लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दया नदी

सूची दया नदी

दया नदी का तट, जहाँ सम्भवतः कलिंग युद्ध लड़ा गया था। दया नदी या 'दइआ नदी' उड़ीसा की एक नदी है। यह बालकाटी के पास सरदेईपुर से निकलती है। गोलाबाई से आगे इसमें मालगुनी नदी मिल जाती है। इसके बाद यह नदी खोर्द्धा और पुरी जिलों से बहती हुई चिल्का झील के उत्तरी-पूर्वी कोने में मिल जाती है। इसकी कुल लम्बाई ३७ किमी है। ऐतिहासिक स्थल धउलिगिरि इस नदी के किनारे स्थित है जो भुवनेश्वर से ८ किमी दक्षिण में है। श्रेणी:भारत की नदियाँ श्रेणी:उड़ीसा की नदियाँ.

3 संबंधों: चिल्का झील, धौली गिरि, भारत की नदियों की सूची

चिल्का झील

चिल्का झील चिल्का झील उड़ीसा प्रदेश के समुद्री अप्रवाही जल में बनी एक झील है। यह भारत की सबसे बड़ी एवं विश्व की दूसरी सबसे बड़ी समुद्री झील है। इसको चिलिका झील के नाम से भी जाना जाता है। यह एक अनूप है एवं उड़ीसा के तटीय भाग में नाशपाती की आकृति में पुरी जिले में स्थित है। यह 70 किलोमीटर लम्बी तथा 30 किलोमीटर चौड़ी है। यह समुद्र का ही एक भाग है जो महानदी द्वारा लायी गई मिट्टी के जमा हो जाने से समुद्र से अलग होकर एक छीछली झील के रूप में हो गया है। दिसम्बर से जून तक इस झील का जल खारा रहता है किन्तु वर्षा ऋतु में इसका जल मीठा हो जाता है। इसकी औसत गहराई 3 मीटर है। इस झील के पारिस्थितिक तंत्र में बेहद जैव विविधताएँ हैं। यह एक विशाल मछली पकड़ने की जगह है। यह झील 132 गाँवों में रह रहे 150,000 मछुआरों को आजीविका का साधन उपलब्ध कराती है। इस खाड़ी में लगभग 160 प्रजातियों के पछी पाए जाते हैं। कैस्पियन सागर, बैकाल झील, अरल सागर और रूस, मंगोलिया, लद्दाख, मध्य एशिया आदि विभिन्न दूर दराज़ के क्षेत्रों से यहाँ पछी उड़ कर आते हैं। ये पछी विशाल दूरियाँ तय करते हैं। प्रवासी पछी तो लगभग १२००० किमी से भी ज्यादा की दूरियाँ तय करके चिल्का झील पंहुचते हैं। 1981 में, चिल्का झील को रामसर घोषणापत्र के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय महत्व की आद्र भूमि के रूप में चुना गया। यह इस मह्त्व वाली पहली पहली भारतीय झील थी। एक सर्वेक्षण के मुताबिक यहाँ 45% पछी भूमि, 32% जलपक्षी और 23% बगुले हैं। यह झील 14 प्रकार के रैपटरों का भी निवास स्थान है। लगभग 152 संकटग्रस्त व रेयर इरावती डॉल्फ़िनों का भी ये घर है। इसके साथ ही यह झील 37 प्रकार के सरीसृपों और उभयचरों का भी निवास स्थान है। उच्च उत्पादकता वाली मत्स्य प्रणाली वाली चिल्का झील की पारिस्थिकी आसपास के लोगों व मछुआरों के लिये आजीविका उपलब्ध कराती है। मॉनसून व गर्मियों में झील में पानी का क्षेत्र क्रमश: 1165 से 906 किमी2 तक हो जाता है। एक 32 किमी लंबी, संकरी, बाहरी नहर इसे बंगाल की खाड़ी से जोड़ती है। सीडीए द्वारा हाल ही में एक नई नहर भी बनाई गयी है जिससे झील को एक और जीवनदान मिला है। लघु शैवाल, समुद्री घास, समुद्री बीज, मछलियाँ, झींगे, केकणे आदि चिल्का झील के खारे जल में फलते फूलते हैं। .

नई!!: दया नदी और चिल्का झील · और देखें »

धौली गिरि

धौलिगिरि हिल्स (उड़िया: ଧଉଳିଗିରି/धउळिगिरि) भुवनेश्वर (भारत) से 8 किमी दूर, दया नदी के किनारे पर स्थित है। इसके आसपास विशाल खुली जगह के साथ एक पहाड़ी है, और पहाड़ी के शिखर पर एक बड़े चट्टान में अशोक के शिलालेख उत्कीर्ण है। धौली पहाड़ी को कलिंग युद्ध क्षेत्र माना जाता है। यहां पाया गया चट्टान शिलालेखों नंबर I-X, XIV में दो ​​अलग-अलग कलिंग शिलालेखों शामिल हैं। कलिंग फतवे छठी में उन्होंने, पूरी दुनिया के कल्याण के लिए अपनी चिंता व्यक्त की है। शिलालेखों से ऊपर चट्टानों को काटकर जो हाथी बना है, वो ओडिशा के पूराने बौद्ध मूर्तियों मे से एक है। दया नदी लड़ाई के बाद मृतकों के खून से लाल हो गया था, और अशोक को युद्ध के साथ जुड़े आतंक की भयावहता का एहसास कराने सक्षम हुआ। कुछ शालों बाद धौली बौद्ध गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया। उन्होंने वहां कई चॅतिय, स्तूपों और स्तंभों का निर्माण किया। पहाड़ी के शीर्ष पर, एक चमकदार सफेद शांति शिवालय 1970 के दशक में जापान बुद्ध संघा और कलिंग निप्पॉन बुद्ध संघ द्वारा बनाया गया है। आस-पास के क्षेत्र में भी संभवतः अशोक के कई शिलालेखों है और विद्वानों के तर्क के रूप में टंकपाणी सड़क पर भाश्करेश्वर मंदिर में एक स्तूप पाया गया है। धौलीगिरि पहाड़ियों में एक प्राचीन शिव मंदिर है, जो शिवरात्रि समारोह के दौरान जन सभा के लिए एक बडी जगह है। .

नई!!: दया नदी और धौली गिरि · और देखें »

भारत की नदियों की सूची

भारत में मुख्यतः चार नदी प्रणालियाँ है (अपवाह तंत्र) हैं। उत्तरी भारत में सिंधु, उत्तरी-मध्य भारत में गंगा, और उत्तर-पूर्व भारत में ब्रह्मपुत्र नदी प्रणाली है। प्रायद्वीपीय भारत में नर्मदा, कावेरी, महानदी, आदि नदियाँ विस्तृत नदी प्रणाली का निर्माण करती हैं। यहाँ भारत की नदियों की एक सूची दी जा रही है: .

नई!!: दया नदी और भारत की नदियों की सूची · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »