लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

धनुषकोडी

सूची धनुषकोडी

धनुषकोडी या दनुशकोडि (तमिल: தனுஷ்கோடி) भारत के तमिलनाडु राज्‍य के पूर्वी तट पर रामेश्वरम द्वीप के दक्षिणी किनारे पर स्थित एक गांव/शहर है। धनुषकोडी पंबन के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। धनुषकोडी श्रीलंका में तलैमन्‍नार से करीब 18 मील पश्‍चिम में है। पंबन से प्रारंभ होने वाली धनुषकोडी रेल लाइन 1964 के तूफान में नष्‍ट हो गया था और 100 से अधिक यात्रियों वाली रेलगाड़ी समुद में डूब गई थी। .

6 संबंधों: ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम, बोट मेल एक्सप्रेस, भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार, मन्नार द्वीप, रामसेतु, रामेश्वरम तीर्थ

ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम

अबुल पकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम अथवा ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम (A P J Abdul Kalam), (15 अक्टूबर 1931 - 27 जुलाई 2015) जिन्हें मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के नाम से जाना जाता है, भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति थे। वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, जानेमाने वैज्ञानिक और अभियंता (इंजीनियर) के रूप में विख्यात थे। इन्होंने मुख्य रूप से एक वैज्ञानिक और विज्ञान के व्यवस्थापक के रूप में चार दशकों तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) संभाला व भारत के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल के विकास के प्रयासों में भी शामिल रहे। इन्हें बैलेस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास के कार्यों के लिए भारत में मिसाइल मैन के रूप में जाना जाने लगा। इन्होंने 1974 में भारत द्वारा पहले मूल परमाणु परीक्षण के बाद से दूसरी बार 1998 में भारत के पोखरान-द्वितीय परमाणु परीक्षण में एक निर्णायक, संगठनात्मक, तकनीकी और राजनैतिक भूमिका निभाई। कलाम सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी व विपक्षी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दोनों के समर्थन के साथ 2002 में भारत के राष्ट्रपति चुने गए। पांच वर्ष की अवधि की सेवा के बाद, वह शिक्षा, लेखन और सार्वजनिक सेवा के अपने नागरिक जीवन में लौट आए। इन्होंने भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किये। .

नई!!: धनुषकोडी और ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम · और देखें »

बोट मेल एक्सप्रेस

बोट मेल एक्सप्रेस (तमिल: போட் மெயில் விரைவு வண்டி), को भारत-सीलोन एक्सप्रेस के रूप में भी जाना जाता है, यह भारतीय रेलवे के दक्षिण रेलवे ज़ोन के द्वारा संचालित होता है। यह शुरू में चेन्नई एग्मोर से धनुषकोडी के बीच चलती थी लेकिन अब चेन्नई एग्मोर और रामेश्वरम के बीच तिरूचिरापल्ली होते हुए, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, चिदंबरम, कुंभकोणम, तंजावुर, पुदुक्कोट्टई, कराइकुडी, सीवगंगाई और रामनाथपुरम होते हुए चलती है। प्रतिदिन चलने वाली यह ट्रेन 667 किमी (414 मील) की दूरी को 110 किमी/घंटा (68 मील/घंटा) का रफ़्तार से चलते हुए 14 घंटे 05 मिनट में पूरा करती हैं। यह भारतीय रेल के शीर्ष सबसे प्रतिष्ठित गाड़ियों में से एक है 2014 में इस ट्रेन सेवा ने 100 वर्ष पूरे किए। .

नई!!: धनुषकोडी और बोट मेल एक्सप्रेस · और देखें »

भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार

भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची (संख्या के क्रम में) भारत के राजमार्गो की एक सूची है। .

नई!!: धनुषकोडी और भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार · और देखें »

मन्नार द्वीप

मन्नार (மன்னார்) द्वीप, जिसे पहले मनार द्वीप के नाम से जाना जाता था, श्रीलंका के मन्नार जिले का हिस्सा है। यह श्रीलंका की मुख्य भूमि से एक सेतुक के माध्यम से जुड़ा है। १९१४ से १९६४ के बीच, भारत की मुख्यभूमि धनुषकोडी और तलईमन्नार के रास्ते कोलंबो से एक रेलमार्ग और नौकामार्ग के द्वारा जुड़ी थी, पर १९६४ में आये एक भीषण चक्रवात में यह मार्ग नष्ट हो गये और आज तक इन्हें फिर से चालू नहीं किया गया है। यह एक शुष्क और बंजर द्वीप है और मछली पकड़ना यहां के लोगों का मुख्य व्यवसाय है। मन्नार द्वीप और आसन्न रामसेतु .

नई!!: धनुषकोडी और मन्नार द्वीप · और देखें »

रामसेतु

आकाश से रामसेतु का दृश्य रामसेतु (तमिल: இராமர் பாலம், मलयालम: രാമസേതു,, अंग्रेजी: Adam's Bridge; आदम का पुल), तमिलनाडु, भारत के दक्षिण पूर्वी तट के किनारे रामेश्वरम द्वीप तथा श्रीलंका के उत्तर पश्चिमी तट पर मन्नार द्वीप के मध्य चूना पत्थर से बनी एक शृंखला है। भौगोलिक प्रमाणों से पता चलता है कि किसी समय यह सेतु भारत तथा श्रीलंका को भू मार्ग से आपस में जोड़ता था। हिन्दू पुराणों की मान्यताओं के अनुसार इस सेतु का निर्माण अयोध्या के राजा राम श्रीराम की सेना के दो सैनिक जो की वानर थे, जिनका वर्णन प्रमुखतः नल-निल नाम से रामायण में मिलता है, द्वारा किये गया था, यह पुल ४८ किलोमीटर (३० मील) लम्बा है तथा मन्नार की खाड़ी (दक्षिण पश्चिम) को पाक जलडमरूमध्य (उत्तर पूर्व) से अलग करता है। कुछ रेतीले तट शुष्क हैं तथा इस क्षेत्र में समुद्र बहुत उथला है, कुछ स्थानों पर केवल ३ फुट से ३० फुट (१ मीटर से १० मीटर) जो नौगमन को मुश्किल बनाता है। यह कथित रूप से १५ शताब्दी तक पैदल पार करने योग्य था जब तक कि तूफानों ने इस वाहिक को गहरा नहीं कर दिया। मन्दिर के अभिलेखों के अनुसार रामसेतु पूरी तरह से सागर के जल से ऊपर स्थित था, जब तक कि इसे १४८० ई० में एक चक्रवात ने तोड़ नहीं दिया। .

नई!!: धनुषकोडी और रामसेतु · और देखें »

रामेश्वरम तीर्थ

रामेश्वरम हिंदुओं का एक पवित्र तीर्थ है। यह तमिल नाडु के रामनाथपुरम जिले में स्थित है। यह तीर्थ हिन्दुओं के चार धामों में से एक है। इसके अलावा यहां स्थापित शिवलिंग बारह द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। भारत के उत्तर मे काशी की जो मान्यता है, वही दक्षिण में रामेश्वरम् की है। रामेश्वरम चेन्नई से लगभग सवा चार सौ मील दक्षिण-पूर्व में है। यह हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी से चारों ओर से घिरा हुआ एक सुंदर शंख आकार द्वीप है। बहुत पहले यह द्वीप भारत की मुख्य भूमि के साथ जुड़ा हुआ था, परन्तु बाद में सागर की लहरों ने इस मिलाने वाली कड़ी को काट डाला, जिससे वह चारों ओर पानी से घिरकर टापू बन गया। यहां भगवान राम ने लंका पर चढ़ाई करने से पूर्व एक पत्थरों के सेतु का निर्माण करवाया था, जिसपर चढ़कर वानर सेना लंका पहुंची व वहां विजय पाई। बाद में राम ने विभीषण के अनुरोध पर धनुषकोटि नामक स्थान पर यह सेतु तोड़ दिया था। आज भी इस ३० मील (४८ कि.मी) लंबे आदि-सेतु के अवशेष सागर में दिखाई देते हैं। यहां के मंदिर के तीसरे प्राकार का गलियारा विश्व का सबसे लंबा गलियारा है। .

नई!!: धनुषकोडी और रामेश्वरम तीर्थ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

धनुषकोटि

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »