लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दिनागत द्वीपसमूह

सूची दिनागत द्वीपसमूह

दिनागत द्वीपसमूह दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है जो कारागा प्रशासनिक क्षेत्र के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह एक द्वीपसमूह है जिसके सबसे बड़े द्वीप का नाम भी दिनागत है। दिनागत द्वीप की उत्तर-दक्षिण लम्बाई लगभग ६० किमी है। इस द्वीपसमूह के पश्चिम में लेयते द्वीप और दक्षिण में मिन्दनाओ है। .

3 संबंधों: फ़िलिपीन सागर, फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त, कारागा

फ़िलिपीन सागर

फ़िलिपीन सागर (Philippine Sea) फ़िलिपीन्ज़ से पूर्वोत्तर में स्थित एक सीमांत समुद्र है। इसका अनुमानित ५० लाख वर्ग किमी का क्षेत्रफल उत्तर प्रशान्त महासागर के पश्चिमी भाग का हिस्सा है। दक्षिणपश्चिम में इसकी सीमा फ़िलिपीन द्वीपसमूह (लूज़ोन, कतंदुआनेस, सामार, लेयते और मिन्दनाओ); दक्षिणपूर्व में हालमाहेरा, मोरोताइ, पालाउ, याप और उलिथि; पूर्व में गुआम, साइपैन और तीनियन; पूर्वोत्तर में बोनिन और इवो जीमा; पश्चिमोत्तर में जापान के होन्शू, शिकोकु और क्युशु द्वीप; तथा पश्चिम में ताइवान पड़ती हैं। इस सागर का फ़र्श एक द्रोणी (बेसिन) है जो भिन्न प्रकार की भूआकृतियों के लिए जानी जाती है, जिसमें भ्रंश उपस्थित हैं। प्लेट विवर्तनिकी के कारण इसकी उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी सीमाओं पर समुद्रसतह से ऊपर उभरी हुई महान चट्टानों द्वीप चापों के रूप में बनी हुई हैं जो इन सीमाओं पर सागर को घेरती हैं। फ़िलिपीन द्वीपसमूह, रयुक्यु द्वीपसमूह और मारियाना द्वीपसमूह इन द्वीप चापों के उदाहरण हैं। फ़िलिपीन सागर की एक और विशेषता बहुत ही गहरी महासागरीय गर्तों की उपस्थिति है, जिनमें फ़िलिपीन गर्त और पृथ्वी का सबसे गहरा स्थान मारियाना गर्त शामिल हैं। .

नई!!: दिनागत द्वीपसमूह और फ़िलिपीन सागर · और देखें »

फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त

फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के प्रमुख प्रशासनिक व राजनैतिक विभाग हैं। २०१६ में देश में ८१ प्रान्त थे जो आगे नगरों व नगरपालिकाओं में विभाजित थे। प्रान्तों को भौगोलिक, सांस्कृतिक और जातीय आधार पर प्रशसनिक क्षेत्रों में संगठित किया गया है जिनकी संख्या २०१६ में १८ थी। इन क्षेत्रों को स्वयं तीन द्वीप दलों में संगठित किया गया है। .

नई!!: दिनागत द्वीपसमूह और फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त · और देखें »

कारागा

कारागा (Caraga), जिसे क्षेत्र १३ (Region XIII) भी कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के मिन्दनाओ द्वीप दल पर स्थित एक प्रशासनिक क्षेत्र है। इसमें ५ प्रान्त सम्मिलित हैं। कारागा क्षेत्र मिन्दनाओ द्वीप के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है। .

नई!!: दिनागत द्वीपसमूह और कारागा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »