लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

देवघाट

सूची देवघाट

देवघाट नेपाल के गण्डकी अंचल के तनहुँ जिले में स्थित एक ग्राम विकास समिति है। नेपाल की सन् २००१ की जनगणना के अनुसार देवघाट की जनसंख्या ७६२० है। यह कस्बा सेती गण्डकी तथा कृष्णा गण्डकी नदियों के संगम पर स्थित है तथा हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र स्थानों में से एक है। यह नारायणगढ़ से ७ किमी, सौरहा से २० किमी तथा काठमाण्डू से १५० किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। यहाँ के गुरुकुलों में से एक महेश संस्कृत गुरुकुल महत्त्वपूर्ण शैक्षिक संस्था एवं आश्रम हैं। श्रेणी:हिन्दू तीर्थ स्थल श्रेणी: नेपाल का भूगोल श्रेणी:आधार.

1 संबंध: महेश संस्कृत गुरुकुल

महेश संस्कृत गुरुकुल

महेश संस्कृत गुरुकुलम् नेपाल के देवघाट धाम में स्थित संस्कृत गुरुकुल है। देवघाट नेपाल के मध्यभाग में स्थित एक पवित्र तीर्थ है। यह एक स्नातकोत्तर महाविद्यालय है जो नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध है। इसकी स्थापना प्रसिद्ध हिन्दू विद्वान एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री १००८ स्वामी डॉ रामानन्द गिरि ने की थी। यहाँ रहकर छात्र संस्कृत के विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्त करते हैं। इसकी स्थापना राष्ट्रीयता, मानवता व विश्ववन्धुत्व के विकास के लिए तथा सनातन धर्म व आर्य संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन एवं संस्कृतशिक्षा की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर की गई है। .

नई!!: देवघाट और महेश संस्कृत गुरुकुल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »