लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दौसा

सूची दौसा

दौसा भारत के राजस्थान का एक प्रमुख शहर एवं लोकसभा क्षेत्र है। दौसा राजस्थान का एक ऐतिहासिक नगर है। यह जयपुर से 54 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दौसा राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर स्थित है। दौसा का नाम पास ही की देवगिरी पहाड़ी के नाम पर पड़ा। दौसा कच्छवाह राजपूतों की पहली राजधानी थी। इसके बाद ही उन्होंने आमेर और बाद में जयपुर को अपना मुख्यालय बनाया। 1562 में जब अकबर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की जियारत को गए तब वे दौसा में रुके थे। दौसा में ऐतिहासिक महत्व के अनेक स्थान है जो यहाँ के प्राचीन साम्राज्य की याद दिलाते हैं .

19 संबंधों: चौदहवीं लोकसभा, ढूंढाड़, दौसा जिला, बाणगंगा नदी, भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की राजमार्ग संख्या अनुसार सूची, भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - प्रदेश अनुसार, भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार, भारत के शहरों की सूची, मीन भगवान का मन्दिर, राजस्थान, राष्ट्रीय राजमार्ग ११ए, राहुल शर्मा (टीवी अभिनेता), राजस्थान के जिले, सचिन पायलट, गोलमा देवी मीणा, औन्द मीणा, आभानेरी, आमेर दुर्ग, कन्हैया गीत, किरोड़ी लाल मीणा

चौदहवीं लोकसभा

भारत में चौदहवीं लोकसभा का गठन अप्रैल-मई 2004 में होनेवाले आमचुनावोंके बाद हुआ था। .

नई!!: दौसा और चौदहवीं लोकसभा · और देखें »

ढूंढाड़

ढुंढाड़ (जिसे जयपुर क्षेत्र भी कहा जाता है) राजस्थान राज्य का एक ऐतिहासिक क्षेत्र रहा है। इसे समय समय पर कछावा राज्य, आंबेर राज्य और जयपुर राज्य भी कहा गया है। यह पश्चिम राजस्थान में स्थित है। इसमें आने वाले जिले हैं.

नई!!: दौसा और ढूंढाड़ · और देखें »

दौसा जिला

दौसा जिला भारत के राजस्थान प्रान्त का एक शहर है। .

नई!!: दौसा और दौसा जिला · और देखें »

बाणगंगा नदी

बाणगंगा भारत की एक प्रमुख नदी है। इस नदी का पानी भरतपुर में घना पक्षी राष्ट्रीय उद्यान में भूमिगत होकर नम भूमि का निर्माण करता है। इसे 'अर्जुन की गंगा' भी कहा जाता है। .

नई!!: दौसा और बाणगंगा नदी · और देखें »

भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की राजमार्ग संख्या अनुसार सूची

भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची इस प्रकार से है। इसे राज्य, राजमार्ग संख्या, कुल लंबाई इत्यादि किसी भी क्रम से चुना व छांटा जा सकता है। .

नई!!: दौसा और भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की राजमार्ग संख्या अनुसार सूची · और देखें »

भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - प्रदेश अनुसार

भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों का संजाल भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची भारतीय राजमार्ग के क्षेत्र में एक व्यापक सूची देता है, द्वारा अनुरक्षित सड़कों के एक वर्ग भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण। ये लंबे मुख्य में दूरी roadways हैं भारत और के अत्यधिक उपयोग का मतलब है एक परिवहन भारत में। वे में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा भारतीय अर्थव्यवस्था। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 laned (प्रत्येक दिशा में एक), के बारे में 65,000 किमी की एक कुल, जिनमें से 5,840 किमी बदल सकता है गठन में "स्वर्ण Chathuspatha" या स्वर्णिम चतुर्भुज, एक प्रतिष्ठित परियोजना राजग सरकार द्वारा शुरू की श्री अटल बिहारी वाजपेयी.

नई!!: दौसा और भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - प्रदेश अनुसार · और देखें »

भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार

भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची (संख्या के क्रम में) भारत के राजमार्गो की एक सूची है। .

नई!!: दौसा और भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार · और देखें »

भारत के शहरों की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: दौसा और भारत के शहरों की सूची · और देखें »

मीन भगवान का मन्दिर, राजस्थान

भारत के राजस्थान प्रांत में भगवान मीनेष अर्थात मत्स्यावतार को समर्पित यह मंदिर सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा कस्बें में स्थित है। चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र के मीणा समाज के सहयोग से बना यह भव्य मंदिर साधारण नहीं बल्कि तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस है। भगवान मीनेष के इस मंदिर का 108 फीट ऊँचा गुम्बद लोगों का मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आम-तौर पर सरसों की तूड़ी को अनुपयोगी समझकर जला दिया जाता है, लेकिन सवाई माधोपुर जिले में चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र के मीणा समाज ने इस सरसों की तूड़ी को बेचकर इसका उपयोग मंदिर निर्माण कार्य में किया।  मीन भगवान मन्दिर सवाई माधोपुर  प्रथम बार इस क्षेत्र के मीणा समाज के लोगों ने सरसों की तूड़ी बेचकर 7 करोड़ रुपये इकट्ठे किये और मीणा समाज के ग्रामीणों की मुहिम रंग लाई और मंदिर का निर्माण शुरू हो गया। चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र के मीणों ने धीरे धीरे मंदिर को बनाना शुरू किया और आज यह मंदिर इतना आलीशान बन गया कि मंदिर को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित हो जाता है। यह मंदिर पूरी तरह से कम्प्यूटराइज्ड तो है ही साथ ही साथ सीसीटीवी कैमरों से लैस ये मंदिर लोगों का प्रमुख आस्था केन्द्र भी बन गया है। यह मंदिर मीणा जनजाति का राजस्थान में सबसे सुंदर, सबसे बड़ा एवं आधुनिक सुविधाओं से लैस भगवान मीनेष का प्रमुख मंदिर है, जो अब तक का सबसे विशाल मीन मंदिर माना जाता है, चौथ का बरवाड़ा में स्थित ये मंदिर मीणा जनजाति की एकता व अखंडता का जीता-जागता उदाहरण है। सवाई माधोपुर जिले में मीणा महापंचायतों की रूपरेखा इसी मंदिर से तय की जाती है। .

नई!!: दौसा और मीन भगवान का मन्दिर, राजस्थान · और देखें »

राष्ट्रीय राजमार्ग ११ए

१४५ किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग राजस्थान में मनोहरपुर से निकलकर कोथम तक जाता है। इसका रूट मनोहरपुर - दौसा - लटसोट - कोथम है। श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग.

नई!!: दौसा और राष्ट्रीय राजमार्ग ११ए · और देखें »

राहुल शर्मा (टीवी अभिनेता)

राहुल शर्मा एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता है। 2012 में इन्होंने स्टार प्लस के कार्यक्रम तेरी मेरी लव स्टोरी से अपने टेलीविजन जीवन की शुरुआत की। इन्होंने एक घर बनाउंगा में अाकाश गर्ग का महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। इन्होंने सोनी पल के धारावाहिक एक रिश्ता ऐसा भी में भी मुख्य केन्द्रीय भूमिका निभाई। .

नई!!: दौसा और राहुल शर्मा (टीवी अभिनेता) · और देखें »

राजस्थान के जिले

राजस्थान के ७ मंडलों में ३३ जिले हैं जो इस प्रकार हैं।- श्रेणी:राजस्थान से सम्बन्धित सूचियाँ.

नई!!: दौसा और राजस्थान के जिले · और देखें »

सचिन पायलट

लेफ्टिनेंट सचिन पायलट (जन्म ७ सितंबर १९७७) एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडलमें संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री में मंत्री रहे है। ये चौदहवीं लोकसभा में राजस्थान के दौसा लोकसभा क्षेत्र का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से प्रतिनिधित्व करते हैं। .

नई!!: दौसा और सचिन पायलट · और देखें »

गोलमा देवी मीणा

गोलमा देवी मीणा एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा पूर्व राजस्थान सरकार में मंत्री थी | वे वर्तमान राजस्थान विधान सभा में राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से विधायक हैं | .

नई!!: दौसा और गोलमा देवी मीणा · और देखें »

औन्द मीणा

औन्द मीणा भारत के राजस्थान राज्य में दौसा जिले के महवा तहसील में एक गांव है। इसे मीणा द्वारा स्थापित किया गया था, इसलिए उन्होंने औन्द मीणा का नाम दिया। इस गांव को सरपंच द्वारा प्रशासित किया जाता है जो गांव का निर्वाचित प्रतिनिधि है। भारत और पंचायती राज (भारत)। श्रेणी:राजस्थान के गाँव.

नई!!: दौसा और औन्द मीणा · और देखें »

आभानेरी

यह गांव राजस्थान के दौसा जिले की बांदीकुई तहसील से 7 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित है। गूगल मैप में इसके अक्षांश और रेखांश (देशांतर) 27.0079651, 76.6056198 हैं। चाँद बावड़ी यहां पर स्थित है। हर्षद माता या हरसिद्धा माता का मंदिर भी स्थापत्यकला का अद्भुद उदाहरण है। यहां प्रसिद्ध वेधशाला निर्माणकर्ता पंडित कल्याणदत्तशर्मा का जन्म हुआ।.

नई!!: दौसा और आभानेरी · और देखें »

आमेर दुर्ग

आमेर दुर्ग (जिसे आमेर का किला या आंबेर का किला नाम से भी जाना जाता है) भारत के राजस्थान राज्य की राजधानी जयपुर के आमेर क्षेत्र में एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित एक पर्वतीय दुर्ग है। यह जयपुर नगर का प्रधान पर्यटक आकर्षण है। आमेर का कस्बा मूल रूप से स्थानीय मीणाओं द्वारा बसाया गया था, जिस पर कालांतर में कछवाहा राजपूत मान सिंह प्रथम ने राज किया व इस दुर्ग का निर्माण करवाया। यह दुर्ग व महल अपने कलात्मक विशुद्ध हिन्दू वास्तु शैली के घटकों के लिये भी जाना जाता है। दुर्ग की विशाल प्राचीरों, द्वारों की शृंखलाओं एवं पत्थर के बने रास्तों से भरा ये दुर्ग पहाड़ी के ठीक नीचे बने मावठा सरोवर को देखता हुआ प्रतीत होता है। लाल बलुआ पत्थर एवं संगमर्मर से निर्मित यह आकर्षक एवं भव्य दुर्ग पहाड़ी के चार स्तरों पर बना हुआ है, जिसमें से प्रत्येक में विशाल प्रांगण हैं। इसमें दीवान-ए-आम अर्थात जन साधारण का प्रांगण, दीवान-ए-खास अर्थात विशिष्ट प्रांगण, शीश महल या जय मन्दिर एवं सुख निवास आदि भाग हैं। सुख निवास भाग में जल धाराओं से कृत्रिम रूप से बना शीतल वातावरण यहां की भीषण ग्रीष्म-ऋतु में अत्यानन्ददायक होता था। यह महल कछवाहा राजपूत महाराजाओं एवं उनके परिवारों का निवास स्थान हुआ करता था। दुर्ग के भीतर महल के मुख्य प्रवेश द्वार के निकट ही इनकी आराध्या चैतन्य पंथ की देवी शिला को समर्पित एक मन्दिर बना है। आमेर एवं जयगढ़ दुर्ग अरावली पर्वतमाला के एक पर्वत के ऊपर ही बने हुए हैं व एक गुप्त पहाड़ी सुरंग के मार्ग से जुड़े हुए हैं। फ्नोम पेन्ह, कम्बोडिया में वर्ष २०१३ में आयोजित हुए विश्व धरोहर समिति के ३७वें सत्र में राजस्थान के पांच अन्य दर्गों सहित आमेर दुर्ग को राजस्थान के पर्वतीय दुर्गों के भाग के रूप में युनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। .

नई!!: दौसा और आमेर दुर्ग · और देखें »

कन्हैया गीत

कन्हैया गीत राजस्थान के पूर्वी भाग में विशेषकर मीणा समुदाय में प्रचलित सामूहिक गायन हैं जिसे 'नौबत' और 'घेरा' नामक वाद्य यंत्रो की मदद से गाया जाता हैं। पूर्वी भाग में ये लोगो के बीच आपसी भाईचारे और बंधुत्व को बढ़ाने में एक अनुकरणीय योगदान दे रहे हैं। .

नई!!: दौसा और कन्हैया गीत · और देखें »

किरोड़ी लाल मीणा

डॉ॰ किरोड़ी लाल मीणा (जन्म: 3 नवम्बर १९६१) भारत के एक राजनेता एवं पेशे से चिकित्सक हैं। उन्हें पूर्वी राजस्थान का दमदार नेता माना जाता हैं। उनकी छवि एक किसान नेता की है। .

नई!!: दौसा और किरोड़ी लाल मीणा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »