लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दक्षिण निकोबारी भाषा

सूची दक्षिण निकोबारी भाषा

दक्षिण निकोबारी भाषा (Southern Nicobarese language) भारत के निकोबार द्वीपसमूह में बोली जाने वाली एक भाषा है जो ऑस्ट्रो-एशियाई भाषाओं की निकोबारी शाखा की सदस्य है। इसके मातृभाषी छोटे निकोबार द्वीप (ओंग) और बड़े निकोबार द्वीप (लोओंग) पर केन्द्रित हैं। कोन्डुल और पुलो मिलो द्वीपों के रहने वाले भी यही भाषा बोलते हैं। हर द्वीप पर इसकी भिन्न उपभाषा बोली जाती है। .

4 संबंधों: निकोबारी भाषाएँ, पुलोमिलो द्वीप, बड़ा निकोबार, छोटा निकोबार

निकोबारी भाषाएँ

निकोबारी भाषाएँ (Nicobarese languages) भारत के निकोबार द्वीपसमूह में बोली जाने वाली कुछ ऑस्ट्रो-एशियाई भाषाओं का परिवार है। इन्हें लगभग ३०,००० लोग बोलते हैं, जिनमें से अधिकतर कार भाषा के मातृभाषी हैं। .

नई!!: दक्षिण निकोबारी भाषा और निकोबारी भाषाएँ · और देखें »

पुलोमिलो द्वीप

पुलोमिलो (Pulomilo) भारत के निकोबार द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह छोटे निकोबार द्वीप के बहुत समीप स्थित है और इन दोनों की दूरी १ किमी से भी कम है। .

नई!!: दक्षिण निकोबारी भाषा और पुलोमिलो द्वीप · और देखें »

बड़ा निकोबार

बड़ा निकोबार (Great Nicobar), जिसे दक्षिण निकोबारी भाषा में टोकिओंग लोंग या केवल लोओंग कहा जाता है, भारत के निकोबार द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह निकोबार द्वीपसमूह का दक्षिणतम द्वीप है और इसका सबसे दक्षिणी बिन्दु "इंदिरा पोइंट" कहलाता है और वह भारत का सबसे दक्षिणी बिन्दु भी है। द्वीप का लगभग ८५% क्षेत्रफल भारत सरकार द्वारा बड़ा निकोबार जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र नामक संरक्षित क्षेत्र घोषित किया जा चुका है। .

नई!!: दक्षिण निकोबारी भाषा और बड़ा निकोबार · और देखें »

छोटा निकोबार

छोटा निकोबार (Little Nicobar), जिसे दक्षिण निकोबारी भाषा में ओंग (Ong) कहा जाता है, भारत के निकोबार द्वीपसमूह का एक द्वीप है। इसके पास कुछ नन्हे द्वीप भी स्थित हैं, मसलन मेन्चल (Menchal), पुलोमिलो (Pulomilo), त्रेइस/आल्बतेइ (Treis/Albatei), त्राक/मफ़ूया (Trak/Mafuya) और मेरो (Meroe)। कत्चल द्वीप से इस से ७० किमी उत्तर में स्थित है। .

नई!!: दक्षिण निकोबारी भाषा और छोटा निकोबार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »