लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

धौलपुर जिला

सूची धौलपुर जिला

धौलपुर भारतीय राज्य राजस्थान का एक जिला है। जिले का मुख्यालय धौलपुर है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

10 संबंधों: धौलपुर, भरतपुर मंडल, मेवात, राजस्थान के मंडल, राजस्थान के जिले, राजस्थान की रूपरेखा, सरमथुरा, सैफ़ई, आगरा जिला, कमल

धौलपुर

धौलपुर राजस्‍थान का एक छोटा सा शहर है। यह धौलपुर जिले में आता है। धौलपुर विशेष रूप से बलुआ पत्थर के लिए जाना जाता है। यहां बनाई जाने वाली अधिकतर इमारतों का निर्माण इन बलुआ पत्थरों से ही किया जाता है। धौलपुर में कई मंदिर, किले, झील और महल है जहां घूमा जा सकता है। .

नई!!: धौलपुर जिला और धौलपुर · और देखें »

भरतपुर मंडल

भारत के राजस्थान प्रान्त को प्रशासन की सुविधा के लिए ७ मंडलों में विभाजित किया गया है। इनमें से एक भरतपुर मंडल है। भरतपुर मंडल में भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर जिले हैं। श्रेणी:राजस्थान.

नई!!: धौलपुर जिला और भरतपुर मंडल · और देखें »

मेवात

मेवात भारत के उत्तरपश्चिम में हरियाणा, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में स्थित एक ऐतिहासिक व पारंपरिक क्षेत्र है। मोटेतौर पर इसकी सीमा में हरियाणा का मेवात जिला, राजस्थान के अलवर, भरतपुर व धौलपुर जिले तथा साथ लगते उत्तर प्रदेश के क्षेत्र आते हैं। यह सीमाएं ईसा पूर्व ५वीं शताब्दी में स्थापित प्राचीन राज्य 'मत्स्य' से मेल खाती हैं। मेवात जिला हरियाणा का एक जिला भी है जिसका मुख्यालय नूँह में स्थित है। इस जिले का क्षेत्रफल १९१२ वर्ग किमी है तथा जनसंख्या २०११ की जनगणना के अनुसार 1089406 है। मेवात के स्थानीय निवासी 'मेव' कहलाते हैं। जिस क्षेत्र में मेव लोग रहते हैं उसे ही मेवात कहा जाता है। अनुमानतः इस क्षेत्र में १२०० गाँव हैं, जिनमें ५५० हरियाणा में, ६०० राजस्थान में व ५० उत्तर प्रदेश में पड़ते हैं। .

नई!!: धौलपुर जिला और मेवात · और देखें »

राजस्थान के मंडल

राजस्थान में ७ मंडल हैं.

नई!!: धौलपुर जिला और राजस्थान के मंडल · और देखें »

राजस्थान के जिले

राजस्थान के ७ मंडलों में ३३ जिले हैं जो इस प्रकार हैं।- श्रेणी:राजस्थान से सम्बन्धित सूचियाँ.

नई!!: धौलपुर जिला और राजस्थान के जिले · और देखें »

राजस्थान की रूपरेखा

यह रूपरेखा राजस्थान के बारे में एक सामयिक पथप्रदर्शक है। राजस्थान – क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत गणराज्य का सबसे बड़ा राज्य है। यह भारत के उत्तर-पश्चिम इलाके में स्थित है। इसमें थार रेगिस्तान नामक बहुत विशाल बंजर भूभाग शामिल है जिसे ग्रेट (great) भारतीय रेगिस्तान भी कहा जाता है जो पश्चिम में पाकिस्तान की सीमा तक सतलुज-सिंधु नदी घाटी तक फैला हुआ है। राजस्थान की सीमाएँ दक्षिण-पश्चिम में गुजरात उत्तर-पूर्व में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश तथा उत्तर में पंजाब से लगती हैं। राजस्थान, भारत के 10.4% भूभाग में फैला हुआ है जिसका कुल क्षेत्रफल 342,239 वर्ग किलोमीटर है। .

नई!!: धौलपुर जिला और राजस्थान की रूपरेखा · और देखें »

सरमथुरा

सरमथुरा (प्राचीन नाम- श्री मथुरा, सिरमथुरा) भारत के राजस्थान राज्य में धौलपुर जिले में स्थित है। सरमथुरा तहसील बलुआ लाल पत्थर के लिए जाना जाता है। ऐतिहासिक रूप से, सरमथुरा के लाल बलुआ पत्थर का उपयोग तालाब-ए-शाही, जुबली हॉल, धौलपुर, धौलपुर राज पेलेस और निहाल घड़ी टावर के निर्माण के लिए किया गया था। लाल किला और हुमायूं मकबरे जैसे राष्ट्रीय स्मारक भी धौलपुर लाल बलुआ पत्थर से बने होते हैं, जिन्हें सरमथुरा और बारी क्षेत्र से निकाला गया था। सरमथुरा के निकटतम शहर बारी और निकटतम जिले करौली, धौलपुर है। स्थानीय रूप से, बोली जाने वाली भाषाएँ हिंदी और बोली हैं| राजस्थान की यह रियासत के जिले में चंबल नदी के पास स्थित है। शहर का प्राथमिक निर्यात में लाल बलुआ पत्थर, मिठाई, बाजरा, और सरसों आदि शामिल है। .

नई!!: धौलपुर जिला और सरमथुरा · और देखें »

सैफ़ई

सैफ़ई (अंग्रेजी: Saifai), उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में स्थित एक कस्बा है। यह इटावा जिले की एक तहसील और विकास खंड भी है। यह मुलायम सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष, निवर्तमान रक्षा मंत्री और निवर्तमान मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश का जन्मस्थान भी है। .

नई!!: धौलपुर जिला और सैफ़ई · और देखें »

आगरा जिला

आगरा भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक ज़िला, तहसील व नगर है। ज़िले का मुख्यालय आगरा है। .

नई!!: धौलपुर जिला और आगरा जिला · और देखें »

कमल

'''कमल''' - यही भारत का राष्ट्रीय पुष्प भी है। कमल (वानस्पतिक नाम:नीलंबियन न्यूसिफ़ेरा (Nelumbian nucifera)) वनस्पति जगत का एक पौधा है जिसमें बड़े और सुन्दर फूल खिलते हैं। यह भारत का राष्ट्रीय पुष्प है। संस्कृत में इसके नाम हैं - कमल, पद्म, पंकज, पंकरुह, सरसिज, सरोज, सरोरुह, सरसीरुह, जलज, जलजात, नीरज, वारिज, अंभोरुह, अंबुज, अंभोज, अब्ज, अरविंद, नलिन, उत्पल, पुंडरीक, तामरस, इंदीवर, कुवलय, वनज आदि आदि। फारसी में कमल को 'नीलोफ़र' कहते हैं और अंग्रेजी में इंडियन लोटस या सैक्रेड लोटस, चाइनीज़ वाटर-लिली, ईजिप्शियन या पाइथागोरियन बीन। कमल का पौधा (कमलिनी, नलिनी, पद्मिनी) पानी में ही उत्पन्न होता है और भारत के सभी उष्ण भागों में तथा ईरान से लेकर आस्ट्रेलिया तक पाया जाता है। कमल का फूल सफेद या गुलाबी रंग का होता है और पत्ते लगभग गोल, ढाल जैसे, होते हैं। पत्तों की लंबी डंडियों और नसों से एक तरह का रेशा निकाला जाता है जिससे मंदिरों के दीपों की बत्तियाँ बनाई जाती हैं। कहते हैं, इस रेशे से तैयार किया हुआ कपड़ा पहनने से अनेक रोग दूर हो जाते हैं। कमल के तने लंबे, सीधे और खोखले होते हैं तथा पानी के नीचे कीचड़ में चारों ओर फैलते हैं। तनों की गाँठों पर से जड़ें निकलती हैं। .

नई!!: धौलपुर जिला और कमल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »