार का मैक्रोपोड धानीप्राणी (मारसूपियल) होता है। हालांकि यह देखने में कंगारू की तरह होते हैं और उसी जीववैज्ञानिक टैक्सोन में आते हैं, कंगारू की परिभाषा केवल उसके छह सबसे बड़ी जातियों तक ही सीमित रखी गई है। आम बोलचाल में कंगारू-जैसा दिखने वाला लेकिन आकार में कंगारू से छोटा कोई भी मैक्रोपोड वालाबी कहलाया जाता है। सारे वालाबियों में सबसे छोटी जाति बौने वालाबी की है जो नाक-से-दुम तक केवल ४६ किमी और वज़न में केवल १.६ (लगभग डेढ़) किलो का होता है। .

नई!!: नया गिनी और वालाबी · और देखें »

वृक्ष-कंगारू

वृक्ष-कंगारू (tree-kangaroo) डेन्ड्रोलागस जीववैज्ञानिक वंश के धानीप्राणी (मारसूपियल) होते हैं। इनके शरीर वृक्ष विचरण के लिए अनुकूलित होते हैं और यह नया गिनी द्वीप के उष्णकटिबंधीय वर्षावनों, ऑस्ट्रेलिया के सुदूर पूर्वोत्तर के क्वीन्सलैंड राज्य के वर्षवनों और कुछ निकटवर्ती द्वीपों में मिलते हैं। इन स्थानों पर वनों को संकट होने से लगभग सभी वृक्ष-कंगारू जातियाँ संकटग्रस्त हो गई हैं। मैक्रोपोडों में यह एकमात्र वास्तविक वृक्ष विचरणिय वंश है। .

नई!!: नया गिनी और वृक्ष-कंगारू · और देखें »

वेशभूषा संहिता

पुरुषों के लिए पश्चिमी वेशभूषा संहिता अलीम खान का सुसज्जित लबादा एक सामाजिक संदेश देता है मनुष्य की भौतिक उपस्थिति के पहलू के रूप में वेशभूषा संहिता वस्त्र धारण करने का लिखित नियम है (जो विभिन्न समाज में अलग हो सकता है हालांकि पश्चिमी शैली को सामान्यतः मान्य माना जाता है).

नई!!: नया गिनी और वेशभूषा संहिता · और देखें »

खारे पानी के मगरमच्छ

कायर्न्स, क्वींसलैंड के बाहर खारे पानी के मगरमच्छ खारे पानी का मगरमच्छ या एस्टूएराइन क्रोकोडाइल (estuarine crocodile) (क्रोकोडिलस पोरोसस) सबसे बड़े आकार का जीवित सरीसृप है। यह उत्तरी ऑस्ट्रेलिया, भारत के पूर्वी तट और दक्षिण-पूर्वी एशिया के उपयुक्त आवास स्थानों में पाया जाता है। .

नई!!: नया गिनी और खारे पानी के मगरमच्छ · और देखें »

ऑस्ट्रेलिया (महाद्वीप)

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप को खोजने वाले एबेल तस्मान और कप्तान जेम्स कुक को माना जाता हैl यह हिंद महासागर और प्रशांत महासागर से घिरा हुआ महाद्वीप है। यह एक महाद्वीप है जिसमें मुख्य भूमि ऑस्ट्रेलिया, तस्मानिया, न्यू गिनी, सेरम द्वीप, संभवतः तिमोर द्वीप और पड़ोसी द्वीप शामिल हैं। श्रेणी:महाद्वीप.

नई!!: नया गिनी और ऑस्ट्रेलिया (महाद्वीप) · और देखें »

ऑस्ट्रेलिया का इतिहास

ऑस्ट्रेलिया का इतिहास कॉमनवेल्थ ऑफ ऑस्ट्रेलिया और इससे पूर्व के मूल-निवासी तथा औपनिवेशिक समाजों के क्षेत्र और लोगों के इतिहास को संदर्भित करता है। ऐसा माना जाता है कि ऑस्ट्रेलिया की मुख्य भूमि पर ऑस्ट्रेलियाई आदिवासियों का पहली बार आगमन लगभग 40,000 से 60,000 वर्षों पूर्व इंडोनेशियाई द्वीप-समूह से नाव द्वारा हुआ। उन्होंने पृथ्वी पर सबसे लंबे समय तक बची रहने वाली कलात्मक, संगीतमय और आध्यात्मिक परंपराओं में कुछ की स्थापना की। सन् 1606 में ऑस्ट्रेलिया पहुँचे डच नाविक विलेम जैन्सज़ून यहाँ निर्विरोध उतरने वाले पहले यूरोपीय व्यक्ति थे। इसके बाद यूरोपीय खोजकर्ता लगातार यहाँ आते रहे। सन् 1770 में जेम्स कुक ने ऑस्ट्रेलिया की पूर्वी तट को ब्रिटेन के लिए चित्रित कर दिया और वे बॉटनी बे (अब सिडनी में), न्यू साउथ वेल्स में उपनिवेश बनाने का समर्थन करने वाले विवरणों के साथ वापस लौटे। एक दंडात्मक उपनिवेश की स्थापना करने के लिए ब्रिटिश जहाजों का पहला बेड़ा जनवरी 1788 में सिडनी पहुँचा। ब्रिटेन ने पूरे महाद्वीप में अन्य उपनिवेश भी स्थापित किए। पूरी उन्नीसवीं सदी के दौरान आंतरिक भागों में यूरोपीय खोजकर्ताओं को भेजा गया। इस अवधि के दौरान नए रोगों के संपर्क में आने और ब्रिटिश उपनिवेशवादियों के साथ हुए संघर्ष ने ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को बहुत अधिक कमज़ोर बना दिया। सोने की खानों और कृषि उद्योगों के कारण समृद्धि आई और उन्नीसवीं सदी के मध्य में सभी छः ब्रिटिश उपनिवेशों में स्वायत्त संसदीय लोकतंत्रों की स्थापना की शुरुआत हुई। सन् 1901 में इन उपनिवेशों ने एक जनमत-संग्रह के द्वारा एक संघ के रूप में एकजुट होने के लिए मतदान किया और आधुनिक ऑस्ट्रेलिया अस्तित्व में आया। विश्व-युद्धों में ऑस्ट्रेलिया ब्रिटेन की ओर से लड़ा और द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान शाही जापान द्वारा संयुक्त राज्य अमरीका को धमकी मिलने पर ऑस्ट्रेलिया संयुक्त राज्य अमरीका का दीर्घकालिक मित्र साबित हुआ। एशिया के साथ व्यापार में वृद्धि हुई और युद्धोपरांत एक बहु-सांस्कृतिक आप्रवास कार्यक्रम के द्वारा 6.5 मिलियन से अधिक प्रवासी यहाँ आए, जिनमें प्रत्येक महाद्वीप के लोग शामिल थे। अगले छः दशकों में जनसंख्या तिगुनी होकर 2010 में लगभग 21 मिलियन तक पहुँच गई, जहाँ 200 देशों के मूल नागरिक मिलकर विश्व की चौदहवीं सबसे बड़ी अर्थ-व्यवस्था का निर्माण करते हैं। .

नई!!: नया गिनी और ऑस्ट्रेलिया का इतिहास · और देखें »

ओशिआनिया

ओशिआनिया ओशिआनिया ओशिआनिया (जिसे कभी कभी ओशियानिका भी कहा जाता है), एक भौगोलिक क्षेत्र है जिसमे शामिल भूखण्ड जिनमें से अधिकतर द्वीप हैं जो, प्रशांत महासागर और इसके आस पास फैले हुये हैं। "ओशिआनिया" शब्द को 1831 में फ्रांसीसी अन्वेषक ड्यूमाँट द'उर्विल द्वारा गढ़ा गया था। आज यह शब्द कई भाषाओं में ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप और निकट के प्रशांत द्वीपों के लिए प्रयोग किया जाता है, यह क्षेत्र आठ स्थलीय पारिस्थितिक क्षेत्रों मे से भी एक है। ओशिआनिया की सीमाओं को कई तरीकों से परिभाषित किया जा सकता है। अधिकांश परिभाषाएँ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और न्यू गिनी और मलय द्वीपसमूह के सभी भागों या कुछ भाग को ओशिआनिया बताती हैं।.

नई!!: नया गिनी और ओशिआनिया · और देखें »

आराफ़ूरा सागर

आराफ़ूरा सागर, प्रशांत महासागर के पश्चिम में स्थित है और यह ऑस्ट्रेलिया और नया गिनी के बीच के सहूल महाद्वीपीय ताक पर आच्छादित है। .

नई!!: नया गिनी और आराफ़ूरा सागर · और देखें »

इंडोनेशिया के प्रांत

इंडोनेशिया देश ३४ प्रांतों में विभक्त है, जिन्हें इण्डोनेशियाई भाषा में प्रोविन्सी (provinsi) कहा जाता है। इनको सात विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में रखा जाता है - सुमात्रा, बाली और जावा द्वीप इनमें प्रमुख हैं। राष्ट्रीय राजधानी जकार्ता जावा में स्थित है। .

नई!!: नया गिनी और इंडोनेशिया के प्रांत · और देखें »

कुत्तों की नस्लों की सूची

चिहुआहुआ मिक्स (सबसे छोटा कुत्ता) के साथ ग्रेट डेन (सबसे बड़ा कुत्ता) हज़ारों सालों से कुत्तों का चयनात्मक तौर पर प्रजनन किया जाता रहा है। कभी एक ही वंश के कुत्तों के अन्तःप्रजनन द्वारा तो कभी बहुत अलग नस्ल के कुत्तों के मिश्रण द्वारा। यह प्रक्रिया आज भी जारी है। इस प्रक्रिया के परिणामस्वरूप संकर बीज की तरह विविध प्रकार के कुत्ते पैदा हो रहे हैं मसलन चिहुअहुआ से लेकर ग्रेट डेन तक। देखा जाये तो पृथ्वी पर कुत्ता ही एक ऐसा जानवर है, जिसके रूप-रंग में व्यापक भिन्नता पायी जाती है। यह सब कुत्तों के डीएनए में मनुष्य जाति की अपेक्षा लगभग दुगुने क्रोमोज़ोम होने की वजह से हुआ है। यह कुत्तों का डीएनए ही है जो उनके शारीरिक गठन और रूप-रंग की अत्यधिक विस्तृत भिन्नता को अनुमत करता है। .

नई!!: नया गिनी और कुत्तों की नस्लों की सूची · और देखें »

कृषि

कॉफी की खेती कृषि खेती और वानिकी के माध्यम से खाद्य और अन्य सामान के उत्पादन से संबंधित है। कृषि एक मुख्य विकास था, जो सभ्यताओं के उदय का कारण बना, इसमें पालतू जानवरों का पालन किया गया और पौधों (फसलों) को उगाया गया, जिससे अतिरिक्त खाद्य का उत्पादन हुआ। इसने अधिक घनी आबादी और स्तरीकृत समाज के विकास को सक्षम बनाया। कृषि का अध्ययन कृषि विज्ञान के रूप में जाना जाता है तथा इसी से संबंधित विषय बागवानी का अध्ययन बागवानी (हॉर्टिकल्चर) में किया जाता है। तकनीकों और विशेषताओं की बहुत सी किस्में कृषि के अन्तर्गत आती है, इसमें वे तरीके शामिल हैं जिनसे पौधे उगाने के लिए उपयुक्त भूमि का विस्तार किया जाता है, इसके लिए पानी के चैनल खोदे जाते हैं और सिंचाई के अन्य रूपों का उपयोग किया जाता है। कृषि योग्य भूमि पर फसलों को उगाना और चारागाहों और रेंजलैंड पर पशुधन को गड़रियों के द्वारा चराया जाना, मुख्यतः कृषि से सम्बंधित रहा है। कृषि के भिन्न रूपों की पहचान करना व उनकी मात्रात्मक वृद्धि, पिछली शताब्दी में विचार के मुख्य मुद्दे बन गए। विकसित दुनिया में यह क्षेत्र जैविक खेती (उदाहरण पर्माकल्चर या कार्बनिक कृषि) से लेकर गहन कृषि (उदाहरण औद्योगिक कृषि) तक फैली है। आधुनिक एग्रोनोमी, पौधों में संकरण, कीटनाशकों और उर्वरकों और तकनीकी सुधारों ने फसलों से होने वाले उत्पादन को तेजी से बढ़ाया है और साथ ही यह व्यापक रूप से पारिस्थितिक क्षति का कारण भी बना है और इसने मनुष्य के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। चयनात्मक प्रजनन और पशुपालन की आधुनिक प्रथाओं जैसे गहन सूअर खेती (और इसी प्रकार के अभ्यासों को मुर्गी पर भी लागू किया जाता है) ने मांस के उत्पादन में वृद्धि की है, लेकिन इससे पशु क्रूरता, प्रतिजैविक (एंटीबायोटिक) दवाओं के स्वास्थ्य प्रभाव, वृद्धि हॉर्मोन और मांस के औद्योगिक उत्पादन में सामान्य रूप से काम में लिए जाने वाले रसायनों के बारे में मुद्दे सामने आये हैं। प्रमुख कृषि उत्पादों को मोटे तौर पर भोजन, रेशा, ईंधन, कच्चा माल, फार्मास्यूटिकल्स और उद्दीपकों में समूहित किया जा सकता है। साथ ही सजावटी या विदेशी उत्पादों की भी एक श्रेणी है। वर्ष 2000 से पौधों का उपयोग जैविक ईंधन, जैवफार्मास्यूटिकल्स, जैवप्लास्टिक, और फार्मास्यूटिकल्स के उत्पादन में किया जा रहा है। विशेष खाद्यों में शामिल हैं अनाज, सब्जियां, फल और मांस। रेशे में कपास, ऊन, सन, रेशम और सन (फ्लैक्स) शामिल हैं। कच्चे माल में लकड़ी और बाँस शामिल हैं। उद्दीपकों में तम्बाकू, शराब, अफ़ीम, कोकीन और डिजिटेलिस शामिल हैं। पौधों से अन्य उपयोगी पदार्थ भी उत्पन्न होते हैं, जैसे रेजिन। जैव ईंधनों में शामिल हैं मिथेन, जैवभार (बायोमास), इथेनॉल और बायोडीजल। कटे हुए फूल, नर्सरी के पौधे, उष्णकटिबंधीय मछलियाँ और व्यापार के लिए पालतू पक्षी, कुछ सजावटी उत्पाद हैं। 2007 में, दुनिया के लगभग एक तिहाई श्रमिक कृषि क्षेत्र में कार्यरत थे। हालांकि, औद्योगिकीकरण की शुरुआत के बाद से कृषि से सम्बंधित महत्त्व कम हो गया है और 2003 में-इतिहास में पहली बार-सेवा क्षेत्र ने एक आर्थिक क्षेत्र के रूप में कृषि को पछाड़ दिया क्योंकि इसने दुनिया भर में अधिकतम लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया। इस तथ्य के बावजूद कि कृषि दुनिया के आबादी के एक तिहाई से अधिक लोगों की रोजगार उपलब्ध कराती है, कृषि उत्पादन, सकल विश्व उत्पाद (सकल घरेलू उत्पाद का एक समुच्चय) का पांच प्रतिशत से भी कम हिस्सा बनता है। .

नई!!: नया गिनी और कृषि · और देखें »

कैरोलाइन द्वीपसमूह

कैरोलाइन द्वीपसमूह (Caroline Islands) प्रशांत महासागर के पश्चिमी भाग में स्थित एक बड़े क्षेत्रफल पर बिखरा हुआ छोटे द्वीपों का द्वीपसमूह है। यह नया गिनी के उत्तर में स्थित है। कैरोलाइन द्वीपसमूह का पूर्वी हिस्सा संघीकृत राज्य माइक्रोनेशिया में आता है जबकि इसका पश्चिमतम भाग पलाउ देश का भाग है। इस पूरे द्वीपसमूह में लगभग ५०० मूँगे (कोरल) द्वीप सम्मिलित हैं। .

नई!!: नया गिनी और कैरोलाइन द्वीपसमूह · और देखें »

कोरल सागर

कोरल सागर (Coral Sea) दक्षिणी प्रशांत महासागर का एक सीमांत सागर है, जो ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी तट पर यॉर्क अंतरीप प्रायद्वीप से पूर्वोत्तर में स्थित है। इसके पश्चिम में क्वीन्सलैण्ड का पूर्वी तट है और पूर्व में वानूआतू स्थित है। पश्चिमोत्तर में यह पूर्वी नया गिनी के दक्षिण तट से मिलता है और टोरेस जलसन्धि द्वारा आराफ़ूरा सागर से जुड़ा हुआ है। पूर्व में यह प्रशांत महासागर और सोलोमन सागर से जुड़ा हुआ है। विश्व-प्रसिद्ध ग्रेट बैरियर रीफ, जो दुनिया का सबसे बड़ा प्रवाल शैल-श्रेणी मंडल है, कोरल सागर में ही स्थित है। .

नई!!: नया गिनी और कोरल सागर · और देखें »

अब्राहम ओरटेलियस

पीटर पॉल रूबेंस इब्राहीम Ortelius (/ɔːrˈटीiːliəएस/; भी Ortels, Orthellius, Wortels; 14 अप्रैल 1527 – 28 जून 1598) एक फ्लेमिश मानचित्रकार और भूगोलिक, पारंपरिक मान्यता के निर्माता के रूप में पहली आधुनिक एटलस, Theatrum Orbis Terrarum (रंगमंच की दुनिया).

नई!!: नया गिनी और अब्राहम ओरटेलियस · और देखें »

उष्णकटिबंधीय वर्षा-वन

ब्राजील में अमेज़न वर्षावन का एक क्षेत्र. दक्षिण अमेरिका के उष्णकटिबंधीय वर्षावन में धरती पर प्रजातियों की सबसे बड़ी विविधता है। उष्णकटिबंधीय वर्षा-वन एक ऐसा क्षेत्र होता है जो भूमध्य रेखा के दक्षिण या उत्तर में लगभग 28 डिग्री के भीतर होता है। वे एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका, मेक्सिको और प्रशांत द्वीपों पर पाए जाते हैं। विश्व वन्यजीव निधि के बायोम वर्गीकरण के भीतर उष्णकटिबंधीय वर्षावन को उष्णकटिबंधीय आर्द्र वन (या उष्णकटिबंधीय नम चौड़े पत्ते के वन) का एक प्रकार माना जाता है और उन्हें विषुवतीय सदाबहार तराई वन के रूप में भी निर्दिष्ट किया जा सकता है। इस जलवायु क्षेत्र में न्यूनतम सामान्य वार्षिक वर्षा और के बीच होती है। औसत मासिक तापमान वर्ष के सभी महीनों के दौरान से ऊपर होता है। धरती पर रहने वाले सभी पशुओं और पौधों की प्रजातियों की आधी संख्या इन वर्षावनों में रहती है। मिशिगन विश्वविद्यालय के रीजेण्ट.

नई!!: नया गिनी और उष्णकटिबंधीय वर्षा-वन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नया गिनी द्वीप, न्यू गिनी, पापुआ

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »