लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

त्रिभुवन विश्वविद्यालय

सूची त्रिभुवन विश्वविद्यालय

त्रिभुवन विश्वविद्यालय त्रिभुवन विश्विविद्यालय नेपाल का सबसे बड़ा और सव्राधिक पुराना राष्ट्रीय विश्वविद्यालय है। इसका केन्द्रीय कार्यालय कृतीपुर काठमाण्डू में है। इस समय इस विश्वविद्यालय में १५०,०० विद्यार्थी अध्यनरत हैं। कृषि तथा पशु अध्ययन संस्थान, वनबिज्ञान, इन्जीनीयरिङ, विज्ञान तथा प्रविधि, चिकित्शाशास्त्र, समाजविज्ञान, मानवशास्त्र, ब्यवस्थापन, शिक्षा शास्त्र, कानून तथा मानविकी में यह विश्वविद्यालय शिक्षा प्रदान कर रहा है। इस विश्वविद्यालयके ६० आंगिक तथा ४१६ सम्वन्धन प्राप्त कैम्पस सारे नेपाल में हैं। यह विश्वविद्यालय अभी भी नेपाल की उच्च शिक्षा में ७५ प्रतिशत से अधिक भाग वहन कर रहा है। साथ-साथ यह विश्वविद्यालय नेपाल के 'थिंकटेङक' के रूप में भी चिह्नित है। .

16 संबंधों: चन्द्रप्रसाद ढकाल, झलनाथ खनाल, तारा देवी तुलाधर, त्रिभुवन नेपाल, नेपाल, नेपाल कृषी तथा वन विश्वविधालय, पाटन, पुष्पकमल दाहाल, बज्जिका, भरत जंगम, माधव कुमार नेपाल, शिवराज आचार्य कौण्डिन्न्यायन, सुमन पोखरेल, काठमाण्डौ विश्वविद्यालय, कुवेर सिंह राना, कीर्तिपुर

चन्द्रप्रसाद ढकाल

चन्द्रप्रसाद ढकाल नेपाल के उद्योगपति एवं व्यवसायी हैं। वे आईएमई समूह की कंपनियों के मालिक हैं। .

नई!!: त्रिभुवन विश्वविद्यालय और चन्द्रप्रसाद ढकाल · और देखें »

झलनाथ खनाल

झलनाथ खनाल (जन्म:१९ मार्च १९५०, साँखेजुङ (इलाम जिला)) नेपाली कम्युनिस्ट आन्दोलन के एक शीर्ष नेता और नेपाल के वर्तमान प्रधानमंत्री है। ३ फ़रवरी २०११ को निर्वाचित हुए खनाल नेकपा (एमाले) के अध्यक्ष भी है। खनाल हाल ही में इलाम जिला क्षेत्र नं. १ से संविधान सभा सदस्य के रूप में चुने गए। इसके पहले वे कई बार मन्त्री भी बन चुके हैं। विद्यार्थी जीवन से भूमिगत कम्युनिष्ट राजनीति में लगे खनाल तत्कालीन नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के पोलित ब्यूरो सदस्य बनने के बाद महासचिव पद पर आसीन हुए। २०४७ साल में नेकपा मार्क्सवादी और नेकपा माले मिलकर नेकपा (एकिकृत माक्सवादी लेनिनवादी) बनने के बाद वे उस पार्टी के स्थायी समिति सदस्य हुए। २०६६ साल के बुटवल अधिवेशन के बाद वे एमाले के अध्यक्ष में निर्वाचित हुए। खनाल ने २०६७ माघ २३ गते राष्ट्रपति रामवरण यादवके सामु पद और गोपनीयताके सपथ ग्रहण किया। नेपाल के सबसे असफल प्रधानमंत्री बनने का रेकॉर्ड हैं इनके पास। .

नई!!: त्रिभुवन विश्वविद्यालय और झलनाथ खनाल · और देखें »

तारा देवी तुलाधर

तारा देवी एक नर्स के रूप में 1961 में. ज़नाना मठ धर्मकृति विहार  काठमांडू. तारा देवी तुलाधर  (21 मई 1931 – 27 जुलाई 2012)  नेपाल की पहली महिला रक्त दाता और एक सामाजिक कार्यकर्ता थी  जिसने  समाज की सेवा के लिए अपना जीवन  समर्पित कर दिया। .

नई!!: त्रिभुवन विश्वविद्यालय और तारा देवी तुलाधर · और देखें »

त्रिभुवन नेपाल

नेपाल के त्रिभुवन त्रिभुवन बीर बिक्रम शाह (23 जून 1930 से 13 मार्च 1955) 11 दिसंबर सन 1911 से उनकी (7 नवंबर 1950 से 18 फरवरी 1951 तक के निर्वासन काल को छोड़ कर) मृत्यु तक नेपाल के राजा थे। इनका जन्म काठमांडू में हुआ था जो की वर्तमान में नेपाल की राजधानी है। 5 वर्ष की अल्प आयु में ही अपने पिता पृथ्वी वीर विक्रम शाह की मृत्यु के पश्चात राजगद्दी पर आसीन, हुए उन्हें हनुमान धोखा पैलेस काठमांडू में 20 फरवरी सन 1983 राजगद्दी सौंपी गई .

नई!!: त्रिभुवन विश्वविद्यालय और त्रिभुवन नेपाल · और देखें »

नेपाल

नेपाल, (आधिकारिक रूप में, संघीय लोकतान्त्रिक गणराज्य नेपाल) भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित एक दक्षिण एशियाई स्थलरुद्ध हिमालयी राष्ट्र है। नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है। नेपाल के ८१ प्रतिशत नागरिक हिन्दू धर्मावलम्बी हैं। नेपाल विश्व का प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा हिन्दू धर्मावलम्बी राष्ट्र है। नेपाल की राजभाषा नेपाली है और नेपाल के लोगों को भी नेपाली कहा जाता है। एक छोटे से क्षेत्र के लिए नेपाल की भौगोलिक विविधता बहुत उल्लेखनीय है। यहाँ तराई के उष्ण फाँट से लेकर ठण्डे हिमालय की श्रृंखलाएं अवस्थित हैं। संसार का सबसे ऊँची १४ हिम श्रृंखलाओं में से आठ नेपाल में हैं जिसमें संसार का सर्वोच्च शिखर सागरमाथा एवरेस्ट (नेपाल और चीन की सीमा पर) भी एक है। नेपाल की राजधानी और सबसे बड़ा नगर काठमांडू है। काठमांडू उपत्यका के अन्दर ललीतपुर (पाटन), भक्तपुर, मध्यपुर और किर्तीपुर नाम के नगर भी हैं अन्य प्रमुख नगरों में पोखरा, विराटनगर, धरान, भरतपुर, वीरगंज, महेन्द्रनगर, बुटवल, हेटौडा, भैरहवा, जनकपुर, नेपालगंज, वीरेन्द्रनगर, त्रिभुवननगर आदि है। वर्तमान नेपाली भूभाग अठारहवीं सदी में गोरखा के शाह वंशीय राजा पृथ्वी नारायण शाह द्वारा संगठित नेपाल राज्य का एक अंश है। अंग्रेज़ों के साथ हुई संधियों में नेपाल को उस समय (१८१४ में) एक तिहाई नेपाली क्षेत्र ब्रिटिश इंडिया को देने पड़े, जो आज भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड तथा पश्चिम बंगाल में विलय हो गये हैं। बींसवीं सदी में प्रारंभ हुए जनतांत्रिक आन्दोलनों में कई बार विराम आया जब राजशाही ने जनता और उनके प्रतिनिधियों को अधिकाधिक अधिकार दिए। अंततः २००८ में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि माओवादी नेता प्रचण्ड के प्रधानमंत्री बनने से यह आन्दोलन समाप्त हुआ। लेकिन सेना अध्यक्ष के निष्कासन को लेकर राष्ट्रपति से हुए मतभेद और टीवी पर सेना में माओवादियों की नियुक्ति को लेकर वीडियो फुटेज के प्रसारण के बाद सरकार से सहयोगी दलों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद प्रचण्ड को इस्तीफा देना पड़ा। गौरतलब है कि माओवादियों के सत्ता में आने से पहले सन् २००६ में राजा के अधिकारों को अत्यंत सीमित कर दिया गया था। दक्षिण एशिया में नेपाल की सेना पांचवीं सबसे बड़ी सेना है और विशेषकर विश्व युद्धों के दौरान, अपने गोरखा इतिहास के लिए उल्लेखनीय रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए महत्वपूर्ण योगदानकर्ता रही है। .

नई!!: त्रिभुवन विश्वविद्यालय और नेपाल · और देखें »

नेपाल कृषी तथा वन विश्वविधालय

कृषीप्रधान नेपालमे कृषी तथा बातावरण बचाने वनकी और महत्व दर्साने त्रिभुवन विश्वविधालय अन्तर्गतकी कृषी तथा पसुविज्ञान अध्यान संस्थान के भरतपुरका रामपुर स्थीत केन्द्रीय क्याम्पस लम्जुडका सुन्दर बजार कृषी क्याम्पस, पक्लीहवा भैरहवाका पक्लीहवा कृषी क्याम्पस के साथ, साथ हेटौडामे रहाहुवा त्रिभुवन विश्वविधालय की वन बिज्ञान अध्यान संस्थानका केन्द्रीय क्याम्पस तथा पोखरा अवस्थीत वन बिज्ञान क्याम्पस को मिलाकर कृषी तथा वन विश्वविधालय भरतपुर में निकट भविश्यमे स्थापीत होगा। यह विश्वविधालय स्थापनार्थ अध्यानके लिए एक समिती भी सरकारने गठन किया। श्रेणी:नेपाल श्रेणी:नेपाल के विश्वविद्यालय श्रेणी:नेपालका प्रमुख क्याम्पस.

नई!!: त्रिभुवन विश्वविद्यालय और नेपाल कृषी तथा वन विश्वविधालय · और देखें »

पाटन

पाटन का प्राचीन शाही महल एवं मन्दिर पाटन (नेपाल भाषा:यल) नेपाल का प्रमुख शहर है। इसे ललितपुर भी कहा जाता है। ललितपुर जिला मे अवस्थित यह शहर काठमाडौं घाटी के तीन शहरो मे से सबसे पुराना तथा रमणीय माना जाता है। पाटन अपनी सांस्कृतिक सम्पदा के लिए प्रसिद्ध है। पाटन को नेपाल (नेवारी) भाषा में 'यल' नाम से जाना जाता है। राजा यलम्बर के नाम से यह नाम आया हुआ विश्वास किया जाता है। .

नई!!: त्रिभुवन विश्वविद्यालय और पाटन · और देखें »

पुष्पकमल दाहाल

पुष्पकमल दाहाल (जन्म:११ दिसम्बर १९५४), जिन्हें नेपाली राजनीति में प्रचंड नाम से संबोधित किया जाता है, व नेपाल के प्रधानमंत्री हैं। 3 अगस्त 2016 को वे दूसरी बार इस पद पर आसीन हुए। वे नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) तथा इसी पार्टी के सशस्त्र अंग जनमुक्ति सेना के भी शीर्ष नेता हैं। उन्हें नेपाल की राजनीति में १३ फ़रवरी १९९६ से नेपाली जनयुद्ध शुरु करने के लिए जाना जाता है जिसमें लगभग १३,००० नेपाली नागरिकों की हत्या होने का अनुमान लगाया जाता है। प्रचंड द्वारा मार्क्सवाद, लेनिनवाद एवं माओवाद के मिले जुले स्वरूप को नेपाल की परिस्थितियों मे व्याख्यित करने को नेपाल में प्रचंडवाद के नाम से पुकारा जाने लगा है। .

नई!!: त्रिभुवन विश्वविद्यालय और पुष्पकमल दाहाल · और देखें »

बज्जिका

बज्जिका मैथिली भाषा की उपभाषा है, जो कि बिहार के तिरहुत प्रमंडल में बोली जाती है। इसे अभी तक भाषा का दर्जा नहीं मिला है, मुख्य रूप से यह बोली ही है| भारत में २००१ की जनगणना के अनुसार इन जिलों के लगभग १ करोड़ १५ लाख लोग बज्जिका बोलते हैं। नेपाल के रौतहट एवं सर्लाही जिला एवं उसके आस-पास के तराई क्षेत्रों में बसने वाले लोग भी बज्जिका बोलते हैं। वर्ष २००१ के जनगणना के अनुसार नेपाल में २,३८,००० लोग बज्जिका बोलते हैं। उत्तर बिहार में बोली जाने वाली दो अन्य भाषाएँ भोजपुरी एवं मैथिली के बीच के क्षेत्रों में बज्जिका सेतु रूप में बोली जाती है। .

नई!!: त्रिभुवन विश्वविद्यालय और बज्जिका · और देखें »

भरत जंगम

भरत जंगम (जन्म: 25 नवम्बर 1947) नेपाली पत्रकार और लेखक हैं। यह मुख्य रूप से इनके किताब कालो सूर्य के कारण जाने जाते हैं। "भ्रष्टाचार विरोधी विज्ञान" के रचयिता हैं, जो मानव के नए परेशानियों पर आधारित है। यह त्रिभुवन विश्वविद्यालय, काठमांडू में परीक्षण में है। .

नई!!: त्रिभुवन विश्वविद्यालय और भरत जंगम · और देखें »

माधव कुमार नेपाल

'''माधव कुमार नेपाल''' माधव कुमार नेपाल (जन्म १२ मार्च १९५३) नेपाल के एक राजनेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री हैं। इसके पहले वे १५ वर्ष तक नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के महासचिव रह चुके हैं। .

नई!!: त्रिभुवन विश्वविद्यालय और माधव कुमार नेपाल · और देखें »

शिवराज आचार्य कौण्डिन्न्यायन

शिवराज अाचार्य काैण्डिन्न्यायन (जन्म २ फरवरी १९४१) विशिष्ट संस्कृत विद्वान्, वैदिक (शुक्लयजुर्वेदी), शिक्षाशास्त्री, कल्पशास्त्रमर्मज्ञ, उत्कृष्ट भाषाशास्त्री, वैयाकरण, काेषकार, वेदांगज्याेतिषविद्, मीमांसक, वेदान्तज्ञ हैं। इन्हाेंने संस्कृत शिक्षा के सुधार के लिए लम्बा संघर्ष किया। संस्कृतशिक्षा काे कैसे सन्तुलित अाैर सर्वजनाेपयाेगी बनाया जा सकता है, इसका निदर्शन प्रस्तुत किया। धार्मिक, शास्त्रीय, वैज्ञानिक अथवा साधारण शिक्षा के रूप में संस्कृतशिक्षा संचालित की जा सकती है, इसका नवीन स्वरूप निर्माण किया है। .

नई!!: त्रिभुवन विश्वविद्यालय और शिवराज आचार्य कौण्डिन्न्यायन · और देखें »

सुमन पोखरेल

सुमन पोखरेल (जन्म २१ सितम्बर, १९६७) नेपाली कवि, गीतकार, अनुवादक तथा कलाकार हैं। Ed.

नई!!: त्रिभुवन विश्वविद्यालय और सुमन पोखरेल · और देखें »

काठमाण्डौ विश्वविद्यालय

काठमाण्डौ विश्वविद्यालय का प्रशासनिक भवन काठमाण्डौ विश्वविद्यालय, नेपाल का स्वायत्त, निजी विश्वविद्यालय है। यह नेपाल का तीसरा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है और नेपाल के काभ्रेपलांचोक जिला के धुलिखेल में स्थित है। धुलिखेल, काठमाण्डौ से ३० किमी पूर्व में स्थित है। इसकी स्थापना १९९१ में हुई थी। इस विश्वविद्यालय के प्रांगण (कैम्पस) धुलिखेल, पाटन, और भक्तपुर में हैं। इसमें मानविकी, व्यवस्थापन, वाणिज्य, विज्ञान, चिकित्साशास्त्र, इन्जिनियरिङ आदि की शिक्षण होता है। सम्प्रति काठमांडौ विश्वविद्यालय में १५,००० विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। .

नई!!: त्रिभुवन विश्वविद्यालय और काठमाण्डौ विश्वविद्यालय · और देखें »

कुवेर सिंह राना

कुवेर सिंह राना नेपाल पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर जनरल हैं। .

नई!!: त्रिभुवन विश्वविद्यालय और कुवेर सिंह राना · और देखें »

कीर्तिपुर

यह भारत में काठमाण्डौ घाटी के दक्षिण-पश्चिम मै स्थाहिक कीर्तिरपु नगर की तस्वीर है। कीर्तिरपु (नेपाल भाषा:क्यपू) काठमाण्डौ घाटी के दक्षिण-पश्चिम मै अवस्थित एक नगर है। यह नगर काठमाडौं जिला मै अवस्थित है। यह नगर एक पहाड मै बसा हुवा है। यह एक ऐतिहासिक नगर है। यहाँ ऐतिहासिक बाघभैरव मन्दिर है। इस नगर के उत्तर-पूर्व मै घाटी का सबसे बडा जलभण्डार टौदह (झील) अवस्थित है। नेपाल का प्रथम विश्वविद्यालय त्रिभुवन विश्वविद्यालय यही नगर मै अवस्थित है। .

नई!!: त्रिभुवन विश्वविद्यालय और कीर्तिपुर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

त्रिभुवन विश्वविधालय

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »