लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द्वयोष्ठ्य व्यंजन

सूची द्वयोष्ठ्य व्यंजन

स्वनविज्ञान में द्वयोष्ठ्य व्यंजन (bilabial consonant) ऐसा व्यंजन होता है जिसे उच्चारित करने के लिए दोनों होंठों को एक-दूसरे से जोड़ा या छुआ जाता है। इसमें 'ब', 'प' और 'म' शामिल हैं। .

6 संबंधों: द्वयोष्ठ्य लुण्ठित, घोष द्वयोष्ठ्य संघर्षी, घोष द्वयोष्ठ्य स्पर्श, अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला, अघोष द्वयोष्ठ्य संघर्षी, अघोष द्वयोष्ठ्य स्पर्श

द्वयोष्ठ्य लुण्ठित

द्वयोष्ठ्य लुण्ठित (bilabial trill) एक प्रकार का व्यंजन है। यह ध्वनि हिन्दी और अंग्रेज़ी में नहीं पाई जाती, हालांकि इसे भारत के नागालैण्ड राज्य के आओ भाषा समूह की संगताम भाषा में पाया जाता है। इसके अलावा, यह नया गिनी की केले भाषा, अफ़्रीका में कैमरून की कोम भाषा और प्रशांत महासागर में स्थित वानूआतू देश की लिंगारक भाषा में भी पाया जाता है। इसे अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला में 'ʙ' लिखा जाता है। .

नई!!: द्वयोष्ठ्य व्यंजन और द्वयोष्ठ्य लुण्ठित · और देखें »

घोष द्वयोष्ठ्य संघर्षी

घोष द्वयोष्ठ्य संघर्षी (voiced bilabial fricative) एक प्रकार का व्यंजन है। यह हिन्दी व अंग्रेज़ी में नहीं पाया जाता। इसके उच्चारण के बारे में कहा जाता है कि यह 'व' और 'ब' के बीच की ध्वनि है। इसे अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला में 'β' लिखा जाता है। .

नई!!: द्वयोष्ठ्य व्यंजन और घोष द्वयोष्ठ्य संघर्षी · और देखें »

घोष द्वयोष्ठ्य स्पर्श

घोष द्वयोष्ठ्य स्पर्श (voiced bilabial stop) एक प्रकार का व्यंजन है जो कई भाषाओं में पाया जाता है। इसे हिन्दी में 'ब' और अंग्रेज़ी तथा अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला में 'b' लिखा जाता है। .

नई!!: द्वयोष्ठ्य व्यंजन और घोष द्वयोष्ठ्य स्पर्श · और देखें »

अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला

अंतर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला (अ॰ध्व॰व॰, अंग्रेज़ी: International Phonetic Alphabet, इंटरनैशनल फ़ोनॅटिक ऐल्फ़ाबॅट) एक ऐसी लिपि है जिसमें विश्व की सारी भाषाओं की ध्वनियाँ लिखी जा सकती हैं। इसके हर अक्षर और उसकी ध्वनि का एक-से-एक का सम्बन्ध होता है। आरम्भ में इसके अधिकतर अक्षर रोमन लिपि से लिए गए थे, लेकिन जैसे-जैसे इसमें विश्व की बहुत सी भाषाओँ की ध्वनियाँ जोड़ी जाने लगी तो बहुत से यूनानी लिपि से प्रेरित अक्षर लिए गए और कई बिलकुल ही नए अक्षरों का इजाद किया गया। इसमें सन् २०१० तक १६० से अधिक ध्वनियों के लिए चिह्न दर्ज किए जा चुके थे, लेकिन किसी भी एक भाषा को दर्शाने के लिए इस वर्णमाला का एक भाग की ही ज़रुरत होती है। इस प्रणाली के ध्वन्यात्मक प्रतिलेखन (ट्रान्सक्रिप्शन) में सूक्ष्म प्रतिलेखन के चिन्हों के बीच में और स्थूल प्रतिलेखन / / के चिन्हों के अन्दर लिखे जाते हैं। इसकी नियामक अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक संघ है। उदाहरण के लिए.

नई!!: द्वयोष्ठ्य व्यंजन और अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला · और देखें »

अघोष द्वयोष्ठ्य संघर्षी

अघोष द्वयोष्ठ्य संघर्षी (voiceless bilabial fricative) एक प्रकार का व्यंजन है। यह हिन्दी व अंग्रेज़ी में नहीं पाया जाता, लेकिन वैदिक संस्कृत में उपस्थित था।, Page 7, Sir Monier Monier-Williams, Clarendon Press, 1864,...

नई!!: द्वयोष्ठ्य व्यंजन और अघोष द्वयोष्ठ्य संघर्षी · और देखें »

अघोष द्वयोष्ठ्य स्पर्श

अघोष द्वयोष्ठ्य स्पर्श (voiceless bilabial stop) एक प्रकार का व्यंजन है जो कई भाषाओं में पाया जाता है। इसे हिन्दी में 'प' और अंग्रेज़ी तथा अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला में 'p' लिखा जाता है। .

नई!!: द्वयोष्ठ्य व्यंजन और अघोष द्वयोष्ठ्य स्पर्श · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »