लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दोंगतिंग झील

सूची दोंगतिंग झील

दोंगतिंग झील का एक नज़ारा दोंगतिंग झील और उसके आसपास का नक़्शा दोंगतिंग झील (चीनी: 洞庭湖, दोंगतिंग हू; अंग्रेज़ी: Dongting Lake) चीन के पूर्वोत्तरी हूनान प्रान्त में एक बड़ी लेकिन कम गहराई वाली झील है। यह यांग्त्से नदी की द्रोणी में स्थित है इसलिए इसका अकार मौसमों के साथ बढ़ता-घटता है। आमतौर पर इसका क्षेत्रफल २,८२० किमी२ होता है जो बाढ़ के मौसम में बढ़कर २०,००० किमी२ तक पहुँच जाता है। हूनान और हूबेई प्रान्तों का नाम इसी झील पर पड़ा है: 'हूनान' का मतलब 'झील से उत्तर' है और 'हूबेई' का 'झील से दक्षिण' है। चीनी सभ्यता में इस झील का ऐतिहासिक महत्व है क्योंकि यहीं सबसे पहले 'अज़दहा (ड्रैगन) नौकाओं' की दौड़ लगा करती थी।, James King, Peter Lang, 2010, ISBN 978-3-0343-0317-0,...

4 संबंधों: ताइहू झील, मिलुओ नदी, हूनान, हूबेई

ताइहू झील

ताइहू झील या ताई झील (太湖; Taihu Lake ("ग्रेट झील")) वूशी, चीन के यांग्त्ज़ी डेल्टा मैदान में स्थित एक बड़ी ताजे पानी की झील हैं। झील जिआंगसू से जुड़ा हैं, और इसका दक्षिणी तट झेजियांग की सीमा बनाता हैं। 2,250 वर्ग किलोमीटर (896 वर्ग मील) के क्षेत्र और 2 मीटर की औसत गहराई (6.6 फीट) के साथ, यह चीन में पोयांग और दोंगतिंग के बाद तीसरी सबसे बड़ी ताजे पानी की झील हैं। झील में 90 द्वीप हैं, जो कुछ वर्ग मीटर से लेकर कई वर्ग किलोमीटर तक के आकार के हैं। ताइहू झील, प्रसिद्ध ग्रैंड कैनाल से जुड़ा हुआ हैं, और सूझोऊ क्रीक सहित कई नदियों का उत्पत्ति स्थल हैं। हाल के वर्षों में, आसपास के क्षेत्र में तेजी से औद्योगिक विकास के कारण ताई झील प्रदूषण से ग्रस्त हैं। .

नई!!: दोंगतिंग झील और ताइहू झील · और देखें »

मिलुओ नदी

दोंगतिंग झील का जलसम्भर क्षेत्र जिसमें मिलुओ नदी ऊपर-दाएँ की तरफ़ गाढ़े ख़ाकी रंग के क्षेत्र में देखी जा सकती है मिलुओ नदी (चीनी: 汨羅江, मिलुओजिआंग; अंग्रेज़ी: Miluo River) चीन के हूनान और जिआंगशी प्रान्तों में चलने वाली एक नदी है। यह लगभग ४०० किमी लम्बी नदी जियांगशी प्रान्त के शियुशुई ज़िले (修水县, Xiushui) में शुरू होकर हूनान प्रान्त की पिंगजियांग ज़िले (平江, Pingjiang) से गुज़रती है और फिर प्रसिद्ध दोंगतिंग झील में बह जाती है। इस नदी के ऊपरी विस्तार में वास्तव में दो नदियाँ - मि और लुओ - संगम करती हैं, जिनका नाम जोड़कर इस नदी का नाम 'मिलुओ' पड़ा। .

नई!!: दोंगतिंग झील और मिलुओ नदी · और देखें »

हूनान

चीन में हूनान प्रांत (लाल रंग में) हूनान (湖南, Hunan) जनवादी गणराज्य चीन के दक्षिण-मध्य भाग में स्थित एक प्रांत है। हूनान का अर्थ 'झील से दक्षिण' होता है, जो इस प्रांत की दोंगतिंग झील से दक्षिण की स्थिति पर पड़ा है। हूनान की राजधानी चांगशा (长沙, Changsha) शहर है। क्योंकि शिआंग नदी इस प्रान्त की एक प्रमुख नदी है इसलिए इस प्रान्त को चीनी भावचित्रों में संक्षिप्त रूप से 'शिआंग' (湘, Xiang) लिखा जाता है। यह प्राचीनकाल में शक्तिशाली चू राज्य का हिस्सा था। हूनान का क्षेत्रफल २,११,८०० वर्ग किमी है, यानि भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य से ज़रा कम। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ६,५६,८३,७२२ थी, यानि भारत के झारखंड राज्य से ज़रा कम। हूनान का मौसम गरम और नम माना जाता है। सर्दियों में बर्फ़ कभी-कभार ही पड़ती है। मौसम में गर्मी और नमी के कारण खाना जल्दी ख़राब हो जाता है, इसलिए हुनानी खाना अपने मिर्च-मसालों के लिए प्रसिद्ध है जो इसे अधिक देर तक सुरक्षित रखते हैं।, Noelle Salmi, John Wiley & Sons, 2009, ISBN 978-0-470-38744-3,...

नई!!: दोंगतिंग झील और हूनान · और देखें »

हूबेई

चीन में हूबेई प्रांत (लाल रंग में) हूबेई (湖北, Hubei) जनवादी गणराज्य चीन के मध्य भाग में स्थित एक प्रांत है। हूबेई का अर्थ 'झील से उत्तर' होता है, जो इस प्रांत की दोंगतिंग झील से उत्तर की स्थिति पर पड़ा है। हुबेई की राजधानी वूहान (武汉, Wuhan) शहर है। चीनी इतिहास के चिन राजवंश काल में हुबेई के पूर्वी भाग में 'अ' (鄂) नामक प्रान्त होता था जिस वजह से हुबेई को चीनी भावचित्रों में संक्षिप्त रूप से '鄂' (अ, È) लिखा जाता है। यहाँ प्राचीनकाल में शक्तिशाली चू राज्य भी स्थित था इसलिए इसे लोक-संस्कृति में 'चू' (楚, Chu) भी बोला जाता है। हूबेई का क्षेत्रफल १,८५,९०० वर्ग किमी है, यानि भारत के कर्नाटक राज्य से ज़रा कम। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ५,७२,३७,७४० थी, यानि भारत के गुजरात राज्य से ज़रा कम। इस प्रान्त के पश्चिमी इलाक़े के वुदांग पहाड़ों (武当山, Wudang Shan, वुदांग शान) में बहुत से ऐतिहासिक ताओधर्मी मठ हैं, जिनमें से कुछ में कंग-फ़ू जैसी युद्ध कलाएँ सिखाई जाती थीं। हूबेई का मौसम अच्छा माना जाता है: न ज़्यादा गर्म और न अधिक सर्द। सर्दियों में बर्फ़ कभी-कभार ही पड़ती है। प्रान्त में हान चीनी लोग बहुसंख्य हैं, हालांकि दक्षिण-पश्चिमी भाग में मियाओ लोगों की ह्मोंग जाति और तुजिया लोगों के समुदाय रहते हैं।, David Leffman, Martin Zatko, Penguin, 2011, ISBN 978-1-4053-8908-2,...

नई!!: दोंगतिंग झील और हूबेई · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »