लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नटाल कॉलोनी

सूची नटाल कॉलोनी

नटाल कॉलोनी यानि नटाल उपनिवेश, दक्षिणी अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित एक ब्रिटिश उपनिवेश था। इसे मई १८४५ में एक ब्रिटिश उपनिवेश के रूप में घोषित किया गया था, जब अंग्रेजों ने नतालिया के बोअर गण पर कब्ज़ा कर बफैलो नदी के दक्षिण के पूरे क्षेत्र पर अपना अधिकार जमा लिया था। जिसके उत्तेर की ओर ज़ूलू लोगों का कब्ज़ा था। १९१० में इस उपनिवेश का अन्य तीन ब्रिटिश उपनिवेशोंन के साथ विलय होकर दक्षिण अफ़्रीकी संघ की स्थापना हुई। आज यह दक्षिण अफ़्रीका के प्रांत क्वाज़ूलू-नटाल का हिस्सा है। इस कॉलोनी का ज़ुलु गण के साथ भीषण झड़प और युद्ध होते रहते थे, एक बार तो ऐसा भी हुआ था की ज़ुलु हमले के कारण, पूरे डरबन शहर को खली करवाना पड़ा था। इस कॉलोनी का मुख्य आर्थिक संसाधन थी यहाँ की गन्ना खेती का व्यापर। नटाल में इन गन्ना खेतों पर काम करने के लिए, भारी मात्र में भारतीय प्रवासी भी आया कतरे थे, जिनके अप्रवासन के कारण, डरबन शहर, भारत के बहार स्थित, भारतीय लोगों के सबसे बड़े समाज का निवास-स्थान बना। .

1 संबंध: दक्षिण अफ़्रीकी संघ

दक्षिण अफ़्रीकी संघ

दक्षिण अफ़्रीकी संघ यानि यूनियन ऑफ़ साउथ ऍफ़्रिका, वर्त्तमान दक्षिण अफ़्रीका का पुरख राज्य था। इसकी स्थापना, ३१ मई १९१० में, अफ्रीका के दक्षिणी छोर पर ष्टिं चार पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश:केप कॉलोनी, नटाल कॉलोनी, ट्रांसवाल उपनिवेश और ऑरेंज रिवर कॉलोनी के एकीकरण से हुई थी। संयुक्त प्रशासन की स्थापना के बाद, इन चार पूर्व उपनिवेशों को, प्रांतों बना दिया गया। द्वितीय विश्वयुद्ध के पश्चात, जर्मनी के दक्षिण-पश्चिम अफ़्रीका उपनिवेश को भी लीग ऑफ़ नेशन्स द्वारा दक्षिण अफ़्रीकी संघ के प्रशासन के अंतर्गत एक मैंडेट के रूप में दे दिया गया। हालाँकि सैद्धान्तिक तौर पर यह एक मैंडेट था, परंतु वास्तविक रूप से इसे भी एक प्रान्त के रूप में प्रशासित किया जाता था। इसे ब्रिटिश साम्राज्य के एक डोमिनियन के रूप में स्थापित किया गया था। इसे ब्रिटेन द्वारा एक संवैधानिक राजशाही के रूप में प्रशासित किया जाता था, जिसमें एक गवर्नर-जनरल ब्रिटिश शासक के प्रतिनिधि के रूप में थे। ३१ मई १९६१ को, इस देश ने बिटिश ताज से अपना नाता तोड़ लिया और एक दक्षिण अफ़्रीकी गणराज्य के नाम से एक संप्रभु गणराज्य बन गयी। १९६१ के संविधान के परवर्तन के साथ ही इस राज्य का अंत हो गया। .

नई!!: नटाल कॉलोनी और दक्षिण अफ़्रीकी संघ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »