लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दूनहुआंग

सूची दूनहुआंग

दूनहुआंग में एक बाज़ार चीन के गांसू प्रान्त में दूनहुआंग शहर (गुलाबी रंग में) हान राजवंश काल के दौरान बने मिट्टी के संतरी बुर्ज के खंडहर नवचंद्र झील दूनहुआंग (चीनी: 敦煌, अंग्रेज़ी: Dunhuang) पश्चिमी चीन के गांसू प्रान्त में एक शहर है जो ऐतिहासिक रूप से रेशम मार्ग पर एक महत्वपूर्ण पड़ाव हुआ करता था। इसकी आबादी सन् २००० में १,८७,५७८ अनुमानित की गई थी। रेत के टीलों से घिरे इस रेगिस्तानी इलाक़े में दूनहुआंग एक नख़लिस्तान (ओएसिस) है, जिसमें 'नवचन्द्र झील' (Crescent Lake) पानी का एक अहम स्रोत है। प्राचीनकाल में इसे शाझोऊ (沙州, Shazhou), यानि 'रेत का शहर', के नाम से भी जाना जाता था। यहाँ पास में मोगाओ गुफ़ाएँ भी स्थित हैं जहाँ बौद्ध धर्म से सम्बन्धी ४९२ मंदिर हैं और जिनमें इस क्षेत्र की प्राचीन संस्कृति पर भारत का गहरा प्रभाव दिखता है।, Morning Glory Publishers, 2000, ISBN 978-7-5054-0715-2,...

5 संबंधों: चिलियन पर्वत शृंखला, नवचन्द्र झील, मोगाओ गुफ़ाएँ, सोग़दाई भाषा, वेई नदी (चीन)

चिलियन पर्वत शृंखला

चिलियन पर्वत शृंखला चिलियन पर्वत शृंखला (祁连山, चिलियन शान; Qilian Mountains) या नान शान (南山, Nan Shan) कुनलुन पर्वत शृंखला की एक उत्तरी शाखा है जो जनवादी गणराज्य चीन की वर्तमान चिंगहई और गांसू प्रान्तों के बीच की सरहद पर स्थित है। यह तिब्बत के पठार की उत्तरी सीमा भी है। यह दुनहुआंग शहर के दक्षिण से शुरू होकर ८०० किमी दक्षिण-पूर्व को चलती है जहां यह हेशी गलियारे की दक्षिणी सरहद भी बनती हैं। .

नई!!: दूनहुआंग और चिलियन पर्वत शृंखला · और देखें »

नवचन्द्र झील

सन् २००९ की इस तस्वीर में आसपास के टीलों से नवचंद्र झील का नए चाँद जैसा अकार स्पष्ट है नवचंद्र झील (अंग्रेज़ी: Crescent Lake), जिसे चीनी भाषा में युएयाचुआन (月牙泉, Yueyaquan) कहते हैं, चीन के पश्चिमी गांसू प्रान्त में दूनहुआंग शहर से ६ किमी दक्षिण में रेगिस्तानी इलाक़े में एक नख़लिस्तान (ओएसिस) में एक नए चाँद की आकृति वाली एक झील है।, Fodor's, Random House Digital, Inc., 2009, ISBN 9781400008254,...

नई!!: दूनहुआंग और नवचन्द्र झील · और देखें »

मोगाओ गुफ़ाएँ

मोगाओ गुफ़ाएँ (Mogao Caves), जिन्हें हज़ार बुद्धों की गुफ़ाएँ (Caves of the Thousand Buddhas) भी कहते हैं, पश्चिमी चीन के गान्सू प्रांत के दूनहुआंग शहर से २५ किमी दक्षिणपूर्व में स्थित एक पुरातत्व स्थल है। रेशम मार्ग पर स्थित इस नख़्लिस्तान (ओएसिस) क्षेत्र में ४९२ मंदिरों का एक मंडल है। इनमें १००० वर्षों के काल में गुफ़ाएँ खोदी गई। सबसे पहली गुफ़ाएँ ३६६ ईसापूर्व में बौद्ध चिंतन और पूजा के लिए स्थान बनाने के लिए बनाई गई थी। सन् १९०० में एक गुफ़ा में बहुत से दस्तावेज़ों का एक भण्डार मिला जो ११वीं शताब्दी में चुनवा के बंद कर दिया गया था। इसे 'पुस्तकालय गुफ़ा' कहा जाने लगा और इसकी सामग्री दुनिया भर में बंट गई। मोगाओ की बहुत सी गुफ़ाएँ पर्यटकों के लिए खुली हैं और यहाँ हर वर्ष बहुत से सैलानी घूमने आते हैं।, Roderick Whitfield, Susan Whitfield, Neville Agnew, Getty Publications, 2000, ISBN 978-0-89236-585-2 .

नई!!: दूनहुआंग और मोगाओ गुफ़ाएँ · और देखें »

सोग़दाई भाषा

मानी धर्म से सम्बंधित एक सोग़दाई में लिखा पृष्ठ सोग़दाई या सोग़दी (फ़ारसी:, अंग्रेज़ी: Sogdian) एक पूर्वी ईरानी भाषा थी जो प्राचीनकाल में मध्य एशिया के सोग़दा क्षेत्र में बोली जाती थी। यह क्षेत्र आधुनिक उज़्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान में स्थित है। ९वीं सदी तक यह भाषा लुप्त हो चुकी थी, हालांकि आधुनिक काल में यग़नोबी नामक एक पूर्वी ईरानी भाषा जीवित है जो सोग़दाई भाषा की वंशज है। तुरफ़ान और दूनहुआंग में मिली लिखाईयों में सोग़दाई लिखाईयाँ भी मिली हैं, जिनमें कई बौद्ध धर्म, मानी धर्म और ईसाई धर्म से सम्बंधित हैं।, Anton Baumstark, Liturgical Press, 2011, ISBN 978-0-8146-6096-6,...

नई!!: दूनहुआंग और सोग़दाई भाषा · और देखें »

वेई नदी (चीन)

वेई नदी का जलसम्भर क्षेत्र पश्चिमी झोऊ राजवंश (१०५०-७७१ ईपू) के ज़माने में चीनी आबादियाँ - इसमें वेई के किनारे लोगों के बसेरे साफ़ दिखते हैं वेई नदी या वेई हो (渭河, वेई हो; We River) चीन के गांसू और शान्शी प्रान्तों में बहने वाली ८१८ की लम्बी एक नदी है जो प्रसिद्ध पीली नदी (ह्वांग हो) की सबे बड़ी उपनदी भी है। वेई नदी का स्रोत गांसू प्रांत के वेईयुआन ज़िले (Weiyuan) में है - दरसल चीनी भाषा में 'वेई युआन' का मतलब ही 'वेई का स्रोत' है। वेई नदी का कुल जलसम्भर क्षेत्रफल १,३५,००० वर्ग किमी है। इसकी मुख्य उपनदियाँ लुओ नदी, जिंग नदी और चिशुई नदी हैं।, Tetsuya Kusuda, World Scientific, 2010, ISBN 978-981-4280-95-2,...

नई!!: दूनहुआंग और वेई नदी (चीन) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

दुनहुआंग

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »