लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

देवी श्री प्रसाद

सूची देवी श्री प्रसाद

देवी श्री प्रसाद (దేవి శ్రీ ప్రసాద్, தேவி ஸ்ரீ பிரசாத், जन्म: 02 अगस्त 1979) तेलुगू और तमिल सिनेमा के संगीत निर्देशक, पार्श्व गायक और गीतकार हैं। उनके संगीत तमिल और तेलुगू के अलावा कई अन्य भाषाओं में भी पुनर्निर्मित किया गया है। उनकी फिल्मों के मुख्य भूमिका में मोहनलाल, अमिताभ बच्चन और सूर्या शिवकुमार जैसे सितारे रहे हैं। .

4 संबंधों: पुली (2015 फ़िल्म), रेडी (२०११ फ़िल्म), सिंगम, जय लव कुश

पुली (2015 फ़िल्म)

पुली (शेर) एक भारतीय तमिल फ़िल्म है, जिसका निर्देशन और लेखन का कार्य चिम्बू देवन ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में विजय हैं। यह दो अलग अलग किरदार निभा रहे हैं। इनके साथ सुदीप, श्रीदेवी, श्रुति हासन, हंसिका मोटवानी, प्रभु गणेशन और नन्दिता स्वेथा हैं। इसका निर्माण सेलवाकुमार ने किया है। यह हिन्दी और तेलुगू में अनुवादित की गई है। यह फ़िल्म 1 अक्टूबर 2015 को सिनेमा घरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: देवी श्री प्रसाद और पुली (2015 फ़िल्म) · और देखें »

रेडी (२०११ फ़िल्म)

रेडी २०११ की एक एक्शन कॉमेडी फ़िल्म है, जिसके निर्देशक अनीस बज़्मी हैं। सलमान खान तथा असिन अभिनीत, इस फ़िल्म में परेश रावल, आर्य बब्बर तथा महेश मांजरेकर सहायक भूमिकाओं में, तथा संजय दत्त, ज़रीन खान, अजय देवगन, कंगना राणावत तथा अरबाज़ ख़ान अतिथि भूमिकाओं में हैं। यह फ़िल्म २००८ की श्रीनू वैतला द्वारा निर्देशित इसी नाम की तेलुगु फ़िल्म का रीमेक है, जिसमें राम और जेनेलिया मुख्य भूमिकाओं में थे। फ़िल्म में संगीत प्रीतम ने, जबकि पार्श्व संगीत संदीप शिरोडकर ने दिया है। ५ अप्रैल २०११ को फ़िल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया था, जिसके दस दिन बाद १५ अप्रैल २०११ को इसका ट्रेलर जारी किया गया था। फ़िल्म ३ जून २०११ को भारत भर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। अपनी रिलीस पर यह फ़िल्म प्रथम दिन, तथा प्रथम सप्ताहांत में दबंग के बाद दूसरी सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गयी। बॉडीगार्ड के बाद यह २०११ कि दूसरी सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म थी। .

नई!!: देवी श्री प्रसाद और रेडी (२०११ फ़िल्म) · और देखें »

सिंगम

सिंगम (English: Lion) एक भारतीय तमिल एक्शन मसाला फ़िल्म है जिसका निर्देशन हरी ने किया है। इसमें सूर्या, अनुष्का शेट्टी और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में हैं। यह फ़िल्म 28 मई 2010 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। यह फ़िल्म का अनुवादित संस्करण तेलुगू में यमुडु और हिन्दी में द फाइटरमैन सिंगम नाम से प्रदर्शित हुई। .

नई!!: देवी श्री प्रसाद और सिंगम · और देखें »

जय लव कुश

जय लव कुश एक भारतीय तेलुगू भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो के एस रवींद्र द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसमें मुख्य भूमिका में जूनियर एनटिआर, राशी खन्ना और निवेदा थॉमस हैं। यह फिल्म जूनियर एनटीआर के भाई नंदमुरी कल्याण राम ने अपने बैनर एनटिआर आर्ट्स के तहत निर्माण की है। साउंडट्रैक देवी श्री प्रसाद द्वारा रचित है। छोटा के नायडू फिल्म की छायाकार हैं। .

नई!!: देवी श्री प्रसाद और जय लव कुश · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »