लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

त्रिपिटक कोरिया

सूची त्रिपिटक कोरिया

एक त्रिपिटक कोरियाना सांचे की नक़ल जिसे हएइंसा बौद्ध मंदिर में रखा गया है और जिस पर श्रद्धालु स्याही लगाकर छाप सकते हैं त्रिपिटक कोरिया (कोरियाई: 해인사 대장경판, गोरेयो त्रिपिटक; अंग्रेज़ी: Tripitaka Koreana) या त्रिपिटक कोरियाना या पालमान दाएजांग्गयेओंग (अर्थ: 'अस्सी हज़ार त्रिपिटक') बौद्ध त्रिपिटक धर्मग्रंथों का एक ऐतिहासिक कोरियाई संग्रह है। इसे 13वीं सदी ईसवी में 81,258 काठ के छपाई सांचों पर तराशा गया था। यह कोरियाई भाषा की हांजा लिपि में विश्व का सबसे पुराना और सम्पूर्ण त्रिपिटक है। कुल मिलाकार इसमें 5,23,82,960 अक्षर हैं जिन्हें 1,496 विषयों में और 6,568 अध्यायों में आयोजित किया गया है। हर छपाई सांचा 70 सेमी चौड़ा और 24 सेमी लम्बा है। इनकी मोटाई 2.6 से 4 सेमी तक है और हर एक का वज़न 3 से 4 किलो के बीच में है। इस पूरे संग्रह को दक्षिण कोरिया के दक्षिण ग्येओंगसांग प्रांत में स्थित हएइंसा बौद्ध मंदिर में सुरक्षित रखा गया है। 'त्रिपिटक' संस्कृत भाषा का शब्द है जिसका अर्थ 'तीन पेटियाँ' होता है और यह बौद्ध धर्म शिक्षा के तीन स्तंभों को कहा जाता है - सूत्र, विनय (यानि 'नियम') और अभिधर्म (यानि 'गुटके' या 'निबंध')।, Norbert Paxton, pp.

2 संबंधों: त्रिपिटक, कोरिया

त्रिपिटक

त्रिपिटक (पाली:तिपिटक; शाब्दिक अर्थ: तीन पिटारी) बौद्ध धर्म का प्रमुख ग्रंथ है जिसे सभी बौद्ध सम्प्रदाय (महायान, थेरवाद, बज्रयान, मूलसर्वास्तिवाद, नवयान आदि) मानते है। यह बौद्ध धर्म के प्राचीनतम ग्रंथ है जिसमें भगवान बुद्ध के उपदेश संग्रहीत है। यह ग्रंथ पालि भाषा में लिखा गया है और विभिन्न भाषाओं में अनुवादित है। इस ग्रंथ में भगवान बुद्ध द्वारा बुद्धत्त्व प्राप्त करने के समय से महापरिनिर्वाण तक दिए हुए प्रवचनों को संग्रहित किया गया है। त्रिपीटक का रचनाकाल या निर्माणकाल ईसा पूर्व 100 से ईसा पूर्व 500 है। .

नई!!: त्रिपिटक कोरिया और त्रिपिटक · और देखें »

कोरिया

कोरिया (कोरियाई: 한국 या 조선) एक सभ्यता और पूर्व में एकीकृत राष्ट्र जो वर्तमान में दो राज्यों में विभाजित है। कोरियाई प्रायद्वीप पर स्थित, इसकी सीमाएं पश्चिमोत्तर में चीन, पूर्वोत्तर में रूस और जापान से कोरिया जलसन्धि द्वारा पूर्व में अलग है। कोरिया 1948 तक संयुक्त था; उस समय इसे दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया में विभाजित कर दिया गया। दक्षिण कोरिया, आधिकारिक तौर पर कोरिया गणराज्य, एक पूंजीवादी, लोकतांत्रिक और विकसित देश है, जिसकी संयुक्त राष्ट्र संघ, WTO, OECD और G-20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सदस्यता है। उत्तर कोरिया, आधिकारिक तौर पर लोकतांत्रिक जनवादी कोरिया गणराज्य, किम इल-सुंग द्वारा स्थापित एक एकल पार्टी कम्युनिस्ट देश है और सम्प्रति उनके बेटे किम जोंग-इल के दूसरे बेटे किम जोंग-उन द्वारा शासित है। उत्तर कोरिया की वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ में सदस्यता है। पुरातत्व और भाषाई सबूत यह सुझाते हैं कि कोरियाई लोगों की उत्पत्ति दक्षिण-मध्य साइबेरिया के अल्टायाक भाषा बोलने वाले प्रवासियों में हुई थी, जो नवपाषाण युग से कांस्य युग तक लगातार बहाव में प्राचीन कोरिया में बसते गए। 2 शताब्दी ई.पू.

नई!!: त्रिपिटक कोरिया और कोरिया · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

त्रिपिटक कोरिअना

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »