लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दशरथ माँझी

सूची दशरथ माँझी

दशरथ मांझी (जन्म: 1934 – 17 अगस्त 2007) जिन्हें "माउंटेन मैन"के रूप में भी जाना जाता है, बिहार में गया के करीब गहलौर गांव के एक गरीब मजदूर थे। केवल एक हथौड़ा और छेनी लेकर इन्होंने अकेले ही 360 फुट लंबी 30 फुट चौड़ी और 25 फुट ऊँचे पहाड़ को काट के एक सड़क बना डाली। 22 वर्षों परिश्रम के बाद, दशरथ के बनायी सड़क ने अतरी और वजीरगंज ब्लाक की दूरी को 55 किमी से 15 किलोमीटर कर दिया। .

4 संबंधों: माधो सिंह भंडारी, मांझी: द माउंटेन मैन, मुसहर जाति, २००७ में निधन

माधो सिंह भंडारी

माधो सिंह भंडारी, जिन्हें 'माधो सिंह मलेथा' भी कहा जाता है, गढ़वाल के महान योद्धा, सेनापति और कुशल इंजीनियर थे जो आज से लगभग 400 साल पहले पहाड़ का सीना चीरकर नदी का पानी अपने गांव लेकर आये थे। गांव में नहर लाने के उनके प्रयास की यह कहानी भी काफी हद तक दशरथ मांझी से मिलती जुलती है। माधोसिंह भंडारी गढ़वाल की कथाओं का अहम अंग रहे हैं। उनका जन्म सन 1595 के आसपास उत्तराखंड राज्य (Uttarakhand state) के टिहरी जनपद (Tehari district) के मलेथा गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम सोणबाण कालो भंडारी था, जो वीरता के लिए प्रसिद्ध थे। उनकी बुद्धिमता और वीरता से प्रभावित होकर तत्कालीन गढ़वाल नरेश ने सोणबाण कालो भंडारी को एक बड़ी जागीर भैंट की थी। माधो सिंह भी अपने पिता की तरह वीर व स्वाभिमानी थे। माधो सिंह भंडारी कम उम्र में ही श्रीनगर के शाही दरबार की सेना में भर्ती हो गये और अपनी वीरता व युद्ध कौशल से सेनाध्यक्ष के पद पर पहुंच गये। वह राजा महिपात शाह (1629-1646) की सेना के सेनाध्यक्ष थे। जहां उन्होने कई नई क्षेत्रों में राजा के राज्य को बढ़ाया और कई किले बनवाने में मदद की। .

नई!!: दशरथ माँझी और माधो सिंह भंडारी · और देखें »

मांझी: द माउंटेन मैन

मांझी: द माउंटेन मैन भारतीय हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्देशन केतन मेहता ने किया है। इस फिल्म की कहानी दशरथ मांझी के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म 21 अगस्त 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: दशरथ माँझी और मांझी: द माउंटेन मैन · और देखें »

मुसहर जाति

मुसहर भारत के बिहार एवं उत्तर प्रदेश की एक जाति है। ये लोग अनुसूचित जाति के अन्तर्गत आते हैं और बहुत गरीब हैं। इनको 'आर्य' या 'बनबासी' भी कहते हैं। .

नई!!: दशरथ माँझी और मुसहर जाति · और देखें »

२००७ में निधन

निम्नलिखित सूची २००७ में निधन हो गये लोगों की है। यहाँ पर सभी दिनांक के क्रमानुसार हैं और एक दिन की दो या अधिक प्रविष्टियाँ होने पर उनके मूल नाम को वर्णक्रमानुसार में दिया गया है। यहाँ लिखने का अनुक्रम निम्न है.

नई!!: दशरथ माँझी और २००७ में निधन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

Dashrath Manjhi, दशरथ मांझी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »