लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दादर

सूची दादर

दादर मुंबई का एक उपनगरीय रेलवे स्थानक है। श्रेणी:मुम्बई.

15 संबंधों: चैत्य भूमि, पुष्पक एक्सप्रेस 12533, भारत में रेलवे स्टेशनों की सूची, भीमराव आम्बेडकर, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना, मिलिंद सोमन, मुम्बई, मुंबई उपनगरीय रेल, राज ठाकरे, समानता की प्रतिमा, सोपारा, विदर्भ एक्सप्रेस, विनायक दामोदर सावरकर, औरंगाबाद जन शताब्दी, इंद्रायणी एक्सप्रेस

चैत्य भूमि

चैत्यभूमि मुंबई के दादर स्थित भारतीय संविधान के निर्माता भारतरत्न डॉ भीमराव आंबेडकर जी की समाधि स्थली और बौद्ध धर्म के लोगो का आस्था का केंद्र हैं। दादर के समुद्र तट पर चैत्य भूमि स्थित है। दिल्ली में अपने निवास में ६ दिसंबर १९५६ को आंबेडकर का महापरिनिर्वाण हुआ और उनका पार्थिव मुंबई में लाया गया, चैत्यभूमि में ७ दिसंबर १९५६ को भदन्त आनन्द कौशल्यायन ने आंबेडकर का बौद्ध परम्परा के अनुसार दाह संस्कार किया था। आंबेडकर का दाह संस्कार के पहले उन्हें साक्षी रख उनके १०,००,००० अनुयायिओं ने बौद्ध धम्म की दीक्षा ली और यह दीक्षा उन्हें भदन्त आनन्द कौशल्यायन ने दी थी। .

नई!!: दादर और चैत्य भूमि · और देखें »

पुष्पक एक्सप्रेस 12533

पुष्पक एक्स्प्रेस 2533 भारतीय रेल द्वारा संचालित एक मेल एक्स्प्रेस ट्रेन है। यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:LJN) से 07:45PM बजे छूटती है और मुंबई छ. शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:CSTM) पर 08:05PM बजे पहुंचती है। इसकी यात्रा अवधि है 24 घंटे 20 मिनट। कानपुर सेंट्रल जंक्शन पर पुष्पक एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल जंक्शन पर पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस नोट: कृपया भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से समय सारणी देखे, यह सारणी आधिकारिक नहीं है | .

नई!!: दादर और पुष्पक एक्सप्रेस 12533 · और देखें »

भारत में रेलवे स्टेशनों की सूची

शिकोहाबाद तहसील के ग्राम नगला भाट में श्री मुकुट सिंह यादव जो ग्राम पंचायत रूपसपुर से प्रधान भी रहे हैं उनके तीन पुत्र हैं गजेंद्र यादव नगेन्द्र यादव पुष्पेंद्र यादव प्रधान जी का जन्म सन १९५० में हुआ था उन्होंने अपना सारा जीवन ग़रीबों के लिए क़ुर्बान कर दिया था और वो ५ भाईओ में सबसे छोटे थे और अपने परिवार को बाँधे रखा ११ मार्च २०१५ को उनका देहावसान हो गया ! वो आज भी हमारे दिलों में ज़िंदा हैं इस लेख में भारत में रेलवे स्टेशनों की सूची है। भारत में रेलवे स्टेशनों की कुल संख्या 7,000 और 8,500 के बीच अनुमानित है। भारतीय रेलवे एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार देने के साथ दुनिया में चौथा सबसे बड़ा नियोक्ता है। सूची तस्वीर गैलरी निम्नानुसार है। .

नई!!: दादर और भारत में रेलवे स्टेशनों की सूची · और देखें »

भीमराव आम्बेडकर

भीमराव रामजी आम्बेडकर (१४ अप्रैल, १८९१ – ६ दिसंबर, १९५६) बाबासाहब आम्बेडकर के नाम से लोकप्रिय, भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) के खिलाफ सामाजिक भेद भाव के विरुद्ध अभियान चलाया। श्रमिकों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री, भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। आम्बेडकर विपुल प्रतिभा के छात्र थे। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त की। उन्होंने विधि, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान के शोध कार्य में ख्याति प्राप्त की। जीवन के प्रारम्भिक करियर में वह अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे एवम वकालत की। बाद का जीवन राजनीतिक गतिविधियों में बीता; वह भारत की स्वतंत्रता के लिए प्रचार और बातचीत में शामिल हो गए, पत्रिकाओं को प्रकाशित करने, राजनीतिक अधिकारों की वकालत करने और दलितों के लिए सामाजिक स्वतंत्रता की वकालत और भारत की स्थापना में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। 1956 में उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया। 1990 में, उन्हें भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से मरणोपरांत सम्मानित किया गया था। आम्बेडकर की विरासत में लोकप्रिय संस्कृति में कई स्मारक और चित्रण शामिल हैं। .

नई!!: दादर और भीमराव आम्बेडकर · और देखें »

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) महाराष्ट्र में स्थापित एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल है जो "भूमि पुत्र"(Son (of)for the soil) के सिद्धांत पर कार्यरत है। उद्धव ठाकरे के साथ मतभेद और चुनाव में टिकट वितरण जैसे प्रमुख निर्णयों में दरकिनार किये जाने की वजह से शिव सेना छोड़ देने के पश्चात, इसे 9 मार्च 2006 को मुंबई में राज ठाकरे द्वारा स्थापित किया गया था। .

नई!!: दादर और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना · और देखें »

मिलिंद सोमन

मिलिंद सोमन एक भारतीय सुपरमॉडल, अभिनेता, फिल्म निर्माता और फिटनेस प्रोत्साहक है। सोमन का जन्म ग्लासगो, स्कॉटलैंड में हुआ था। उनका परिवार इंग्लैंड चला गया जहां वे सात साल की उम्र तक रहे। 1973 में उनका परिवार वापस भारत आ गया और मुंबई के दादर में बस गया। उन्होंने डॉ एंटोनियो दा सिल्वा हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दादर, मुंबई में दाखिला ले लिया। बाद में, उन्होंने एमएचएच सबू सिद्दीक पॉलिटेक्निक, बायकुला से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अपना डिप्लोमा पूरा किया। .

नई!!: दादर और मिलिंद सोमन · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: दादर और मुम्बई · और देखें »

मुंबई उपनगरीय रेल

यह मुंबई की उपनगरीय रेलवे है। इसे मुंबई में लोकल ट्रेन भी कहा जाता है। मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क (वेस्टर्न लाइन, सेंट्रल लाइन, हार्बर लाइन, ट्रांस हार्बर लाइन, मुंबई मेट्रो, मोनो रेल) ​​के सूचकांक के साथ पूरा मानचित्र मुंबई उपनगरीय रेलवे (मराठी: मुंबई उपनगरीय रेल्) प्रणाली, जो मुंबई में लोक परिवहन प्रणाली का भाग है, सरकारी भारतीय रेल की दो मण्डलीय भुजाओं, पश्चिम रेलवे व मध्य रेलवे द्वारा संचालित हैं। इस प्रणाली में, 6.1 मिलियन यात्रियों को प्रतिदिन यातायात उपलब्ध होता है। इस प्रकार, यह भारतीय रेल की दैनिक यात्री क्षमता का भार उठाती है। यह विश्व की सर्वाधिक यात्री घनत्व वाली उपनगरीय रेल सेवा है। इन मार्गों पर चलने वाली रेलगाड़ियों को स्थानीय लोगों द्वारा प्रायः लोकल कहा जाता है। भारतीय रेल एवं मुंबई उपनगरीय रेलवे, दोनों ही, अंग्रेज़ों द्वारा भारत में अप्रैल 1853 में बनवायी गयी प्रथम रेलवे के अंकुर की शाखाएं हैं। यह एशिया की प्राचीनतम रेलवे प्रणाली है। प्रथम रेल मुंबई से ठाणे तक 34 कि॰मी॰ की दूरी तक चली थी। बॉम्बे रेलवे इतिहास समूह इस लाइन को रेलवे धरोहर घोषित कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। .

नई!!: दादर और मुंबई उपनगरीय रेल · और देखें »

राज ठाकरे

राज श्रीकांत ठाकरे (जन्म 14 जून 1968) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के स्थापक अध्यक्ष हैं, जो भारत के महाराष्ट्र राज्य की एक क्षेत्रीय पार्टी है। वे शिवसेना के पूर्व प्रमुख बाल ठाकरे के भतीजे और शिवसेना के वर्त्तमान कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई हैं। .

नई!!: दादर और राज ठाकरे · और देखें »

समानता की प्रतिमा

समानता की प्रतिमा या डॉ॰ बाबासाहेब आम्बेडकर स्मारक, मुम्बई' 106.68 मीटर (350 फीट) ऊँचा महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रस्तावित भारत के प्रथम कानून मंत्री तथा भारतीय संविधान के पिता डॉ॰ भीमराव आंबेडकर जी का स्मारक है। भारत के प्रधानमंत्री श्री॰ नरेन्द्र मोदी ने अक्टूबर 2015 को डॉ॰ भीमराव आंबेडकर जी की इस विशालकाय मूर्ति एवं विश्व-स्मारक के निर्माण का मुंबई में शिलान्यास किया। इंदू मिल की 12 एकड भूमि पर यह भव्य स्मारक बनेगा। समानता का यह स्मारक डॉ॰ आंबेडकर के समाधि स्थल चैत्य भूमि के करीब है। डॉ॰ भीमराव आंबेडकर जी ने करोड़ो देशवासियों के समानता के पूरे जीवन भर संघर्ष किया, इसलिए भीमराव को समानता का प्रतीक (सिम्बॉल ऑफ इक्वेलिटी) कहा जाता है। .

नई!!: दादर और समानता की प्रतिमा · और देखें »

सोपारा

सोपारा महाराष्ट्र राज्य के ठाणे जिले में स्थित एक प्राचीन स्थान था जो वर्तमान नालासोपारा नामक उपनगर के पास स्थित था। नालासोपारा मुंबई के सबसे ब्यस्त पश्चिमी उपनगरों में से एक है। आजकल सोपारा दादर स्टेशन से पश्चिमी उपनगरीय रेलमार्ग पर लगभग 48 किलोमीटर दूर अंतिम पड़ाव 'विरार' से पहले पड़ता है। प्राचीन काल में यह भारत के पश्चिमी तट का सबसे बड़ा नगर था जहाँ से मेसोपोटामिया, मिस्र, कोच्चि, अरब तथा पूर्वी अफ्रीका में व्यापार होता था। इसका प्राचीन नाम थूर्पारक है। सोपारा गाँव में सम्राट अशोक द्वारा ईसा पूर्व तीसरी सदी में निर्मित स्तूप भी है। यह स्तूप भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित है। 'नाळा' और 'सोपारा' दो अलग अलग गाँव थे। रेलवे लाइन के पूर्व की ओर 'नाळा' है तो पश्चिम में 'सोपारा' गावँ है। वर्तमान में यह एक बड़ा शहर हो गया है। पुराने सोपारा गाँव के चारों तरफ हरियाली और बहुत सारे पेड़ हैं। सापोरा स्तूप में बुद्ध और साथ में एक अन्य बौद्ध भिक्षु की मूर्ति भी थी। यहाँ से निकली मूर्तियाँ, शिलालेख आदि औरंगाबाद के संग्रहालय में प्रर्दशित हैं। क्षेत्र में वर्षों पूर्व किये गए उत्खनन से पता चलता है कि सोपारा में बौद्ध, जैन और हिन्दू धर्म स्थलों की बहुलता थी जो प्राकृतिक एवं मानवीय कारणों से अब लुप्त हो चली है। स्वर्गीय डॉ॰ भगवानलाल इन्द्र ने सन 1898 में मुंबई के रॉयल एशियाटिक सोसाइटी को सोपारा में बौद्ध स्तूप के अतिरिक्त कई हिन्दू मंदिरों के खंडहरों की जानकारी दी थी। प्रियदर्शी अशोक के चतुर्दश शिलालेख सोपारा, शहबाजगढ़ी (जिला पेशावर), मनसेहरा (जिला हजारा), गिरनार (काठियावाड़ के समीप), कलसी (जिला देहरादून), धौली (जिला पुरी, उड़ीसा), जौगढ़ (जिला गंजाम) तथा इलगुर्डा (जिला कर्नूल, तमिलनाडु) से उपलब्ध हुए हैं। ये लेख पर्वत की शिलाओं पर उत्कीर्ण पाए गए हैं। शहबाजगढ़ी तथा मनसेहरा के अभिलेखों के अतिरिक्त, सोपारा का अभिलेख भारतीय ब्राह्मी लिपि में हैं। इसी ब्राह्मी से वर्तमान देवनागरी लिपि का विकास हुआ है। यह बाईं ओर से दाहिनी ओर की लिखी जाती थी। शहबाजगढ़ी तथा मनसेहरा के अभिलेख ब्राह्मी में न होकर खरोष्ठी में हैं। सोपारा का अभिलेख अशोक के साम्राज्य के सीमानिर्धारण में भी अत्यंत सहायक हैं। सोपारा तथा गिरनार के शिलालेखों से यह सिद्ध है कि पश्चिम में अशोक के साम्राज्य की सीमा पश्चिमी समुद्र थी। अशोक के अभिलेख हृदय पर सीधा प्रभाव डालते हैं। अशोक ने इस तथ्य को भली भाँति समझ रखा था कि भाष्यकार मूल उपदेश को निस्सार कर देते हैं। अतएव उसने अपनी प्रजा तक पहुँचने का प्रयास किया। सम्राट् के अपने शब्दों में ये लेख सरल एवं स्वाभाविक शैली में जनभाषा पालि के माध्यम से उसके उपदेशों को जन-जन तक पहुँचाते हैं। यही इन अभिलेखों का वैशिष्ट्य तथा यही इनकी सफलता है। श्रेणी:महाराष्ट्र के शहर.

नई!!: दादर और सोपारा · और देखें »

विदर्भ एक्सप्रेस

१२१०५ एवं १२१०६ विदर्भ एक्सप्रेस भारतीय रेलवे से सम्बंधित सुपरफ़ास्ट रेल है जो की मुंबई सी एस टी एवं गोंडिया महाराष्ट्र के बीच चलती है। यह रेल नित्य सेवा प्रदान करती है यह १२१०५ नाम से मुंबई सी एस टी से गोंडिया के लिए चलती है वहीँ १२१०६ नाम से विपरीत दिशा में चलती है। .

नई!!: दादर और विदर्भ एक्सप्रेस · और देखें »

विनायक दामोदर सावरकर

विनायक दामोदर सावरकर (जन्म: २८ मई १८८३ - मृत्यु: २६ फ़रवरी १९६६) भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के अग्रिम पंक्ति के सेनानी और प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे। उन्हें प्रायः स्वातंत्र्यवीर, वीर सावरकर के नाम से सम्बोधित किया जाता है। हिन्दू राष्ट्र की राजनीतिक विचारधारा (हिन्दुत्व) को विकसित करने का बहुत बडा श्रेय सावरकर को जाता है। वे न केवल स्वाधीनता-संग्राम के एक तेजस्वी सेनानी थे अपितु महान क्रान्तिकारी, चिन्तक, सिद्धहस्त लेखक, कवि, ओजस्वी वक्ता तथा दूरदर्शी राजनेता भी थे। वे एक ऐसे इतिहासकार भी हैं जिन्होंने हिन्दू राष्ट्र की विजय के इतिहास को प्रामाणिक ढँग से लिपिबद्ध किया है। उन्होंने १८५७ के प्रथम स्वातंत्र्य समर का सनसनीखेज व खोजपूर्ण इतिहास लिखकर ब्रिटिश शासन को हिला कर रख दिया था।वे एक वकील, राजनीतिज्ञ, कवि, लेखक और नाटककार थे। उन्होंने परिवर्तित हिंदुओं के हिंदू धर्म को वापस लौटाने हेतु सतत प्रयास किये एवं आंदोलन चलाये। सावरकर ने भारत के एक सार के रूप में एक सामूहिक "हिंदू" पहचान बनाने के लिए हिंदुत्व का शब्द गढ़ा । उनके राजनीतिक दर्शन में उपयोगितावाद, तर्कवाद और सकारात्मकवाद, मानवतावाद और सार्वभौमिकता, व्यावहारिकता और यथार्थवाद के तत्व थे। सावरकर एक नास्तिक और एक कट्टर तर्कसंगत व्यक्ति थे जो सभी धर्मों में रूढ़िवादी विश्वासों का विरोध करते थे । .

नई!!: दादर और विनायक दामोदर सावरकर · और देखें »

औरंगाबाद जन शताब्दी

औरंगाबाद जन शताब्दी एक दिवस कालिक ट्रेन है, जैसा की यह ट्रेन प्रस्थान के दिन ही अपने स्रोत्र स्टेशन पर वापस आ जाती है। यह ऐतिहासिक नगरी औरंगाबाद को राजधानी मुंबई से जोडती है। जन शताब्दी एक्सप्रेस औरंगाबाद से मुंबई के लिए सबसे ज्यादा सुविधाजनक तथा त्वरित विकल्प है। .

नई!!: दादर और औरंगाबाद जन शताब्दी · और देखें »

इंद्रायणी एक्सप्रेस

२२१०५ और २२१०६ इंद्रायणी एक्सप्रेस एक सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस है। भारतीय रेलवे से सम्बंधित यह रेल मुंबई सी एस टी और पुणे जंक्शन के बीच में चलती है। यह रोज चलने वाली रेल है तथा इसका नाम पुणे के पास बहने वाली एक नदी इंद्रायणी के नाम पर किया गया है। यह रेल जिसका की पिछला क्रमांक १०२१ मुंबई से पुणे जाने के दौरान था तथा १०२२ पुणे से मुंबई जाने के दौरान था, इसे अब और उन्नत कर दिया गया है तथा अब यह सुपर फ़ास्ट हो गयी है। २२१०५ (मुंबई सी एस टी – पुणे जंक्शन) २२१०६ (पुणे जंक्शन से मुंबई सी एस टी)। .

नई!!: दादर और इंद्रायणी एक्सप्रेस · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »