51 संबंधों: चितबड़ागाँव, चकिया, उत्तर प्रदेश, एंकोरेज, अलास्का, ऐण्डरसन, अलास्का, ढाका, त्रिपुरा के नगर और कस्बे, दुल्लु नगरपालिका, नारायण नगरपालिका, पिपरिया, कबीरधाम, प्राये, फतेहगंज पूर्वी, बड़हलगंज, बरसाना, बहोरीबंद, बाली, हावड़ा, बज बज, भारत की नगरपालिकायें, भोजपुर, धरमपुर, मध्य प्रदेश, मनकापुर, रामनगर, बाराबंकी, रामकोला, रायसिंहनगर, राजधानी विकास प्राधिकरण, रिवालसर, रुद्रप्रयाग, लखीराम अग्रवाल, लोहाघाट, सबसे बड़े शहरों की सूची, सिंह राशि, संपत्ति कर, सीतामढ़ी, हटा, हाई फोंग, जेवर, वापी, विजयपुर, मध्यप्रदेश, खड्डा, गजरौला, गंगापुर, वाराणसी, आँवला (नगर), कटरा मेंदनीगंज, कटघोरा, कप्तानगंज (भारत), काँट (शाहजहाँपुर), काकोरी, केराकत, अल्कला डी हेनरेस, अजयगढ़, अंतू, ..., अंगून, अलास्का। सूचकांक विस्तार (1 अधिक) »
चितबड़ागाँव
चितबड़ागाँव उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक कस्बा और नगर पंचायत है। .
नई!!: नगर पालिका और चितबड़ागाँव · और देखें »
चकिया, उत्तर प्रदेश
चकिया एक नगर पंचायत है जो उत्तर भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के वाराणसी मंडल के चंदौली जिले में स्थित है। चकिया एक तहसील भी है जिसका मुख्यालय चकिया नगर है। .
नई!!: नगर पालिका और चकिया, उत्तर प्रदेश · और देखें »
एंकोरेज, अलास्का
एंकोरेज (अंग्रेज़ी: Anchorage, आधिकारिक एंकोरेज नगपालिका) संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का राज्य का सबसे बड़ा नगर है। 2013 में 3,00,950 निवासियों के साथ यह अलास्का का सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर है और अलास्का की 40% जनसंख्या यहाँ निवास करती है। अमेरिका के 50 राज्यों में से केवल न्यूयार्क ही ऐसा राज्य हैं जहाँ की इससे अधिक जनसंख्या उस राज्य के सबसे अधिक जनसंख्या वाले नगर में निवस करती है। कुल मिलाकर एंकोरेज महानरीय क्षेत्र, जिसमें एंकोरेज और पड़ोस का मटानुस्का-सुसित्ना बरो सम्मिलित है, की जनसंख्या 2013 में 3,96,142 थी। .
नई!!: नगर पालिका और एंकोरेज, अलास्का · और देखें »
ऐण्डरसन, अलास्का
ऐण्डरसन (अंग्रेज़ी: Anderson) संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का राज्य के डॅनाली बरो में स्थित एक नगर है और इस बरो का एकमात्र संगठित समुदाय है। 2000 की जनगणना में यहाँ 367 लोग थे। इस कस्बे का नाम यहाँ के एक मूल पट्टाधारक के नाम पर पड़ा है। .
नई!!: नगर पालिका और ऐण्डरसन, अलास्का · और देखें »
ढाका
ढाका (बांग्ला: ঢাকা) बांग्लादेश की राजधानी है। बूढ़ी गंगा नदी के तट पर स्थित यह देश का सबसे बड़ा शहर है। राजधानी होने के अलावा यह बांग्लादेश का औद्यौगिक और प्रशासनिक केन्द्र भी है। यहाँ पर धान, गन्ना और चाय का व्यापार होता है। ढाका की जनसंख्या लगभग 1.1 करोड़ है (२००१ की जनसंख्या: ९,०००,०२)) जो इसे दुनिया के ग्यारहवें सबसे बड़ी जनसंख्या वाले शहर का दर्जा भी दिलाता है। ढाका का अपना इतिहास रहा है और इसे दुनिया में मस्जिदों के शहर के नाम से जाना जाता है। मुगल सल्तनत के दौरान इस शहर को १७ वीं सदी में जहांगीर नगर के नाम से भी जाना जाता था, यह न सिर्फ प्रादेशिक राजधानी हुआ करती थी बल्कि यहाँ पर निर्मित होने वाले मलमल के व्यापार में इस शहर का पूरी दुनिया में दबदबा था। आधुनिक ढाका का निर्माण एवं विकास ब्रिटिश शासन के दौरान उन्नीसवीं शताब्दी में हुआ और जल्द ही यह कोलकाता के बाद पूरे बंगाल का दूसरा सबसे बड़ा शहर बन गया। भारत विभाजन के बाद १९४७ में ढाका पूर्वी पाकिस्तान की प्रशासनिक राजधानी बना तथा १९७२ में बांग्लादेश के स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आने पर यह राष्ट्रीय राजधानी घोषित हुआ। आधुनिक ढाका देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था, एवं संस्कृति का मुख्य केन्द्र है। ढाका न सिर्फ देश का सबसे साक्षर (६३%) शहर है- - बल्कि बांग्लादेश के शहरों में सबसे ज्यादा विविधता वाला शहर भी है। हालांकि आधुनिक ढाका का शहरी आधारभूत ढांचा देश में सबसे ज्यादा विकसित है परंतु प्रदूषण, यातायात कुव्यवस्था, गरीबी, अपराध जैसी समस्यायें इस शहर के लिए बड़ी चुनौतियां हैं। सारे देश से लोगों का ढाका की ओर पलायन भी सरकार के लिए एक बड़ी समस्या का रूप लेता जा रहा है। .
नई!!: नगर पालिका और ढाका · और देखें »
त्रिपुरा के नगर और कस्बे
कोई विवरण नहीं।
नई!!: नगर पालिका और त्रिपुरा के नगर और कस्बे · और देखें »
दुल्लु नगरपालिका
दुल्लु नगरपालिका नेपाल के पश्चिमी जिला दैलेख जिले का एक नगर पालिका है। यह नगर पालिका भेरी अंचल में अवस्थित है। दैलेख जिले का दुल्लु गा.वि.स. को वि॰सं॰ 2071 में इस क्षेत्र के आस पास के गा.वि.स. छिउडी पुसाकोट, पादुका, नेपा, बडलम्जी और नाउले कटुवाल को जोडकर स्थापना किया गया था। .
नई!!: नगर पालिका और दुल्लु नगरपालिका · और देखें »
नारायण नगरपालिका
नारायण नगरपालिका नेपाल के पश्चिमी जिला दैलेख जिले का एक नगर पालिका है। यह नगर पालिका भेरी अंचल में अवस्थित है। दैलेख जिलेका मुख्यालय नारायण गा.वि.स. को वि॰सं॰ 2053 में इस क्षेत्र के आस पास के गा.वि.स. त्रिभुवन, बसन्तमाला, सरस्वती और विलासुर को जोडकर स्थापना किया गया था। .
नई!!: नगर पालिका और नारायण नगरपालिका · और देखें »
पिपरिया, कबीरधाम
पिपरिया, छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की एक नगर पंचायत है। यह राजधानी रायपुर से 103 किलोमीटर पश्चिम की ओर एवं जिला कबीरधाम से 13 किलोमीटर दूर पूर्व की ओर स्थित एक सुरम्य नगर है। पिपरिया शहर सन् 2008 में नगर पंचायत के रूप में अस्तित्व में आया । यह नगर सकरी नदी के किनारे स्थित है । श्रेणी:छत्तीसगढ़ के नगर.
नई!!: नगर पालिका और पिपरिया, कबीरधाम · और देखें »
प्राये
प्राये, सेनेगल के पश्चिम में अटलांटिक महासागर में एक द्वीप देश केप वर्दे की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। .
नई!!: नगर पालिका और प्राये · और देखें »
फतेहगंज पूर्वी
फतेहगंज पूर्वी, उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की एक नगर पंचायत है। यह नगर बरेली जिले की पूर्बी सीमा पर स्थित है, इसी नगर के बाद शाहजहाँपुर जिले की सीमा प्रारम्भ होती है, लखनऊ से बरेली आने पर यह नगर बरेली से 40 किलोमीटर पहले स्थित है। नगर के पूर्व में कटरा, पश्चिम में फरीदपुर, उत्तर में खुदागंज, और दक्षिण में दातागंज(बदायूं) स्थित हैं। यह नगर, बहगुल नदी के किनारे बसा हुआ है। इसकी जनसंख्या (२००१) ७७०६ है। इसकी वर्तमान अध्यक्षा किशबरी बेगम हैं। .
नई!!: नगर पालिका और फतेहगंज पूर्वी · और देखें »
बड़हलगंज
बड़हलगंज उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर जनपद का एक कस्बा एवं नगर पंचायत है। .
नई!!: नगर पालिका और बड़हलगंज · और देखें »
बरसाना
बरसाना मथुरा जिले की छाता तहसील के नन्दगाँव ब्लाक में स्थित एक क़स्बा और नगर पंचायत है| बरसाना का प्राचीन नाम वृषभानुपुर है। इसके आसपास के शहर हैं: मथुरा, भरतपुर, खैर आदि | इसका ध्रुवीय निर्देशांक: 27°39'2"N 77°22'38"E है | .
नई!!: नगर पालिका और बरसाना · और देखें »
बहोरीबंद
बहोरीबंद भारतीय राज्य मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक छोटा क़स्बा और नगर पंचायत है। श्रेणी:कटनी जिलें के गांव/क़स्बे श्रेणी:मध्य प्रदेश की तहसीलें श्रेणी:कटनी ज़िला.
नई!!: नगर पालिका और बहोरीबंद · और देखें »
बाली, हावड़ा
बाली, उत्तर हावड़ा का एक क्षेत्र है। यह कोलकाता महानगर विकास प्राधिकरण के अधीन आता है।बाली नगर पूर्व बाली नगर पालिका का मुख्यालय भी था। यह ऐतिहासिक महत्व के एक शहर है।यह नगर हुगली के तट पर, हावड़ा जिले के उत्तर-पूर्वी छोर पर स्थित है। यह दक्षिणेश्वर काली मंदिर से नदी के दूसरे छोर पर विष्वप्रसिद्ध बेलूर मठ के निकट स्थित है। .
नई!!: नगर पालिका और बाली, हावड़ा · और देखें »
बज बज
बज बज (बंगाली: বজ বজ बोज बोज), भारत के राज्य पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले का एक नगर और नगर पालिका है। यह कोलकाता महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आता है। .
नई!!: नगर पालिका और बज बज · और देखें »
भारत की नगरपालिकायें
शहरी स्थानीय निकायों (भारत के ULBs) संवैधानिक प्रदान की प्रशासनिक इकाइयों कि बुनियादी ढांचे और शहरों और कस्बों में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। भारत की 1991 की जनगणना के अनुसार, वहाँ चार प्रमुख श्रेणियों में वर्गीकृत देश में 3,255 ULBs हैं.
नई!!: नगर पालिका और भारत की नगरपालिकायें · और देखें »
भोजपुर, धरमपुर
भोजपुर धरमपुर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मुरादाबाद जिले में एक नगर पंचायत है। .
नई!!: नगर पालिका और भोजपुर, धरमपुर · और देखें »
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश भारत का एक राज्य है, इसकी राजधानी भोपाल है। मध्य प्रदेश १ नवंबर, २००० तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था। इस दिन एवं मध्यप्रदेश के कई नगर उस से हटा कर छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई थी। मध्य प्रदेश की सीमाऐं पांच राज्यों की सीमाओं से मिलती है। इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान है। हाल के वर्षों में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर राष्ट्रीय औसत से ऊपर हो गया है। खनिज संसाधनों से समृद्ध, मध्य प्रदेश हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भंडार है। अपने क्षेत्र की 30% से अधिक वन क्षेत्र के अधीन है। इसके पर्यटन उद्योग में काफी वृद्धि हुई है। राज्य में वर्ष 2010-11 राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार जीत लिया। .
नई!!: नगर पालिका और मध्य प्रदेश · और देखें »
मनकापुर
मनकापुर उत्तर प्रदेश में गोंडा जिला का एक छोटा शहर एवं नगर पंचायत हैं। 2011 जनगणना के अनुसार मनकापुर की जनसँख्या 16459 हैं, जिसमे 54% पुरुष और 46% महिलाये हैं। .
नई!!: नगर पालिका और मनकापुर · और देखें »
रामनगर, बाराबंकी
रामनगर भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्थित एक क़स्बा, तहसील, विकास खंड, थाना एवं नगर पंचायत है। .
नई!!: नगर पालिका और रामनगर, बाराबंकी · और देखें »
रामकोला
रामकोला, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले का एक कस्बा तथा नगर पंचायत है। यहाँ एक रेलवे स्टेशन, दो चीनी मिलें (एक बन्द चल रही है), एक प्रसिद्ध मन्दिर तथा पुराना सब्जी बाजार है। श्रेणी:कुशीनगर जिले के नगर और कस्बे.
नई!!: नगर पालिका और रामकोला · और देखें »
रायसिंहनगर
रायसिंहनगर राजस्थान में गंगानगर जिले में स्थित एक शहर और नगर पालिका है। यह 252 मीटर (830 फीट) की औसत ऊंचाई पर स्थित है। .
नई!!: नगर पालिका और रायसिंहनगर · और देखें »
राजधानी विकास प्राधिकरण
राजधानी विकास प्राधिकरण (सीडीए), एक जनहित निगम है जिस पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद शहर में नगर सेवाएं प्रदान करने का उत्तरदायित्व है। इस निगम को 14 जून, 1960 को पहले, 24 जून, 1960 को जारी एक कार्यकारी आदेश (पाकिस्तान राजधानी विनियमन) तत्पश्चात 27 जून, 1960 को जारी राजधानी विकास प्राधिकरण अध्यादेश, द्वारा स्थापित किया था। .
नई!!: नगर पालिका और राजधानी विकास प्राधिकरण · और देखें »
रिवालसर
रिवालसर हिमाचल प्रदेश के मंडी क़स्बे से 24 किलोमीटर दूर सड़क मार्ग से जुड़ा एक प्राचीन तीर्थ है जहाँ एक बड़ा सरोवर और सरोवर के निकट ही गुरु पद्मसम्भव द्वारा स्थापित 'मानी-पानी' नामक बौद्ध मठ और एक गुरुद्वारा भी स्थित है | इसे महर्षि लोमश की तपोभूमि माना जाता है। .
नई!!: नगर पालिका और रिवालसर · और देखें »
रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग की एक पेंटिंग रुद्रप्रयाग भारत के उत्तरांचल राज्य के रुद्रप्रयाग जिले में एक शहर तथा नगर पंचायत है। रुद्रप्रयाग अलकनंदा तथा मंदाकिनी नदियों का संगमस्थल है। यहाँ से अलकनंदा देवप्रयाग में जाकर भागीरथी से मिलती है तथा गंगा नदी का निर्माण करती है। प्रसिद्ध धर्मस्थल केदारनाथ धाम रुद्रप्रयाग से ८६ किलोमीटर दूर है। भगवान शिव के नाम पर रूद्रप्रयाग का नाम रखा गया है। रूद्रप्रयाग अलकनंदा और मंदाकिनी नदी पर स्थित है। रूद्रप्रयाग श्रीनगर (गढ़वाल) से 34 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मंदाकिनी और अलखनंदा नदियों का संगम अपने आप में एक अनोखी खूबसूरती है। इन्हें देखकर ऐसा लगता है मानो दो बहनें आपस में एक दूसरे को गले लगा रहीं हो। ऐसा माना जाता है कि यहां संगीत उस्ताद नारद मुनि ने भगवान शिव की उपासना की थी और नारद जी को आर्शीवाद देने के लिए ही भगवान शिव ने रौद्र रूप में अवतार लिया था। यहां स्थित शिव और जगदम्बा मंदिर प्रमुख धार्मिक स्थानों में से है। रुद्रप्रयाग नगर पंचायत का गठन वर्ष २००२ में किया गया था, और २००६ में इसे नगरपालिका का दर्जा प्राप्त हुआ। .
नई!!: नगर पालिका और रुद्रप्रयाग · और देखें »
लखीराम अग्रवाल
लखीराम अग्रवाल (13 फरवरी 1932 – 24 जनवरी 2009) भारत के एक राजनेता थे। वे १९९० से २००२ तक राज्यसभा के सदस्य रहे, पहले मध्य प्रदेश से और बाद में छत्तीसगढ़ से। १९९० से २०० तक वे मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे। छत्तीसगढ बनने के बाद वे छत्तीसगढ भाजपा के अध्यक्ष बने। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लखीराम अग्रवाल को याद करना सही मायने में राजनीति की उस परंपरा का स्मरण है जो आज के समय में दुर्लभ हो गयी है। वे सही मायने में हमारे समय के एक ऐसे नायक हैं जिसने अपने मन, वाणी और कर्म से जिस विचारधारा का साथ किया, उसे ताजिंदगी निभाया। यह प्रतिबद्धता भी आज के युग में असाधारण नहीं है। .
नई!!: नगर पालिका और लखीराम अग्रवाल · और देखें »
लोहाघाट
लोहाघाट भारतीय राज्य उत्तराखण्ड के चम्पावत जनपद में स्थित एक प्रसिद्ध शहर, नगर पंचायत और हिल स्टेशन है। मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण चारों ओर से छोटी-छोटी पहाड़ियों से घिरा यह नगर पौराणिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण स्थान रहा है। जनपद मुख्यालय से 13 किमी उत्तर की ओर टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में लोहावती नदी के किनारे देवीधार, फोर्ती, मायावती, एबटमाउंट, मानेश्वर, बाणासुर का किला, झूमाधूरी आदि विशेष धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के मध्य स्थित होने से इस नगर की सुन्दरता और बढ़ जाती है। जनपद का यह मुख्य शहर जहां से ग्रामीण क्षेत्रों को आवागमन होता है, प्रमुख व्यापारिक स्थल भी है। इसलिए इसे जनपद चम्पावत का हृदयस्थल कहा जाता है। देवदार वनों से घिरे इस नगर की समुद्रतल से ऊँचाई लगभग ५५०० फ़ीट है। .
नई!!: नगर पालिका और लोहाघाट · और देखें »
सबसे बड़े शहरों की सूची
दुनिया के सबसे बड़े शहरों का निर्धारण करने हेतु यह देखा जाना जरुरी की वह किस परिभाषा का उपयोग कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र एक शहर का गठन करने वाली तीन परिभाषाओं का उपयोग करता है, लेकिन सभी शहरों को उसी मापदंड का उपयोग करके वर्गीकृत नहीं किया जा सकता है। शहरों को शहरी क्षेत्र, उनके शहरी क्षेत्र की सीमा या उनके महानगरीय क्षेत्र कि जनसंख्या के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। .
नई!!: नगर पालिका और सबसे बड़े शहरों की सूची · और देखें »
सिंह राशि
सिंह (Leo) राशि चक्र की पाचवीं राशि है। और पूर्व दिशा की द्योतक है। इसका चिन्ह शेर है। इसका विस्तार राशि चक्र के 120 अंश से 150 अंश तक है।सिंह राशि का स्वामी सूर्य है, और इस राशि का तत्व अग्नि है। इसके तीन द्रेष्काण और उनके स्वामी सूर्य,गुरु, और मंगल, हैं। इसके अन्तर्गत मघा नक्षत्र के चारों चरण,पूर्वाफ़ाल्गुनी के चारों चरण, और उत्तराफ़ाल्गुनी का पहला चरण आता है। यह बहुत शक्तिशाली है। .
नई!!: नगर पालिका और सिंह राशि · और देखें »
संपत्ति कर
संपत्ति कर या संपदा कर (अंग्रेज़ी:प्रॉपर्टी टैक्स), वह प्रत्यक्ष कर राशि होती है, जो किसी अचल संपत्ति के स्वामी द्वारा उस संपत्ति के मूल्य के अनुसार अदा किया जाता है। इस कर का अनुमान संपत्ति मूल्य के आधार पर लगता है।|हिन्दुस्तान लाइव। २३ दिसम्बर २००९ इसमें यह महत्त्वपूर्ण नहीं होता कि उस संपत्ति से स्वामी को कोई लाभ हुआ है या नहीं।। व्यापार ज्ञान संसाधन की भारत सरकार की वेबसाइट पर इस प्रकार मूल परिभाषा अनुसार संपत्ति कर नगर पालिकाओं द्वारा अपने अधिकारक्षेत्र में स्थित अचल सम्पत्ति के स्वामियों पर लगाया गया सामान्य कर होता है, जो उस संपत्ति के मूल्य पर आधारित होता है। यह कर मुख्यत: भूमि, भूमि सुधार, मानव द्वारा निर्मित चल वस्तु जैसे घर, मकान, दुकान, भवन इत्यादि पर लागू होता है। इस कर के स्वरूप विभिन्न देशों में भिन्न प्रकार के हो सकते हैं। .
नई!!: नगर पालिका और संपत्ति कर · और देखें »
सीतामढ़ी
सीतामढ़ी (अंग्रेज़ी: Sitamarhi,उर्दू: سيتامارهى) भारत के मिथिला का प्रमुख शहर है जो पौराणिक आख्यानों में सीता की जन्मस्थली के रूप में उल्लिखित है। त्रेतायुगीन आख्यानों में दर्ज यह हिंदू तीर्थ-स्थल बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। सीता के जन्म के कारण इस नगर का नाम पहले सीतामड़ई, फिर सीतामही और कालांतर में सीतामढ़ी पड़ा। यह शहर लक्षमना (वर्तमान में लखनदेई) नदी के तट पर अवस्थित है। रामायण काल में यह मिथिला राज्य का एक महत्वपूर्ण अंग था। १९०८ ईस्वी में यह मुजफ्फरपुर जिला का हिस्सा बना। स्वतंत्रता के पश्चात ११ दिसम्बर १९७२ को इसे स्वतंत्र जिला का दर्जा प्राप्त हुआ। त्रेतायुगीन आख्यानों में दर्ज यह हिंदू तीर्थ-स्थल बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। वर्तमान समय में यह तिरहुत कमिश्नरी के अंतर्गत बिहार राज्य का एक जिला मुख्यालय और प्रमुख पर्यटन स्थल है। .
नई!!: नगर पालिका और सीतामढ़ी · और देखें »
हटा
हटा भारतीय राज्य मध्य प्रदेश के दमोह ज़िले में एक नगर पालिका है। यह हटा तहसील का मुख्यालय भी है, जो दमोह ज़िले की सबसे बड़ी तहसील है। .
नई!!: नगर पालिका और हटा · और देखें »
हाई फोंग
हाई फोंग या हैफोंग, वियतनाम के उत्तरी भाग में दूसरा सबसे बड़ा और एक प्रमुख औद्योगिक शहर है। हाई फोंग, वियतनाम के उत्तरी तट में प्रौद्योगिकी, अर्थव्यवस्था, संस्कृति, चिकित्सा, शिक्षा, विज्ञान और व्यापार का केंद्र भी है। इसके अलावा, यह शहरी आबादी के मामले में वियतनाम का तीसरा सबसे बड़ा शहर है(2016 में 2,190,788 जनसंख्या के साथ)। हाई फोंग शहर एक बंदरगाह प्रांत के रूप में फ्रांसीसी औपनिवेशिक साम्राज्य के दौरान 1887 में स्थापित हुआ था। 1888 में, फ्रेंच तीसरे गणराज्य के अध्यक्ष सादी कार्नेट ने हाई फोंग शहर के स्थापना की घोषणा की थी। 1954 से 1975 तक हाई फोंग उत्तर वियतनाम के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री शहर के रूप में था और यह 1976 से हनोई और हो ची मिन्ह शहर की तरह प्रत्यक्ष-नियंत्रित नगर पालिकाओं में से एक बन गया। .
नई!!: नगर पालिका और हाई फोंग · और देखें »
जेवर
जेवर एक नगर पंचायत का नाम है उत्तर प्रदेश में। .
नई!!: नगर पालिका और जेवर · और देखें »
वापी
वापी गुजरात (भारत) के वलसाड जिले में स्थित एक शहर और नगर पालिका है। यह दमन गंगा नदी के तट पर दक्षिणी गुजरात में स्थित है। वापी पारडी तालुका प्रशासन के अंतर्गत आता है। वापी रासायनिक उध्योग के सन्दर्भ मे प्रसिद्ध है| यहा उत्तर मे वलसाड, पष्चिम मे दमण, पुर्व मे दादरा तथा नगर हवेली और दक्षिण मे ऊमरगाव स्थित है| यहा एसीया खन्ड का सबसे वीस्त्रुत लघु तथा मध्यम ओध्योगिक क्षेत्र है, जिनमे रासायणिक उध्योग का बडा दबदबा है| पि॰हले दशको के ओध्योगिक विकास अन्तर्गत दमण-वपी तथा दादरा तथा नगर हवेली मे नाम मात्र पयमाना रह गया है| ईस शहर को नाम पास ही मे स्थित जल वाव से मीला | शहर के दक्षिण मे दमणगंगा नदि अप्ने पैर पसारे हुए है, तथा उत्तर मे सुक्ष्म जलवाहिनिया है | .
नई!!: नगर पालिका और वापी · और देखें »
विजयपुर, मध्यप्रदेश
विजयपुर या विजैपुर मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की एक नगर पंचायत एवं नगर है। यह कुवारी नदी के तट पर बसा हुआ है। यहाँ का दुर्ग प्रसिद्ध है। .
नई!!: नगर पालिका और विजयपुर, मध्यप्रदेश · और देखें »
खड्डा
खड्डा, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के उत्तरी भाग में नेपाल व बिहार सीमा के पास स्थित एक नगर पंचायत है। यहाँ चीनी का कारखाना एवं इण्टरमिडिएट कॉलेज तथा डिग्री कॉलेज भी है। यहाँ रेलवे स्टेशन भी है। नगर नारायणी नदी के पास होने के कारण नगर का वातावरण काफी शुद्ध है। .
नई!!: नगर पालिका और खड्डा · और देखें »
गजरौला
गजरौला शहर और नगर पंचायत है। जिला अमरोहा ज्योतिबा फुले नगर, भारत में है। गजरौला राष्ट्रीय राजमार्ग-२४ स्थित है। .
नई!!: नगर पालिका और गजरौला · और देखें »
गंगापुर, वाराणसी
गंगापुर उत्तर प्रदेश, भारत के राज्य में वाराणसी जिले में एक शहर और एक नगर पंचायत है। .
नई!!: नगर पालिका और गंगापुर, वाराणसी · और देखें »
आँवला (नगर)
आँवला (अंग्रेजी: Aonla, Uttar Pradesh) उत्तर प्रदेश में बरेली जिले का एक शहर है। 2001 की जनगणना के अनुसार यहाँ की कुल जनसंख्या 45,263 थी। इसमें पुरुषों की संख्या 52% और महिलाओं की 48% थी। इस शहर में विधिवत नगर पालिका है। यहाँ की औसत साक्षरता दर उस समय 79% थी जो राष्ट्रीय साक्षरता (59.5%) से काफी अधिक है। उस समय (2001 में) यहाँ 91% पुरुष और 69% महिलाएँ साक्षर थीं। कुल जनसंख्या का 15% उन बच्चों का था जिनकी आयु 6 वर्ष से कम थी। .
नई!!: नगर पालिका और आँवला (नगर) · और देखें »
कटरा मेंदनीगंज
कटरा मेंदनीगंज, भारत में उत्तर प्रदेश राज्य के प्रतापगढ़ जिले का एक नगर पंचायत है। श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर.
नई!!: नगर पालिका और कटरा मेंदनीगंज · और देखें »
कटघोरा
कटघोरा एक शहर है व नगर पंचायत है जो कोरबा जिला छत्तीसगढ़ राज्य में आता है।कटघोरा तेहसिल का मुख्यालय कटघोतरा शहर है जो जिला मुख्यालय से २६ क़ि म़ी उत्तर में तथा १९६ कि॰मी॰ राज्य राजधानी से दक्षिण में है। .
नई!!: नगर पालिका और कटघोरा · और देखें »
कप्तानगंज (भारत)
कप्तानगंज भारत के कुशीनगर जिले का एक कस्बा और नगर पंचायत है। यह कुशीनगर की एक तहसील भी है। यहाँ रेलवे स्टेशन एवं गन्ने की मिल स्थित है। श्रेणी:जुशीनगर जिले के नगर और कस्बे.
नई!!: नगर पालिका और कप्तानगंज (भारत) · और देखें »
काँट (शाहजहाँपुर)
काँट (शाहजहाँपुर) भारत के राज्य उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले की नगर पंचायत के साथ-साथ एक प्राचीन व ऐतिहासिक स्थान है जो एक समृद्ध नगर में तेजी से तब्दील हो रहा है। .
नई!!: नगर पालिका और काँट (शाहजहाँपुर) · और देखें »
काकोरी
काकोरी उत्तर प्रदेश में लखनऊ जिले का शहर और नगर पंचायत है। यह जगह भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान क्रान्तिकारी काकोरी काण्ड के लिए जानी जाती है। यहाँ पर काकोरी शहीदों की स्मृति में एक स्मारक भी है। इस शहर के स्मृति को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिये मंगल ग्रह के एक प्रमुख क्रेटर का नाम भी काकोरी ही रखा गया है। .
नई!!: नगर पालिका और काकोरी · और देखें »
केराकत
केराकत या किराकत उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी मण्डल के जौनपुर जिले में गोमती नदी के किनारे बसा हुआ एक शहर हैै। यह नगर पंचायत, तहसील मुख्यालय भी है तथा इसके नाम पर विधान सभा क्षेत्र का नाम भी केराकत विधानसभा क्षेत्र है। यह जौनपुर और औड़िहार से रेलमार्ग द्वारा जुड़ा है। यह के गाँव की जनसंख्या मुख्यतः कृषि और संबंधित आर्थिक गतिविधियों पर निर्भर करता है। शहर के आसपास के गांवों के रूप में बस्तियों की बड़ी संख्या हे जो शहर पर निर्भर है। शहर की एक प्रमुख विशेषता यह है कि गोमती नदी यहाँ यू-आकार में बहती है जो यहाँ की मिट्टी को उपजाऊ बनाती है। केराकत डाकघर भी है जिसका पिन कोड २२२१४२ है। इसकी स्थिती जौनपुर से २५ कि॰मी॰ पूर्व मे तथा वाराणसी से ४५ कि॰मी॰ दक्षिण में स्थित है। .
नई!!: नगर पालिका और केराकत · और देखें »
अल्कला डी हेनरेस
अल्कला डी हेनरेस, (हेनरेस नदी पर निर्गमित गढ़), स्पेन देश का एक शहर है जिसका ऐतिहासिक केन्द्र युनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक है। यह शहर मैड्रिड के शहर के उत्तर पूर्व में 35 किलोमीटर (22 मील) दूर से, समुद्र के ऊपर 588 मीटर (1,929 फुट) है। .
नई!!: नगर पालिका और अल्कला डी हेनरेस · और देखें »
अजयगढ़
मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक जिले पन्ना के निकट बसा ६.८१ वर्ग किलोमीटर में फैला अजयगढ़ अपने लगभग २५० साल पुराने दुर्ग, प्राकृतिक सुषमा और वन्य-सम्पदा के लिए प्रसिद्ध है। यह नगर पंचायत है। .
नई!!: नगर पालिका और अजयगढ़ · और देखें »
अंतू
अंतू, भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के प्रतापगढ़ जिले का एक नगरपंचायत है। श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर श्रेणी:चित्र जोड़ें.
नई!!: नगर पालिका और अंतू · और देखें »
अंगून, अलास्का
अंगून (अंग्रेज़ी: Angoon) संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का राज्य में स्थित एक नगर है। 2000 की जनगणना में यहाँ की जनसंख्या 572 थी जो 2010 की जनगणना में घटकर 459 रह गई थी। .
नई!!: नगर पालिका और अंगून, अलास्का · और देखें »