लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द्रुतमार्ग (भारत)

सूची द्रुतमार्ग (भारत)

दिल्ली-गुड़गाँव द्रुतमार्ग का एक दृश्यभारत में कार्यरत कुल द्रुतमार्गों की लम्बाई लगभग १४५५ किलोमीटर है। द्रुतमार्ग, जिन्हे द्रुतगामी मार्ग या एक्सप्रेसवे भी कहा जाता है, भारतीय सड़क नेटवर्क में सबसे उच्च वर्ग की सड़कें होती है। वे छह या आठ लेन के नियंत्रित-प्रवेश राजमार्ग हैं जहां प्रवेश और निकास छोटी सड़कों के उपयोग द्वारा नियंत्रित किया जाता है। वर्तमान में, भारत में लगभग १,४५५.४ किमी द्रुतमार्ग परिचालन में हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना (भारत सरकार) का उद्देश्य इस द्रुतमार्ग नेटवर्क का विस्तार करके २०२२ तक अतिरिक्त १८,६३६ किलोमीटर (११,५८० मील) द्रुत्मार्ग जोड़ने का है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे प्राधिकरण, द्रुतमार्गों के निर्माण और रखरखाव का प्रभारी होगा। दुनिया भर के मुकाबले भारत में द्रुतमार्गों का घनत्व बहुत ही कम है। .

4 संबंधों: पश्चिमी परिधीय द्रुतगामी मार्ग, दिल्ली, जयपुर-किशनगढ़ द्रुतगामी मार्ग, आगरा लखनऊ द्रुतगामी मार्ग, इलाहाबाद बाईपास द्रुतगामी मार्ग

पश्चिमी परिधीय द्रुतगामी मार्ग, दिल्ली

पश्चिमी परिधीय द्रुतगामी मार्ग, दिल्ली (अंग्रेजी: Delhi Western Peripheral Expressway), जिसे कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे भी कहा जाता है, भारत के हरियाणा राज्य में १३५.६ किमी (८४.३ मील) लंबा एक निर्माणाधीन द्रुतमार्ग है। .

नई!!: द्रुतमार्ग (भारत) और पश्चिमी परिधीय द्रुतगामी मार्ग, दिल्ली · और देखें »

जयपुर-किशनगढ़ द्रुतगामी मार्ग

जयपुर-किशनगढ़ द्रुतगामी मार्ग, जिसे जयपुर-अजमेर एक्सप्रेसवे भी कहते हैं, एक ९० किलोमीटर लम्बा पहुँच नियंत्रित द्रुतमार्ग (एक्सप्रेसवे) है, जो भारतीय राज्य राजस्थान की राजधानी, जयपुर को किशनगढ़ से जोड़ता है। यह द्रुतमार्ग रा. रा. ८ का एक खण्ड है जो कि स्वर्ण चतुर्भुज परियोजना का हिस्सा है, जो अपने आप में राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना (एन.एच.डी.पी) का एक हिस्सा है। इस एक्सप्रेसवे की चौड़ाई छह लेन है, तथा इसका उद्घाटन अप्रैल, २००५ में किया गया था। .

नई!!: द्रुतमार्ग (भारत) और जयपुर-किशनगढ़ द्रुतगामी मार्ग · और देखें »

आगरा लखनऊ द्रुतगामी मार्ग

आगरा लखनऊ द्रुतगामी मार्ग एक ३०२ किलोमीटर लम्बा नियंत्रित-पहुंच द्रुतमार्ग या एक्सप्रेसवे है, जो भीड़ग्रस्त सड़कों पर यातायात के साथ साथ ही प्रदूषण और कार्बन पदचिह्नों को भी कम करने के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित है। यह भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है। इस द्रुतमार्ग ने आगरा और लखनऊ के बीच की दूरी को काफी कम कर दिया है। यह ६-लेन चौड़ा है, और भविष्य में ८-लेन तक विस्तरित हो सकता है। २१ नवंबर २०१६ को उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री, अखिलेश यादव द्वारा इसका उद्घाटन किया गया था। .

नई!!: द्रुतमार्ग (भारत) और आगरा लखनऊ द्रुतगामी मार्ग · और देखें »

इलाहाबाद बाईपास द्रुतगामी मार्ग

इलाहाबाद बाईपास द्रुतगामी मार्ग ८४.७०८ किमी (५२.६३५ मील) लम्बा उपयोग नियंत्रित राजमार्ग है। भारत का सबसे लम्बा बाईपास होने के साथ साथ यह स्वर्णिम चतुर्भुज का एक हिस्सा भी है। इस राजमार्ग के बन जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग २ पर चलने वाले वाहनों को इलाहबाद नगर के भीतर से होकर नहीं जाना पड़ता तथा इससे नगर की यातायात व्यवस्था सुधरने के साथ-साथ ही लोगों के समय व ईंधन की बचत भी हो जाती है। .

नई!!: द्रुतमार्ग (भारत) और इलाहाबाद बाईपास द्रुतगामी मार्ग · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »