लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नगरपालिका

सूची नगरपालिका

नगरपालिका (municipality) एक निश्चित भूभाग एवं जनसंख्या वाला प्रशासकीय संभाग (administrative division) होता है। यह किसी नगर, कस्बा या गाँव या उनके किसी भाग का द्योतक है। श्रेणी:प्रशासनिक विभाग.

69 संबंधों: चापाकोट नगरपालिका, चिदंबरम, ठियोग, डुमराँव, तानसेन नगरपालिका, त्रियुगा, दल्ली राजहरा, दिपयल सिल्गढी नगरपालिका, दैलेख जिला, दूधकुण्ड नगरपालिका, धुलिखेल, निर्माण, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद, नगरीय क्षेत्र, नक्षा, नेपाल के नगरपालिकायें, नॉकके-हेइस्ट, पालघर, पुलिवेन्दुला, प्रतापगढ़ (राजस्थान) का इतिहास, प्रतापगढ़ (राजस्थान) की संस्कृति, प्रतापगढ़, राजस्थान, प्रशासनिक प्रभाग, बड़वानी, बन्दीपुर नगरपालिका, बाएसा, बिलाड़ा, बिल्हौर, बगहा, बेरिलैंड्स, भोजपुर, नेपाल, भीनमाल, महिदपुर, महेन्द्रनगर, महेन्द्रनगर नगरपालिका, राजस्थान के पशु मेले, राजकीय ऋण, रोडासल, शुक्लगण्डकी नगरपालिका, सिद्धिचरण नगरपालिका, सिविल इंजीनियरी, स्वच्छ भारत अभियान, स्वारगेट, जनगणना नगर, जम्मू (शहर), जलालपुर जट्टां, जलालाबाद (शाहजहाँपुर), जहाजपुर, जाम जोधपुर, वालिङ नगरपालिका, ..., विरुधुनगर, व्यास नगरपालिका, व्यावसायिक इंजिनियर, खरड़, गारुलिया, ओविएदो, आष्टा,मध्यप्रदेश, आसीन्द, इलाम नगरपालिका, कन्नौज, कराड, काँठ, कानकोना, कोमूने, अल्मादेन, अंगमालि, उदयपुर जिला (नेपाल), उदयपुरवाटी, उशुवाया सूचकांक विस्तार (19 अधिक) »

चापाकोट नगरपालिका

नेपाल के पश्चिमांचल विकास क्षेत्र के गण्डकी अंचल के स्यांजा जिला में स्थित एक नगरपालिका हैं। .

नई!!: नगरपालिका और चापाकोट नगरपालिका · और देखें »

चिदंबरम

चिदंबरम तमिलनाडु के कडलूर जिले में मौजूद नगरपालिका है। यह चिदंबरम मंदिर के लिये प्रसिद्ध है। श्रेणी:तमिल नाडु के शहर.

नई!!: नगरपालिका और चिदंबरम · और देखें »

ठियोग

ठियोग एक शहर और हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक नगरपालिका समिति है। .

नई!!: नगरपालिका और ठियोग · और देखें »

डुमराँव

डुमराँव (अंग्रेजी: Dumraon, دُمراوں) पहले भोजपुर रियासत का एक प्रसिद्ध गाँव हुआ करता था। बिहार के नये परिसीमन के अनुसार अब यह गाँव बक्सर जिले में पड़ता है। अब यह गाँव न रहकर बक्सर जिले का एक प्रसिद्ध शहर बन चुका है जिसकी अपनी नगरपालिका है। हिन्दुस्तान के मशहूर शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँ का जन्म इसी गाँव की भिरंग राउत की गली में 21 मार्च 1916 को हुआ था। .

नई!!: नगरपालिका और डुमराँव · और देखें »

तानसेन नगरपालिका

नेपाल देशके पश्चिमांचल विकास क्षेत्र के लुम्बिनी अंचल में अवस्थित पाल्पा जिल्ला का यें जगा एक अत्याधिक उर्वर एवं घना वस्ती सें भरा हुआ सुन्दर सहर/नगर हैं। नेपाल में इसे नगरपालिका के रूपमें जानाजाता हैं। .

नई!!: नगरपालिका और तानसेन नगरपालिका · और देखें »

त्रियुगा

त्रियुगा नेपाल का एक शहर तथा नगरपालिका है, जो प्रदेश संख्या १ के उदयपुर जिले में आता है। इसे गाइघाट नाम से भी जाना जाता है। १९९१ के जनगणना के अनुसार यहां की जनसंख्या ५५,२९१ थी। २०११ के जनगणना के अनुसार त्रियुगा की जनसंख्या ७१,४०५ थी। यह १७ वार्डों में विभाजित है। इस शहर में अस्पताल तथा क्लिनिक की सुविधाएं उपलब्ध है। शहर में ६ पुलिस इकाई और आर्मी बल हैं और एक आर्मी बैरक भी है। .

नई!!: नगरपालिका और त्रियुगा · और देखें »

दल्ली राजहरा

दल्ली-राजहरा छत्तीसगढ़ राज्य भारत.

नई!!: नगरपालिका और दल्ली राजहरा · और देखें »

दिपयल सिल्गढी नगरपालिका

दिपयल सिल्गढी नगरपालिका नेपाल के सेती अंचल का डोटी जिला का एक नगरपालिका है। यह जगह मैं ४२०३ घर है। .

नई!!: नगरपालिका और दिपयल सिल्गढी नगरपालिका · और देखें »

दैलेख जिला

दैलेख जिला नेपाल के भेरी अंचल का एक जिला है। दैलेख नेपाल के मध्य पश्चिमांचल विकास क्षेत्र व भेरी अंचल का एक जिला है। यह एक विकट पहाड़ी जिलों की श्रेणी मे गिना जाता है। इस जिले की आकृति त्रिभुजाकार है। यहां की सबसे उंची चोटी "महाबुलेक" और सबसे कम उचाईंवाला स्थान "तल्लो डुंगेश्वर" नामक स्थान है। इस जिले की सीमायें पूर्व में भेरी अंचल के जाजरकोट जिला, पश्चिम में सेती अंचल के अछाम जिला दक्षिण में भेरी अंचल के सुर्खेत जिला और उत्तर में कर्णाली अंचल के कालिकोट जिले के साथ जुड़ी हुई हैं। इस जिले की भौगोलिक बनावट को मुख्यतया तीन हिस्सों में बांटा जाता है।.

नई!!: नगरपालिका और दैलेख जिला · और देखें »

दूधकुण्ड नगरपालिका

दूधकुण्ड नगरपालिका नेपाल के पूर्वांचल विकास क्षेत्र के सगरमाथा अंचल, सोलुखुम्बु जिला में स्थित नगरपालिका है। .

नई!!: नगरपालिका और दूधकुण्ड नगरपालिका · और देखें »

धुलिखेल

धौख्यः नेपाल के बागमती अंचल का काभ्रे जिला का एक नगरपालिका है। यह जगह मैं २२५५ घर है। .

नई!!: नगरपालिका और धुलिखेल · और देखें »

निर्माण

बड़े निर्माण परियोजनाओं में गगनचुंबी इमारतों, जैसे क्रेन आवश्यक हैं। वास्तुकला और सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्रों में निर्माण एक प्रक्रिया है, जिसमें निर्माण या बुनियादी सुविधाओंका एकत्रीकरण किया जाता है। एकल गतिविधि से दूर, बड़े पैमाने पर निर्माण का अर्थ कई तरह के कार्य पूरे करना है। सामान्य रूप से काम का प्रबंध परियोजना प्रबंधक करता है और निर्माण प्रबंधक, डिजाइन इंजीनियर, निर्माण इंजीनियर या परियोजना वास्तुकार की देखरेख में संपन्न होता है। परियोजना के सफल निष्पादन के लिए एक प्रभावी योजना बनाना आवश्यक है। उस खास बुनियादी सुविधाओं और डिजाइन के निष्पादन में जो लगे होते हैं, उन्हें अवश्य ही काम के पर्यावरण संबंधी प्रभाव सफल समयबद्धता, बजट बनाना, स्थल की सुरक्षा, सामग्रियों की उपलब्धता, निर्माण सामग्रियों व श्रमिकों के रख्ररखाव (लॉजिस्टिक), निर्माण में देर के कारण लोगों को होने वाली असुविधा, निविदा दस्तावेजों की तैयारी आदि का विचार करना चाहिए.

नई!!: नगरपालिका और निर्माण · और देखें »

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एन डी एम सी) भारत की राजधानी नई दिल्ली की नगरपालिका परिषद का नाम है। इसके अधीन आने वाला कार्यक्षेत्र एन डी एम सी क्षेत्र कहलाता है। नई दिल्ली, दिल्ली शहर के बीचोंबीच स्थित है। .

नई!!: नगरपालिका और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद · और देखें »

नगरीय क्षेत्र

बृहत्तर टोक्यो क्षेत्र, विश्व का सबसे विशाल नगरीय क्षेत्र है, जिसकी जनसंख्या लगभग ३.५ करोड़ है। २००६ में कम से कम दस लाख जनसंख्या वाले नगरीय क्षेत्र। सन् १८०० में विश्व की केवल ३% जनसंख्या नगरों में निवास करती थी और बीसवीं सदी के अन्त तक यह आँकड़ा ४७% पहुँच गया था। २०१० में भारत की ३०.१% जनसंख्या नगरीय क्षेत्रों में निवास करती थी जो विश्व औसत से कम था।http://www.guardian.co.uk/news/datablog/2009/aug/18/percentage-population-living-cities ''Percentage of global population living in cities, by continent'' ''guardian.co.uk'' अंग्रेज़ी नगरीय पर्यावरण में रहने वाली जनसंख्या को प्रतिशत में दर्शाता एक विश्व मानचित्र। नगरीय क्षेत्र का अर्थ एक ऐसे क्षेत्र से होता है जहाँ पर जनसंख्या घनत्व और मनवीय क्रियाकलाप उस क्षेत्र के आसपास के क्षेत्रों से अधिक होता है। नगरीय क्षेत्र आमतौर पर नगरों, कस्बों, या उपनगरीय विस्तारों को सम्मिलित किया जाता है लेकिन इसमें ग्रामीण क्षेत्रों को सम्मिलित नहीं किया जाता। नगरीय क्षेत्रों का निर्माण और आगे का विकास नगरीकरण द्वारा किया जाता है। नगरीय क्षेत्र के विस्तार का मापन जनसंख्या घनत्व और अव्यवस्थित फैलाव के विश्लेषण के लिए और नगरीय और ग्रामीण जनसंख्या के निर्धारण के लिए किया जाता है। .

नई!!: नगरपालिका और नगरीय क्षेत्र · और देखें »

नक्षा

नक्शा किसी भी क्षेत्र का एक दृश्य प्रतिनिधित्व है- एक प्रतीकात्मक चित्रण जो कि उस जगह के तत्वों के बीच संबंधों पर प्रकाश डालता है, जैसे की वस्तुएँ, क्षेत्र और विषय.

नई!!: नगरपालिका और नक्षा · और देखें »

नेपाल के नगरपालिकायें

नेपाल में जिले नगरपालिकाओं और ग्रामपालिकाओं में बंटे हुए हैं। शहर या नगर ही नेपाल में नगरपालिका होते हैं, जो सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मानदंड प्राप्त कर चुके होते हैं। इन मानदंडों में एक निश्चित जनसंख्या, आधारिक संरचना और राजस्व शामिल होते हैं। वर्तमान में नेपाल में २६३ नगरपालिकायें हैं, जिनमें से २०१४ तक सिर्फ ५८ नगरपालिकायें थीं। मई २०१४ में ७२ नए नगरपालिकायें स्थापित किये गयें। दिसम्बर २०१४ में ६१ नए नगरपालिकायें स्थापित किये गयें। सितंबर २०१५ में २६ और नए नगरपालिकायें स्थापित हुईं और ४६ और नए नगरपालिकायें मार्च २०१७ में स्थापित किये गए। नेपाल में ३ प्रकार की नगरपालिकायें हैं; महानगरपालिकायें, उपमहानगरपालिकायें और नगरपालिकायें। मार्च २०१७ में, स्थानीय स्तर पुनर्रचना आयोग के रिपोर्ट के बाद देश को ४ महानगरपालिकाओं, १३ उपमहानगरपालिकाओं, २४६ नगरपालिकाओं और ४८१ ग्रामपालिकाओं में बांटा गया। १ जून २०१७ को २ उपमहानगरपालिका बिराटनगर और बीरगंज को महानगर में स्थान्तरित किया गया, इस तरह ६ महानगरपालिका और ११ उपमहानगरपालिका हो गए। क्षेत्रफल की दृष्टि से पोखरा लेखनाथ सब से बड़ा महानगरपालिका है, जिसका क्षेत्रफल ४६४.२८ किमी² और ललितपुर सब से छोटा महानगरपालिका है जिसका क्षेत्रफल ३६.१२ किमी² है। घोराही सब से बड़ा उप-महानगरपालिका है, जिसका क्षेत्रफल ५२२.२१ किमी² है, जिसकी जनसंख्या १५६,१५४ है। यह नेपाल के नगरों की सूची है। जो नाम यहाँ लिखे गये हैं वे आधिकारिक (ऑफिशियल) नाम हैं; किन्तु कुछ शहरों के पूर्व नाम अब भी बहुत लोकप्रिय हैं। .

नई!!: नगरपालिका और नेपाल के नगरपालिकायें · और देखें »

नॉकके-हेइस्ट

नॉकके-हेइस्ट (डच उच्चारण) बेल्जियम के पश्चिम फ़्लैंडर्स प्रान्त में स्थित नगरपालिका है। नगरपालिका में हेइस्ट-आन-ज़ी, नॉकके, डुइनबर्गेन, रामस्केपेल और वेस्टकैपेल शहर शामिल हैं। 1 जनवरी 2006 को, नॉकके-हेइस्ट की कुल जनसंख्या 34,063 थी। कुल क्षेत्रफल 56.44 किमी² है जो 603 प्रति व्यक्ति प्रति जनसंख्या घनत्व प्रति किमी² देता है। नॉकके-हेइस्ट नीदरलैंड के साथ बेल्जियम की सीमा पर उत्तर सागर के किनारे स्थित है। यह बेल्जियम के एक प्रसिद्ध और अधिक समृद्ध समुद्र तटीय सैरगाह में से एक है। इस नगरपालिका (म्यूनीपीलिटी) के एक गांव रामस्केपेल में कामिल बुल्के का जन्म हुआ था। The Telegraph, Wednesday, 3 January 2007.

नई!!: नगरपालिका और नॉकके-हेइस्ट · और देखें »

पालघर

पालघर, मुम्बई के से ८७ किमी उत्तर स्थित एक नगरपालिका है। यह मुम्बई उपनगरीय रेलवे के पश्चिमी लाइन पर स्थित है। यह नवनिर्मित पालघर जिले का मुख्यालय है। इसकी निर्मित्ति 1 अगस्त 2014 को हुई । श्रेणी:मुम्बई.

नई!!: नगरपालिका और पालघर · और देखें »

पुलिवेन्दुला

पुलिवेन्दुला, जिसे पुलिवेन्दला भी कहा जाता है आंध्र प्रदेश के कड़प्पा जिले का एक कस्बा, मंडल और नगरपालिका है। इसे वाई एस आर नगर भी कहा जाता है। .

नई!!: नगरपालिका और पुलिवेन्दुला · और देखें »

प्रतापगढ़ (राजस्थान) का इतिहास

सुविख्यात इतिहासकार महामहोपाध्याय पंडित गौरीशंकर हीराचंद ओझा (1863–1947) के अनुसार "प्रतापगढ़ का सूर्यवंशीय राजपूत राजपरिवार मेवाड़ के गुहिल वंश की सिसोदिया शाखा से सम्बद्ध रहा है".

नई!!: नगरपालिका और प्रतापगढ़ (राजस्थान) का इतिहास · और देखें »

प्रतापगढ़ (राजस्थान) की संस्कृति

सीतामाता मंदिर के सामने एक मीणा आदिवासी: छाया: हे. शे. हालाँकि प्रतापगढ़ में सभी धर्मों, मतों, विश्वासों और जातियों के लोग सद्भावनापूर्वक निवास करते हैं, पर यहाँ की जनसँख्या का मुख्य घटक- लगभग ६० प्रतिशत, मीना आदिवासी हैं, जो राज्य में 'अनुसूचित जनजाति' के रूप में वर्गीकृत हैं। पीपल खूंट उपखंड में तो ८० फीसदी से ज्यादा आबादी मीणा जनजाति की ही है। जीवन-यापन के लिए ये मीना-परिवार मूलतः कृषि, मजदूरी, पशुपालन और वन-उपज पर आश्रित हैं, जिनकी अपनी विशिष्ट-संस्कृति, बोली और वेशभूषा रही है। अन्य जातियां गूजर, भील, बलाई, भांटी, ढोली, राजपूत, ब्राह्मण, महाजन, सुनार, लुहार, चमार, नाई, तेली, तम्बोली, लखेरा, रंगरेज, रैबारी, गवारिया, धोबी, कुम्हार, धाकड, कुलमी, आंजना, पाटीदार और डांगी आदि हैं। सिख-सरदार इस तरफ़ ढूँढने से भी नज़र नहीं आते.

नई!!: नगरपालिका और प्रतापगढ़ (राजस्थान) की संस्कृति · और देखें »

प्रतापगढ़, राजस्थान

प्रतापगढ़, क्षेत्रफल में भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान के ३३वें जिले प्रतापगढ़ जिले का मुख्यालय है। प्राकृतिक संपदा का धनी कभी इसे 'कान्ठल प्रदेश' कहा गया। यह नया जिला अपने कुछ प्राचीन और पौराणिक सन्दर्भों से जुड़े स्थानों के लिए दर्शनीय है, यद्यपि इसके सुविचारित विकास के लिए वन विभाग और पर्यटन विभाग ने कोई बहुत उल्लेखनीय योगदान अब तक नहीं किया है। .

नई!!: नगरपालिका और प्रतापगढ़, राजस्थान · और देखें »

प्रशासनिक प्रभाग

विश्व के प्रशासनिक प्रभाग एक प्रशासनिक प्रभाग, प्रशासनिक इकाई, प्रशासनिक विभाग  अथवा प्रशासनिक प्रमण्डल किसी देश अथवा क्षेत्र का सुस्पष्ट सीमांकित हिस्सा होता है जो प्रशासन की सुविधा हेतु निर्मित होता है।  कभी कभी प्रशासनिक बिभागों को कुछ सीमा तक स्वायत्तता भी मिली होती है जिसके तहत वे अपनी स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार अपना स्वशासन चला सकते हैं। सामान्यतया देश छोटी इकाइयों में विभक्त होते हैं जिससे उन क्षेत्रों के संसाधनों का वहाँ के लोगों की आवश्यकताओं के अनुसार समुचित प्रयोग हो सके। उदहारण के लिये कोई दश प्रान्तों (provinces) में विभक्त हो सकता है जो पुनः  काउंटीज (counties) और म्युनिसिपैलिटीज़  (municipalities में बंटे हो सकते हैं। प्रशासनिक प्रभाग अवधारणात्मक रूप से निर्भर इकाइयों (dependent territories) से भिन्न होते हैं क्योंकि वे राज्य  (state) का अभिन्न अंग होते हैं। हालाँकि इन्हें आम शब्दावली में प्रशासनिक प्रभाग कहा जा सकता है। स्पष्टता और सुविधा के लिये देश के प्रशासनिक विभाजन की सबसे बड़ी इकाई को "प्रथम-स्तर का प्रशासनिक प्रभाग"  अथवा "प्रथम प्रशासनिक प्रभाग" कहा जाता है। अगले विभाजन स्तरों को क्रमशः "द्वितीय-स्तर के प्रशासनिक प्रभाग" या "द्वितीय प्रशासनिक प्रभाग" कहा ज सकता है। .

नई!!: नगरपालिका और प्रशासनिक प्रभाग · और देखें »

बड़वानी

बड़वानी, मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले का मुख्यालय और नगरपालिका है।यह नगर नर्मदा नदी के बाँए किनारे पर स्थित है। पहले यह बड़वानी रियासत की राजधानी था। यहाँ जाने के लिए केवल सड़क मार्ग से ही जाया जा सकता है। यह एक जैन तीर्थ स्थल भी है। श्रेणी:मध्य प्रदेश के नगर.

नई!!: नगरपालिका और बड़वानी · और देखें »

बन्दीपुर नगरपालिका

नेपाल के पश्चिमांचल विकास क्षेत्र के गण्डकी अंचल के तनहुँ जिल्ला में स्थित एक अत्याधिक उर्वर एवं घना वस्ती समेटा हुआ नगरपालिका हैं। .

नई!!: नगरपालिका और बन्दीपुर नगरपालिका · और देखें »

बाएसा

बाएसा आंदालूसिया, स्पेन के खाएन सूबे का एक शहर है। इसकी जनसंख्या लगभग 16,200 है। 2003 में इसको यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थान घोषित किया गया .

नई!!: नगरपालिका और बाएसा · और देखें »

बिलाड़ा

बिलाड़ा भारत के राजस्थान राज्य के जोधपुर ज़िले का एक शहर तथा नगरपालिका है यह बिलाड़ा तहसील में आता है यह मुख्य रूप से कृषि के लिए जाना जाता है ' बिलाड़ा अपनी मीठी वाणी के लिए तथा धार्मिक कार्यक्रमों के लिए भी जाना जाता है बिलाड़ा शहर में कई निजी होटल भी है जिसमे अच्छी खासी सुविधाएँ भी है यह एक राजस्थान के कश्मीर के रूप में भी जाना जाता है ' बिलाड़ा में ओर खेती भी खूब होती है बिलाडा बाजार में कपड़ो का मार्किट भी बहुत बड़ा है दिन भर भीड़ भाड़ बानी रहती है यहां पर कृषि मंडी भी बहुत ही बड़ी है यहां कपास गेहू सोप सरसो जीरा मुख्य फसल है यह आई माता जी का मंदिर भव्य मंदिर है ओर जीजीपाल मंदिर जोड़ रनिया हर्ष देवल सिद्धि विनायक मन्दिर मुख्य है .

नई!!: नगरपालिका और बिलाड़ा · और देखें »

बिल्हौर

बिल्हौर,यह एक कस्बा है जो भारत में उत्तर प्रदेश प्रांत के कानपुर जिले की प्रमुख नगरपालिका है। बिल्हौर की जनसंख्या २००१ की जनगणना के अनुसार १८,०५६ आंकी गयी थी। यहां मुख्य रूप से हिंदी भाषा के तौर पर इस्तेमाल की जाती है। यह क्षेत्र कन्नौज शहर के करीब होने के कारण यहाँ पे कुछ लक्षण कन्नौजी भाषा के भी मिलते हैं। यहाँ के किसानो की मुख्य फसल आलू है। किसान को आलू रखने के लिये उचित शीत-ग्रहों कि व्यवस्था है। इस कस्बे में भारतीय जीवन बीमा निगम का कार्यालय, पुलिस थाना, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और तहसील भी स्थित है, .

नई!!: नगरपालिका और बिल्हौर · और देखें »

बगहा

बगहा भारत के बिहार प्रान्त के पश्चिमी चंपारण जिले की एक नगरपालिका (कस्बा) है। यह बूढ़ी गण्डक जिसका प्राचीन नाम सदानीरा है,उसी के किनारे स्थित है। यहाँ शिक्षा एक समय में अँधेरे में था। लेकिन, सरकारी विद्यालयों राजकीय मध्य विद्यालय, डी.

नई!!: नगरपालिका और बगहा · और देखें »

बेरिलैंड्स

बेरिलैंड्स (अंग्रेज़ी: Berrylands) एक दक्षिणपश्चिमी लंदन में किंग्स्टन अपॉन टेम्स बरो का नगर है। बेरिललैंड्स एक आवासीय पड़ोस है जो मूल रूप से सुर्बिटोन के नगर बरो का हिस्सा है, और १९६५ से टेम्स पर किंग्स्टन के रॉयल बरो का हिस्सा है। यह एक उपनगरीय विकास है जो चेरिंग क्रॉस के दक्षिण पश्चिम में स्थित १०।१ मील(१६।३ किमी)स्थित है। आसपास के स्थानों में सुर्बटन, न्यू मैल्डेन, ओल्ड माल्डेन, टॉलवर्थ और चेसिंगटन शामिल हैं बेरिललैंड रेलवे स्टेशन ट्रेन से लंदन वाटरलू से २४ मिनट की दूरी पर है। बेरीलैंड्स एंग्लो-सैक्सन मूल का एक समझौता है जो टेम्स के नजदीक है। बेरीलैंड मूल रूप से सुर्बिटोन के नगरपालिका का हिस्सा बन गए, हालांकि १९६५ में इसे टेम्स पर किंग्स्टन के रॉयल बरो के हिस्से के रूप में शामिल किया गया था। .

नई!!: नगरपालिका और बेरिलैंड्स · और देखें »

भोजपुर, नेपाल

भोजपुर पूर्वी नेपाल का एक नगर है। 18 मई 2014 को भैसीपनखा, बोखिम्, भोजपुर, तक्सर की ग्राम विकास समितियों को मिलाकर इस नगरपालिका का निर्माण किया गया था यह भोजपुर जिले का मुख्यालय है। 1991 के नेपाल जनगणना के अनुसार भोजपुर की जनसंख्या 5823 और कुल घरों की संख्या 1199 थी .

नई!!: नगरपालिका और भोजपुर, नेपाल · और देखें »

भीनमाल

भीनमाल (English:Bhinmal) राजस्थान राज्य के जालौर जिलान्तर्गत भारत का एक ऐतिहसिक शहर है। यहाँ से आशापुरी माताजी तीर्थ स्थल मोदरान स्टेशन भीनमाल के पास स्थित है जिसकी यहां से दूरी 28 किलोमीटर है। शहर प्राचीनकाल में 'श्रीमाल' नगर के नाम से जाना जाता था। "श्रीमाल पुराण" व हिंदू मान्यताओ के अनुसार विष्णु भार्या महालक्ष्मी द्वारा इस नगर को बसाया गया था। इस प्रचलित जनश्रुति के कारण इसे 'श्री' का नगर अर्थात 'श्रीमाल' नगर कहा गया। प्राचीनकाल में गुजरात राज्य की राजधानी रहा भीनमाल संस्कृत साहित्य के प्रकाण्ड विद्वान महाकवि माघ एवँ खगोलविज्ञानी व गणीतज्ञ ब्रह्मगुप्त की जन्मभूमि है। यह शहर जैन धर्म का विख्यात तीर्थ है। .

नई!!: नगरपालिका और भीनमाल · और देखें »

महिदपुर

महिदपुर उज्जैन जिले की एक नगरपालिका है। महिदपुर भारत के मध्य प्रदेश के उज्जैन जिल्ले में एक नगर और नगरपालिका हैं। आधुनिक शहर महिदापुर शिपा नदी के किनारे में स्थित हैं। यह मालवा स्केत्र में स्थित हैं। वर्तमान मे, शहर जिला उज्जैन का तहसील स्थान है। महिदपुर और महिदपुर रोड कृषि उत्पाद के लिये प्रसिद्ध है- घी, मावा(मोटा दूध) और नमकीन। यह मार्ग सड़क पर उज्जैन (जोरा के माध्यम से), नागदा और अगार शहर से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, जिस पर मार्ग पर अक्सर बसें चलती है। इस शहर में कई कोलकोलिथिक अवशेष खोदा गया है। इस शहर में मराठों और अग्रेंजों के बीच महिदपुर की लड़ाई लड़ा गई थी। नतीजा यह था कि मंडेशर की संधि और मालवा की शांति। १८ वीं शाताब्दी में यहाँ आयोजित हुए गायक का आयोजन उज्जैन में एक लाइलाज डिलीज फैल गया था। .

नई!!: नगरपालिका और महिदपुर · और देखें »

महेन्द्रनगर

परिचय भिम् डत्ता नगरपालिका (महेन्द्रनगर), नेपाल के महाकाली अंचल का कंचनपुर जिला की एक नगरपालिका है। इसके अन्दर लगभग १४४५० घर है। यह पश्चिम नेपाल से उतरांचल राज्य (भारत) प्रवेश का मुख्य नाका है। भिम् डत्ता माहाकाली अंचल का अंचल मुकाम होनेके साथ-साथ कंचनपुर जिलेका भी मुकाम है। .

नई!!: नगरपालिका और महेन्द्रनगर · और देखें »

महेन्द्रनगर नगरपालिका

महेन्द्रनगर नगरपालिका (अंग्रेजी:Mahendranagar), नेपाल के महाकाली अंचल का कंचनपुर जिला का एक नगरपालिका है। यह जगह मै १३७३८ घर है। .

नई!!: नगरपालिका और महेन्द्रनगर नगरपालिका · और देखें »

राजस्थान के पशु मेले

भारतीय राज्य राजस्थान में सभी जिलों और ग्रामीण स्तर पर लगभग 250 से अधिक पशु मेला का प्रतिवर्ष आयोजन किया जाता है। कला, संस्कृति, पशुपालन और पर्यटन की दृष्टि से यह मेले अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। देश विदेश के हजारों लाखों पर्यटक इसके माध्यम से लोक कला एवं ग्रामीण संस्कृति से रूबरू होते हैं। राज्य स्तरीय पशु मेलों के आयोजनों में नगरपालिका और ग्राम पंचायतों की ओर से पशुपालकों को पानी, बिजली पशु चिकित्सा व टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार की ओर से इन मेलों में समय-समय पर प्रदर्शनी और अन्य ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। राजस्थान राज्य स्तरीय पशु मेला में अधिकांश मेले लोक देवी देवताओं एवं महान पुरुषों के नाम से जुड़े हुए हैं पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय पशु मेले कुछ इस प्रकार है। .

नई!!: नगरपालिका और राजस्थान के पशु मेले · और देखें »

राजकीय ऋण

राजकीय ऋण (Government debt) (जो लोक ऋण, राष्ट्रीय ऋण और संप्रभु ऋण के रूप में भी जाना जाता हैं) वह ऋण हैं जो किसी केंद्र सरकार द्वारा बकाया हैं। संघीय राज्यों में, राजकीय ऋण का सन्दर्भ किसी राज्य अथवा प्रान्त, या नगरपालिका या स्थानीय सरकार के ऋण से भी हो सकता हैं। इसके विपरीत, वार्षिक राजकीय घाटे का सन्दर्भ किसी एक वर्ष के सरकारी आय और व्यव के अंतर से होता हैं। .

नई!!: नगरपालिका और राजकीय ऋण · और देखें »

रोडासल

रोडासल ऊमेओ नगरपालिका का एक छोटा इलाका है। इसकी जनसंख्या 100 के करीब है। इसके नजदीक के शहिर इस तरह हैं; तावेलसजो (10 कि.मी.), विंडैलन (21 कि.मी.), वानास (26 कि.मी.) और ऊमेओ (38 कि.मी.)। यह रोडाबिगडन में आता है जिस में ब्लोमडाल, रोडालीडेन, रोडानास, वास्त्रा ओवरोडा, आलगलंड और ओवरोडा के गाँव शामिल होते हैं। रोडासल में एक प्राइमरी स्कूल, पैट्रोल पंप, समुदाय केंद्र, छोटे मोटे व्यपार और कुछ फ़ार्म मौजूद हैं। .

नई!!: नगरपालिका और रोडासल · और देखें »

शुक्लगण्डकी नगरपालिका

नेपाल के पश्चिमांचल विकास क्षेत्र के गण्डकी अंचल के तनहुँ जिल्ला में स्थित एक अत्याधिक उर्वर एवं घना वस्ती समेटा हुआ नगरपालिका हैं। .

नई!!: नगरपालिका और शुक्लगण्डकी नगरपालिका · और देखें »

सिद्धिचरण नगरपालिका

सिद्धिचरण नगरपालिका नेपाल के पूर्वांचल विकास क्षेत्र के सगरमाथा अंचल, ओखलढुंगा जिला में स्थित नगरपालिका है। .

नई!!: नगरपालिका और सिद्धिचरण नगरपालिका · और देखें »

सिविल इंजीनियरी

द पेट्रोनस ट्विन टावर्स, जिसे वास्तुकार सीज़र पेली और थोरनटन-टोमेसिटी और रेन हिल बरसेकुटू एस.डी. एन. बी. एच. डी. इंजीनियरों ने बनाया था। ये इमारत 1998-2004 तक दुनिया की सबसे ऊँची इमारत थी। सिविल इंजीनियरी, व्यावसायिक इंजीनियरिंग की एक शाखा है जो कि भौतिक और प्राकृतिक रूप से बने परिवेश में पुल, सड़क,नहरें, बाँध और भवनों आदि के डिजाइन, निर्माण और रखरखाव से जुड़ी है।सिविल इंजीनियरिंग, सैन्य अभियान्त्रिकी के बाद आने वाली इंजीनियरिंग की सबसे पुरानी शाखा है। इसे सैन्य इंजीनियरिंग से अलग करने के लिए 'असैनिक इंजीनियरिंग' (सिविल इंजीनियरी) के रूप में परिभाषित किया गया। परंपरागत रूप से इसे कई उप-शाखाओं में बांटा गया है, जिनमें -पर्यावरण इंजीनियरिंग, भू-तकनीक इंजीनियरिंग, संरचनात्मक इंजीनियरिंग, परिवहन इंजीनियरिंग, नगरपालिका या शहरी इंजीनियरिंग, जल संसाधन इंजीनियरिंग, पदार्थ इंजीनियरिंग, तटीय इंजीनियरिंग, सर्वेक्षण और निर्माण इंजीनियरिंग. सिविल इंजीनियरिंग हर स्तर पर होती है: सार्वजनिक क्षेत्र में नगरपालिका के क्षेत्र से संघीय स्तरों तक और निजी क्षेत्र में व्यक्तिगत घरों के मालिकों से अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों तक.

नई!!: नगरपालिका और सिविल इंजीनियरी · और देखें »

स्वच्छ भारत अभियान

स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा आरंभ किया गया राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों तथा अधोसंरचना को साफ-सुथरा करना है। यह अभियान महात्मा गाँधी के जन्मदिवस 02 अक्टूबर 2014 को आरंभ किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने देश को गुलामी से मुक्त कराया, परन्तु 'स्वच्छ भारत' का उनका सपना पूरा नहीं हुआ। महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। स्वच्छ भारत का उद्देश्य व्यक्ति, क्लस्टर और सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के माध्यम से खुले में शौच की समस्या को कम करना या समाप्त करना है। स्वच्छ भारत मिशन लैट्रिन उपयोग की निगरानी के जवाबदेह तंत्र को स्थापित करने की भी एक पहल करेगा। सरकार ने 2 अक्टूबर 2019, महात्मा गांधी के जन्म की 150 वीं वर्षगांठ तक ग्रामीण भारत में 1.96 लाख करोड़ रुपये की अनुमानित लागत (यूएस $ 30 बिलियन) के 1.2 करोड़ शौचालयों का निर्माण करके खुले में शौंच मुक्त भारत (ओडीएफ) को हासिल करने का लक्ष्य रखा है। .

नई!!: नगरपालिका और स्वच्छ भारत अभियान · और देखें »

स्वारगेट

स्वारगेट (मराठी:स्वारगॅट) यह महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिला का एक उपनगर है। यहाँ एक क्रिकेट स्टेडियम भी है - नेहरू स्टेडियम। यह पुणे नगरपालिका का एक क्षेत्र है। यहाँ पर शिक्षा के काफी साधन है। .

नई!!: नगरपालिका और स्वारगेट · और देखें »

जनगणना नगर

भारत के संदर्भ में, एक जनगणना नगर वो नगर है जो वैसे तो एक अधिसूचित नगरपालिका इकाई नहीं होता, परन्तु इसकी जनसंख्या अपेक्षाकृत अधिक होती है जिसे ग्रामीण जनसंख्या माना जाता है। एक जनगणना नगर की न्यूनतम जनसंख्या 5000 होती है, पुरुष जनसंख्या का कम से कम 75% गैर-कृषि व्यवसायों में संलग्न होता है और न्यूनतम जनसंख्या घनत्व 400 व्यक्ति प्रति किमी2 होता है। .

नई!!: नगरपालिका और जनगणना नगर · और देखें »

जम्मू (शहर)

जम्मू शहर जम्मू क्षेत्र का सबसे बड़ा शहर है और साथ ही भारत के उत्तरतम राज्य जम्मू एवं कश्मीर की शीतकालीन राजधानी भी है। यह नगरमहापालिका वाला शहर तवी नदी के तट पर बसा है। नगर में ढेरों पुराने व नये मन्दिरों के बाहुल्य के कारण इसे मन्दिरों का शहर भी कहा जाता है। तेजी से फैलती शहरी आबादी एवं बढ़ते अवसंरचना के कारण ये शीतकालीन राजधानी राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: नगरपालिका और जम्मू (शहर) · और देखें »

जलालपुर जट्टां

जलालपुर जट्टां (अंग्रेज़ी:Jalalpur Jattan उर्दू:جلالپور جٹاں) पाकिस्तानी पंजाब के ज़िला गुजरात का एक शहर है। .

नई!!: नगरपालिका और जलालपुर जट्टां · और देखें »

जलालाबाद (शाहजहाँपुर)

जलालाबाद (शाहजहाँपुर) (अंग्रेजी: Jalalabad (Shahjahanpur), उर्दू: جلال آباد (Jalālābād) शाहजहाँपुर जिले का एक प्रमुख ऐतिहासिक नगर है जिसकी देखरेख यहाँ की नगरपालिका करती है। यह नगर भारतवर्ष के राज्य उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत आता है। जलालाबाद सिर्फ़ एक नगर ही नहीं बल्कि शाहजहाँपुर जिले की तहसील भी है। .

नई!!: नगरपालिका और जलालाबाद (शाहजहाँपुर) · और देखें »

जहाजपुर

जहाजपुर भीलवाड़ा जिले में (ध्रुवीय निर्देशांक: 25°37'7"N 75°16'32"E) स्थित बूंदी और शाहपुरा, तथा टोंक जिले के कस्बे देवली के निकट राजस्थान का एक प्राचीन क़स्बा है, जो उदयपुर से 96 मील (लगभग 153.6 कि.मी.) की दूरी पर उत्तर-पूर्व में स्थित है। किंवदंती के अनुसार जहाजपुर के दुर्ग का निर्माण मूलत: महान मौर्य सम्राट अशोक के पौत्र सम्प्रति ने किया था जो जैन धर्म का अनुयायी था। यह दुर्ग हाडोती बूंदी और मेवाड़ के भूभाग की एक गिरिद्वार की तरह रक्षा करता था। दसवीं शती में राणा कुंभा ने जहाजपुर के क़िले का पुन:निर्माण करवाया था। जहाजपुर में अनेक प्राचीन जैन मंदिरों के खंडहर मिले हैं। यह एक नगरपालिका और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भी है।यह इलाक़ा खनिज संपदा से परिपूर्ण है .

नई!!: नगरपालिका और जहाजपुर · और देखें »

जाम जोधपुर

जाम जोधपुर में एक शहर और एक नगर पालिका में जामनगर जिले में भारतीय राज्य की गुजरात.

नई!!: नगरपालिका और जाम जोधपुर · और देखें »

वालिङ नगरपालिका

नेपाल के पश्चिमांचल विकास क्षेत्र के गण्डकी अंचल के स्यांजा जिल्ला में स्थित एक अत्याधिक उर्वर एवं घना वस्ती समेटा हुआ नगरपालिका हैं। .

नई!!: नगरपालिका और वालिङ नगरपालिका · और देखें »

विरुधुनगर

विरुधुनगर भारतीय राज्य तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले का एक नगर और नगरपालिका है।.

नई!!: नगरपालिका और विरुधुनगर · और देखें »

व्यास नगरपालिका

नेपाल के पश्चिमांचल विकास क्षेत्र के गण्डकी अंचल के तनहुँ जिल्ला में स्थित एक अत्याधिक उर्वर एवं घना वस्ती समेटा हुआ नगरपालिका हैं। .

नई!!: नगरपालिका और व्यास नगरपालिका · और देखें »

व्यावसायिक इंजिनियर

इंजीनियरी के क्षेत्र में नियन्त्रण और लाइसेंसिंग की जाती है ताकि जनता की सुरक्षा, कल्याण, आदि सुनिश्चित किये जा सकें। भारत में किसी विश्वविद्यालय से इंजीनियरी में बैचलर या मास्टर्स डिग्रीधारी ही सलाहकार इंजीनियर के रूप में काम कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें स्थानीय नगरपालिका से लाइसेंस प्राप्त होना चाहिये या उनके साथ पंजीकृत होना चाहिये, तभी वे अपने सार्वजनिक योजना, डिजाइन, चित्रकारी (ड्राइंग) आदि जमा कर सकते हैं। अन्य देशों में भी विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएँ हैं। श्रेणी:इंजनियर.

नई!!: नगरपालिका और व्यावसायिक इंजिनियर · और देखें »

खरड़

खरड़ भारत के पंजाब राज्य के मोहाली जिले का एक छोटा शहर व नगरपालिका है। यह चंडीगढ़ से १०-१५ किलोमीटर व मोहाली से करीब ४ किलोमीटर दूर है। खरड़ को रूपनगर जिले से मोहाली जिले में स्थानांतरित किया गया था और अब यह काफ़ी तेज़ी से विकसित हो रहा है। इसे चंडीगढ़ व मोहाली दोनों के पास होने का लाभ मिलता है, साथ ही इस बात का भी कि पंजाब सरकार खरड़ में विकास को प्रोत्साहित कर रही है। इसकी वजह से इस शहर में बहुत से रिहायशी इलाके बन रहे हैं जिन्हें पुडा (पंजाब शहरी योजना व विकास प्राधिकरण) द्वारा स्वीकृति मिली है जैसे मॉडल टाउन, शिवालिक एंक्लेव, सनी एंक्लेव व गिल्को वैली। खरड़ में एक अभियंत्रिकी महाविद्यालय व २ पॉलीटेक्निक तथा एक बीएड व वकालत का महाविद्यालय है। २००६ में खरड़ का अधिकांश क्षेत्र जीमाडा (विस्तृत मोहाली विकास प्राधिकरण) को और विकास के लिए आवंटित किया गया है। .

नई!!: नगरपालिका और खरड़ · और देखें »

गारुलिया

गारुलिया (Garulia) (গারুলিয়া) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर उपमंडल के नोआपारा पुलिस स्टेशन के अधीन एक क़स्बा और एक नगरपालिका है। यह कोलकाता महानगर विकास प्राधिकरण (कोलकाता मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट ऑथोरिटी) द्वारा अधीनस्थ क्षेत्र का एक हिस्सा है। नगरपालिका चुनाव और विभिन्न गतिविधियों के प्रयोजन को ध्यान में रखते हुए गारुलिया नगरपालिका को 12 वार्डों में उप-विभाजित किया गया है। .

नई!!: नगरपालिका और गारुलिया · और देखें »

ओविएदो

ओविएदो उत्तरी स्पेन में आस्तुरियास सूबे की राजधानी है। जिस नगरपालिका में यह शहर मौजूद है उसका नाम भी ओविएदो है। शहर का नाम एक धार्मिक स्मारक ओविएदो का सुदारिम के नाम पर रखा गया, जिसका 9वीं सदी से बहुत आदर किया जाता है। इसके सभ से नजदीक खीखोन शहर है जो इससे 20 किलोमीटर पर स्थित है। समुन्द्र के नजदीक होने के कारण इसका मौसम समुंदरी तट के ऊपर स्थित शहरों की तरह ही है, चाहे कि यह तट ऊपर स्थित नहीं है। .

नई!!: नगरपालिका और ओविएदो · और देखें »

आष्टा,मध्यप्रदेश

आष्टा,भारत में मध्य प्रदेश राज्य के सीहोर जिले में स्थित एक शहर और एक नगर पालिका है। .

नई!!: नगरपालिका और आष्टा,मध्यप्रदेश · और देखें »

आसीन्द

आसीन्द, राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का नगर तथा तहसील मुख्यालय है। आसीन्द मुख्यतः देवनारायण मन्दीर के लिये जाना जाता हें। आसिंद एक शहर हैं और भीलवाड़ा जिले, राजस्थान, भारत में एक नगरपालिका है। यह कई गांवों के लिए एक तहसील है शहर में एक मजिस्ट्रेट कार्यालय, लोअर न्याय न्यायालय और कई बड़े गांवों के लिए कई प्रशासनिक केंद्र हैं। .

नई!!: नगरपालिका और आसीन्द · और देखें »

इलाम नगरपालिका

इलाम नगरपालिका नेपालके मेची अंचलके इलाम जिलाकी एक नगरपालिका है। इलाम नगरपालिका एक पर्यटकीय नगर के रूप में विकसित किया गया हैं और भविष्य में प्रदेश नं.

नई!!: नगरपालिका और इलाम नगरपालिका · और देखें »

कन्नौज

कन्नौज, भारत में उत्तर प्रदेश प्रांत के कन्नौज जिले का मुख्यालय एवं प्रमुख नगरपालिका है। शहर का नाम संस्कृत के कान्यकुब्ज शब्द से बना है। कन्नौज एक प्राचीन नगरी है एवं कभी हिंदू साम्राज्य की राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित रहा है। माना जाता है कि कान्यकुब्ज ब्राह्मण मूल रूप से इसी स्थान के हैं। विन्ध्योत्तर निवासी एक ब्राह्मणौंकी समुह है जिनको पंचगौड कहते हैं। उनमें गौड, सारस्वत, औत्कल, मैथिल,और कान्यकुब्ज है। उनकी ऐसी प्रसिद्ध लोकोक्ति प्रचलित है- ""सर्वे द्विजाः कान्यकुब्जाःमागधीं माथुरीं विना"" कान्यकुब्जी ब्राह्मण अपनी इतिहासको बचाये रखें | वर्तमान कन्नौज शहर अपने इत्र व्यवसाय के अलावा तंबाकू के व्यापार के लिए मशहूर है। कन्नौज की जनसंख्या २००१ की जनगणना के अनुसार ७१,५३० आंकी गयी थी। यहाँ मुख्य रूप से कन्नौजी भाषा/ कनउजी भाषा के तौर पर इस्तेमाल की जाती है। यहाँ के किसानों की मुख्य फसल आलू है। .

नई!!: नगरपालिका और कन्नौज · और देखें »

कराड

कराड भारत के महाराष्ट्र राज्य के सातारा जिले की एक तालुका है। यह नगर कृष्णा नदी तथा कोयना नदी के संगम पर सतारा नगर से ४५ किमी दक्षिण-पूर्व में बसा है।। कराड यशवंत नगरी के नाम से भी जानी जाती है। यहां पर अधिकतर मुस्लिम धर्म के लोग रहते है साथ ही बहुत संख्या में मस्जिद भी बने हुए हैं। कराड पुणे से लगभग २४० किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस नगर का स्वायत्त शासन १८८५ ई. में आरंभ हुआ और अब यह एक सुव्यवस्थित नगरपालिका द्वारा शासित होता है। यहाँ की बौद्धकालीन गुफाएँ, मुसलमान-कालीन मस्जिदें और नवीन मंदिर आकर्षण के विशेष केंद्र हैं। कुछ लोग इसे 'करदाह' या 'करहाकादा' के नाम से भी जानते हैं। .

नई!!: नगरपालिका और कराड · और देखें »

काँठ

काँठ (अंग्रेजी: Kanth, Moradabad) भारत में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का एक बहुत पुराना कस्बा है। यह विकसित अच्छे खासे नगर में तब्दील हो चुका है। प्रशासन की दृष्टि से इसकी अपनी नगरपालिका भी है। भौगोलिक दृष्टि से काँठ अक्षांश-देशान्तर पर अवस्थित है। यह नगर रामगंगा नदी के दाहिने किनारे पर समुद्र तल से 655 फुट की ऊँचाई पर बसा हुआ है। यहाँ पर संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध के जमाने से अवध एण्ड रुहेलखण्ड रेलवे का बहुत पुराना रेलवे स्टेशन भी है। इसके अलावा धामपुर से मुरादाबाद जाने वाली सड़क पर स्थित होने के कारण यह नगर कोलकाता से दूर है। उत्तर रेलवे के अलावा यह नगर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के माध्यम से सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश से भी जुड़ा हुआ है। .

नई!!: नगरपालिका और काँठ · और देखें »

कानकोना

कानकोना (कोंकणी:काणकोण), भारतीय राज्य गोवा के दक्षिण गोवा जिले का एक नगर और नगरपालिका है। प्रसिद्ध पालोलम तट यहीं पर स्थित है। चाउड़ी तालुका का मुख्यालय और सबसे अधिक विकसित कस्बा है। .

नई!!: नगरपालिका और कानकोना · और देखें »

कोमूने

'''इटली के प्रशासनिक प्रभाग'''क्षेत्र (काली सीमायें)प्रांत (धूसर सीमायें)'''''कोमूनी''''' (सफेद सीमायें) कोमूने (इतालवी: Comune; एक: कोमूने, Comune, एक से अधिक: कोमूनी, Comuni), इटली का बुनियादी प्रशासनिक विभाजन है जिसको हिन्दी में मोटे तौर पर नगर-क्षेत्र (बस्ती) या नगरपालिका कहा जा सकता है। इटली के बीस क्षेत्रों और इनमें विभाजित राज्यों को छोटी प्रशासनिक इकाइयों या कमूनों में विभाजित किया गया है। कोमूने का प्रमुख सिन्दाको (इतालवी: Sindaco) कहलाता है, जिसका निकटतम अर्थ हिन्दी में महापौर लिया जा सकता है। 2001 की जनगणना के अनुसार इटली में कुल 8101 कोमूने हैं जो आबादी और क्षेत्रफल में बड़े छोटे हैं। सबसे बड़ा कोमूने राजधानी रोम का है जिसका क्षेत्रफल 1285.30 वर्ग किलोमीटर और जनसंख्या 25 लाख से कुछ अधिक है। कोमूने के कामों में प्रमुख हैं; जन्म और मृत्यु का हिसाब किताब रखना, जमीनों का अभिलेख रखना, स्थानीय सड़कों और गलियों के निर्माण और निगरानी आदि। कोमूने कार्यालय को म्यूनिचीपियो (इतालवी: Municipio) या पलाज़ो कोमूनाल (Palazzo Comunale) कहते हैं। .

नई!!: नगरपालिका और कोमूने · और देखें »

अल्मादेन

अल्मादेन एक शहर और नगरपालिका है जो स्पेन के स्वायत्त समुदाय कास्तील-ला मांचा के सूबे सिउदाद रियाल में सथित है। यह कस्बा समुंदरी तट से 589 मीटर की ऊचाई पर सथित है। यह मद्रीद से लगभग 300 की दूरी पर है। नाम अल्मादेन अरबी शब्द المعدن से लिया गया है, जिसका अर्थ है "खान"(mine)। अल्मादेन से संसार में से सभ से अधिक पारा प्राप्त होता है। यहाँ से पिछले 2000 सालों में 250,000 मीटर टन प्राप्त हो चुका है। .

नई!!: नगरपालिका और अल्मादेन · और देखें »

अंगमालि

यह भारत के सबसे दक्षिण में स्थित राज्य केरल के एर्नाकुलम जिले में स्थित एक नगरपालिका है। यह कोच्चि का उपनगर है। उत्तरी प्रवेश द्वार वाणिज्यिक केरल की राजधानी है। शहर में निहित है मेन के चौराहे केन्द्रीय सड़क (एम. सी रोड) और राष्ट्रीय राजमार्ग 47.

नई!!: नगरपालिका और अंगमालि · और देखें »

उदयपुर जिला (नेपाल)

उदयपुर जिला नेपाल के प्रदेश संख्या १ के १४ जिलों में से एक जिला है। जिले का मुख्यालय त्रियुगा/गाइघाट है और जिले का कुल क्षेत्रफल २०६३ किमी² है। २०११ के जनगणना के अनुसार जिले की जनसंख्या ३१७५३२ है। यह जिला समुद्र सतह से ३६० मीटर से २३१० मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। .

नई!!: नगरपालिका और उदयपुर जिला (नेपाल) · और देखें »

उदयपुरवाटी

उदयपुरवाटी शेखावाटी क्षेत्र में एक शहर और भारतीय राज्य राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक नगर पालिका है। .

नई!!: नगरपालिका और उदयपुरवाटी · और देखें »

उशुवाया

उशुवाया (स्पैनिश:Ushuaia; स्पैनिश उच्चारण), टिएरा देल फ्यूगो, अंटार्टिडा ई इस्लास डेल अटलांटिको सुर प्रांत, अर्जेंटीना की राजधानी है। आमतौर पर इसे दुनिया के दक्षिणीतम शहर के रूप में जाना जाता है। उशुवाया, इस्ला ग्रांदे दे टिएरा देल फ्यूगो के दक्षिणी तट पर एक उशुवाया नामक विस्तृत खाड़ी में स्थित है, तथा उत्तर में यह मार्शल पर्वत श्रृंखला से, और दक्षिण में बीगल चैनल से घिरा है। उशुवाया विभाग में यह एकमात्र नगरपालिका है, जिसका क्षेत्रफल है। इसे ऑगुस्तो लासेर्रे द्वारा 12 अक्टूबर 1884 को स्थापित किया गया था। प्रशासनिक केंद्र होने के अलावा, यह एक लघु औद्योगिक बंदरगाह और पर्यटक केंद्र है। .

नई!!: नगरपालिका और उशुवाया · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नगरमहापालिका

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »