लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

त्रवनकोर

सूची त्रवनकोर

त्रवनकोर या तिरुवितामकूर (मलयालम: തിരുവിതാംകൂർ) सन् १९४९ से पहले एक भारतीय राज्य (रियासत) था। इसपर त्रवनकोर राजपरिवार का शासन था, जिनकी गद्दी पहले पद्मनाभपुरम और फिर तिरुवनन्तपुरम में थी। अपने चरम पर त्रवनकोर राज्य का विस्तार भारत के आधुनिक केरल के मध्य और दक्षिणी भाग पर और तमिल नाडु के कन्याकुमारी ज़िले पर था। राजकीय ध्वज पर लाल पृष्टभूमि के ऊपर चांदी का शंख बना हुआ था। १९वीं शताब्दी में यह ब्रिटिश-अधीन भारत की एक रियासत बन गई और इसके राजा को स्थानीय रूप से २१ तोपों की और राज्य से बाहर १९ तोपों की सलामी की प्रतिष्ठा दी गई। महाराज श्री चितिरा तिरुनल बलराम वर्मा के १९२४-१९४९ के राजकाल में राज्य सरकार ने सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिये कई प्रयत्न किये जिनसे यह ब्रिटिश-अधीन भारत का दूसरा सबसे समृद्ध रियासत बन गया और शिक्षा, राजव्यवस्था, जनहित कार्यों और सामाजिक सुधार के लिये जाना जाने लगा।"Travancore." Encyclopædia Britannica.

30 संबंधों: चेर, तैलचित्रण, धर्मराज (बहुविकल्पी), नायर, पाण्ड्य राजवंश, प्राकृतिक रबर, प्रेम नज़ीर, फ्रांसिस ज़ेवियर, ब्रिटिश भारत में रियासतें, ब्रिटिशकालीन भारत के रियासतों की सूची, भारत में मधुमक्खी पालन, भारतीय चित्रकला, भारतीय मीडिया, सुंदरराजन पद्मनाभन, स्वातितिरुनाल बालराम वर्मा, सेतु लक्ष्मी बाई, वट्टकोट्टई फोर्ट, वायकोम सत्याग्रह, ओमान चांडी, आचार्य नरेन्द्र भूषण, कथकली, काली मिर्च, कंपनी राज, कुंचन नम्बियार, के॰ जी॰ बालकृष्णन, अत्तिंगल विद्रोह, अदूर गोपालकृष्णन, अन्ना चांडी, अन्ना मणी, उत्राटम् तिरुनाल मार्तण्ड वर्मा

चेर

चेर, केरल का प्राचीन नाम था। इन्हें केरल पुत्र भी कहते है। उसमें आधुनिक त्रावणकोर, कोचीन, मलाबार, कोयंबत्तूर और सलेम (दक्षिणी) जिलों के प्रदेश सम्मिलित थे1 द्रविड़ अथवा तमिल कहलानेवाले पांड्य, चोल और चेर नाम के तीन क्षेत्र दक्षिण भारत की सर्वप्रथम राजनीतिक शक्तियों के रूप में दिखाई देते हैं। अत्यंत प्रारंभिक चेर राजाओं को वानवार जाति का कहा गया है। अशोक ने अपने साम्राज्य के बाहर दक्षिण की ओर के जिन देशों में धर्मप्रचार के लिए अपने महामात्य भेजे थे, उनमें एक था केरलपुत्र अर्थात् चेर (देखिए शिलाभिलेख द्वितीय और त्रयोदश)। संगम युग (लगभग 100 ई. से 250 ई. तक) का सबसे पहला चेर शासक था उदियंजेराल (130 ई.) जिसे संगम साहित्य में बहुत बड़ा विजेता कहा गया है। उसे अथवा उसके वंश को महाभारत की घटनाओं से जोड़ा गया है। उसका पुत्र नेडुंजेराल आदन भी शक्तिशाली था। उसने कुछ यवन (रोमक) व्यापारियों को बलात् रोककर धन वसूल किया, अपने सात समकालिक राजाओं पर विजय प्राप्त की और अधिराज (इमयवरंबन) की उपाधि धारण की। उसका छोटा भाई कुट्टुवन भी बड़ा भारी विजेता था, जिसने अपनी विजयों द्वारा चेर राज्य की सीमा को पश्चिमी पयोधि से पूर्वी पयोधि तक फैला दिया। आदन के पुत्र शेंगुट्टुवन के अनेक विवरण सुप्रसिद्ध संगम कवि परणर की कविताओं में मिलते हैं। वह एक कुशल अश्वारोही था तथा उसके पास संभवत: एक जलबेड़ा भी था। इस वंश के कुडड्की इरंजेराल इरुंपोडई (190 ई.) ने चोलों और पांड्यों से युद्ध के कई दुर्गों को जीता तथा उनकी धन-संपत्ति भी लूटी किंतु उसके बाद के मांदरजेराल इरुंपोडई नामक एक राजा को (210 ई.) पांड्यों से मुँह की खानी पड़ी। इन चेर राजाओं की राजधानी वेंगि थी, जिसके आधुनिक स्थान की ठीक-ठीक पहचान कर सकना कठिन है। विद्वानों में इस विषय में इस विषय पर बड़ मतभेद है। आदन उदियंजेराल का वंश कौटिल्य अर्थशास्त्र में वर्णित कुलसंघ का एक उदाहरण माना जाता है। कुलसंघ में एक राजा मात्र का नहीं अपितु राजपरिवार के सभी सदस्यों का राज्य पर शासन होता है। तीसरी शती के मध्य से आगे लगभग 300 वर्षों का चेर इतिहास अज्ञात है। पेरुमल उपाधिधारी जिन राजाओं ने वहाँ शासन किया, वे भी चेर के निवासी नहीं, अपितु बाहरी थे। सातवीं आठवीं शती के प्रथम चरण में पांड्यों ने चेर के कोंगु प्रदेश पर अधिकार कर लिया। अन्य चेर प्रदेशों पर भी उनके तथा अन्य समकालिक शक्तियों के आक्रमण होते रहे। चेर राजाओं ने पल्लवों से मित्रता कर ली और इस प्रकार अपने को पांड्यों से बचाने की कोशिश की। आठवीं नवीं शती का चेर राजा चेरमान् पेरुमाल अत्यंत धर्मसहिष्णु और कदाचित् सर्वधर्मोपासक था। अनेक विद्वानों के मत में उसके शासनकाल के अंत के साथ कोल्लम अथवा मलयालम् संवत् का प्रारंभ हुआ (824-24 ई.)। उसके समय में अरबी मुसलमानों ने मलाबार के तटों पर अपनी बस्तियाँ बसा लीं और वहाँ की स्त्रियों से विवाह भी किया, जिनसे मोपला लोगों की उत्पत्ति हुई। चेरमान् पेरुमाल स्वयं भी लेखक और कवि था। उसके समकालिक लेखकों में प्रसिद्ध थे शंकराचार्य, जो भारतीय धर्म और दर्शन के इतिहास में सर्वदा अमर रहेंगे। पेरुमल ने अपने मरने के पूर्व संभवत: अपना राज्य अपने सभी संबंधियों में बाँट दिया था। नवीं शतीं के अंत में चेर शासक स्थाणुरवि ने चोलराज आदित्य के पुत्र परांतक से अपनी पुत्री का विवाह कर चोलों से मित्रता कर ली। स्थाणुवि का पुत्र था विजयरागदेव। उसके वंशजों में भास्कर रविवर्मा (1047-1106) प्रसिद्ध हुआ। किंतु राजरा प्रथम और उसके उत्तराधिकारी चोलों ने चेर का अधिकांश भाग जीत लिया। मदुरा के पांड्यों की भी उसपर दृष्टि थी। आगे रविवर्मा कुलशेखर नामक एक चेर राजा ने थोड़े समय के लिए अपने वंश की खोई हुई कुछ शक्ति पुन: अर्जित कर ली, पांड्य-पल्लव क्षेत्रों को रौंदा तथा अपने को सम्राट कहा। वह एक कुशल शासक और विद्वानों का अश्रयदाता था1 कोल्लम् (क्विलॉन) उसकी राजधानी थी। मध्ययुग और उसके बाद का चेर इतिहास बहुत स्पष्ट नहीं है। कालांतर में वह पुर्तगाली, अन्य यूरोपीय आक्रमणकारियों, ईसाई धर्म-प्रचारकों और भारतीय रजवाड़ों की आपसी प्रतिस्पर्धा का विषय बन गया। अंग्रेजी युग में ट्रावणकोर और कोचीन जैसे देशी राज्य बचे तो रहे किंतु उनके पास अपनी कोई स्वतंत्र राजनीतिक शक्ति नहीं थी। विद्या और साहित्य की सेवा में चेरदेश के नंबूदरी ब्राह्मण परंपरया अग्रणी थे। उनमें यह प्रथा थी कि केवल जेठा भाई विवाह कर घरबार की चिंता करता था। शेष सभी छोटे भाई पारिवारिक चिंताओं से मुक्त होकर साधारण जनता में विद्या का प्रचार और स्वयं विद्याध्ययन में लगे रहते थे। आर्यवंशी कुरुनंदडक्कन (नवीं शती) नामक वहाँ के शासक ने वैदिक विद्याओं के प्रचार के लिए एक विद्यालय और छात्रावास की स्थापना हेतु एक निधि स्थापित की थी। वह विद्यालय दक्षिणी त्रावणकोर में पार्थिवशेखरपुरम् के एक विष्णुमंदिर में लगता था। वास्तव में उस क्षेत्र के सभी मठ और सत्र अपने अपने ढंग से गुरुकुलों का काम करते थे। .

नई!!: त्रवनकोर और चेर · और देखें »

तैलचित्रण

तैलचित्रण (Oil painting) चित्र के उस अंकनविधान का नाम है जिसमें तेल में घोंटे गए रंगों का प्रयोग होता है। 19वीं शती के पूर्व यूरोप में ही इसका प्रयोग अधिक हुआ, पूर्वी देशों में तैल माध्यम से उस काल में चित्रांकन का कोई उल्लेखनीय प्रमाण प्राप्त नहीं है। यद्यपि तेल की वार्निश बनाने का उल्लेख 8वीं सदी की "लूका की पांडुलिपि" में हुआ है तथापि रंगों के साथ इसके प्रयोग का उल्लेख 12वीं शती में सबसे पहले थियोफिलस, इराक्लियस और पीटर द सेंट आडेमार ने किया है। ये तीनों यूरोप में आल्प्स पर्वत के उत्तर के निवासी थे। इटली में भी इनके पूर्व बहुत पहले से तैलचित्रण होता था, ऐसा विश्वास किया जाता है, कहते हैं, फ्लोरेंस का विख्यात चित्रकार जियोतो (Giotto) (1276-1337) कभी कभी तैल माध्यम का प्रयोग करता था। ईस्टलेक का कथन है कि "जर्मनी, फ्रांस, इटली और इंग्लैंड में कम से कम 14वीं सदी मे तैलचित्रण प्रचलित था।" पर तैल माध्यम का विकसित रूप 15वीं-16वीं सदी से दिखाई देने लगता है। किंतु यह धारणा भी प्रचलित है कि डच चित्रकार जान फान आयक (Jan Van Eyck) (मृत्यु 1441 ई) ने ही तैल माध्यम से चित्रांकन शुरू किया था। तैल माध्यम अन्य माध्यमों की अपेक्षा सरल होता है और पारदर्शी रंग इसमें सर्वाधिक पारदर्शी रहते हैं, अत: सुंदर लगते हैं। पानी का भी कोई असर तैल चित्रों पर फौरन नहीं होता। इसी कारण यह माध्यम इतना लोकप्रिय है। तैलचित्रण में आमतौर से अस्तर चढ़े कैनवास पर तेल में घोंटे गए गाढ़े चिपचिपे रंगों को बुरुश से लगाया जाता है। इसके लिये अधिकतर अलसी और पोस्त के तेल प्रयुक्त होते हैं। तेलों का चुनाव विभिन्न देशों में रुचि और आवश्यकता पर निर्भर करता है। पहले के चित्रकार आवश्यकतानुसा अपने रंगों को, काम शु डिग्री करने के पहले तैयार कर लेते थे पर प्राय: पिछले 100 वर्षों से जलीय रंगों (Water colours) की भाँति तैल के रंग भी ट्यूबों में उपलब्ध हैं। बीजों को बिना गर्म किए हुए निकाला हुआ अलसी का तेल धूप और हवा मे शोधकर प्रयोग किया जाए तो उसमें रंग मैले नहीं दीखते और टिकते भी ज्यादा हैं। रंगों को पतला करने और शीघ्र सुखाने के लिये पहले अलसी या तारपीन का तेल मिलाते थे लेकिन आजकल चमकीले रंग पसंद नहीं किए जाते इसलिये अलसी का तेल न मिलाकर सिर्फ तारपीन के तेल या पेट्रोल मिलाते हैं। कैनवास सूती कपड़े का अथवा सन का बनाया जाता है। विभिन्न रुचियों और आवश्यकताओं के अनुसार उसकी सतह खुरदुरी अथवा सपाट रखी जाती है। कैनवास के अलावा गत्ते, कागज, काच, लकड़ी, ताँबे, जस्ते (Zinc) की चादरें और दीवार पर भी अस्तर (Ground) चढ़ाकर तैल माध्यम से चित्रांकन किया जाता है। प्लाइउड, हार्डबोर्ड, अलम्यूनियम और एस्बेस्टस आदि का प्रयोग भी अनेक चित्रकार कर रहे हैं, क्योंकि ये सुलभ और सस्ते होते हैं तथा बड़े आकार में मिल भी जाते हैं। अस्तर बनाने के लिये जिस चीज पर चित्र बनाना है उस पर सरेस का हलका लेप चढ़ाते हैं, सूख जाने पर, सफेद रंग, अलसी का तेल और वार्निश मिलाकर आवश्यकतानुसार दो तीन कोट लगाए जाते हैं। जमीन तैयार करने के विभिन्न कालों में और विभिन्न चित्रकारों के भिन्न भिन्न नुस्खे रहे हैं। कैनवास को एक चौखटे (Stretcher) पर ताना जाता है। आजकल कैनवास की विभिन्न किस्में बाजार में तैयार मिल जाती हैं। प्राचीन काल का कैनवास या अन्य वस्तुओं की जमीन का रंग कुछ कत्थई रंगत का होता था पर आजकल के चित्रकार सफेद रंग की जमीन पसंद करते हैं। सूअर के बाल के बने, लंबे हैंडल के, चपटे और गोल बुरुशों का चलन अधिक है पर कुछ चित्रकार सपाट और कोमल अंकन के लिये सैबल (एक प्रकार की लोमड़ी) के बालों से बने बुरुश पसंद करते हैं। रंगों को महोगनी की लकड़ी अथवा काच या चीनी मिट्टी की एक प्लेट (Pallette) पर छुरी से मिलाया जाता है। इन प्लेटों और छुरियों के विभिन्न नमूने होते हैं। प्राचीन काल में रंग सीपियों और प्यालों में भी रखे जाते थे। तैल चित्रों को अधिकतर "ईजल" (Easel) पर रखकर तथा खड़े रहकर बनाने की प्रथा है। यूरोप में तो अन्य चित्र भी खड़े होकर बनाए जाते हैं। पर इस माध्यम में विशेष रूप से खड़े रहकर काम करने में ही सुविधा रहती है क्योंकि आवश्यकतानुसार दूर जाकर भी बीच बीच में चित्रों को देखा जा सकता है और रंग भी शरीर पर नहीं लगते। प्राचीन चित्रकार कैनवास पर पहले अंगूर की बेलों के कोयले (Charcoal) से रेखांकन कर लेते थे, फिर केवल किसी एक रंग से "शेड" आदि लगाकर चित्र को पूरा कर लेते थे। इसके बाद आवश्यकतानुसार उसमे रंगों की पतली तहें लगाई जाती थीं जिससे नीचे का रंग भी झलकता रहे। इसी तरह धीरे धीरे वांछनीय प्रभाव प्राप्त होने तक रंग लगाए जाते। रैमब्राँ (Rembrandt) रुबेंस (Rubens) और टिटियां (Titian) इस प्रकार के अंकनविधान में बेजोड़ थे। कला के अन्य गुणों के अलावा बुरुश का दक्ष प्रयोग उनके चित्रों की विशेषता है जो केवल तैल चित्रण में ही संभव है। आजकल अनेक चित्रकार बुरुश का प्रयोग न कर सीधे छुरी से कैनवास अथवा अन्य सतहों पर काम करना पसंद करते हैं। ऐसा केवल अपनी रुचि और शैली के लिये किया जाता है। इस प्रकार का चित्रांकन बड़ा मोटा और प्रभावशाली (Bold) होता है। पर इसमें बड़ी दक्षता की आवश्यकता होती है क्योंकि बुरुश से अंकित चित्र की भाँति इस प्रकार के चित्रों को एक बार बिगड़ जाने पर सुधारना संभव नहीं। चित्र पूरा हो जाने पर पुराने चित्रकार कुछ महीनों बाद उसपर वार्निश लगाते थे जिससे वह मौसमी परिवर्तनों से अप्रभावित रहे। वार्निश से चित्रों में कुछ चमक भी आ जाती है। वार्निश का प्रयोग अब शायद ही कोई चित्रकार करता हो, क्योंकि आजकल रंगों में चमक पसंद नहीं की जाती। तैल माध्यम से बने चित्रों का सबसे बड़ा दोष यह होता है कि कुछ काल के पश्चात् वे पीले पड़ने लगते हैं। नमी और अँधेरे में रखे चित्र तो और भी जल्दी पीले पड़ जाते हैं। रंग की पहली तह में कम तेल हो और बाद वाली में ज्यादा तथा एक तह सूख जाने के बाद ही दूसरी तह लगाई जाए तो रंग बाद में चटखते नहीं हैं। कैनवास की पिछली तरफ मोम की वार्निश लगाने से कैनवास अधिक दिन टिकता है और रंग सुरक्षित रहते हैं। भारतवर्ष में तेल के रंगों का प्रयोग यूरोपीय चित्रकारों द्वारा 1800 ई के लगभग शुरू हुआ। प्रारंभिक भारतीय तैल चित्रकारों में त्रावणकोर के राजा रविवर्मा का नाम उल्लेखनीय है। भारतवर्ष में विशेष रूप से शबीह चित्रण (Portrait painting) के लिए तैल मध्यम पसंद किया जाता है। 19वीं सदी के मध्य से त्रिचनापल्ली में इस माध्यम से काँच पर धार्मिक चित्र बनने लगे। आजकल के चित्रकार तैलचित्रों की अपेक्षा फिर से जलीय और अंडे की जर्दी के साथ घोंटे रंगों को पसंद करने लगे हैं। इन रंगों से बने चित्र अधिक टिकाऊ होते हैं। .

नई!!: त्रवनकोर और तैलचित्रण · और देखें »

धर्मराज (बहुविकल्पी)

धर्मराज से निम्नलिखित व्यक्तियों का बोध होता है-.

नई!!: त्रवनकोर और धर्मराज (बहुविकल्पी) · और देखें »

नायर

नायर (मलयालम: നായര്,, जो नैयर और मलयाला क्षत्रिय के रूप में भी विख्यात है), भारतीय राज्य केरल के हिन्दू उन्नत जाति का नाम है। 1792 में ब्रिटिश विजय से पहले, केरल राज्य में छोटे, सामंती क्षेत्र शामिल थे, जिनमें से प्रत्येक शाही और कुलीन वंश में, नागरिक सेना और अधिकांश भू प्रबंधकों के लिए नायर और संबंधित जातियों से जुड़े व्यक्ति चुने जाते थे। नायर राजनीति, सरकारी सेवा, चिकित्सा, शिक्षा और क़ानून में प्रमुख थे। नायर शासक, योद्धा और केरल के भू-स्वामी कुलीन वर्गों में संस्थापित थे (भारतीय स्वतंत्रता से पूर्व).

नई!!: त्रवनकोर और नायर · और देखें »

पाण्ड्य राजवंश

पाण्ड्य राजवंश (तमिल: பாண்டியர்) प्राचीन भारत का एक राजवंश था। इसने भारत में 560 से 1300 ई तक राज किया। .

नई!!: त्रवनकोर और पाण्ड्य राजवंश · और देखें »

प्राकृतिक रबर

प्राकृतिक रबर पेड़ों और लताओं के रस, या रबरक्षीर (latex) से बनता है। यूफॉर्बिएसिई (Euphorbiaceae) कुल तथा अर्टिकेसिई (Urticaceae), एपोसाइनेसिई (Apocynaceae) कुल तथा कंपोज़िटी कुल की ग्वायुले (Guayule) इत्यादि के बड़े बड़े वृक्षों, कुछ लताओं और झाड़ियों के रबरक्षीर से रबर प्राप्त होता है। सबसे अधिक रबर हैविया ब्राजीलिएन्सिस (Hevea braziliensis) से प्राप्त होता है। यह अमरीका के आमेज़न नदी के जंगलों में उगता था और अब भारत के त्रावणकोर, कोचीन, मैसूर, मलाबार, कुर्ग, सलेम और श्रीलंका में उगाया जाता है। पाँच वर्ष के हो जाने पर पेड़ से रबरक्षीर निकलना शुरू होता है और लगभग 40 वर्षों तक निकलता रहता है। एक एकड़ में लगभग 150 पेड़ लगाए जाते हैं और उनसे 150 से 500 पाउंड तक रबर प्राप्त होता है। एक पेड़ से प्रति वर्ष प्राय: 6 पाउंड तक रबर प्राप्त होता है। एक दूसरा पेड़ फाइकस इलैस्टिका (ficus elastica), रबर वट, है, जो पूर्व एशिया में उपजता है। इसी पेड़ से असम, म्याँमार, मलाया और अन्य निकटवर्ती द्वीपों में रबर प्राप्त होता है। इनके अतिरिक्त मैन्होटि ग्लाज़ियोवी (Manhoti Glaziovie) से अमेज़न घाटियों और टैगेनिका में, कैस्टिला अलेइ (Castilla ulei) से अमेज़न, मेक्सिको और मध्य अमरीका में, फिक्सिया इलैस्टिका (Kiksia elastica) से कैमेरून्स में और लैडोल्फिया (Landolphia) से कांगों में रबर प्राप्त होता है। इनके अतिरिक्त अन्य कई पेड़ों और लताओं से भी रबर प्राप्त होता है। या हो सकता है। .

नई!!: त्रवनकोर और प्राकृतिक रबर · और देखें »

प्रेम नज़ीर

अब्दुल खादिर (7 अप्रैल 1926 - 16 जनवरी 1989), जिन्हें उनके सिनेमाई नाम प्रेम नज़ीर (मलयालम: നസീര് പ്രേം) से बेहतर जाना जाता है, एक भारतीय फिल्म अभिनेता थे। इन्हें मलयालम सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक माना जाता है, साथ ही इन्हें नित्य हरित नायकन यानि सदाबहार नायक कह कर भी पुकारा जाता है। नज़ीर के नाम चार गिनीज रिकॉर्ड दर्ज है; पहला: 610 फिल्मों में नायक की भूमिका निभाने का कीर्तिमान, दूसरा: 107 फिल्मों में एक ही नायिका (शीला के साथ) नायक की भूमिका निभाने का कीर्तिमान, तीसरा: एक साल में प्रदर्शित अधिकतम फिल्मों का कीर्तिमान (1979 में उनतालीस फिल्में) और चौथा: 80 नायिकाओं के साथ नायक की भूमिका निभाने का कीर्तिमान। इन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक माना जाता है। भारत सरकार द्वारा नज़ीर को उनके भारतीय सिनेमा में योगदान को देखते हुए तीसरे और चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान क्रमशः पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। .

नई!!: त्रवनकोर और प्रेम नज़ीर · और देखें »

फ्रांसिस ज़ेवियर

फ्रांसिस ज़ेवियर का जन्म 7 अप्रैल, 1506 ई. को स्पेन में हुआ था। पुर्तगाल के राजा जॉन तृतीय तथा पोप की सहायता से वे जेसुइट मिशनरी बनाकर 7 अप्रैल 1541 ई को भारत भेजे गए और 6 मार्च 1542 ई. को गोवा पहुँचे जो पुर्तगाल के राजा के अधिकार में था। गोवा में मिशनरी कार्य करने के बाद वे मद्रास तथा त्रावणकोर गए। यहाँ मिशनरी कार्य करने के उपरांत वे 1545 ई. में मलाया प्रायद्वीप में ईसाई धर्म का प्रचार करने के लिए रवना हो गए। उन्होंने तीन वर्ष तक धर्म प्रचारक (मिशनरी) कार्य किया। मलाया प्रायद्वीप में एक जापानी युवक से जिसका नाम हंजीरो था, उनकी मुलाकात हुई। सेंट जेवियर के उपदेश से यह युवक प्रभावित हुआ। 1549 ई. में सेंट ज़ेवियर इस युवक के साथ पहुँचे। जापानी भाषा न जानते हुए भी उन्होंने हंजीरों की सहायता से ढाई वर्ष तक प्रचार किया और बहुतों की खिष्टीय धर्म का अनुयायी बनाया। जापान से वे 1552 ई. में गोवा लौटे और कुछ समय के उपरांत चीन पहुँचे। वहाँ दक्षिणी पूर्वी भाग के एक द्वीप में जो मकाओ के समीप है बुखार के कारण उनकी मृत्यु हो गई। मिशनरी समाज उनको काफी महत्व का स्थान देता और उन्हें आदर तथा सम्मान का पात्र समझता, है क्योंकि वे भक्तिभावपूर्ण और धार्मिक प्रवृत्ति के मनुष्य थे। वे सच्चे मिशनरी थे। संत जेवियर ने केवल दस वर्ष के अल्प मिशनरी समय में 52 भिन्न भिन्न राज्यों में यीशु मसीह का प्रचार किया। कहा जाता है, उन्होंने नौ हजार मील के क्षेत्र में घूम घूमकर प्रचार किया और लाखों लोगों को यीशु मसीह का शिष्य बनाया। श्रेणी:१५०६ जन्म श्रेणी:१५५२ मृत्यु श्रेणी:स्पेनिश संत श्रेणी:स्पेनिश रोमन कैथोलिक संत श्रेणी:चीन में कैथोलिक संत श्रेणी:जापान में कैथोलिक संत श्रेणी:१५वीं शताब्दी के कैथोलिक संत श्रेणी:१६वींण शताभ्दी के कैथोलिक लोग श्रेणी:एंग्लिकन संत.

नई!!: त्रवनकोर और फ्रांसिस ज़ेवियर · और देखें »

ब्रिटिश भारत में रियासतें

15 अगस्त 1947 से पूर्व संयुक्त भारत का मानचित्र जिसमें देशी रियासतों के तत्कालीन नाम साफ दिख रहे हैं। ब्रिटिश भारत में रियासतें (अंग्रेजी:Princely states; उच्चारण:"प्रिंस्ली स्टेट्स्") ब्रिटिश राज के दौरान अविभाजित भारत में नाममात्र के स्वायत्त राज्य थे। इन्हें आम बोलचाल की भाषा में "रियासत", "रजवाड़े" या व्यापक अर्थ में देशी रियासत कहते थे। ये ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा सीधे शासित नहीं थे बल्कि भारतीय शासकों द्वारा शासित थे। परन्तु उन भारतीय शासकों पर परोक्ष रूप से ब्रिटिश शासन का ही नियन्त्रण रहता था। सन् 1947 में जब हिन्दुस्तान आज़ाद हुआ तब यहाँ 565 रियासतें थीं। इनमें से अधिकांश रियासतों ने ब्रिटिश सरकार से लोकसेवा प्रदान करने एवं कर (टैक्स) वसूलने का 'ठेका' ले लिया था। कुल 565 में से केवल 21 रियासतों में ही सरकार थी और मैसूर, हैदराबाद तथा कश्मीर नाम की सिर्फ़ 3 रियासतें ही क्षेत्रफल में बड़ी थीं। 15 अगस्त,1947 को ब्रितानियों से मुक्ति मिलने पर इन सभी रियासतों को विभाजित हिन्दुस्तान (भारत अधिराज्य) और विभाजन के बाद बने मुल्क पाकिस्तान में मिला लिया गया। 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश सार्वभौम सत्ता का अन्त हो जाने पर केन्द्रीय गृह मन्त्री सरदार वल्लभभाई पटेल के नीति कौशल के कारण हैदराबाद, कश्मीर तथा जूनागढ़ के अतिरिक्त सभी रियासतें शान्तिपूर्वक भारतीय संघ में मिल गयीं। 26 अक्टूबर को कश्मीर पर पाकिस्तान का आक्रमण हो जाने पर वहाँ के महाराजा हरी सिंह ने उसे भारतीय संघ में मिला दिया। पाकिस्तान में सम्मिलित होने की घोषणा से जूनागढ़ में विद्रोह हो गया जिसके कारण प्रजा के आवेदन पर राष्ट्रहित में उसे भारत में मिला लिया गया। वहाँ का नवाब पाकिस्तान भाग गया। 1948 में सैनिक कार्रवाई द्वारा हैदराबाद को भी भारत में मिला लिया गया। इस प्रकार हिन्दुस्तान से देशी रियासतों का अन्त हुआ। .

नई!!: त्रवनकोर और ब्रिटिश भारत में रियासतें · और देखें »

ब्रिटिशकालीन भारत के रियासतों की सूची

सन १९१९ में भारतीय उपमहाद्वीप की मानचित्र। ब्रितिश साशित क्षेत्र व स्वतन्त्र रियासतों के क्षेत्रों को दरशाया गया है सन १९४७ में स्वतंत्रता और विभाजन से पहले भारतवर्ष में ब्रिटिश शासित क्षेत्र के अलावा भी छोटे-बड़े कुल 565 स्वतन्त्र रियासत हुआ करते थे, जो ब्रिटिश भारत का हिस्सा नहीं थे। ये रियासतें भारतीय उपमहाद्वीप के वो क्षेत्र थे, जहाँ पर अंग्रेज़ों का प्रत्यक्ष रूप से शासन नहीं था, बल्कि ये रियासत सन्धि द्वारा ब्रिटिश राज के प्रभुत्व के अधीन थे। इन संधियों के शर्त, हर रियासत के लिये भिन्न थे, परन्तु मूल रूप से हर संधि के तहत रियासतों को विदेश मामले, अन्य रियासतों से रिश्ते व समझौते और सेना व सुरक्षा से संबंधित विषयों पर ब्रिटिशों की अनुमति लेनी होती थी, इन विषयों का प्रभार प्रत्यक्ष रूप से अंग्रेजी शासन पर था और बदले में ब्रिटिश सरकार, शासकों को स्वतन्त्र रूप से शासन करने की अनुमती देती थी। सन १९४७ में भारत की स्वतंत्रता व विभाजन के पश्चात सिक्किम के अलावा अन्य सभी रियासत या तो भारत या पाकिस्तान अधिराज्यों में से किसी एक में शामिल हो गए, या उन पर कब्जा कर लिया गया। नव स्वतंत्र भारत में ब्रिटिश भारत की एजेंसियों को "दूसरी श्रेणी" के राज्यों का दर्जा दिया गया (उदाहरणस्वरूप: "सेंट्रल इण्डिया एजेंसी", "मध्य भारत राज्य" बन गया)। इन राज्यों के मुखिया को राज्यपाल नहीं राजप्रमुख कहा जाता था। १९५६ तक "राज्य पुनर्गठन अयोग" के सुझाव पर अमल करते हुए भारत सरकार ने राज्यों को पुनर्गठित कर वर्तमान स्थिती में लाया। परिणामस्वरूप सभी रियासतों को स्वतंत्र भारत के राज्यों में विलीन कर लिया गया। इस तरह रियासतों का अंत हो गया। सन १९६२ में प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के शासनकाल के दौरान इन रियासतों के शासकों के निजी कोशों को एवं अन्य सभी ग़ैर-लोकतान्त्रिक रियायतों को भी रद्ध कर दिया गया .

नई!!: त्रवनकोर और ब्रिटिशकालीन भारत के रियासतों की सूची · और देखें »

भारत में मधुमक्खी पालन

भारत में मधुमक्खी पालन का प्राचीन वेद और बौद्ध ग्रंथों में उल्लेख किया गया हैं। मध्य प्रदेश में मध्यपाषाण काल की शिला चित्रकारी में मधु संग्रह गतिविधियों को दर्शाया गया हैं। हालांकि भारत में मधुमक्खी पालन की वैज्ञानिक पद्धतियां १९वीं सदी के अंत में ही शुरू हुईं, पर मधुमक्खियों को पालना और उनके युद्ध में इस्तेमाल करने के अभिलेख १९वीं शताब्दी की शुरुआत से देखे गए हैं। भारतीय स्वतंत्रता के बाद, विभिन्न ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के माध्यम से मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित किया गया। मधुमक्खी की पाँच प्रजातियाँ भारत में पाई जाती हैं जो कि प्राकृतिक शहद और मोम उत्पादन के लिए व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण हैं। .

नई!!: त्रवनकोर और भारत में मधुमक्खी पालन · और देखें »

भारतीय चित्रकला

'''भीमवेटका''': पुरापाषाण काल की भारतीय गुफा चित्रकला भारत मैं चित्रकला का इतिहास बहुत पुराना रहा हैं। पाषाण काल में ही मानव ने गुफा चित्रण करना शुरु कर दिया था। होशंगाबाद और भीमबेटका क्षेत्रों में कंदराओं और गुफाओं में मानव चित्रण के प्रमाण मिले हैं। इन चित्रों में शिकार, शिकार करते मानव समूहों, स्त्रियों तथा पशु-पक्षियों आदि के चित्र मिले हैं। अजंता की गुफाओं में की गई चित्रकारी कई शताब्दियों में तैय्यार हुई थी, इसकी सबसे प्राचिन चित्रकारी ई.पू.

नई!!: त्रवनकोर और भारतीय चित्रकला · और देखें »

भारतीय मीडिया

भारत के संचार माध्यम (मीडिया) के अन्तर्गत टेलीविजन, रेडियो, सिनेमा, समाचार पत्र, पत्रिकाएँ, तथा अन्तरजालीय पृष्ट आदि हैं। अधिकांश मीडिया निजी हाथों में है और बड़ी-बड़ी कम्पनियों द्वारा नियंत्रित है। भारत में 70,000 से अधिक समाचार पत्र हैं, 690 उपग्रह चैनेल हैं (जिनमें से 80 समाचार चैनेल हैं)। आज भारत विश्व का सबसे बड़ा समाचार पत्र का बाजार है। प्रतिदिन १० करोड़ प्रतियाँ बिकतीं हैं। .

नई!!: त्रवनकोर और भारतीय मीडिया · और देखें »

सुंदरराजन पद्मनाभन

जनरल सुंदरराजन पद्मनाभन पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम (५ दिसंबर १९४० को तिरुवनंतपुरम, त्रावणकोर में जन्म), भारतीय सेना के पूर्व सेनाध्यक्ष हैं । जनरल पद्मनाभन ३० सितंबर २००० को जनरल वी पी मलिक के उत्तराधिकारी बने। उन्होंने चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। १९५६ में पद्मनाभन ने भारतीय राष्ट्रीय सैन्य कॉलेज में शिक्षा ग्रहण की। बाद में पद्मनाभन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में शामिल हो गए और १९५९ में आर्टिलरी के रेजिमेंट में दाखिला लिया । उन्होंने दिसंबर १९८८ से फरवरी १९९१ तक रांची, बिहार और पंजाब में एक इन्फैंट्री ब्रिगेड का नेतृत्व किया और उन्हें मार्च १९९१ से अगस्त १९९२ तक पंजाब के एक इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में नियुक्त किया गया। उन्होंने सितंबर १९९२ से जून १९९३ तक चीफ ऑफ स्टाफ, III कोर के रूप में कार्य किया । लेफ्टिनेंट जनरल पद पर पदोन्नति के बाद, वह जुलाई १९९३ से फरवरी १९९५ तक कश्मीर घाटी में XV कोर के कमांडर थे। यह उनके कार्यकाल के दौरान XV कोर कमांडर के रूप में सेना ने कश्मीर में आतंकवादियों पर बड़ी विजय प्राप्त की । उन्हें XV कॉर्प्स कमांडर के रूप में उनकी सेवाओं के लिए अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) से सम्मानित किया गया था। जनरल पद्मनाभन ने १९९६ ने उधमपुर में उत्तरी कमान के जीओसी-इन-सी के रूप में पदभार संभालने के बाद महानिदेशक सैन्य (खुफिया) (डीजीएमआई) पद पर नियुक्ति हुई । १९९६ को सेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने से पहले, वह दक्षिणी कमान के जीओसी-इन-सी थे। वह ३१ दिसंबर २००२ को प्रतिष्ठित सैन्य सेवा से ४३ साल से अधिक पूरा करने के बाद सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने दो किताबें लिखी हैं। वे वर्तमान में चेन्नई में निवास करते है। .

नई!!: त्रवनकोर और सुंदरराजन पद्मनाभन · और देखें »

स्वातितिरुनाल बालराम वर्मा

त्रावणकोर के महाराजा श्री स्वाति तिरुनाल बालराम वर्मा श्री स्वाति तिरुनाल बालराम वर्मा (मलयालम: ശ്രീ സ്വാതി തിരുനാള്‍ രാമ വര്‍മ)(तमिल:சிறி சுவாதித் திருநாள் இராம வருமா (16 अप्रैल, 1813 – 27 दिसम्बर 1846) त्रावणकोर के महाराजा थे। योग्य शासक होने के साथ-साथ वे संगीतज्ञ भी थे। उन्होने भारत की दोनों शास्त्रीय संगीत शैलियों - हिन्दुस्तानी संगीत और कर्नाटक संगीत को बढ़ावा दिया, यद्यपि वे स्व्यं कर्नातक संगीत के ज्ञाता थे। उन्होने ४०० से अधिक संगीत रचनाएँ की। वे मलयालम, संस्कृत, हिन्दी, मराठी, तेलुगु, कन्नड, बांग्ला, तमिल, ओडिया और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में धाराप्रवाह बोल सकते थे। श्री स्वाति तिरुनाल बालराम वर्मा ने ही तिरुअनन्तपुरम की खगोलीय वेधशाला, सरकारी प्रेस, त्रिवेन्द्रम जनता पुस्तकालय, पौर्वात्य पाण्डुलिपि संग्रहालय (Oriental Manuscript Library) आदि का आरम्भ किया। महाराजा सन् १८४३ से रॉयल एशियाटिक सोसायटी के सम्मानित सदस्य भी थे। महाराजा ने दक्षिण भारतीय भाषाओं के साथ हिंदी में पद्य-रचना की जिनकी गणना आधुनिक हिन्दी की आरम्भिक रचनाओं में है। .

नई!!: त्रवनकोर और स्वातितिरुनाल बालराम वर्मा · और देखें »

सेतु लक्ष्मी बाई

सेतु लक्ष्मी बाई सेतु लक्ष्मी बाई (१८९५-१९८५) त्रावणकोर की महारानी थीं। १९२४ से लेकर १९३१ तक उन्होने शासन किया। .

नई!!: त्रवनकोर और सेतु लक्ष्मी बाई · और देखें »

वट्टकोट्टई फोर्ट

वट्टकोट्टाई दुर्ग (या किला जिसे सर्कुलर फ़ोर्ट भी कहते हैं) भारत के दक्षिणतम राज्य तमिल नाडु राज्य के कन्याकुमारी शहर के उत्तर पूर्व में लगभग 6 किमी की दूरी पर है। इस किले का निर्माण १८वीं शताब्दी में किया गया था और त्रावणकोर राजाओं द्वारा बनवाये गए तटीय किलों में तह अन्तिम किला था। वट्टाकोट्टाई किले की दीवारों की ऊँचाई लगभग २५ फीट है और आगे की ओर मोटाई २९ फीट है। इस किले को डच जलसेना अधिकारी डी लेनॉय द्वारा बनाया गया था। यह किला पाषाण शिलाओं का बना है और इसमें आरामकक्ष, निगरानी मीनार और आयुधकक्ष स्थित है। किले के अन्दर की दीवारों पर मछलियों की आकृतियाँ बनी हैं जो पाण्ड्य राजाओं का राजचिह्न हुआ करता था। पुरातत्ववेत्ताओं की मान्यता अनुसार यह किला पूर्व में पाण्ड्य राजाओं के अधीन था। तब पद्मनाभपुरम पैलेस किले की चोटी से यह स्पष्ट दिखाई देता था। पूर्व में किले से पैलेस तक १.२ मीटर चौड़ी एक सुरंग थी, लेकिन अब यह बन्द हो गई है। किले के ऊपर स्थित परेड ग्राउन्ड से सागर का अवलोकन होता है। परेड ग्राउन्ड के एक ओर से बंगाल की खाड़ी दूसरी ओर से अरब सागर का शान्त जल दिखाइ देता है। .

नई!!: त्रवनकोर और वट्टकोट्टई फोर्ट · और देखें »

वायकोम सत्याग्रह

वायकोम सत्याग्रह (1924–25), अस्पृश्यता की कुप्रथा के विरुद्ध त्रावणकोर (केरल) में चलाया गया था। इसका उद्देश्य निम्न जातीय एझवाओं एवं अछूतों द्वारा गाँधी जी के अहिंसावादी तरीके से त्रावणकोर के एक मंदिर के निकट की सड़कों के उपयोग के बारे में अपने-अपने अधिकारों को मनवाना था। सर्वप्रथम हिन्दू मंदिरों में प्रवेश तथा सार्वजनिक सड़कों पर हरिजनों के चलने को लेकर त्रावनकोर के ग्राम ‘वायकोम’ में आंदोलन शुरू हुआ। केरल में छूआछूत की जड़ें काफ़ी गहरी जमीं हुई थीं। यहाँ सवर्णों से अवर्णों को 16 से 32 फीट की दूरी बनाये रखनी होती थी। अवर्णों में में ‘एझवा’ और ‘पुलैया’ अछूत जातियाँ शामिल थीं। 19वीं सदी के अंत तक केरल में नारायण गुरु, एन. कुमारन, टी.

नई!!: त्रवनकोर और वायकोम सत्याग्रह · और देखें »

ओमान चांडी

उम्मन चांडी (मलयालम: ഉമ്മന് ചാണ്ടി) (त्रावणकोर, भारतीय साम्राज्य, पुतुप्पल्लि में ३१ अक्टूबर १९४३) का जन्म एक भारतीय राजनीतिज्ञ और केरल के वर्तमान मुख्यमंत्री है। वह केरल स्थिति के मुख्यमंत्री का आयोजन किया गया है। पहले २००४ से २००६ तक मुख्यमंत्री का आयोजन किया गया था और २००६ से २०११ तक केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। .

नई!!: त्रवनकोर और ओमान चांडी · और देखें »

आचार्य नरेन्द्र भूषण

' आचार्य नरेन्द्र भूषण ' '(आचार्यजी) एक भारत भाषाविज्ञान, वैदिक विद्वान, वक्ता, लेखक, अनुवादक, पत्रका व प्रकाशक भी थे। वह संस्कृत, मलयालम, हिंदी और अंग्रेजी के विद्वान थे। .

नई!!: त्रवनकोर और आचार्य नरेन्द्र भूषण · और देखें »

कथकली

कथकली नृत्यकथकली मालाबार, कोचीन और त्रावणकोर के आस पास प्रचलित नृत्य शैली है। केरल की सुप्रसिद्ध शास्त्रीय रंगकला है कथकली। 17 वीं शताब्दी में कोट्टारक्करा तंपुरान (राजा) ने जिस रामनाट्टम का आविष्कार किया था उसी का विकसित रूप है कथकली। यह रंगकला नृत्यनाट्य कला का सुंदरतम रूप है। भारतीय अभिनय कला की नृत्य नामक रंगकला के अंतर्गत कथकली की गणना होती है। रंगीन वेशभूषा पहने कलाकार गायकों द्वारा गाये जानेवाले कथा संदर्भों का हस्तमुद्राओं एवं नृत्य-नाट्यों द्वारा अभिनय प्रस्तुत करते हैं। इसमें कलाकार स्वयं न तो संवाद बोलता है और न ही गीत गाता है। कथकली के साहित्यिक रूप को 'आट्टक्कथा' कहते हैं। गायक गण वाद्यों के वादन के साथ आट्टक्कथाएँ गाते हैं। कलाकार उन पर अभिनय करके दिखाते हैं। कथा का विषय भारतीय पुराणों और इतिहासों से लिया जाता है। आधुनिक काल में पश्चिमी कथाओं को भी विषय रूप में स्वीकृत किया गया है। कथकली में तैय्यम, तिरा, मुडियेट्टु, पडयणि इत्यादि केरलीय अनुष्ठान कलाओं तथा कूत्तु, कूडियाट्टम, कृष्णनाट्टम आदि शास्त्रीय (क्लासिक) कलाओं का प्रभाव भी देखा जा सकता है। .

नई!!: त्रवनकोर और कथकली · और देखें »

काली मिर्च

thumb 'काली मिर्च' के काले तथा सफेद दाने वनस्पति जगत्‌ में पिप्पली कुल (Piperaceae) के मरिचपिप्पली (Piper nigrum) नामक लता सदृश बारहमासी पौधे के अधपके और सूखे फलों का नाम काली मिर्च (Pepper) है। पके हुए सूखे फलों को छिलकों से बिलगाकर सफेद गोल मिर्च बनाई जाती है जिसका व्यास लगभग ५ मिमी होता है। यह मसाले के रूप में प्रयुक्त होती है। .

नई!!: त्रवनकोर और काली मिर्च · और देखें »

कंपनी राज

कंपनी राज का अर्थ है ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी द्वारा भारत पर शासन। यह 1773 में शुरू किया है, जब कंपनी कोलकाता में एक राजधानी की स्थापना की है, अपनी पहली गवर्नर जनरल वार्रन हास्टिंग्स नियुक्त किया और संधि का एक परिणाम के रूप में बक्सर का युद्ध के बाद सीधे प्रशासन, में शामिल हो गया है लिया जाता है1765 में, जब बंगाल के नवाब कंपनी से हार गया था, और दीवानी प्रदान की गई थी, या बंगाल और बिहार में राजस्व एकत्रित करने का अधिकार हैशा सन १८५८ से,१८५७ जब तक चला और फलस्वरूप भारत सरकार के अधिनियम १८५८ के भारतीय विद्रोह के बाद, ब्रिटिश सरकार सीधे नए ब्रिटिश राज में भारत के प्रशासन के कार्य ग्रहण किया। .

नई!!: त्रवनकोर और कंपनी राज · और देखें »

कुंचन नम्बियार

कुंचन नाम्बियार का घर कुंचन नंबियार (लगभग १७०५- १७७० ई.) मलयालम के आरम्भिक कवि, व्यंगकार थे। .

नई!!: त्रवनकोर और कुंचन नम्बियार · और देखें »

के॰ जी॰ बालकृष्णन

कोनकुप्पकतिल गोपिनाथन बालकृष्णन (കൊനകുപ്പക്കാട്ടില്‍ ഗോപിനാഥന്‍ ബാലകൃഷ്ണന്‍) (जन्म: 12 मई 1945) जिन्हें के.जी.बालकृष्णन के नाम से ज्यादा जाना जाता है, भारत के 37 वें मुख्य न्यायाधीश थे। ये पहले मलयाली मुख्य न्यायाधीश बने थे। .

नई!!: त्रवनकोर और के॰ जी॰ बालकृष्णन · और देखें »

अत्तिंगल विद्रोह

अत्तिंगल विद्रोह (अप्रैल-अक्टूबर १७२१) केरल के वेनादी रियासत में ईस्ट इंडिया कंपनी के विरुद्ध हुआ था और इसमें ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के कम से कम 133 सैनिक मारे गए थे। केरल के इतिहासकारों का मानना है कि यह विद्रोह भारत में विदेशी शक्तियों के विरुद्ध पहला सुनियोजित विद्रोह था, और इसे 'प्रथम स्वतंत्रता संग्राम' का दर्जा दिया जाना चाहिए। ध्यातव्य है कि अभी तक 1857 के 'सिपाही विद्रोह' को ही भारतीय स्वतन्त्रता का प्रथम संग्राम माना जाता है। मालाबार के शासक वर्मा पझासी राजा का अंग्रेजों के साथ 1795-1805 का संघर्ष, 1804 में त्रावणकोर में नायर ब्रिगेड का विद्रोह और त्रावणकोर के दीवान विलूथाम्बी दलावा की अगुवाई में 1809 में हुआ विद्रोह कुछ ऐसे मामले हैं जो राज्य में काफी पहले हुए थे। .

नई!!: त्रवनकोर और अत्तिंगल विद्रोह · और देखें »

अदूर गोपालकृष्णन

मौताथु "अदूर" गोपालाकृष्णन उन्नीथन (जन्म जुलाई 3, 1941) सात बार भारतीय राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले भारत के फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक और फिल्म निर्माता.

नई!!: त्रवनकोर और अदूर गोपालकृष्णन · और देखें »

अन्ना चांडी

न्यायमूर्ति अन्ना चांडी (4 मई 1905 – 20 जुलाई 1966) भारत की पहली महिला न्यायाधीश थीं। वे 1937 में एक जिला अदालत में भारत में पहली महिला न्यायाधीश बनीं। वे भारत में पहली महिला न्यायाधीश तो थी ही, शायद दुनिया में उच्च न्यायालय के न्यायधीश के पद (1959) तक पहुँचने वाली वे दूसरी महिला थीं। .

नई!!: त्रवनकोर और अन्ना चांडी · और देखें »

अन्ना मणी

अन्ना मणि (23 अगस्त 1918 – 16 अगस्त 2001) एक भारतीय भौतिक और मौसम वैज्ञानिक थीं। वह भारत के मौसम विभाग के उप-निदेशक थीं। उन्होने मौसम विज्ञान उपकरणों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान किए हैं; सौर विकिरण, ओज़ोन और पवन ऊर्जा माप के विषय में अनुसन्धान किया है और कई शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। .

नई!!: त्रवनकोर और अन्ना मणी · और देखें »

उत्राटम् तिरुनाल मार्तण्ड वर्मा

उत्राटम् तिरुनाल मार्तण्ड वर्मा (मलयालम: ഉത്രാടം തിരുനാൾ മാർത്താണ്ഡവർമ്മ; 22 मार्च 1922 – 16 दिसम्बर 2013) त्रावणकोर के महाराजा थे। वे त्रावण्कोर राज्य के अन्तिम शासक महाराजा चित्रा तुरुनल राम वर्मा के छोटे भाई थे। वे पद्मनाभवस्वामी मंदिर के संरक्षक के रूप में कार्य कर रहे थे। यह मंदिर हाल में अंतराष्ट्रीय चर्चा में तब आया जब इसके गुप्त तहखाने को खोला गया जिसमें अनुमानित एक लाख करोड से अधिक का खजाना होने की बात सार्वजनिक हुई थी। महाराजा मार्तण्ड वर्मा का विवाह लेफ्टिनेंट कर्नल गोपीनाथ पांडालई की पुत्री श्रीमती राधा देवी के साथ हुआ था। उनके परिवार में एक पुत्र अनंत पद्मनाभन और एक पुत्री पार्वती देती है। .

नई!!: त्रवनकोर और उत्राटम् तिरुनाल मार्तण्ड वर्मा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

त्रावणकोर, ट्रावनकोर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »