लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दक्षिण पश्चिम दिल्ली

सूची दक्षिण पश्चिम दिल्ली

दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिला दिल्ली का जिला है। इसमें आने वाले उपमंडल हैं.

16 संबंधों: दिल्ली, दिल्ली के जिले और उपमंडल, दिल्ली के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूची, दिल्ली छावनी, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, द्वारका, दिल्ली, नजफगढ़, नई दिल्ली, मिर्ज़ा नजफ खां, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची, शिवाजी मार्ग, सफदरजंग विमानक्षेत्र, वसंत विहार, वेस्ट एंड, दिल्ली, अहीरवाल, अहीर्वती

दिल्ली

दिल्ली (IPA), आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (अंग्रेज़ी: National Capital Territory of Delhi) भारत का एक केंद्र-शासित प्रदेश और महानगर है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों - कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं १४८३ वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग १ करोड़ ७० लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं: हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी। भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्त्व है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है। यह प्राचीन समय में गंगा के मैदान से होकर जाने वाले वाणिज्य पथों के रास्ते में पड़ने वाला मुख्य पड़ाव था। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं। १६३९ में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने दिल्ली में ही एक चारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो १६७९ से १८५७ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही। १८वीं एवं १९वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया। इन लोगों ने कोलकाता को अपनी राजधानी बनाया। १९११ में अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारम्भ हुआ। अंग्रेजों से १९४७ में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का प्रवासन हुआ, इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तो, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही साथ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लिया। आज दिल्ली भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है। .

नई!!: दक्षिण पश्चिम दिल्ली और दिल्ली · और देखें »

दिल्ली के जिले और उपमंडल

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली को कुल नौ जिले में बांटा हुआ है। हरेक जिले का एक उपायुक्त नियुक्त है और जिले के तीन उपजिले हैं। प्रत्येक उप जिले का एक उप जिलाधीश नियुक्त है। सभी उपायुक्त मंडलीय अधिकारी के अधीन होते हैं। दिल्ली का जिला प्रशासन सभी प्रकार की राज्य एवं केन्द्रीय नीतियों और का प्रवर्तन विभाग होता है। यही विभिन्न अन्य सरकारी कार्यकर्तृयों पर आधिकारिक नियंत्रण रखता है। निम्न लिखित दिल्ली के जिलों और उपजिलों की सूची है:- दिल्ली के जिले मध्य दिल्ली विहंगम दृश्य साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली में भारत सरकार का रक्षा मंत्रालय और वित्त मंत्रालय है.

नई!!: दक्षिण पश्चिम दिल्ली और दिल्ली के जिले और उपमंडल · और देखें »

दिल्ली के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूची

2008 में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद, दिल्ली विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची निम्नलिखित है। वर्तमान में, 12 निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। .

नई!!: दक्षिण पश्चिम दिल्ली और दिल्ली के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूची · और देखें »

दिल्ली छावनी

दिल्ली छावनी दिल्ली के दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिला का एक उप मंडल है। दिल्ली छावनी दिल्ली के रिंग मार्ग पर आने वाला एक बस स्टॉप भी है। श्रेणी:रिंग मार्ग के बस स्टॉप श्रेणी:दिल्ली के स्थल श्रेणी:दिल्ली के उपमंडल श्रेणी:भारतीय सेना की छावनियाँ.

नई!!: दक्षिण पश्चिम दिल्ली और दिल्ली छावनी · और देखें »

दक्षिण पश्चिम दिल्ली

दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिला दिल्ली का जिला है। इसमें आने वाले उपमंडल हैं.

नई!!: दक्षिण पश्चिम दिल्ली और दक्षिण पश्चिम दिल्ली · और देखें »

द्वारका, दिल्ली

द्वारका उपनगर दक्षिण पश्चिम दिल्ली में स्थित एक आवासीय कालोनी है। १९८० के दशक के उत्तरार्ध में व्यवस्थित होना शुरू हुई द्वारका अब एशिया की सबसे बड़ी आवासीय कालोनी कहलाती है। द्वारका इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट स्थित है और दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिले के प्रशासनिक मुख्यालय भी यहाँ ही स्थित हैं। ५६.४८ वर्ग किलोमीटर में फैला द्वारका २९ सेक्टरों में विभाजित है। जनवरी २०१७ में, भारत की कैबिनेट ने चाणक्य पुरी के बाद द्वारका में ३४ हेक्टेयर भूमि पर ३९ देशों के एक दूसरे राजनयिक एन्क्लेव को मंजूरी दी। .

नई!!: दक्षिण पश्चिम दिल्ली और द्वारका, दिल्ली · और देखें »

नजफगढ़

नजफगढ़ दिल्ली के दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिला का एक उप मंडल है। ३9श्रेणी:दिल्ली के उपमंडल.

नई!!: दक्षिण पश्चिम दिल्ली और नजफगढ़ · और देखें »

नई दिल्ली

नई दिल्ली भारत की राजधानी है। यह भारत सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के केंद्र के रूप में कार्य करता है। नई दिल्ली दिल्ली महानगर के भीतर स्थित है, और यह दिल्ली संघ राज्य क्षेत्र के ग्यारह ज़िलों में से एक है। भारत पर अंग्रेज शासनकाल के दौरान सन् 1911 तक भारत की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) था। अंग्रेज शासकों ने यह महसूस किया कि देश का शासन बेहतर तरीके से चलाने के लिए कलकत्ता की जगह यदि दिल्‍ली को राजधानी बनाया जाए तो बेहतर होगा क्‍योंकि य‍ह देश के उत्तर में है और यहां से शासन का संचालन अधिक प्रभावी होगा। इस पर विचार करने के बाद अंग्रेज महाराजा जॉर्ज पंचम ने देश की राजधानी को दिल्‍ली ले जाने के आदेश दे दिए। वर्ष 2011 में दिल्ली महानगर की जनसंख्या 22 लाख थी। दिल्ली की जनसंख्या उसे दुनिया में पाँचवीं सबसे अधिक आबादी वाला, और भारत का सबसे बड़ा महानगर बनाती है। क्षेत्रफल के अनुसार भी, दिल्ली दुनिया के बड़े महानगरों में से एक है। मुम्बई के बाद, वह देश का दूसरा सबसे अमीर शहर है, और दिल्ली का सकल घरेलू उत्पाद दक्षिण, पश्चिम और मध्य एशिया के शहरों में दूसरे नम्बर पर आता है। नई दिल्ली अपनी चौड़ी सड़कों, वृक्ष-अच्छादित मार्गों और देश के कई शीर्ष संस्थानो और स्थलचिह्नों के लिए जानी जाती है। 1911 के दिल्ली दरबार के दौरान, 15 दिसम्बर को शहर की नींव भारत के सम्राट, जॉर्ज पंचम ने रखी, और प्रमुख ब्रिटिश वास्तुकार सर एड्विन लुट्यन्स और सर हर्बर्ट बेकर ने इसकी रूपरेखा तैयार की। ब्रिटिश भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड इर्विन द्वारा 13 फ़रवरी 1931 को नई दिल्ली का उद्घाटन हुआ। बोलचाल की भाषा में हालाँकि दिल्ली और नयी दिल्ली यह दोनों नाम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अधिकार क्षेत्र को संदर्भित करने के लिए के प्रयोग किये जाते हैं, मगर यह दो अलग-अलग संस्था हैं और नयी दिल्ली, दिल्ली महानगर का छोटा सा हिस्सा है। .

नई!!: दक्षिण पश्चिम दिल्ली और नई दिल्ली · और देखें »

मिर्ज़ा नजफ खां

मिर्ज़ा नजफ़ खां मिर्ज़ा नजफ़ खां (१७२२-१७८२) मुगल बादशाह शाह आलम द्वितीय के दरबार में एक फारसी एडवेंचरर था। इसके सफ़ावी वंश को नादिर शाह ने १७३५ में पदच्युत कर दिया था। नजफ़ खां भारत १७४० में आया था। इसकी बहन का विवाह अवध के नवाब से हुआ था। इसे अवध के उप-वज़ीर का पद भी मिला था। मिर्ज़ा १७२२ से अपनी मृत्यु पर्यन्त मुगल सेना का सिपहसालार रहा था। अप्रैल, १७८२ में इसकी मृत्यु हुई। इसके बाद इसका मकबरा नई दिल्ली के लोधी रोड के निकट कर्बला क्षेत्र में स्थित है। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में स्थित नजफगढ़ का नाम नजफ़ खां के नाम पर ही पड़ा है। इलाहाबाद के फौजदार मोहम्मद कुली खाँ का मामा। मोहम्मद कुली के समय में (1753-59) नजफ़ खाँ इलाहाबाद के किले का रक्षक था। .

नई!!: दक्षिण पश्चिम दिल्ली और मिर्ज़ा नजफ खां · और देखें »

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के सर्वाधिक जनसंख्या वाले महानगर: .

नई!!: दक्षिण पश्चिम दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची · और देखें »

शिवाजी मार्ग

शिवाजी मार्ग रिंग मार्ग को राजा गार्डन पर काटता हुआ दिल्ली का सड़क मार्ग है। इसे 'मेन नजफगढ़ रोड' (मुख्य नजफगढ़ मार्ग) के नाम से भी जाना जाता है। यह मार्ग दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में स्थित नजफगढ़ को उत्तम नगर, जनकपुरी, राजा गार्डन और मोती नगर होते हुए इंद्रलोक से जोड़ता है। .

नई!!: दक्षिण पश्चिम दिल्ली और शिवाजी मार्ग · और देखें »

सफदरजंग विमानक्षेत्र

सफ़दरजंग विमानक्षेत्र (जिसे सफ़दरजंग वायुसेना स्टेशन भी कहा जाता है) भारत की राजधानी नई दिल्ली के दक्षिणी भाग में इसी नाम से बसे क्षेत्र में बना एक विमानक्षेत्र या हवाई अड्डा है। ब्रिटिश राज के समय स्थापित यह हवाई अड्डा तब विलिंग्डन एयरफ़ील्ड के नाम से आरंभ हुआ था। १९२९ में यहां प्रचालन प्रारंभ हुआ जब यह दिल्ली का पहला एवं भारत का दूसरा हवाई अड्डा बना। साउथ एटलांटिक एयर फ़ेरी मार्ग में आने के कारण इसका भरपूर उपयोग द्वितीय विश्व युद्ध में, तथा कालांतर में भारत पाक युद्ध १९७४ में हुआ। कभी लूट्यन्स देल्ही के दक्षिणी छोर पर बसा यह हवाई अड्डा अब पूरे नयी दिल्ली शहर के लगभग बीच में आ गया है। १९६२ तक यह शहर का प्रमुख हवाई अड्डा बना रहा और दशक के अंत तक पूरा प्रचालन नये हवाई अड्डे पालम विमानक्षेत्र को स्थानांतरित हुआ। इसका प्रमुख कारण था इस विमानक्षेत्र का जेट विमान जैसे बड़े वायुयानों को उतार पाने में असमर्थता। १९२८ में यहीं दिल्ली फ़्लाइंग क्लब की स्थापना हुई। तब यहां देल्ही एवं रोशनारा नामक २ दे हैविलैण्ड मोठ यान हुआ करते थे। हवाई अड्डे पर प्रचालन २००१ तक चला, किन्तु जनवरी २००२ से सरकार ने ९/११ की घटना को देखते हुए उरक्षा की दृष्टि से इस हवाई अड्डे पर प्रचालन को पूर्ण विराम दिया। तब से यह क्लब यहां केवल वायुयान अनुरक्षण एवं मरम्मत पाठ्यक्रम चलाता है। आजकल इसका प्रयोग मात्र राष्ट्रपति एवं प्रधान मंत्री सहित अन्य वीवीआईपी हेलिकॉप्टर्स की पालम हवाई अड्डे तक की यात्राओं के लिये प्रयोग किया जाता है। १९० एकड़ के इस हवाई अड्डे के परिसर में, राजीव गाँधी भवन परिसर बना है, जहां भारतीय नागर विमानन मंत्रालय तथा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का निगमित मुख्यालय स्थापित है। .

नई!!: दक्षिण पश्चिम दिल्ली और सफदरजंग विमानक्षेत्र · और देखें »

वसंत विहार

वसंत विहार दिल्ली के दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिला का एक उप मंडल है। यह दिल्ली कि एक आवासीय कालोनी भी है। श्रेणी:दिल्ली के आवासीय क्षेत्र श्रेणी:दिल्ली के उपमंडल.

नई!!: दक्षिण पश्चिम दिल्ली और वसंत विहार · और देखें »

वेस्ट एंड, दिल्ली

दिल्ली का एक आवासीय क्षेत्र है। श्रेणी:दिल्ली के आवासीय क्षेत्र.

नई!!: दक्षिण पश्चिम दिल्ली और वेस्ट एंड, दिल्ली · और देखें »

अहीरवाल

अहीरवाल एक ऐसा क्षेत्र है जो दक्षिणी हरियाणा और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के हिस्सों में फैला हुआ है, जो भारत के वर्तमान राज्य हैं। यह क्षेत्र एक बार रेवाडी के शहर से नियंत्रित रियासत थी और मुगल साम्राज्य के पतन के समय से अहीर समुदाय के सदस्यों द्वारा नियंत्रित था। नाम "अहीर की भूमि" के रूप में अनुवादित है। जेई श्वार्ट्ज़बर्ग ने इसे "लोक क्षेत्र" और लुसिया माइकलुट्टी को "सांस्कृतिक-भौगोलिक क्षेत्र" के रूप में वर्णित किया है।..

नई!!: दक्षिण पश्चिम दिल्ली और अहीरवाल · और देखें »

अहीर्वती

अहीर्वती एक इंडो-आर्यन भाषा है, जिसे हरियाणा-राजस्थानी भाषा के रूप में वर्गीकृत किया गया है और अहीरवाल, दिल्ली, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में बोली जाती है। और गुड़गांव, हरियाणा, अलवर और कोटपुटली राजस्थान के। प्रसिद्ध इतिहासकार रॉबर्ट वान रसेल अहिरवती के अनुसार यदुवंशी अहीर की भाषा है और हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में बोली जाती है। यह मेवाती के समान है, राजस्थानी के रूपों में से एक या अहीर की भाषा भी राजपूताना की भाषा है रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, गुरगांव, कोटकासिम, कोटपुटली, बंसूर, दक्षिण दिल्ली, बिहोर, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, और मुंदवावार को अहीर्वती बोलने वाले क्षेत्र का केंद्र माना जा सकता है। श्रेणी:भारत यूरोपीय भाषा परिवार.

नई!!: दक्षिण पश्चिम दिल्ली और अहीर्वती · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिला, दक्षिण पश्चिमी दिल्ली जिला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »