लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दीवाना मस्ताना

सूची दीवाना मस्ताना

दीवाना मस्ताना 1997 की की डेविड धवन द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म है। फिल्म में अनिल कपूर, गोविन्दा और जूही चावला ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। जॉनी लीवर, अनुपम खेर, रीमा लागू, शक्ति कपूर, सईद जाफ़री और कादर ख़ान ने सहायक भूमिका निभाई है। जबकि सलमान खान एक विशेष उपस्थिति में दिखे हैं। फिल्म रिलीज होने पर एक सफलता थी। इस फिल्म को दो सुपरस्टार सलमान खान और जूही चावला के एक साथ दिखने के लिये भी जाना जाता है। ऐसा सिर्फ एकमात्र हुआ कि वो किसी एक फ़िल्म में एक साथ दिखाई दिये। फिल्म आवरगी (1990) के बाद अनिल कपूर और गोविंदा की एक साथ पहली फिल्म थी। 2007 में सलाम-ए-इश्क में सभी चार कलाकार उपस्थित हुए। .

12 संबंधों: डेविड धवन, रीमा लागू, सतीश कौशिक, सलमान ख़ान, सलमान ख़ान फिल्मोग्राफी, हिंदी चलचित्र, १९९० दशक, जूही चावला, विनोद राठोड़, गुड्डी मारुति, गोविन्दा की फ़िल्में, अनिल कपूर, अवतार गिल

डेविड धवन

डेविड धवन हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और डेविड धवन · और देखें »

रीमा लागू

रीमा लागू (21 जून 1958 – 18 मई 2017) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री थीं। इन्हें हिन्दी और मराठी सिनेमा में सहायक और माँ के कई किरदार निभाने के कारण जाना जाता है। यह लगभग चार दशक से मराठी मंच पर कार्य कर रही थीं। इन्होंने मराठी धारावाहिक "तुजा मजा जामेना" में मुख्य किरदार निभाया था, इसके अलावा हिन्दी धारावाहिक "श्रीमान श्रीमती" और "तू तू मैं मैं" में भी महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं। इन्हें कई हिन्दी फिल्मों में माँ के किरदार निभाने के कारण जाना जाता है, जिसमें मैंने प्यार किया, आशिक़ी, साजन, हम आपके हैं कौन, रंगीला, वास्तव, कुछ कुछ होता है, कल हो ना हो और हम साथ साथ हैं आदि है। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और रीमा लागू · और देखें »

सतीश कौशिक

सतीश कौशिक हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और सतीश कौशिक · और देखें »

सलमान ख़ान

अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान (سلمان خان. उच्चारण:, जन्म: २७ दिसम्बर १९६५) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देते हैं। इन्होंने सन १९८८ में अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरूआत की। सलमान को अपनी पहली बड़ी व्यावसायिक सफलता १९८९ में रिलीज़ हुई मैंने प्यार किया से मिली, जिसके लिए इन्हें फिल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नवीन पुरूष अभिनेता पुरस्कार भी दिया गया। वे बॉलीवुड की कुछ सफल फिल्मों में स्टार कलाकार की भूमिका करते रहे, जैसे साजन (१९९१), हम आपके हैं कौन (१९९४) व बीवी नं. १ (१९९९) और ये ऐसी फिल्में थीं जिन्होंने उनके करियर में पाँच अलग सालों में सबसे अधिक कमाई की। १९९९ में खान ने १९९८ की फिल्म कुछ कुछ होता है में उनकी अतिथि-भूमिका के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार जीता और तब से इन्होंने कई आलोचनात्मक और व्यावसायिक फिल्मों में स्टार के रूप में सफलता प्राप्त की है, जिनमें हम दिल दे चुके सनम (१९९९), तेरे नाम (२००३), नो एन्ट्री (२००५) और पार्टनर (२००७) शामिल हैं। २०१७ में टाईगर जिंदा ने कमाई के मामले मे नया इतिहास बनाया इस तरह खान ने खुद को हिंदी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में सबसे महान अभिनेता की छवि बनाई। बाद में बनी फ़िल्में, वांटेड (२००९), दबंग (२०१०), रेड्डी (२०११) और बॉडीगार्ड (२०११) उनकी हिन्दी सिने जगत में सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्में रही। किक (२०१४ फिल्म) सलमान की पहली फिल्म है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। किक सलमान की सातवीं फिल्म है जो 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। इससे पहले 6 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं एक था टाइगर - 198 करोड़, दबंग-2 - 158 करोड़, बॉडीगार्ड - 142 करोड़, दबंग - 145 करोड़, Ready (2011 film) - 120 करोड़, जय हो (फ़िल्म) - 111 करोड़ है। (मुख्य सूचना सलमान खान एक भारतीय अभिनेता के साथ एक गायक भी है. जिन्होंने कई सुरीली आवाजो में गाने भी गाए हैं।) .

नई!!: दीवाना मस्ताना और सलमान ख़ान · और देखें »

सलमान ख़ान फिल्मोग्राफी

सलमान खान एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं। इन्होंने सन १९८८ में अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरूआत की। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और सलमान ख़ान फिल्मोग्राफी · और देखें »

हिंदी चलचित्र, १९९० दशक

1990 दशक के हिंदी चलचित्र। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और हिंदी चलचित्र, १९९० दशक · और देखें »

जूही चावला

रूह अफ़ज़ा लॉन्च २००८ में जूही चावला जूही चावला (जन्म: 13 नवंबर, 1967) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और जूही चावला · और देखें »

विनोद राठोड़

विनोद राठौड़ भारतीय गायक है जो हिन्दी फ़िल्मों में अपने गायन के लिये प्रसिद्ध है। 1992 की फ़िल्म दीवाना से उन्हें प्रसिद्धि मिली थी। फिर उन्होंने कई फिल्मों में गीत गाये जो सफल रहे:- खलनायक, लाडला, द जैंटलमैन, दीवाना मस्ताना, चाहत, दुल्हे राजा, चल मेरे भाई, मुन्ना भाई एम बी बी एस, लगे रहो मुन्ना भाई, आदि। अल्का यागनिक और साधना सरगम उनकी ज्यादातर साथी रही। विनोद राठौड़ के दो भाई और फ़िल्मों में कार्य करते हैं। रूप कुमार राठौड़ जो गायक है और संगीतकार श्रवण राठौड़ जो नदीम श्रवण की जोड़ी के रूप में प्रसिद्ध है। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और विनोद राठोड़ · और देखें »

गुड्डी मारुति

गुड्डी मारुति हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और गुड्डी मारुति · और देखें »

गोविन्दा की फ़िल्में

गोविन्दा (जन्म: २१ दिसंबर, १९५८) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। उनके नाम बॉलीवुड मे एक वर्ष मे सबसे अधिक फिल्‍म देने का रिकार्ड भी इनके नाम दर्ज है। इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत १९७७ में मिट जाएंगे मारने वाले नामक फ़िल्म से की थी ये एक हास्य अभिनेता के रूप में मुख्य रूप से जाने जाते हैं। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और गोविन्दा की फ़िल्में · और देखें »

अनिल कपूर

अनिल कपूर (जन्म: 24 दिसंबर, 1959) हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और अनिल कपूर · और देखें »

अवतार गिल

अवतार गिल हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और अवतार गिल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

दीवाना मस्ताना (1997 फ़िल्म)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »