लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द बीटल्स

सूची द बीटल्स

द बिटल्स का प्रतीक चिह्न द बीटल्स १९६० का एक अन्ग्रेज़ी रॉक बैन्ड था जिसका निर्माण लिवरपूल में किया गया था। जॉन लेनन, पॉल मेकारटनि, जोर्ज हैरिसन और रिंगो स्टार के साथ वे व्यापक प्रभावशाली कलाकार के रूप मे माने जाते है। १९५० के दशक के रॉक एन्ड ऱोल के शैलि मे शुरु किया था और उस्के बाद बीटल्स ने कई सारे शैलियों के साथ प्रयोग किया। पॉप गाथगीत से साइकेडेलिक् रॉक को लेकर वह अक्सर शास्त्रीय ततवो को अपनाकर, अभिनव तारीके से इन ततवो को अपने संगीत मे शामिल करते। १९६० के काल मे बीटल्स को बहुत लोकप्रियता मिलि। जब वह "बीटलमेनिया" के रूप मे उभरे। लेकिन जैसे उन्के गीत लेखन कि व्रिधि हुइ वे सामाजिक और सांस्कृतिक क्रितियो के द्वारा अपने आदर्शें के अवतार के रूप से माना जाने लगे। १९६० मे सथापित हुए बीटल्स ने अप्नि ख्याति लिवरपूल और हैम्बर्ग मे कल्ब खोल्कर तीन साल कि अवधि मे लोकप्रियताअर्जित कि। प्रबन्धक बरायन एप्स्तटाईण एक पेशवर अधिनियम मे डाला और निर्माता जार्ज मार्टीन उन्के संगीत की क्शम्ता बडाई। १९६२ मे "लव मी डू: उन्का पहला हिट होने के बाद ब्रिटेन मे प्रसिधि हासिल की। वे "बीटल्मैनिया" के नाम से माने जाने लगे। वह उप्नाम "फैब फोर" के रूप से माने जाने लगे। जल्दि १९६४ मे प्रमुख अन्तरासश्ट्ऱीय सितारे बन गए जो अमेरिका पॉप बाज़ार के "ब्रिटीश आक्रमण" के संयुक्त बने। पर १प६५ से बीटल्स कई प्रभावशालि एल्बम बनाए जैसे रबर सोल (१९६५), रिवाल्वर (१९६६), सार्जिट पेपर्स लोनली हार्टस कल्ब बैन्ड (१९६७), द बीटल्स (सफेद एल्बम) (१९६८) और अभय रोड (१९६९)। १९७० मे उन्के टूट्ने के बाद वे एकल वयवसाय का आनन्द लिया। लेनन को दिसम्बर १९८० मे गोलि मार दिया गया और हैरिसन को नवम्बर २०११ मे फेफड़ों के कैनसर के कारण म्र्त्यु हो गई। मेकारटनि और स्टार, बाकी सदस्य अपने संगीत को जारि रखा। RIAA के अनुसार बीटल्स प्रमाणीत इकाइयो के साथ, सयुन्क्त रज्य अमेरिका मे सब्से ज़्यादा बिक्ने वाला बैन्ड था। वे ब्रिटिश चार्ट पर अधिक सन्ख्या मे सबसे अवल एलब्म था। २००८ मे समुह के सबसे सफल "हाट १००" कलाकारो मे बिलबोर्ड पत्रिका की सूची मे सबसे उपर रहे। २०१४ के रूप मे वे सबसे अधिक सन्ख्या मे एक २० के साथ हाट १०० चार्ट पर रेकार्ड पकडा रखा। वे दस ग्रैमी पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर के लिए एक अकादमि पुरस्कार और १५ इवोर नोवेलो पुरस्कार प्राप्त किए है। सामुस्टोनहिक रूप से २०वी सदि के १०० सबसे प्रभाव्शालि लोगो की टाइम पत्रिका के सन्कलन मे शामिल है। वे EMI रिकार्ड्स मे अरसे से ज़्यादा इकाइयों की बिक्री के आकलन के साथ मे इतिहास मे अधिक बिकने वाला बैन्ड है। २००४ मे रोलिंग स्टोन सभी समय के महान्तम कलाकार के रूप मे बीटल्स स्थान पर रहे। .

45 संबंधों: चार्ल्स मैनसन, टीवी विज्ञापन, एरिक क्लैप्टन, एरोस्मिथ, डेफ लेपार्ड, डेविड कुक (गायक), द लोर्ड ऑफ द रिंग्स फिल्म ट्रिलॉजी, द हू, द किलर्स (बैंड), निकोलाइ नोस्कोव, न्यू यॉर्क हिल्टन मिडटाउन, पिंक फ़्लॉइड, प्रदत्त नाम, पॉप म्यूज़िक, पॉल मॅक्कार्टनी, बिली जोएल, ब्लैक सब्बाथ, ब्लेज़र, बैकस्ट्रीट बॉयज़, बीसवीं शताब्दी, मैडोना (मनोरंजनकर्ता), यातायात संकेत (ट्रैफिक साइन), यूऍसबी फ्लैश ड्राइव, यूनाइटेड किंगडम, रेट्रो, रेगे, लिवरपूल, शकीरा, हिप्पी, जस्टिस लीग (फ़िल्म), जार्ज हरिसन, जिम मॉरिसन, जंगल बुक (1967 की फ़िल्म), जॅनिफ़र लोपैज़, जॉन लेनन, ईएमआई (EMI), गन्स एण्ड रोज़ेज़, आधुनिकतावाद, कर्ट कोबेन, काइली मिनोग, किलियन मर्फ़ी, क्रिस कॉर्नेल, कृष्ण, कैट स्टीवंस, अक्रॉस द यूनिवर्स (फ़िल्म)

चार्ल्स मैनसन

चार्ल्स मैनसन (जन्म:1934 - died 19 November 2017) अमरीकी अपराध इतिहास के सबसे खतरनाक अपराधियों में एक है। 1960 के दशक में असने एक आपराधिक समुदाय की स्थापना की। उसका विश्वास था की बीटल्स के गीत श्वेतों और अश्वेतों के बीच नसली युद्ध की भविष्यवाणी करते हैं। इसी मानसिकता के अन्तरगत कई हत्याएँ की गई थी। मैनसन की हत्याओं में हॉलिवुड अभिनेत्री शॅरन टेट और उसके साथियों की हत्या भी शामिल थी। He died 19 November 2017 at 83 years old.

नई!!: द बीटल्स और चार्ल्स मैनसन · और देखें »

टीवी विज्ञापन

टीवी विज्ञापन या टीवी कमर्शियल, जिसे अक्सर बस कमर्शियल, विज्ञापन, ऐड या ऐड फिल्म (भारत) कहा जाता है-सन्देश पहुंचाने वाले किसी संगठन द्वारा किए गए भुगतान के तहत उसके लिए निर्मित टीवी कार्यक्रम का एक विविध रूप है। विज्ञापन से प्राप्त होने वाला राजस्व अधिकांश निजी स्वामित्व वाले टीवी नेटवर्कों के लिए वित्तपोषण के एक बहुत बड़े हिस्से का निर्माण करता है। आजकल के अधिकांश टीवी विज्ञापनों में संक्षिप्त विज्ञापन अंश शामिल होते हैं जो कुछ सेकंड से लेकर कई मिनट तक चल सकते हैं (इसके साथ ही साथ कार्यक्रम के लंबे इन्फोमर्शियल).

नई!!: द बीटल्स और टीवी विज्ञापन · और देखें »

एरिक क्लैप्टन

एरिक पैट्रिक क्लैप्टन CBE (जन्म 30 मार्च 1945) एक इंग्लिश ब्लूज़-रॉक गिटारवादक, गायक, गीतकार और संगीतकार हैं। केवल क्लैप्टन ही एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें तीन बार रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फ़ेम में एक एकल कलाकार के रूप में और साथ ही द यार्डबर्ड्स और क्रीम रॉक बैंडों के सदस्य के रूप में शामिल किया गया। आलोचकों और प्रशंसकों द्वारा अक्सर ही समान रूप से सर्वकालिक सर्वाधिक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली गिटारवादक के रूप में देखे जाने वाले, क्लैप्टन को रॉलिंग स्टोन पत्रिका की "100 ग्रेटेस्ट गिटारिस्ट ऑफ़ ऑल टाइम" सूचि में चौथा स्थान प्राप्त हुआ और उनकी "इम्मोरटल: 100 ग्रेटेस्ट आर्टिस्ट्स ऑफ़ आल टाइम" सूची पर #53.

नई!!: द बीटल्स और एरिक क्लैप्टन · और देखें »

एरोस्मिथ

एरोस्मिथ (Aerosmith) एक अमेरिकी हार्ड रॉक बैंड है जिसे कभी-कभी "द बैड बॉयज़ फ्रॉम बॉस्टन " और "अमेरिकाज़ ग्रेटेस्ट रॉक एण्ड रोल बैंड " के रूप में सन्दर्भित किया जाता है।"...सिग्नेचर रिफ्ट्स और यह स्पष्ट हो जाता है कि एरोस्मिथ के साथ 'अमेरिका का सबसे बड़ा रॉक एण्ड रोल बैंड" का टैग क्यों लगाया गया है। दुनिया भर के कुछ बैंडों ने—केवल अमेरिका को छोड़कर—सिद्ध कर दिया है जो एरोस्मिथ के पास है। इस बैंड ने दुनिया भर में 150 मिलियन से भी ज्यादा एल्बमों की बिक्री की है और तीन ग्रेमी अवार्ड सहित अनगिनत पुरस्कार जीत हैं। और, कुछ अपवादों के साथ, एरोस्मिथ ने अपना वादा पूरा किया है: ऐसे संगीत का निर्माण किया है जो श्रोता के दिल, पैर, आत्मा और ऊसन्धि पर अपनी छाप छोड़ी है।" मेंअब एरोस्मिथ के बारे में जो कुछ कहना है, वह यह है कि इसमें चिरकालिक, हार्ड रॉक के पंचक हैं जिन्हें अक्सर अमेरिका के सबसे बड़े रॉक एण्ड रोल बैंड के रूप में घोषित या प्रचार किया जाता है, दो दशक पहले ऐसा कहा जा सकता था। मूल रूप से ब्लूज़-आधारित हार्ड रॉक वाली उनकी शैली में पॉप, हेवी मेटल, और ताल एवं ब्लूज़ जैसे तत्वों का भी समावेश है जिसने कई उत्तरवर्ती रॉक कलाकारों को प्रेरित किया है। इस बैंड की नींव 1970 में मैसाचुसेट्स के बॉस्टन में रखी गई थी। वास्तव में जैम बैंड (Jam Band) नामक एक बैंड में एक साथ काम करने वाले गिटारवादक जो पेरी और बासवादक टॉम हैमिल्टन ने गायक स्टीवन टायलर, ड्रमवादक जोय क्रेमर और गिटारवादक रे टैबेनो से मुलाक़ात की और एरोस्मिथ की नींव रखी.

नई!!: द बीटल्स और एरोस्मिथ · और देखें »

डेफ लेपार्ड

डेफ लेपार्ड शेफ़ील्ड, इंग्लैंड से हार्ड रॉक और हेवी मेटल का एक बैंड है जो कि 1977 में ब्रिटिश हेवी मेटल आन्दोलन के एक भाग के तौर पर बना था। 1992 से, जो इलियट (स्वर), फिल कोलन (गिटार), विवियन कैम्पबेल (गिटार), रिक सेवेज (बास गिटार) और रिक एलन (ड्रम) इस बैंड में हैं। बैंड ने दुनिया भर में 65 मिलियन से भी ज्यादा एलबम बेचे और दो एलबम पायिरोमेनिया और हिस्टीरिया को आर आई ए ए (RIAA) हीरक प्रमाणपत्र मिला है।^(2009/02/26).

नई!!: द बीटल्स और डेफ लेपार्ड · और देखें »

डेविड कुक (गायक)

डेविड रोलेंड कुक (जन्म 20 दिसम्बर 1982) एक अमेरिकी रॉक गायक-गीतकार हैं,, जिन्होंने वास्तविक टेलीविजन कार्यक्रम अमेरिकन आइडल के सातवे अंक में जीत के बाद प्रसिद्धि प्राप्त की। आइडल से पहले उन्होंने 2008 में एनालॉग हार्ट शीर्षक से एक एल्बम जारी की और उनकी आइडल के बाद की स्वयं-शीर्षक एल्बम, रोब केवेलो द्वारा उत्पादित, 18 नवम्बर 2008 को जारी की गई और उसके बाद से आर आइ ऐ ऐ (RIAA) द्वारा प्लैटिनम प्रमाणित की गयी। .

नई!!: द बीटल्स और डेविड कुक (गायक) · और देखें »

द लोर्ड ऑफ द रिंग्स फिल्म ट्रिलॉजी

द लोर्ड ऑफ द रिंग्स फिल्म ट्रियोलॉजी, काल्पनिक महाकाव्य पर आधारित तीन एक्शन फिल्में हैं जिसमें द फेलोशिप ऑफ द रिंग (2001), द टू टावर्स(2002) और द रिटर्न ऑफ द किंग(2003) शामिल हैं। यह ट्रियोलॉजी तीन खंडों में विभाजित है और जे.आर.आर. टोलकिन द्वारा लिखित द लोर्ड ऑफ द रिंग्स किताब पर आधारित है। हालांकि ये फिल्में पुस्तक की सामान्य कहानी का ही अनुसरण करती है लेकिन साथ ही स्रोत सामग्री से कुछ अलग भी इसमें शामिल किया गया है। मध्य धरती के काल्पनिक दुनियां में सेट ये तीन फिल्में होब्बिट फ्रोडो बग्गीन्स के ईर्द-गिर्द ही घूमती हैं जिसमें वह और फेलोशिप एक रिंग को नष्ट करने की तलाश में निकलते हैं और उसके निर्माता डार्क लोर्ड सौरोन के विनाश को सुनिश्चित करते हैं। लेकिन फैलोशिप विभाजित हो जाता है और फ्रोडो अपने वफादार साथी सैम और विश्वासघाती गोल्लुम के साथ खोज जारी रखता है। इसी बीच, देश निकाला झेल रहे जादूगर गैंडाल्फ़ और एरागोर्न, जो गोन्डोर के सिंहासन के असल वारिस होते हैं, वे मध्य धरती के आजाद लोगों को एकजुट करते हैं और वे अंततः रिंग के युद्ध में विजयी होते हैं। पीटर जैक्सन इन तीनों फिल्म के निर्देशक हैं और इनका वितरण न्यू लाइन सिनेमा द्वारा की गई है। इसे आज तक के विशालतम और महत्वाकांक्षी फिल्म परियोजनाओं में से एक माना जाता है, जिसका बजट कुल मिलाकर 285 करोड़ डॉलर था और इस परियोजना को पूरा होने में लगभग आठ वर्ष लगे और सभी तीन फिल्मों को एक साथ प्रदर्शित करने के लिए जैक्शन के जन्मस्थान न्यूजीलैंड में बनाया गया। ट्रियोलॉजी के प्रत्येक फिल्म का विशेष वर्धित संस्करण भी था जिसे सिनेमाघरों में जारी होने के एक साल बाद डीवीडी में जारी किया गया था। सर्वकालीक फिल्मों के बीच इस ट्रियोलॉजी को सबसे ज्यादा वित्तीय सफलता प्राप्त हुई थी। इन फिल्मों की समीक्षकों ने खूब प्रशंसा की और कुल 30 अकादमी पुरस्कार में इनका नामांकन हुआ था जिसमें से कुल 17 पुरस्कार मिले और इसके कलाकारों के चरित्रों और अभिनव के लिए काफी सराहना की गई और साथ ही डिजिटल विशेष प्रभाव के लिए भी व्यापक रूप में प्रशंसा की गई। 2011 और 2012 में रिलीज़ होने वाली द होब्बिट एक फिल्म रुपांतर है जिसे दो भागोंमें बनाया जा रहा है, इसमें गिलर्मो डेल टोरो का जैक्सन सहयोग कर रहे हैं। .

नई!!: द बीटल्स और द लोर्ड ऑफ द रिंग्स फिल्म ट्रिलॉजी · और देखें »

द हू

द हू एक अंग्रेजी रॉक बैंड है, जिसका गठन 1964 में गायक रोजर डाल्ट्रे, गिटारवादक पीट टाउनशेंड, बासवादक जॉन एंटविसल और ड्रम वादक कीथ मून ने मिलकर किया था। वे अपने ऊर्जावान लाइव प्रदर्शन के जरिये मशहूर हुए जिसमें अक्सर वाद्य यंत्रों की क्षति होती थी। द हू 100 मिलियन रिकॉर्ड बेच चुका है और ब्रिटेन में शीर्ष 27 चालीस एकल एलबम तथा संयुक्त राज्य अमेरिका में 17 टॉप टेन (शीर्ष दस) एलबम ला चुका है, जिनमें 18 स्वर्ण, 12 प्लेटिनम और 5 मल्टी प्लेटिनम एलबम पुरस्कार सिर्फ संयुक्त राज्य अमेरिका में शामिल हैं.

नई!!: द बीटल्स और द हू · और देखें »

द किलर्स (बैंड)

द किलर्स लास वेगास, नेवादा का एक अमेरिकी इंडी बैंड है, जिसका गठन 2002 में हुआ था। बैंड में ब्रेंडन फ्लार्स (गायक, कीबोर्ड), डेव क्युनिंग (गिटार, समर्थक गायक), मार्क स्टोर्मर (बॉस गिटार, समर्थक गायक) और रोनी वेंन्युसी जूनियर (ड्रम, तालवाद्य) शामिल हैं। एक वैकल्पिक रॉक बैंड, द किलर्स 1980 के दशक की संगीत शैलियों से प्रभावित हैं। ग्रूप के पहले एल्बम, हॉट फस (2004) ने बैंड को मुख्यधारा सफलता दिलवाई.

नई!!: द बीटल्स और द किलर्स (बैंड) · और देखें »

निकोलाइ नोस्कोव

निकोलाइ इवानोविच नोस्कोव (अंग्रेजी:Nikolai Ivanovich Noskov; (Николай Иванович Носков) एक रूसी गायक हैं। वे १९८७ से १९९० तक गोर्की पार्क नामक हार्ड रॉक बैण्ड के गायक थे। वे गोल्डेन ग्रामोफोन के पाच बार विजेता रह चुके हैं। .

नई!!: द बीटल्स और निकोलाइ नोस्कोव · और देखें »

न्यू यॉर्क हिल्टन मिडटाउन

न्यू यॉर्क हिल्टन मिडटाउन, न्यू यॉर्क शहर का सबसे बड़ा और विश्व का १०१वाँ सबसे उँचा होटेल (सराय) है। इस होटेल का मालिकाना हक एवं प्रबंधन का अधिकार हिल्टन वर्ल्डवाइड नाम की कंपनी के पास है। इसकी ४७ मंज़िल उँची इमारत रॉकेफेलर सेंटर के उत्तरपूर्वी छोर पर सिकस्थ एवन्यू और 53 स्ट्रीट पर स्थित है। इस होटेल में जॉन एफ. केनेडी एवं उसके बाद के सभी अमेरिकी राष्ट्रपति अतिथि के तौर पर रह चुके है। १९६४ में महान कलाकार समूह बीटल्स भी अपने एड सलिवन थियेटर की यात्रा के दौरान यहाँ ठहरा था। १९७३ में दुनिया का सबसे पहला मोबाइल फोन कॉल भी इसी होटेल के अतिथि मार्टिन कूपर द्वारा इस होटेल के सामने से किया गया था। .

नई!!: द बीटल्स और न्यू यॉर्क हिल्टन मिडटाउन · और देखें »

पिंक फ़्लॉइड

पिंक फ़्लॉइड एक अंग्रेज़ी रॉक बैंड था, जिसने 1960 के दशक के उत्तरार्ध में, अपने साइकेडेलिक और स्पेस रॉक संगीत के लिए और 1970 के दशक में, जब उन्होंने विकास किया, अपने प्रगतिशील रॉक संगीत के लिए पहचान बनाई। पिंक फ़्लॉइड का काम, दार्शनिक गीत, ध्वनि के प्रयोगों, नवीन एल्बम कवर कला और विशाल लाइव शो द्वारा अंकित हैं। रॉक संगीत में आलोचनात्मक रूप से सर्वाधिक प्रशंसित और व्यावसायिक रूप से सफल प्रदर्शनों सहित, इस समूह ने दुनिया भर में 200 मिलियन एल्बम बेचे हैं, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका में 74.5 मिलियन प्रमाणित इकाइयां शामिल हैं। पिंक फ़्लॉइड ने नाइन इंच नेल्स और ड्रीम थियेटर जैसे समकालीन कलाकारों को प्रभावित किया। पिंक फ़्लॉइड के 1965 में गठन के तुरंत बाद सिड बैरेट, द टी सेट में शामिल हो गए, एक समूह जो वास्तुकला के छात्र, निक मेसन, रोजर वाटर्स, रिचर्ड राइट और बॉब क्लोज़ से निर्मित था। क्लोज़ ने शीघ्र ही इसे छोड़ दिया, लेकिन समूह को मुख्यधारा में औसत दर्जे की सफलता मिली और लंदन के भूमिगत संगीत परिदृश्य पर जम कर ये चहेते बने रहे। बैरेट के अनियमित व्यवहार ने उनके सहयोगियों को गिटार वादक और गायक डेविड गिल्मर को जोड़ने के लिये विवश किया। बैरेट के प्रस्थान के बाद, गायक और बैस वादक रोजर वाटर्स, बैंड के गीतकार और एक प्रभावकारी व्यक्ति बन गए, जिसे आगे चलकर, अवधारणा एल्बम द डार्क साइड ऑफ़ द मून, विष यू वर हिअर, एनिमल्स और रॉक ओपेरा द वॉल से विश्व भर में महत्वपूर्ण और व्यावसायिक सफलता हासिल हुई। राइट ने 1979 में बैंड छोड़ दिया और वाटर्स ने 1985 में, लेकिन गिल्मर और मेसन (राइट के साथ) ने पिंक फ़्लॉइड नाम के तहत रिकॉर्डिंग और दौरा जारी रखा। वाटर्स ने उन्हें नाम का उपयोग करने से रोकने के लिए, कानूनी सहारा लिया। उन्होंने पिंक फ़्लॉइड को एक भुक्तशेष शक्ति घोषित किया, लेकिन इन पक्षों ने न्यायालय से बाहर समझौता किया, जिसके तहत गिल्मर, मेसन और राइट को पिंक फ़्लॉइड के रूप में आगे बढ़ने की अनुमति मिल गई। बैंड को एक बार फिर अ मोमेंट्री लैप्स ऑफ़ रीज़न (1987) और द डिविज़न बेल (1994) से विश्वभर में सफलता मिली और वाटर्स ने एक एकल संगीतकार के रूप में अपना सफ़र जारी रखा और तीन स्टूडियो एल्बम जारी किए। यद्यपि कुछ वर्षों तक वाटर्स और शेष तीन सदस्यों के बीच संबंधों में खटास रही, इस बैंड ने Live-8 पर वन-ऑफ़ प्रदर्शन के लिए पुनर्गठन किया। .

नई!!: द बीटल्स और पिंक फ़्लॉइड · और देखें »

प्रदत्त नाम

प्रदत्त नाम या दिया हुआ नाम एक ऐसा व्यक्तिगत नाम है जो कि लोगों के समूह में सदस्यों की पहचान कराता है, विशेषकर परिवार में, जहां सभी सदस्य आम तौर पर एकसमान पारिवारिक नाम (कुलनाम) साझा करते हैं, उनके बीच अंतर स्पष्ट करता है। एक प्रदत्त नाम किसी व्यक्ति को दिया गया नाम है, जो पारिवारिक नाम की तरह विरासत में नहीं मिलता। अधिकांश यूरोपीय देशों में और ऐसे देशों में जहां की संस्कृति मुख्य रूप से यूरोप से प्रभावित है (जैसे कि उत्तर और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, आदि में बसे यूरोपीय आनुवंशिकता वाले व्यक्ति), आम तौर पर प्रदत्त नाम पारिवारिक नाम से पहले आता है (हालांकि सामान्यतः सूचियों और कैटलॉग में नहीं) और इसलिए पूर्व नाम या प्रथम नाम के रूप में जाना जाता है। लेकिन विश्व की कई संस्कृतियों में - जैसे कि हंगरी, अफ्रीका की विभिन्न संस्कृतियों और पूर्व एशिया की अधिकांश संस्कृतियों (उदा. चीन, जापान, कोरिया और वियतनाम) में - प्रदत्त नाम परंपरागत रूप से परिवार के नाम के बाद आते हैं। पूर्वी एशिया में, प्रदत्त नाम का अंश भी परिवार की किसी विशिष्ट पीढ़ी के सभी सदस्यों के बीच साझा किया जा सकता है, ताकि एक पीढ़ी की दूसरी पीढ़ी से अलग पहचान की जा सके। सामान्य पश्चिमी नामकरण परंपरा के तहत, आम तौर पर लोगों के एक या अधिक पूर्व नाम (या तो दिए गए या प्राप्त) होते हैं। यदि एक से अधिक है, तो आम तौर पर (हर रोज़ के इस्तेमाल के लिए) एक मुख्य पूर्व नाम और एक या अधिक पूरक पूर्व नाम मौजूद होते हैं। लेकिन कभी-कभी दो या अधिक एकसमान महत्व वाले होते हैं। इस तथ्य के परे कि पूर्व नाम उपनाम से पहले होते हैं, इनके लिए कोई विशिष्ट क्रमांकन नियम मौजूद नहीं है। अक्सर मुख्य पूर्व नाम शुरूआत में होता है, जिसके परिणामस्वरूप एक प्रथम नाम और एक या अधिक मध्यम नाम बनते हैं, लेकिन अन्य व्यवस्थाएं भी काफ़ी प्रचलित है। प्रदत्त नाम का उपयोग अक्सर अनौपचारिक स्थितियों में एक परिचित और मैत्रीपूर्ण ढंग से किया जाता है। अधिक औपचारिक स्थितियों में इसके बजाय उपनाम का प्रयोग किया जाता है, जब तक कि एक ही उपनाम वाले लोगों के बीच अंतर करना ज़रूरी न हो। मुहावरा "प्रथम-नाम के आधार पर" (या "प्रथम-नाम संबोधन") इस तथ्य का संकेत देता है कि व्यक्ति के प्रदत्त नाम का उपयोग, सुपरिचय जताता है। .

नई!!: द बीटल्स और प्रदत्त नाम · और देखें »

पॉप म्यूज़िक

पॉप म्यूज़िक या पॉप संगीत (यह शब्द मूलतः 'पॉप्यूलर' यानी "लोकप्रिय" शब्द से निकला है) को आमतौर पर युवाओं के बाजार के अनुकूल और व्यावसायिक तौर पर रिकॉर्ड किये गए संगीत के रूप में समझा जाता है; इसमें अपेक्षाकृत छोटे और साधारण गाने शामिल होते हैं और नवीन तकनीक का इस्तेमाल कर मौजूदा धुनों को नए तरीके से पेश किया जाता है। पॉप म्यूज़िक में लोकप्रिय संगीत के अधिकांश रूपों के प्रभाव को देखा जा सकता है, लेकिन एक शैली के तौर पर ये विशेष रूप से रॉक एंड रोल और रॉक स्टाइल के बाद के रूपों से संबंधित है। .

नई!!: द बीटल्स और पॉप म्यूज़िक · और देखें »

पॉल मॅक्कार्टनी

पौल मैक्कार्टनी विश्व प्रसिद्ध बीटल्स बैंड के संस्थापक सदस्यों में से एक पॉल मॅक्कार्टनी (अंग्रेजी:Paul McCartney) का जन्म १८ जून १९४२ को लीवरपूल (इंग्लैंड) में हुआ था। वे अनेक प्रकार के वाद्य बजाने और गाना लिखने में प्रवीण हैं। सन १९५६ से बीटल्स बैंड के टूटने तक अर्थात सन १९७० तक उन्होंने सर्वश्रेष्ठ गिटारवादक के रूप में उनका योगदान जारी रखा। सन २००० के एक संगीत सभा में पॉल मॅक्कार्टनी श्रेणी:संगीतकार आधार श्रेणी:बीटल्स.

नई!!: द बीटल्स और पॉल मॅक्कार्टनी · और देखें »

बिली जोएल

विलियम मार्टिन "बिली" जोएल (जन्म 9 मई 1949) एक अमेरिकी संगीतकार और पियानोवादक, गायक-गीत लेखक और शास्त्रीय संगीत रचयिता हैं। RIAA के अनुसार, 1973 में उनके हिट गीत "पियानो मैन" के रिलीज होने के बाद से जोएल संयुक्त राज्य अमेरिका के छठे बेस्ट-सेलिंग (सबसे अधिक बिकने वाले) रिकॉर्डिंग कलाकार और तीसरे बेस्ट-सेलिंग एकल कलाकार बन गये।.

नई!!: द बीटल्स और बिली जोएल · और देखें »

ब्लैक सब्बाथ

ब्लैक सब्बाथ एक अंग्रेजी रॉक बैंड है, जिसे 1968 में टोनी इयोमी (गिटार), ओजी ऑजबॉर्न (मुख्य गायक), टेरी "गीजर" बटलर (बास) और बिल वार्ड (ड्रम और तालवाद्य) ने बर्मिंघम में बनाया.

नई!!: द बीटल्स और ब्लैक सब्बाथ · और देखें »

ब्लेज़र

द ब्लेज़र: एक इकहरे अग्रभाग वाला, रीफर शैली का, नेवी ब्ल्यू ब्लेज़र जो पीतल के बटन से युक्त होता है ब्लेज़र एक प्रकार का जैकेट होता है, जिसे एक अच्छे दिखने वाले अनौपचारिक पोशाक के रूप में पहना जाता है। ब्लेज़र शब्द कभी-कभी, दो अलग प्रकार के वस्त्रों, बोटिंग जैकेट और स्पोर्ट्स जैकेट के समानार्थक के रूप में प्रयोग किया जाता है। ब्लेज़र, अनौपचारिक तौर पर एक सूट कोट से मिलता जुलता होता है - जो कभी-कभी पट्टेरहित पैच पॉकेट और धातु के बटन से युक्त होता है। ब्लेज़र बाहर पहनने वाला स्पोर्ट्स जैकेट होता है इसलिए इसका कपड़ा आमतौर पर टिकाऊ (14 ओजेड) होता है। शैलीगत ढंग से, ब्लेज़र प्रायः यूनिफार्म के रूप में प्रयोग की जाने वाली पोशाक होते हैं, अर्थात, एयरलाइन, स्कूल और नौकायान और नौका विहार के समय पहने जाने वाली पोशाक.

नई!!: द बीटल्स और ब्लेज़र · और देखें »

बैकस्ट्रीट बॉयज़

बैकस्ट्रीट बॉयज़ एक अमरीकी वोकल दल है, जिसे कई बार ग्रैमी के लिए नामांकित किया जा चुका है। इसकी स्थापना ऑरलैंडो फ्लोरिडा में हुई, जिसे बॉय बैंड के निर्माता लू पर्लमैन ने ढूंढा एवं ये 1993 से एक साथ काम कर रहे हैं। बिलबोर्ड हॉट 100 के टॉप 40 लोकप्रिय गानों में उनके 14 गाने हैं एवं उन्होंने दुनिया भर में 130 मिलियन एल्बम बेच कर अपने आप को आज तक का दुनिया का सर्वाधिक बिकने वाला कलाकार एवं बॉय बैंड/संगीत का दल बना लिया है। अमरीकी बिलबोर्ड 200 के मुताबिक, साडे के बाद बैकस्ट्रीट बॉयज़ ही पहले ऐसे कलाकार हैं, जिनके शुरूआती सातों एल्बम चार्ट के सर्वश्रेष्ठ 10 में पहुंच गए हैं। उनके शुरुआती गाने अभी भी बहुत लोकप्रिय हैं। जब वे 2005 में पॉप जगत में लौटे, तो मात्र लाइव वाद्य यन्त्र (इनमें से कुछ तो वे खुद बजाते थे) एवं एक गिटार व पियानो से निकलती पॉप-रॉक ध्वनि के इस्तेमाल के साथ उनकी आवाज़ में काफी बदलाव आ गया था। 2005-2006 के दौरे के बाद, मूल सदस्य केविन रिचर्डसन ने 23 जून 2006 में दल छोड़ दिया,People.com (2006).

नई!!: द बीटल्स और बैकस्ट्रीट बॉयज़ · और देखें »

बीसवीं शताब्दी

ग्रेगरी पंचांग (कलेंडर) के अनुसार ईसा की बीसवीं शताब्दी 1 जनवरी 1901 से 31 दिसम्बर 2000 तक मानी जाती है। कुछ इतिहासवेत्ता 1914 से 1992 तक को संक्षिप्त बीसवीं शती का नाम भी देते हैं। (उन्नीसवी शताब्दी - बीसवी शताब्दी - इक्कीसवी शताब्दी - और शताब्दियाँ) दशक: १९०० का दशक १९१० का दशक १९२० का दशक १९३० का दशक १९४० का दशक १९५० का दशक १९६० का दशक १९७० का दशक १९८० का दशक १९९० का दशक ---- समय के गुज़रने को रेकोर्ड करने के हिसाब से देखा जाये तो बीसवी शताब्दी वह शताब्दी थी जो १९०१ - २००० तक चली थी। मनुष्य जाति के जीवन का लगभग हर पहलू बीसवी शताब्दी में बदल गया।.

नई!!: द बीटल्स और बीसवीं शताब्दी · और देखें »

मैडोना (मनोरंजनकर्ता)

मैडोना (मैडोना लुईस चिकोने जन्म, 16 अगस्त 1958) एक अमेरिकी रिकॉर्डिंग कलाकार, अभिनेत्री और उद्यमी है। बह सिटी, मिशिगन में जन्मी और रोचेस्टर हिल्स, मिशिगन में पली-बड़ी, वह सन् 1977 में न्यूयार्क शहर में आधुनिक नृत्य में करियर के लिए स्थानांतरित हो गई। पॉप संगीत समूहों के ब्रेकफास्ट क्लब तथा एम्मी के एक सदस्य के रूप में प्रदर्शन करने के बाद उसने अपने ही नाम मैडोना की टाइटल (शीर्षक) अपना पहला ऐल्बम सन् 1983 में सर रिकॉर्ड्स से रिलीज़ किया गया। लाइक अ वर्जिन (1984) और ट्रू ब्लू (1986) जैसे स्टूडियो ऐल्बमों से उसके हिट गानों की श्रृंखला ने गीतात्मक तत्व की सीमाओं को तोड़कर मुख्यधारा के लोकप्रिय संगीत और संगीत वीडियो की कल्पना में स्थापित कर उन्हें पॉप आइकॉन के रूप में वैश्विक मान्यता दिलाई, जो एमटीवी (MTV) पर एक नियमित कार्यक्रम बन गया। उसकी पहचान को डेस्परेटली सीकिंग सुज़ान (1985) फिल्म से बढ़ावा मिला, जिसमें मैडोना की मुख्य भूमिका नहीं होने के बावजूद भी उसे व्यापक रूप से मैडोना को प्रसिद्धि दिलाने का साधन माना गया। 'लाइक अ प्रेयर ' में धार्मिक कल्पना के व्यापक प्रयोग से, मैडोना को उसकी विविध संगीत प्रस्तुतियों के लिए उसे सकारात्मक समीक्षा प्राप्त हुई, जबकि उसी समय धार्मिक परंपरावादियों और वेटिकन से समालोचना का सामना करना पड़ा.

नई!!: द बीटल्स और मैडोना (मनोरंजनकर्ता) · और देखें »

यातायात संकेत (ट्रैफिक साइन)

क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया में वारेगो राजमार्ग पर एक "मार्ग पुष्टि" संकेत, जो चालकों को सूचीबद्ध स्थानों से उनकी दूरी (किलोमीटर में) के बारे में जानकारी देता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में एक संकेत जो मील प्रति घंटे में स्थानीय गति सीमा के बारे में बताता है आगे आने वाले एक दोहरे मोड़ की चेतावनी देने वाले एक ताइवान संकेत के डिजाइन विनिर्देश एक स्तंभ पर दो या इससे अधिक संकेतों को प्रदर्शित किया जा सकता है। यहाँ एक कनाडाई सड़क-अंत का निशान एक ग्रामीण हवाई अड्डे के संकेत के साथ दिखाई देता है। यातायात संकेत (ट्रैफिक साइन) या सड़क संकेत (रोड साइन), सड़क का उपयोग करने वालों को जानकारी प्रदान करने के लिए सड़कों के किनारे लगाए गए संकेतों को कहते हैं। पिछले आठ दशकों में वाहनों की संख्या में वृद्धि के साथ कई देशों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा को सुविधाजनक बनाने (जहाँ भाषा संबंधी अंतर अवरोध पैदा करते हैं) तथा आम तौर पर यातायात सुरक्षा को बढ़ाने में मदद के लिए सचित्र संकेतों को अपनाया है या अन्यथा अपने संकेतों को सरलीकृत और मानकीकृत किया है। इस तरह के सचित्र संकेतों में शब्दों के स्थान पर चिन्हों (अक्सर छायाचित्रों) का उपयोग किया जाता है और ये आम तौर पर अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल पर आधारित होते हैं। ऐसे संकेतों को सबसे पहले यूरोप में विकसित किया गया था और इन्हें देशों द्वारा विभिन्न स्तरों पर अपनाया गया है। .

नई!!: द बीटल्स और यातायात संकेत (ट्रैफिक साइन) · और देखें »

यूऍसबी फ्लैश ड्राइव

SanDisk USB फ्लैश ड्राइव एक USB फ्लैश ड्राइव, फ्लैश मेमोरी डेटा स्टोरेज डिवाइस से बना होता है जिसमें एक USB (यूनिवर्सल सीरियल बस) 1.1, 2.0 या 3.0 अंतराफलक एकीकृत होता है। USB फ्लैश ड्राइव आम तौर पर हटाने योग्य और रीराइटेबल होते हैं, जो एक फ्लॉपी डिस्क से छोटे होते हैं और अधिकांश का वज़न 30 g (1 oz) से कम होता है। आकार और मूल्य की बढ़ोतरी के साथ 2009 में भंडारण क्षमता 256 GB तक हो सकती है। कुछ, 1 मिलियन राईट या इरेज़ साइकिल की अनुमति देते हैं। और उनमें 10 साल का डेटा प्रतिधारण चक्र है। USB फ्लैश ड्राइव का प्रयोग प्रायः उसी उद्देश से किया जाता है जिस उद्देश से फ्लॉपी डिस्क का किया जाता था। हिलते हिस्सों के न होने के कारण वे अपेक्षाकृत छोटे, तेज़, हजारों गुना अधिक क्षमता वाले और वे अद्धिक टिकाऊ और विश्वसनीय हैं। लगभग 2005 तक, अधिकांश डेस्कटॉप और लैपटॉप कम्यूटरों की आपूर्ति एक फ्लॉपी डिस्क ड्राइव के साथ की जाती थी, लेकिन हाल ही में अधिकांश उपकरणों ने USB पोर्ट को अपनाते हुए फ्लॉपी डिस्क ड्राइव को त्याग दिया है। फ्लैश ड्राइव, USB मॉस स्टोरेज मानक का उपयोग करते हैं, जो आधुनिक ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा देशी रूप से समर्थित हैं जैसे माइक्रोसॉफ़्ट विंडोज़, मैक ओएस (Mac OS) X, लिनक्स और Unix-like अन्य सिस्टम.

नई!!: द बीटल्स और यूऍसबी फ्लैश ड्राइव · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: द बीटल्स और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

रेट्रो

रेट्रो उत्तर आधुनिक समय की सांस्‍कृतिक रूप से अप्रचलित या प्राचीन शैली, प्रवृत्ति, प्रणाली या तरीका है, लेकिन उस काल से ही एक बार फिर व्यवहारिक या सतही तौर पर प्रचलित मापदण्‍ड बन चुका है। रेट्रो शैली की आइकोनोग्रफ़ी और चित्रकारी का उत्तर आधुनिक युग की कला, विज्ञापन, मास मीडिया आदि में प्रयोग औद्योगिक क्रान्ती के समय से ले कर वर्तमान समय तक किया गया है| .

नई!!: द बीटल्स और रेट्रो · और देखें »

रेगे

स्कंक गिटार अक्सर "'द' रेगे बीटजॉनसन, रिचर्ड (2004) माना जाता है। ताल गिटार कैसे बजाते हैं, पृष्ठ.72.ISBN 0-87930-811-7.1 या 2. रेगे एक संगीत शैली है, जो 1960 के दशक में सबसे पहले जमैका में विकसित हुई.

नई!!: द बीटल्स और रेगे · और देखें »

लिवरपूल

लिवरपूल का एक दृश्य। लिवरपूल मर्सीसाइड,इंग्लैंड में एक नगर का नाम है। यह जहाज़ कारखानों और विश्व प्रसिद्द पॉप ग्रुप द बिटल्स के लिये प्रसिद्द है। यह अपनी फुटबाल टीमों लिवरपूल एफ़.सी. और एवरटन एफ.सी. के लिये भी जाना जाता है। .

नई!!: द बीटल्स और लिवरपूल · और देखें »

शकीरा

शकीरा इसाबेल मेबारक रिपोल (जन्म - २ फ़रवरी १९७७), जो शकीरा नाम से प्रसिद्ध हैं, एक कोलंबियन गायिका-गीतकार, संगीतकार, रिकॉर्ड निर्माता, नृत्यांगना और लोकोपकारक हैं, जो लैटिन अमेरिका के संगीत परिदृश्य में १९९० के दशक में एक संगीत प्रतिभा के रूप में उभरी। बेरेंकिया, कोलम्बिया में जन्मी और बड़ी हुई शकीरा ने विद्यालय में ही अपनी कई प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया जिनमे रॉक एंड रोल, लैटिन तथा अरब में गायन क्षमता और गर्भ-नृत्य (बेली डांस) शामिल हैं। शकीरा की मातृभाषा स्पेनिश है पर वह सहज अंग्रेजी और पुर्तगाली और इतालवी, फ्रेंच तथा कातालान भी बोल लेती है। वह अरब शास्त्रीय संगीत भी जानती हैं। स्थानीय निर्माताओं के साथ किए उनके पहले दो एल्बम असफल हुए। उस वक्त शकीरा कोलंबिया के बाहर मशहूर नहीं थी। उन्होंने अपने खुद के ब्रांड के संगीत का निर्माण करने का फैसला किया। १९९५ में उन्होने पीएस देस्काल्सोस एल्बम निकला जिसने उन्हे लैटिन अमेरिका और स्पेन में खूब प्रसिद्धि दिलायी। १९९८ में उन्होंने ¿दोंदे एस्तन लोस लाद्रोनेस? (स्पेन: Dónde Están los Ladrones?) नामक एल्बम निकाला जिसके दुनिया भर में ७० लाख से अधिक प्रतियां बिकीं और उन्हे एक महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। सन् २००१ में अपने संगीत वीडियो "व्हेनेवर, व्हेरेवर" (अनुवाद: जब भी, जहाँ भी) के जबर्दस्त सफलता के साथ, उन्होंने अपने एल्बम लांड्री सर्विस (अनुवाद: धुलाई - सेवा) से अंग्रेजी-बोलने वाली दुनिया में कदम रखा और दुनिया भर में १.३ करोड़ से अधिक प्रतियां बिकीं।, BMI.com चार साल बाद शकीरा ने दो एल्बम परियोजनाओं,ओरल फिक्सेशन खंड १ और ओरल फिक्सेशन खंड २ को जारी किया। दोनों ने उनकी सफलता को बल दिया विशेषतः २१वीं सदी का सबसे सफल गीत "हिप्स डोंट लाय"। अक्टूबर-नवम्बर 2009 के बाद शकीरा ने अपना नवीनतम एल्बम "शी वूल्फ " दुनिया भर में जारी किया। उन्होंने दो ग्रैमी पुरस्कार, सात लैटिनग्रैमी पुरस्कार जीते हैं और वह गोल्डन ग्लोब पुरस्कार के लिए भी नामांकित की गयी हैं। वह आज तक की सर्वाधिक-बिक्री वाली कोलंबियाई कलाकार और ग्लोरिया स्टेफान से पीछे दूसरी सबसे सफल लैटिन गायिका है, जिनके ५० मिलियन से अधिक एल्बम दुनिया भर में बिक चुके हैं। इसके अतिरिक्त वह दक्षिण अमेरिका की एकमात्र कलाकार है जो अमेरीकी बिलबोर्ड हॉट 100, ऑस्ट्रेलियाई ARIA चार्ट और ब्रिटेन सिंगल चार्ट में पहले स्थान तक पहुंच चुकी है। शकीरा का मशहूर गाना "वाका वाका"२०१० फुटबॉल विश्व कप के अधिकृत गाने के रूप में चुना गया था। शकीरा को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में एक स्टार मिला है। .

नई!!: द बीटल्स और शकीरा · और देखें »

हिप्पी

वुडस्टाक समारोह में हिप्पी, 1969 हिप्पी उप-संस्कृति मूल रूप से युवाओं का एक आंदोलन था जो 1960 के दशक के मध्य में संयुक्त राज्य अमेरिका में उभरा और बड़ी तेजी से दुनिया के अन्य देशों में फ़ैल गया। 'हिप्पी' शब्द की व्युत्पत्ति हिप्स्टर से हुई है, शुरुआत में इसका इस्तेमाल बीटनिकों (परंपराओं का विरोध करने वाले लोग) को सन्दर्भित करने के लिए किया जाता था जो न्यूयॉर्क शहर के ग्रीनविच विलेज और सैन फ्रांसिस्को के हाईट-ऐशबरी जिले में जाकर बस गए थे। हिप्पी की शुरुआती विचारधारा में बीट पीढ़ी के सांस्कृतिक विरोधी (काउंटरकल्चर) मूल्य शामिल थे। कुछ लोगों ने अपने स्वयं के सामाजिक समूहों और समुदायों का निर्माण किया जो मनोविकृतिकारी रॉक धुनों को सुनते थे, यौन क्रांति को अंगीकार करते थे और चेतना की वैकल्पिक अवस्थाओं को प्राप्त करने के लिए मारिजुआना एवं एलएसडी जैसी नशीली दवाओं का सेवन करते थे। जनवरी 1967 में सैन फ्रांसिस्को के गोल्डन गेट पार्क में ह्यूमन बी-इन ने हिप्पी संस्कृति को लोकप्रियता दिलाई जिसने आगे चलकर संयुक्त राज्य अमेरिका के वेस्ट कोस्ट के अति प्रसिद्ध समर ऑफ लव और ईस्ट कोस्ट में 1969 वुडस्टॉक फेस्टिवल को जन्म दिया। जिपिटेकस के नाम से जाने जानेवाले मेक्सिको के हिप्पियों ने ला ओंडा चिकाना का गठन किया और एवेंडारो में इकट्ठा हुए जबकि न्यूजीलैंड में खानाबदोश हाउसट्रकर्स ने वैकल्पिक जीवनशैली को अपनाया और नाम्बासा में चिरस्थायी ऊर्जा को बढ़ावा दिया। यूनाइटेड किंगडम में न्यू एज ट्रैवलर्स के घुमंतू "शांति रक्षकों" ने स्टोनहेंज के मुफ्त संगीत समारोहों के लिए गर्मियों के तीर्थ स्थानों का निर्माण किया। ऑस्ट्रेलिया में हिप्पी 1973 के एक्वेरियस फेस्टिवल और वार्षिक कैनाबिस लॉ रिफॉर्म रैली या मार्डीग्रास के लिए निम्बिन में एकत्र हुए.

नई!!: द बीटल्स और हिप्पी · और देखें »

जस्टिस लीग (फ़िल्म)

जस्टिस लीग २०१७ की एक अमेरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है, जो कि डीसी कॉमिक्स की इसी नाम की सुपरहीरो टीम पर आधारित है। चार्ल्स रोवेन, डेबोराह स्नायडर, जॉन बर्ग और जॉफ जोंस द्वारा निर्मित इस फ़िल्म को वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स द्वारा वितरित किया गया है। यह डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स (डीसीईयू) की पांचवीं फ़िल्म है, और २०१६ की बैटमैन वर्सेज सुपरमैन की घटनाओं के आगे की कथा कहती है। फिल्म का निर्देशन ज़ैक स्नायडर ने किया है, क्रिस टेर्रियो और जोस व्हीडन ने टेर्रियो और स्नाइडर की लिखी कहानी पर इसकी पटकथा लिखी है, और इसमें कई कलाकारों ने अभिनय किया है, जिनमें बेन एफ्लेक, हेनरी कैविल, गैल गैडट, एज्रा मिलर, जेसन मोमोआ, रे फिशर, एमी एडम्स, जेरेमी आयरन्स, डायने लेन, कॉनी नील्सन, और जे॰ के॰ सिमन्स शामिल हैं। जस्टिस लीग में पृथ्वी को स्टैपनवुल्फ (कियरिन हाइन्ड्स) और अधिअसुरों की उसकी सेना के विनाशकारी खतरे से बचाने के लिए सुपरमैन (कैविल) की स्मृति में एक सुपरहीरो टीम का निर्माण होता है, जिसमें बैटमैन (एफ्लेक), वंडर वूमन (गैडट), फ्लैश (मिलर), एक्वामैन (मोमोआ), और सायबॉर्ग (फिशर) शामिल हैं। फिल्म की घोषणा अक्टूबर २०१४ में हुई थी, और स्नाइडर निर्देशक के रूप में, जबकि टेर्रियो पटकथा लेखक के रूप में सबसे पहले फ़िल्म से जुड़े थे। शुरू में इसे जस्टिस लीग पार्ट वन का शीर्षक दिया गया था, और २०१९ में इसका दूसरा भाग प्रस्तावित था, परन्तु दूसरी फिल्म को एफ्लेक अभिनीत एक एकल बैटमैन फिल्म को समायोजित करने के लिए अनिश्चित काल तक आगे बढ़ा दिया गया। फिल्म की प्रिंसिपल फोटोग्राफी अप्रैल २०१६ में शुरू हुई और अक्टूबर २०१६ में समाप्त हो गई। स्नाइडर ने इसके बाद जोस विडन को उन दृश्यों को लिखने का काम दिया, जिन्हे रीशूट के दौरान फिल्माया जाना था; हालांकि, अपनी बेटी की मृत्यु के बाद मई २०१७ में स्नाइडर ने यह परियोजना छोड़ दी। विडन को फिर पोस्ट-प्रोडक्शन के बाकी हिस्सों की देखरेख करने की जिम्मेदारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने अपने लिखे सभी अतिरिक्त दृश्यों को स्वयं निर्देशित किया। स्नाइडर को फिल्म के लिए एकमात्र निर्देशक श्रेय मिला, जबकि विडन को पटकथा लेखन का श्रेय मिला। जस्टिस लीग का प्रीमियर २६ अक्टूबर २०१७ को बीजिंग में हुआ था, और १७ नवंबर २०१७ को इसे संयुक्त राज्य अमेरिका में 2डी, 3डी और आईमैक्स में जारी किया गया था। ३०० मिलियन डॉलर के अनुमानित बजट पर बनी जस्टिस लीग अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन खराब रहा, और अपने बड़े बजट के मुकाबले यह दुनिया भर में मात्र ६५७ मिलियन डॉलर की कमाई कर पाई, जो डीसीईयू की सभी फ़िल्मों में न्यूनतम है। ६५० मिलियन डॉलर के अनुमानित ब्रेक-इवेंट पॉइंट के मुकाबले,.

नई!!: द बीटल्स और जस्टिस लीग (फ़िल्म) · और देखें »

जार्ज हरिसन

जार्ज हरिसन जार्ज हरिसन (George Harrison) विख्यात बीटल संगीतकार जिन्होंने हिन्दू धर्म अपनाया। श्रेणी:संगीतकार.

नई!!: द बीटल्स और जार्ज हरिसन · और देखें »

जिम मॉरिसन

जेम्स डगलस "जिम" मॉरिसन (8 दिसम्बर 1943 - 3 जुलाई 1971) एक अमेरिकी गायक, गीतकार, कवि, लेखक और फिल्म निर्माता थे। वे द डोर्स के प्रमुख गायक और गीतकार के रूप में सबसे अधिक जाने जाते हैं और उन्हें व्यापक रूप से रॉक संगीत के इतिहास में सबसे करिश्माई अगुआ व्यक्तियों में से एक माना जाता है।"देखे उदाहरण., मॉरिसन पोएम बैक्स क्लाइमेट प्ले", BBC न्यूज़, 31 जनवरी 2007.

नई!!: द बीटल्स और जिम मॉरिसन · और देखें »

जंगल बुक (1967 की फ़िल्म)

द जंगल बुक (अंग्रेज़ी: The Jungle Book) 1967 की एक अमेरिकी एनिमेटेड फिल्म है जिसका निर्माण डिज़्नी एनिमेशन स्टूडियो द्वारा किया गया था। 18 अक्टूबर 1967 को जारी की गई यह फिल्म वॉल्ट डिज़्नी की एनिमेटेड क्लासिक्स श्रृंखलाओं की 19वीं एनिमेटेड फिल्म है। यह रुडयार्ड किपलिंग द्वारा लिखित इसी नाम की पुस्तक में वर्णित मोगली नामक जंगली बच्चे की कहानियों से प्रेरित थी। फिल्म में "द बेयर नेसेसिटीज़ (The Bare Necessities)" और "आई वान्ना बी लाइक यू (I Wan'na Be Like You)" सहित कई उत्कृष्ट गीत हैं। अधिकांश गीत रिचर्ड एम.

नई!!: द बीटल्स और जंगल बुक (1967 की फ़िल्म) · और देखें »

जॅनिफ़र लोपैज़

जेनिफ़र लिन लोपेज़ (जन्म 24 जुलाई 1969) अक्सर प्रयुक्त उपनाम जे.

नई!!: द बीटल्स और जॅनिफ़र लोपैज़ · और देखें »

जॉन लेनन

जॉन लेनन, १९६९ जॉन ओनो विन्स्टन लेनन (९ अक्टूबर १९४०-८ दिसंबर १९८०) एक अंग्रेज़ी गायक और गीतकार हैं। वे द बीटल्स, लोकप्रिय संगीत के सबसे व्यावसायिक रूप से सफल बैंड, के सह-संस्थापक के रूप में सबसे अधिक जाने जाते हैं। पॉल मेकार्टनी के साथ, वे एक मनाया गीत लेखन साझेदारी का गठन किये। जॉन लेनन का जन्म लिवरपूल में हुआ था। उनका पेहला बैंड, द क्वारीमेन, १९६० में बीटल्स के रूप में विकसित हुआ। जब १९७० में द बीटल्स बंद हो गया, लेनन एक एकल कैरियर शुरू की जिसमें गंभीर रूप से प्रशंसित एल्बमों 'जॉन लेनन / प्लास्टिक ओनो बैंड' और 'इमेजिन' के उत्पादन हुए। १९६९ में योको ओनो से शादी करने के बाद, उन्होंने अपना नाम जॉन ओनो विन्स्टन को बदल दिया। अपने शिशु बच्चा शॉन को पालने के लिये, १९७५ में लेनन संगीत के कारोबार से एक ब्रेक लिये। नए एल्बम 'डबल फैंटेसी' के साथ १९८० में लेनन ओनो के साथ फिर से उभरे। तीन सप्ताह के बाद उनका हत्या कर दी गई। लेनन के संगीत, लेखन, चित्र, फिल्म पर और साक्षात्कारों में एक विद्रोही स्वभाव और तीव्र बुद्धि देखी जा सकती है। अपने राजनीतिक और शांति सक्रियता के माध्यम से विवादास्पद, वह १९७१ में मैनहट्टन गए, जहाँ वियतनाम युद्ध के बारे में आलोचना दिये। इसकी वजह उसे निर्वासित करने के लिए रिचर्ड निक्सन के प्रशासन ने एक लंबा प्रयास किया। उनके कुछ गाने युद्ध विरोधी आंदोलन और बड़ा काउंटरकल्चर के गाने बन गये। २०१२ में, अमेरिका में लेनन की एकल एलबम की बिक्री १४० लाख से अधिक हो गई। लेखक, सह-लेखक, या कलाकार के रूप में 'अमेरिकन हॉट १०० छार्ट' में उनका २५ नंबर एक गाने हैं। २००२ में, बी.बी.सी के '१०० ग्रेटस्ट ब्रिटन्स' नामक मतदान में आठवें नंबर पे रखे गये। २००८ में, रॉलिंग स्टोन उसे सब समय के पांचवीं सबसे बडे गायक के स्थान पर रखे। १९८७ में, वे 'सोंगराइटर्स हॉल ऑफ फेम' में मरणोपरांत शामिल हुए। वे 'रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम' में दो बार मरणोपरांत शामिल हुए; १९८८ में बीटल्स के एक सदस्य के रूप में और १९९४ में एक एकल कलाकार के रूप में। .

नई!!: द बीटल्स और जॉन लेनन · और देखें »

ईएमआई (EMI)

ईएमआई समूह (इलेक्ट्रिक एंड म्यूजिकल इन्डसट्रीज़ लिमिटेड- Electric & Musical Industries Ltd.) एक ब्रिटिश संगीत कम्पनी है। यह रिकॉर्डिंग उद्योग का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक समूह (बिजनेस ग्रुप) तथा इसे "चार बड़ी" रिकॉर्ड कम्पनियों में से एक बनाने वाली रिकार्ड लेबल की फैमिली है और इसी कारण से यह "चार बड़ी" रिकॉर्ड कम्पनियों में से एक है और साथ ही आरआईएए (RIAA) का एक सदस्य भी है। ईएमआई समूह का एक बड़ा प्रकाशन उपक्रम-ईएमआई म्यूजिक पब्लिशिंग (EMI Music Publishing)-न्यूयॉर्क शहर में स्थित है। एक समय ऐसा था जब यह कम्पनी एफटीएसई 100 सूचकांक का एक घटक थी, लेकिन आज टेरा फ़र्मा कैपिटल पार्टनर्स (Terra Firma Capital Partners) का इस पर पूरा स्वामित्व है। .

नई!!: द बीटल्स और ईएमआई (EMI) · और देखें »

गन्स एण्ड रोज़ेज़

गन्स एण्ड रोज़ेज़ (जिसे कभी-कभी संक्षेप में GN'R या GnR भी कहा/लिखा जाता है) एक अमेरिकी हार्ड रॉक बैंड है। इस बैंड का गठन 1985 में कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस के हॉलीवुड में हुआ था। प्रमुख गायक और सह-संस्थापक एक्सल रोज़ (जन्म विलियम ब्रूस रोज़, जूनियर) के नेतृत्व में इस बैंड के गठन के बाद से इसके सदस्यों में कई बार परिवर्तन हुए हैं और कई विवादों ने जन्म लिया है। इस बैंड ने अपने कॅरियर के दौरान छः स्टूडियो एल्बम, तीन EPs और एक लाइव एल्बम रिलीज़ किया है। बैंड ने दुनिया भर में 1000 लाख से अभी अधिक एल्बम बेचा है जिसमें से 460 लाख से अभी अधिक एल्बमों की बिक्री संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई है। बैंड के 1987 के प्रमुख लेबल के पहले एल्बम एपेटाइट फॉर डिस्ट्रक्शन की 280 लाख प्रतियों की दुनिया भर में बहुत ज्यादा बिक्री हुई है और संयुक्त राज्य अमेरिका के ''बिलबोर्ड'' 200 में नंबर एक पर पहुंच गया है। इसके अतिरिक्त, इस एल्बम ने ''बिलबोर्ड'' हॉट 100 में तीन टॉप 10 सफल गाने दिए जिसमें "स्वीट चाइल्ड ओ' माइन" भी शामिल था जो नंबर एक पर पहुंच गया था। 1991 की एल्बमों, यूज़ योर इल्यूज़न I और यूज़ योर इल्यूज़न II ने बिलबोर्ड 200 पर दो सर्वोच्च स्थानों पर अपनी शुरुआत की और दुनिया भर में कुल 350 लाख प्रतियों की बिक्री की है जिसमें से केवल संयुक्त राज्य अमेरिका में 140 लाख प्रतियों की बिक्री हुई है। एक दशक से भी अधिक समय तक काम करने के बाद बैंड ने 2008 में अपना अगला एल्बम, चाइनीज़ डेमोक्रेसी रिलीज़ की। वर्तमान लाइन-अप (सदस्य-मण्डली) में प्रमुख गायक एक्सल रोज़, प्रमुख गिटारवादक रॉन "बम्बलफूट" थाल और डीजे अश्बा, ताल गिटारवादक रिचर्ड फोर्टस, बासवादक टॉमी स्टिन्सन, ड्रमवादक फ्रैंक फेरर, कीबोर्डवादक डिज़ी रीड और सिन्थेसाइज़र वादक क्रिस पिटमैन शामिल हैं। उनके अस्सी के दशक के मध्य से लेकर अंत तक और नब्बे के दशक के शुरू के वर्षों को संगीत उद्योग के व्यक्तियों द्वारा एक ऐसी अवधि के रूप में वर्णित किया जाता है जिसमें "उन्होंने सुखवादी अक्खड़पन को जन्म दिया और आरंभिक रोलिंग स्टोन्स की याद दिलाने वाले पंक (उग्र) प्रवृत्ति वाले हार्ड रॉक दृश्य को पुनर्जीवित किया।"http://www.rollingstone.com/artists/gunsnroses/biography .

नई!!: द बीटल्स और गन्स एण्ड रोज़ेज़ · और देखें »

आधुनिकतावाद

हंस होफ्मन, "द गेट", 1959–1960, संग्रह: सोलोमन आर. गुगेन्हीम म्यूज़ियम होफ्मन केवल एक कलाकार के रूप में ही नहीं, बल्कि एक कला शिक्षक के रूप में भी मशहूर थे और वे अपने स्वदेश जर्मनी के साथ-साथ बाद में अमेरिका के भी एक आधुनिकतावादी सिद्धांतकार थे। 1930 के दशक के दौरान न्यूयॉर्क एवं कैलिफोर्निया में उन्होंने अमेरिकी कलाकारों की एक नई पीढ़ी के लिए आधुनिकतावाद एवं आधुनिकतावादी सिद्धांतों की शुरुआत की.ग्रीनविच गांव एवं मैसाचुसेट्स के प्रोविंसटाउन में स्थित अपने कला विद्यालयों में अपने शिक्षण एवं व्याख्यान के माध्यम से उन्होंने अमेरिका में आधुनिकतावाद के क्षेत्र का विस्तार किया।हंस होफ्मन की जीवनी, 30 जनवरी 2009 को उद्धृत आधुनिकतावाद, अपनी व्यापक परिभाषा में, आधुनिक सोच, चरित्र, या प्रथा है अधिक विशेष रूप से, यह शब्द उन्नीसवीं सदी के अंत और बीसवीं सदी के आरम्भ में मूल रूप से पश्चिमी समाज में व्यापक पैमाने पर और सुदूर परिवर्तनों से उत्पन्न होने वाली सांस्कृतिक प्रवृत्तियों के एक समूह एवं सम्बद्ध सांस्कृतिक आन्दोलनों की एक सरणी दोनों का वर्णन करता है। यह शब्द अपने भीतर उन लोगों की गतिविधियों और उत्पादन को समाहित करता है जो एक उभरते सम्पूर्ण औद्योगीकृत विश्व की नवीन आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक स्थितियों में पुराने होते जा रहे कला, वास्तुकला, साहित्य, धार्मिक विश्वास, सामाजिक संगठन और दैनिक जीवन के "पारंपरिक" रूपों को महसूस करते थे। आधुनिकतावाद ने ज्ञानोदय की सोच की विलंबकारी निश्चितता को और एक करुणामय, सर्वशक्तिशाली निर्माता के अस्तित्व को भी मानने से अस्वीकार कर दिया.

नई!!: द बीटल्स और आधुनिकतावाद · और देखें »

कर्ट कोबेन

कर्ट डोनाल्ड कोबेन (उच्चारण / koʊbeɪn /, / kʌbeɪn /; 20 फ़रवरी 1967 - सी 5 अप्रैल 1994) एक अमेरिकी गीतकार और संगीतकार और रॉक बैंड निर्वाण के मुख्य गायक और गिटारवादक थे। निर्वाण के दूसरे एलबम नेवरमाइंड (1991) के मुख्य सिंगल "स्‍मेल्‍स लाइक टीन स्पिरिट" के साथ निर्वाण ने मुख्यधारा में प्रवेश किया और वैकल्पिक रॉक की उपशैली को लोकप्रिय किया जिसे ग्रूंज कहते हैं। अन्य सिएटल ग्रूंज बैंड जैसे एलिस इन चैन्स, पर्ल जैम और साउंडगार्डन को भी व्यापक श्रोता प्राप्त हुए और परिणामस्वरूप वैकल्पिक रॉक 1990 के दशक के प्रारम्भ से मध्य के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका में रेडियो और संगीत टेलीविजन पर एक प्रमुख अंग बन गया। निर्वाण को "जनरेशन X" के "प्रमुख बैंड" के तौर पर देखा गया और कोबेन ने पाया कि उसका अग्रणी व्यक्ति होने के नाते मीडिया ने जनरेशन के प्रवक्ता के तौर पर नियुक्त किया है। कोबेन चौकसी से परेशान थे और उन्होंने बैंड के संगीत पर अपना ध्यान केंद्रित रखा और उनका मानना था कि बैंड के तीसरे स्टूडिओ एलबम इन उटेरो (1993) के श्रोताओं को चुनौती देकर बैंड के संदेश और कलात्मक दृष्टि की जनता द्वारा गलत व्याख्या की जा रही है। अपने जीवन के अंतिम वर्षों के दौरान कोबेन ने अपनी हेरोइन की लत, बीमारी और अवसाद, अपनी प्रसिद्धि और सार्वजनिक छवि के साथ ही पेशेवर और अपने तथा अपनी संगीतकार पत्नी कर्टनी लव के आसपास जीवन पर्यन्त व्यक्तिगत दबाव के साथ संघर्ष किया। 8 अप्रैल 1994 को कोबेन सिएटल में अपने घर पर मृत पाये गये, जो आधिकारिक तौर पर अपने सिर पर गोली मार कर की गयी आत्महत्या थी। उनकी मौत की परिस्थितियां कई बार आकर्षण और विवाद का विषय बन गयीं। निर्वाण में गीतकार के तौर पर कोबेन के पहले प्रयास के बाद से अकेले अमेरिका में पच्चीस मिलियन और दुनिया भर में पचास मिलिनय से अधिक एलबम बिके.

नई!!: द बीटल्स और कर्ट कोबेन · और देखें »

काइली मिनोग

काइली ऍन मिनोग, OBE (जन्म - 28 मई 1968) एक ऑस्ट्रेलियाई पॉप गायिका, गीतकार तथा अभिनेत्री हैं। ऑस्ट्रेलियाई टेलीविज़न पर एक बाल कलाकार के रूप में अपना कॅरियर शुरू करने के बाद तथा 1987 में एक रिकॉर्डिंग कलाकार के रूप में अपना कॅरियर शुरू करने से पहले, उन्हें टेलीविज़न धारावाहिक नेबर्स ' में अपनी भूमिका से ख्याति मिली.

नई!!: द बीटल्स और काइली मिनोग · और देखें »

किलियन मर्फ़ी

किलियन मर्फ़ी (Cillian Murphy), एक आयरिश थियेटर एवं फ़िल्म अभिनेता हैं। उन्होंने अपनी व्यवसयिक जीवन का आरम्भ एक रॉक सङ्गीतकार के रूप में की थी। १९९० मे एक गाने के रिकॉर्दड के सौदे को ठुकराने के बाद, उन्होंने, थियेटर और मुक्त लघुचित्रों मे अभिनय कर्ना शुरु किया। सन २००० के दशक मे, ट्वेण्टी-एट डेज़ लेटर (२००२), कोळ्ड माउण्टेन (२००३), इण्टरमिशन (२००३), रॆड आइ (२००३) और ब्रेकफ़स्ट ऑन प्लूटो (२००५) जैसी फ़िल्मों में अपने प्रगर्शन के सहारे ख्यती प्रप्त की। ब्रेकफ़स्ट ऑन प्लूटो (२००५) के लिए उन्होंने गोल्डेन ग्लोब पुरस्कर कि श्रेष्ठ अभिनेत, म्यूज़िकल या हास्य किर्दार में के श्रेणि में नामांकन प्रप्त किया था। द डर्क नाइट ट्रिलॉजी (२००५-२०१२) कि अत्यन्त कामयाब फ़िल्मों मे उन्होंने डॉ॰ जॉनथन क्रेन का किरदार निभाया था। इसके अलावा, उन्होंने द विण्ड दैट शेक्स द बार्ली (२००६), सनशाइन (२००७), द ऎज ऑफ़ लव (२००८) और इन्सेप्शन (२०१०) जैसी कामयाब फ़िल्मों में भी मुख्य किरदार निभाए थे। २०११ में मर्फ़ी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत के लिये आइरिश टाइम्स थियेटर अवॉर्ड और मिस्टरमैन में उत्कृष्ट एकल प्रदर्शन के लिये ड्रामा डेस्क अवॉर्ड से भी पुरस्कृत किया गया। तथा आयरलैण्ड कि राष्ट्रीय विश्वविद्यलय में वे, युनेस्को शिशु एवं परिवार शोध केन्द्र के पोषक भी बने। वे, यूसीऍफ़आसी और यूनेस्को के शिशु, युवा एवं जन जुड़ाव चेयर के निर्देशक, प्रो० पैट डोलान से भी करीबी तौर्पर जुड़े हैं। इसके अलावा वे इन टाइम (२०११), रिट्रीट (२०११) और रेड लाइट्स जैसी फ़िल्मो में भी अभिनय किय है। सन २०१३ से वे बीबीसी की घारावाहिक पीकी ब्लाइण्डर्स का मुख्य पात्र, थॉम्स शॆल्बी का किरदार अदा कर रहे हैं। उन्होने, ट्रान्स्डेन्स (२०१४), इन द हार्ट ऑफ़ द सी (२०१५), ऍन्थ्रोपॉइड (२०१६) ऑर डंकर्क (२०१७) में भी अभिनय किया है। .

नई!!: द बीटल्स और किलियन मर्फ़ी · और देखें »

क्रिस कॉर्नेल

क्रिस कॉर्नेल (जन्म का नाम क्रिस्टोफर जॉन बॉयल; 20 जुलाई 1964), एक अमेरिकी रॉक संगीतकार है जो कि प्रमुख रूप से साउंडगार्डन (Soundgarden) के मुख्य गायक के रूप में जाने जाते हैं। वे ऑडियोस्लेव (Audioslave) के पूर्व प्रमुख गायक और 1998 से ही अपने कई एकल गानों तथा संगीत के प्रति योगदान के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें अपने ऊंचे सप्तक स्वर की गायन रेंज तथा शक्तिशाली आवाज़ पर नियंत्रण की तकनीक के लिए जाना जाता है। वे टेम्पल ऑफ़ द डॉग (Temple of the Dog) के संस्थापक तथा मुखिया थे, एक ऐसा बैंड जो उनके भूतपूर्व कक्ष सहयोगी (रूम मेट) एंड्रयू वुड को समर्पित था। उन्होनें तीन एकल एल्बम जारी किये हैं, यूफोरिया मोर्निंग (Euphoria Morning)(1999), कैरी ऑन (Carry On) (2007) तथा स्क्रीम (Scream) (2009).

नई!!: द बीटल्स और क्रिस कॉर्नेल · और देखें »

कृष्ण

बाल कृष्ण का लड्डू गोपाल रूप, जिनकी घर घर में पूजा सदियों से की जाती रही है। कृष्ण भारत में अवतरित हुये भगवान विष्णु के ८वें अवतार और हिन्दू धर्म के ईश्वर हैं। कन्हैया, श्याम, केशव, द्वारकेश या द्वारकाधीश, वासुदेव आदि नामों से भी उनको जाना जाता हैं। कृष्ण निष्काम कर्मयोगी, एक आदर्श दार्शनिक, स्थितप्रज्ञ एवं दैवी संपदाओं से सुसज्ज महान पुरुष थे। उनका जन्म द्वापरयुग में हुआ था। उनको इस युग के सर्वश्रेष्ठ पुरुष युगपुरुष या युगावतार का स्थान दिया गया है। कृष्ण के समकालीन महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित श्रीमद्भागवत और महाभारत में कृष्ण का चरित्र विस्तुत रूप से लिखा गया है। भगवद्गीता कृष्ण और अर्जुन का संवाद है जो ग्रंथ आज भी पूरे विश्व में लोकप्रिय है। इस कृति के लिए कृष्ण को जगतगुरु का सम्मान भी दिया जाता है। कृष्ण वसुदेव और देवकी की ८वीं संतान थे। मथुरा के कारावास में उनका जन्म हुआ था और गोकुल में उनका लालन पालन हुआ था। यशोदा और नन्द उनके पालक माता पिता थे। उनका बचपन गोकुल में व्यतित हुआ। बाल्य अवस्था में ही उन्होंने बड़े बड़े कार्य किये जो किसी सामान्य मनुष्य के लिए सम्भव नहीं थे। मथुरा में मामा कंस का वध किया। सौराष्ट्र में द्वारका नगरी की स्थापना की और वहाँ अपना राज्य बसाया। पांडवों की मदद की और विभिन्न आपत्तियों में उनकी रक्षा की। महाभारत के युद्ध में उन्होंने अर्जुन के सारथी की भूमिका निभाई और भगवद्गीता का ज्ञान दिया जो उनके जीवन की सर्वश्रेष्ठ रचना मानी जाती है। १२५ वर्षों के जीवनकाल के बाद उन्होंने अपनी लीला समाप्त की। उनकी मृत्यु के तुरंत बाद ही कलियुग का आरंभ माना जाता है। .

नई!!: द बीटल्स और कृष्ण · और देखें »

कैट स्टीवंस

युसुफ इस्लाम (जन्म - स्टीवंस डेमेट्रे जॉर्जियो; 21 जुलाई 1948, लन्दन, इंग्लैण्ड), जिन्हें मूल रूप से और आम तौर पर उनके पूर्व मंच नाम कैट स्टीवंस द्वारा जाना जाता है, एक ब्रिटिश संगीतकार हैं। वह एक गायक-गीतकार, बहु-वाद्ययंत्रवादक, शिक्षक, लोकहितैषी और इस्लाम के प्रमुख नवधर्मी हैं। 1970 के दशक के आरंभिक दौर में रिकॉर्ड किए गए उनके एल्बमों, टी फॉर द टिलरमैन और टीज़र एण्ड द फायरकैट, में से दोनों को संयुक्त राज्य अमेरिका में रिया (RIAA) द्वारा ट्रिपल प्लेटिनम की प्रमाणिकता दी गई थी; उनके 1972 के एल्बम, कैच बुल ऐट फोर के रिलीज़ होने के बाद पहले दो सप्ताह में ही इसकी आधी मिलियन प्रतियां बिक गईं और लगातार तीन सप्ताह तक बिलबोर्ड (Billboard) का नंबर-एक एलपी (LP) बना रहा। उन्होंने "द फर्स्ट कट इज द डीपेस्ट" के लिए लगातार दो वर्षों में दो एस्कैप (ASCAP) साँगराइटिंग अवार्ड भी हासिल किया है, जो चार अलग-अलग कलाकारों का एक हिट एकल है। दिसंबर 1977 में, स्टीवंस जब अपनी प्रसिद्धि के चरम पर थे, तब उन्होंने अपना धर्म बदल कर इस्लाम धर्म के अनुयायी बन गए और इसके अगले वर्ष अपना नाम बदलकर एक मुस्लिम नाम, युसुफ इस्लाम रख लिया। 1979 में, उन्होंने दान-धर्म के उद्देश्य से अपने सभी गिटारों को नीलाम कर दियाइस कहानी को वास्तव में 3 दिसम्बर 2006 को प्रसारित किया गया था। और मुस्लिम समुदाय को अपना शैक्षिक और लोकहितैषी सहयोग प्रदान करने के लिए अपने आपको समर्पित करने के लिए उन्होंने अपना संगीत करियर छोड़ दिया.

नई!!: द बीटल्स और कैट स्टीवंस · और देखें »

अक्रॉस द यूनिवर्स (फ़िल्म)

अक्रॉस द यूनिवर्स एक संगीतमय फिल्म है जिसके निर्देशक जूली टेमर, निर्माता रेवलूशन स्टूडियोज़ (Revolution Studios) और वितरक कोलंबिया पिक्चर्स (Columbia Pictures) हैं। इसे 12 अक्टूबर 2007 को संयुक्त राज्य अमेरिका में रिलीज़ किया गया था। इस फिल्म का स्क्रिप्ट एक असली कहानी पर आधारित है जिसका श्रेय टेमर, डिक क्लेमेंट और इयान ला फ्रेनाइस को दिया जाता है। इसमें वास्तव में द बीटल्स (The Beatles) के सदस्यों द्वारा रचित 34 संगीत रचनाएं शामिल हैं। टेमर द्वारा निर्देशित इस फिल्म के कलाकार - इवान राचेल वुड, जिम स्टर्गेस, जो एंडरसन और टी.वी.

नई!!: द बीटल्स और अक्रॉस द यूनिवर्स (फ़िल्म) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

द बिटल्स, बीटल संगीतकार, बीटल्स

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »