लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दुग्ध-उत्पाद

सूची दुग्ध-उत्पाद

दुग्ध-उत्पाद दुग्ध-उत्पाद (दुग्धोत्पाद) या डेयरी उत्पाद से अभिप्राय उन खाद्य वस्तुओं से है जो दूध से बनती हैं। यह आम तौर पर उच्च ऊर्जा प्रदान करने वाले खाद्य पदार्थ होते हैं। इन उत्पादों का उत्पादन या प्रसंस्करण करने वाले संयंत्र को डेयरी या दुग्धशाला कहा जाता है। भारत में इनके प्रसंस्करण के लिए कच्चा दूध आम तौर गाय या भैंसों से लिया जाता है, लेकिन यदा कदा अन्य स्तनधारियों जैसे बकरी, भेड़, ऊँट, जलीय भैंस, याक, या घोड़ों का दूध भी कई देशों में प्रयुक्त होता है। दुग्ध-उत्पाद सामान्यतः यूरोप, मध्य पूर्व और भारतीय भोजन का मुख्य हिस्सा हैं, जबकि पूर्वी एशियाई भोजन में इनका प्रयोग न के बराबर होता है। .

9 संबंधों: दही, दही (योगहर्ट या योगर्ट), दक्षिण भारतीय व्यंजन, दुग्ध चूर्ण, दुग्धशाला, नेस्ले, बाल्यकाल स्थूलता (बच्चों में मोटापा), मक्खन, रक्ताल्पता

दही

तुर्की की दही. दही एक दुग्ध-उत्पाद है जिसका निर्माण दूध के जीवाणुज किण्वन द्वारा होता है। लैक्टोज का किण्वन लैक्टिक अम्ल बनाता है, जो दूध प्रोटीन से प्रतिक्रिया कर इसे दही मे बदल देता है साथ ही इसे इसकी खास बनावट और विशेष खट्टा स्वाद भी प्रदान करता है। सोया दही, दही का एक गैर दुग्ध-उत्पाद विकल्प है जिसे सोया दूध से बनाया जाता है। खाने में दही का प्रयोग पिछले लगभग 4500 साल से किया जा रहा है। आज इसका सेवन दुनिया भर में किया जाता है। यह एक स्वास्थ्यप्रद पोषक आहार है। यह प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। .

नई!!: दुग्ध-उत्पाद और दही · और देखें »

दही (योगहर्ट या योगर्ट)

तुर्की दही एक तुर्की ठंडा भूख बढ़ाने वाला दही का किस्म दही (Yoghurt) एक दुग्ध-उत्पाद है जिसे दूध के जीवाण्विक किण्वन के द्वारा बनाया जाता है। लैक्टोज के किण्वन से लैक्टिक अम्ल बनता है, जो दूध के प्रोटीन पर कार्य करके इसे दही की बनावट और दही की लाक्षणिक खटास देता है। सोय दही, दही का एक गैर-डेयरी विकल्प है जिसे सोय दूध से बनाया जाता है। लोग कम से कम 4,500 साल से दही-बना रहे हैं-और खा रहे हैं। आज यह दुनिया भर में भोजन का एक आम घटक है। यह एक पोषक खाद्य है जो स्वास्थ्य के लिए अद्वितीय रूप से लाभकारी है। यह पोषण की दृष्टि से प्रोटीन, कैल्सियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 में समृद्ध है। .

नई!!: दुग्ध-उत्पाद और दही (योगहर्ट या योगर्ट) · और देखें »

दक्षिण भारतीय व्यंजन

दक्षिण भारतीय व्यंजन शब्द का प्रयोग भारत के चार दक्षिणी राज्यों आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में पाए जाने वाले व्यंजन के लिए होता है। .

नई!!: दुग्ध-उत्पाद और दक्षिण भारतीय व्यंजन · और देखें »

दुग्ध चूर्ण

दुग्ध चूर्ण या सूखा दूध एक दुग्ध-उत्पाद है जिसे दूध मे उपस्थित जल को वाष्पीकृत कर या सुखाकर प्राप्त किया जाता है। दूध को सुखाकर इसको एक लंबे समय तक बिना प्रशीतित किए संरक्षित रखा जा सकता है। दूध को सुखाने का एक अन्य उद्देश्य इसके परिवहन को सुगम और सस्ता बनाना है। सूखा दूध और सूखे दुग्ध उत्पादों में शुष्क पूर्ण दुग्ध, वसा रहित शुष्क दूध, सूखा छाछ आदि शामिल हैं। श्रेणी:दुग्ध-उत्पाद.

नई!!: दुग्ध-उत्पाद और दुग्ध चूर्ण · और देखें »

दुग्धशाला

एक दुग्धशाला दुग्धशाला या डेरी में पशुओं का दूध निकालने तथा तत्सम्बधी अन्य व्यापारिक एवं औद्योगिक गतिविधियाँ की जाती हैं। इसमें प्रायः गाय और भैंस का दूध निकाला जाता है किन्तु बकरी, भेड़, ऊँट और घोड़ी आदि के भी दूध निकाले जाते हैं। .

नई!!: दुग्ध-उत्पाद और दुग्धशाला · और देखें »

नेस्ले

नेस्ले या Nestlé S.A. एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो डिब्बाबंद खाद्य उत्पादों का उत्पादन करती है। कम्पनी का मुख्यालय स्विटज़रलैंड के वेवे शहर मे स्थित है। कम्पनी का सालाना कारोबार लगभग ८७ अरब स्विस फ्रेंक का है। कम्पनी SWX स्विस एक्सचेंज में सूचीबद्ध है। सन १९०५ मे कम्पनी की स्थापना, एंग्लो-स्विस मिल्क कम्पनी जो एक दुग्ध-उत्पाद कम्पनी थी और फरीन लैक्टी हेनरी नेस्ले कम्पनी जो शिशु आहार बनाती थी, के विलय का परिणाम थी। दोने विश्वयुद्धों ने इसके व्यापार को प्रभावित किया जहां पहले विश्व युद्ध के दौरान इसके द्वारा प्रसंस्कृत शुष्क दूध की बिक्री बढ़ गयी वहीं दूसरे विश्व युद्ध के दौरान इसका लाभ ७०% तक गिर गया। इसकी तत्क्षण कॉफी नेस्कॅफे की बिक्री को अमेरिकी सेना के प्रयोग ने काफी बढा़ दिया। युद्धों के बाद नेस्ले ने अपना आधार बढा़या और कई प्रसिद्ध ब्रांडों का अधिग्रहण किया, अब इसके ब्रांडों मे मैगी और नेस्कॅफे जैसे विश्वप्रसिद्ध ब्रांड हैं। यह विश्व की सबसे बड़ी खाद्य प्रसंस्करण कम्पनी है, इसके बाद क्राफ्ट फूड दूसरे स्थान पर है। .

नई!!: दुग्ध-उत्पाद और नेस्ले · और देखें »

बाल्यकाल स्थूलता (बच्चों में मोटापा)

बाल्यकाल स्थूलता एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में उपस्थित अतिरिक्त वसा बच्चे के स्वास्थ्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है। चूंकि प्रत्यक्ष रूप से शारीरिक वसा के मापन की विधियां कठिन हैं, मोटापे या स्थूलता का निदान अक्सर बीएमआई पर आधारित होता है। बच्चों में स्थूलता या मोटापे की स्थिति बढती जा रही है और मोटापा स्वास्थ्य पर कई प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसीलिए इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य से सम्बंधित एक गंभीर चिंता का विषय माना जाता है। ऐसे बच्चों को अक्सर स्थूलता से पीड़ित नहीं कहा जाता बल्कि ऐसा कहा जाता है कि उनका वजन अधिक है या वे ओवरवेट हैं, क्योंकि यह सुनने में कम बुरा लगता है। .

नई!!: दुग्ध-उत्पाद और बाल्यकाल स्थूलता (बच्चों में मोटापा) · और देखें »

मक्खन

मक्खन एक दुग्ध-उत्पाद है जिसे दही, ताजा या खमीरीकृत क्रीम या दूध को मथ कर प्राप्त किया जाता है। हिन्दी में इसे दधिज या माखन भी कहा जाता है। मक्खन के मुख्य संघटक वसा, पानी और दूध प्रोटीन होते हैं। इसे आमतौर पर रोटी, डबलरोटी, परांठों आदि पर लगा कर खाया जाता है, साथ ही इसे खाना पकाने के एक माध्यम के रूप मे भी प्रयोग किया जाता है। इसका प्रयोग सॉस बनाने और तलने के लिए किया जाता है। .

नई!!: दुग्ध-उत्पाद और मक्खन · और देखें »

रक्ताल्पता

रक्ताल्पता (रक्त+अल्पता), का साधारण मतलब रक्त (खून) की कमी है। यह लाल रक्त कोशिका में पाए जाने वाले एक पदार्थ (कण) रूधिर वर्णिका यानि हीमोग्लोबिन की संख्या में कमी आने से होती है। हीमोग्लोबिन के अणु में अनचाहे परिवर्तन आने से भी रक्ताल्पता के लक्षण प्रकट होते हैं। हीमोग्लोबिन पूरे शरीर मे ऑक्सीजन को प्रवाहित करता है और इसकी संख्या मे कमी आने से शरीर मे ऑक्सीजन की आपूर्ति मे भी कमी आती है जिसके कारण व्यक्ति थकान और कमजोरी महसूस कर सकता है। .

नई!!: दुग्ध-उत्पाद और रक्ताल्पता · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

दुग्ध–उत्पाद

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »