लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दिलशाद गार्डन

सूची दिलशाद गार्डन

दिलशाद गार्डन दिल्ली शहर का एक क्षेत्र है। यह दिल्ली मेट्रो रेल की रेड लाइन (दिल्ली मेट्रो) रेड लाइन शाखा का एक स्टेशन भी है। श्रेणी:दिल्ली मेट्रो रेडलाइन श्रेणी:मेट्रो स्टेशन श्रेणी:दिल्ली के क्षेत्र.

3 संबंधों: दिल्ली मेट्रो रेल, पूर्व दिल्ली, रेड लाइन (दिल्ली मेट्रो)

दिल्ली मेट्रो रेल

दिल्ली मेट्रो रेल भारत की राजधानी दिल्ली की मेट्रो रेल परिवहन व्यवस्था है जो दिल्ली मेट्रो रेल निगम लिमिटेड द्वारा संचालित है। इसका शुभारंभ २४ दिसंबर, २००२ को शहादरा तीस हजारी लाईन से हुई। इस परिवहन व्यवस्था की अधिकतम गति ८०किमी/घंटा (५०मील/घंटा) रखी गयी है और यह हर स्टेशन पर लगभग २० सेकेंड रुकती है। सभी ट्रेनों का निर्माण दक्षिण कोरिया की कंपनी रोटेम (ROTEM) द्वारा किया गया है। दिल्ली की परिवहन व्यवस्था में मेट्रो रेल एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इससे पहले परिवहन का ज्यादतर बोझ सड़क पर था। प्रारंभिक अवस्था में इसकी योजना छह मार्गों पर चलने की थी जो दिल्ली के ज्यादातर हिस्से को जोड़ते थे। इस प्रारंभिक चरण को २००६ में पूरा किय़ा गया। बाद में इसका विस्तार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से सटे शहरों गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गाँव और नोएडा तक किया गया। इस परिवहन व्यवस्था की सफलता से प्रभावित होकर भारत के दूसरे राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक ७ अप्रैल, २००६ बीबीसी, हिन्दी, आंध्र प्रदेश एवं महाराष्ट्र में भी इसे चलाने की योजनाएं बन रही हैं। दिल्ली मेट्रो रेल व्यव्स्था अपने शुरुआती दौर से ही ISO १४००१ प्रमाण-पत्र अर्जित करने में सफल रही है जो सुरक्षा और पर्यावरण की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। सितंबर २०११ में संयुक्त राष्ट्र ने "स्वच्छ विकास तंत्र" योजना के तहत हरित गृह गैसों में कमी लाने के लिए दिल्ली मेट्रो को दुनिया का पहला "कार्बन क्रेडिट" दिया जिसके अंतर्गत उसे सात सालों के लिए 95 लाख डॉलर मिलेंगे। .

नई!!: दिलशाद गार्डन और दिल्ली मेट्रो रेल · और देखें »

पूर्व दिल्ली

पूर्वी दिल्ली भारत में दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का एक प्रशासनिक जिला है। यह पश्चिम में यमुना, उत्तर में उत्तर पूर्व दिल्ली, पूर्व में उत्तर प्रदेश का ग़ाज़ियाबाद ज़िला और दक्षिण में उत्तर प्रदेश का गौतम बुद्ध नगर जिला से घिरा हुआ है। पूर्वी दिल्ली का कुल क्षेत्रफल 64 वर्ग किलोमीटर है। प्रशासकीय रूप से, यह जिला तीन उपमंडल में विभाजित है: गाँधी नगर, प्रीत विहार और विवेक विहार। .

नई!!: दिलशाद गार्डन और पूर्व दिल्ली · और देखें »

रेड लाइन (दिल्ली मेट्रो)

दिल्ली की दिल्ली मैट्रो प्रणाली में 21 मैट्रो स्टेशन हैं, जो कि दिलशाद गार्डन से रिठाला तक जाती है। इसके द्वारा तय की गई कुल दूरी है 25.15 कि.मी। यह लाइन अधिकतर प्रचालन में है। यह अधिकांश लाइन उपरिगामी है। यह लाइन उत्तर, उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम और पश्चिम दिल्ली को जोड़ती है। यह लाइन दिल्ली में पहली लाइन थी, जो जनता के लिए आरंभ हुई। .

नई!!: दिलशाद गार्डन और रेड लाइन (दिल्ली मेट्रो) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »