लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तोलुइ ख़ान

सूची तोलुइ ख़ान

तोलुइ ख़ान अपनी पत्नी सोरग़ोग़तानी के साथ तोलुइ ख़ान (मंगोल: Тулуй, फ़ारसी:, अंग्रेजी: Tolui;; जन्म: ११९२ ई; देहांत: १२३२ ई) मंगोल साम्राज्य के संस्थापक चंगेज़ ख़ान और उसकी मुख्य पत्नी बोरते का चौथा और सबसे छोटा पुत्र था। अपने पिता की वसीयत में उसे मंगोलिया का क्षेत्र मिला, जो मंगोलों की मातृभूमि थी। चंगेज़ ख़ान की मृत्यु के बाद जब ओगताई ख़ान को अगला सर्वोच्च ख़ान चुनने में थोड़ा विलम्ब हुआ तो उसी काल में तोलुइ ने एक निपुण प्रशासक की भूमिका निभाई। उस से पहले चीन और ईरान पर क़ब्ज़ा करने के चंगेज़ ख़ान के अभियान में उसने एक कुशल सिपहसलार होने का भी प्रमाण दिया। हालांकि तोलुइ ख़ान ने कभी भी सर्वोच्च ख़ान बनने का दावा नहीं किया, उसी के ही दो पुत्रों ने आगे चलकर ईरान के इलख़ानी साम्राज्य और चीन के युआन राजवंश की स्थापना की। उसकी पत्नी सोरग़ोग़तानी को मंगोल इतिहास की सबसे होशियार और सक्षम स्त्री कहा जाता है।, Kathy Sammis, Walch Publishing, 2002, ISBN 978-0-8251-4369-4,...

7 संबंधों: मोंगके ख़ान, सोरग़ोग़तानी बेकी, हलाकु ख़ान, हज़ारा लोग, गुयुक ख़ान, आरिक़ बोके, कुबलई ख़ान

मोंगके ख़ान

गद्दी पर विराजमान मोंगके ख़ान से मिलते कुछ फ़रियादी मोंगके ख़ान (मंगोल: Мөнх хаан, मोन्ख़ ख़ान; अंग्रेज़ी: Mongke Khan; १० जनवरी १२०९ – ११ अगस्त १२५९) मंगोल साम्राज्य का चौथा ख़ागान (सबसे बड़ा ख़ान शासक) था। उसने १ जुलाई १२५१ से ११ अगस्त १२५९ में हुई अपनी मृत्यु तक शासन किया। मोंगके ख़ान मंगोल साम्राज्य से संस्थापक चंगेज़ ख़ान का पोता और उसके सबसे छोटे बेटे तोलुइ ख़ान का बेटा था। उसकी माता सोरग़ोग़तानी बेकी (तोलुइ ख़ान की पत्नी) ने उसे और उसके भाइयों को बहुत निपुणता से पाला और परवारिक परिस्थितियों पर ऐसा नियंत्रण रखा कि मोंगके मंगोल साम्राज्य का ख़ागान बन सका। मोंगके के नेतृत्व में मंगोलों ने ईराक और सीरिया पर आक्रमण करके उन्हें अपने राज का हिस्सा बनाया। आधुनिक वियतनाम और (दक्षिणी चीन स्थित) नानझाओ राज्य भी मंगोलों के अधीन लाया गया। मोंग्के की मृत्यु के बाद उसका भाई कुबलई ख़ान साम्राज्य का अगला ख़ागान बना।, Kathy Sammis, Walch Publishing, 2002, ISBN 978-0-8251-4369-4,...

नई!!: तोलुइ ख़ान और मोंगके ख़ान · और देखें »

सोरग़ोग़तानी बेकी

तोलुइ ख़ान अपनी पत्नी सोरग़ोग़तानी के साथ सोरग़ोग़तानी बेकी (मंगोल: Сорхагтани Бэхи, अंग्रेजी: Sorghaghtani Beki;; जन्म: ११९८ ई; देहांत: १२५२ ई) मंगोल साम्राज्य के संस्थापक चंगेज़ ख़ान की बहु और उसके चौथे और सबे छोटे पुत्र तोलुइ ख़ान की पत्नी थी। उसे मंगोल इतिहास की सबसे होशियार और सक्षम स्त्री माना जाता है। उसने अपने चारों बेटों - मोंगके ख़ान, हलाकु ख़ान, आरिक़ बोके और कुबलाई ख़ान - को कुशलता से अपने दादा के साम्राज्य की बागडोर संभाल लेने के लिए पाला और उनमें नेतृत्व का गुण पैदा किया। परिवार और साम्राज्य की परिस्थितियाँ समझते हुए उसने अपने बेटों के लिए अनुकूल स्थिति भी बनाई। मंगोल साम्राज्य के जारी रहने और पनपने से पूरे यूरेशिया में व्यापार और विचारों की अदला-बदली के मार्ग खुलने का बहुत श्रेय उसको दिया जाता है। बहुत से इतिहासकार उसे विश्व इतिहास की सब से प्रभावशाली स्त्रियों में से एक भी समझते हैं।, Kathy Sammis, Walch Publishing, 2002, ISBN 978-0-8251-4369-4,...

नई!!: तोलुइ ख़ान और सोरग़ोग़तानी बेकी · और देखें »

हलाकु ख़ान

इलख़ानी साम्राज्य का संस्थापक हलाकु ख़ान अपनी पत्नी दोक़ुज़ ख़ातून के साथ सन् १२५८ में हलाकु की फ़ौज बग़दाद को घेरे हुए हलाकु द्वारा ज़र्ब किया गया ख़रगोश के चिह्न वाला सिक्का हलाकु ख़ान या हुलेगु ख़ान (मंगोल: Хүлэг хаан, ख़ुलेगु ख़ान; फ़ारसी:, हूलाकू ख़ान; अंग्रेजी: Hülegü Khan;; जन्म: १२१७ ई अनुमानित; देहांत: ८ फ़रवरी १२६५ ई) एक मंगोल ख़ान (शासक) था जिसने ईरान समेत दक्षिण-पश्चिमी एशिया के अन्य बड़े हिस्सों पर विजय करके वहाँ इलख़ानी साम्राज्य स्थापित किया। यह साम्राज्य मंगोल साम्राज्य का एक भाग था। हलाकु ख़ान के नेतृत्व में मंगोलों ने इस्लाम के सबसे शक्तिशाली केंद्र बग़दाद को तबाह कर दिया। ईरान पर अरब क़ब्ज़ा इस्लाम के उभरने के लगभग फ़ौरन बाद हो चुका था और तबसे वहाँ के सभी विद्वान अरबी भाषा में ही लिखा करते थे। बग़दाद की ताक़त नष्ट होने से ईरान में फ़ारसी भाषा फिर पनपने लगी और उस काल के बाद ईरानी विद्वान और इतिहासकार फ़ारसी में ही लिखा करते थे।, Craig A. Lockard, Cengage Learning, 2010, ISBN 978-1-4390-8535-6,...

नई!!: तोलुइ ख़ान और हलाकु ख़ान · और देखें »

हज़ारा लोग

हज़ारा (Hazara) मध्य अफ़्ग़ानिस्तान में बसने वाला और दरी फ़ारसी की हज़ारगी उपभाषा बोलने वाला एक समुदाय है। यह लगभग सारे शिया इस्लाम के अनुयायी होते हैं और अफ़्ग़ानिस्तान का तीसरा सबसे बड़ा समुदाय हैं। अफ़्ग़ानिस्तान में इनकी जनसँख्या को लेकर विवाद है और यह २६ लाख से ५४ लाख के बीच में मानी जाती है। कुल मिलकर यह अफ़्ग़ानिस्तान की कुल आबादी का लगभग १८% हिस्सा हैं। पड़ोस के ईरान और पाकिस्तान देशों में भी इनके पाँच-पाँच लाख लोग बसे हुए हैं। पाकिस्तान में यह अधिकतर शरणार्थी के रूप में जाने पर मजबूर हो गए थे और अधिकतर क्वेट्टा शहर में बसे हुए हैं। जब अफ़्ग़ानिस्तान में तालिबान सत्ता में थी तो उन्होने हज़ारा लोगों पर उनके शिया होने की वजह से बड़ी कठोरता से शासन किया था, जिस से बामियान प्रान्त और दायकुंदी प्रान्त जैसे हज़ारा-प्रधान क्षेत्रों में भुखमरी और अन्य विपदाएँ फैली थीं।, Tom Lansford, Ashgate Publishing, Ltd., 2003, ISBN 978-0-7546-3615-1,...

नई!!: तोलुइ ख़ान और हज़ारा लोग · और देखें »

गुयुक ख़ान

गुयुक ख़ान या गोयोक ख़ान (मंगोल: Гүюг хаан, फ़ारसी:, अंग्रेजी: Güyük Khan;; १२०६ ई - १२४८ ई अनुमानित जीवनकाल) मंगोल साम्राज्य का तीसरा ख़ागान (सर्वोच्च ख़ान) था। वह चंगेज़ ख़ान का पोता और ओगताई ख़ान का सबसे बड़ा पुत्र था। सन् १२४८ में सफ़र करते हुए अज्ञात कारणों से उसकी मृत्यु हो जाने के बाद उसके चाचा तोलुइ ख़ान का पुत्र मोंगके ख़ान ख़ागान बना।, Robert Marshall, University of California Press, 1993, ISBN 978-0-520-08300-4,...

नई!!: तोलुइ ख़ान और गुयुक ख़ान · और देखें »

आरिक़ बोके

आरिक़ बोके (मंगोल: Аригбөх, आरिगबोख़; अंग्रेज़ी: Ariq Böke; १२१९ – १२६६) मंगोल साम्राज्य से संस्थापक चंगेज़ ख़ान का पोता और उसके सबसे छोटे बेटे तोलुइ ख़ान का सबसे छोटा पुत्र था। उसकी माता सोरग़ोग़तानी बेकी (तोलुइ ख़ान की पत्नी) ने उसे और उसके भाइयों को बहुत निपुणता से पाला। उसका बड़ा भाई मोंगके ख़ान कुछ अरसे के लिए साम्राज्य का ख़ागान (सबसे बड़ा ख़ान शासक) रहा। जब १२५९ में मोंगके की मृत्यु हो है तो उसके दोनों बड़े भाई हलाकु ख़ान और कुबलई ख़ान मंगोल गृहभूमि से अनुपस्थित थे और आरिक़ बोके ने शासन की बागडोर संभाली। १२६० में नए ख़ागान के चुनाव के लिए कुबलई मंगोलिया वापस आया तो राजसम्बन्धी दो खेमों में बाँट गए - एक आरिक़ बोके की तरफ़दारी करने लगा और तो दूसरा कुबलई ख़ान की। मंगोल गृहयुद्ध छिड़ गया, जिसमें मंगोल साम्राज्य की पुरानी प्रथाओं के समर्थकों ने आरिक़ बोके का साथ दिया जबकि मंचूरिया और उत्तर चीन के राजकुंवरों ने कुबलई ख़ान का। अंत में आरिक़ बोके की हार हुई और उसने कुबलई ख़ान के आगे हथियार डाल दिए। कुबलई ख़ान ने भाई होने के नाते आरिक़ बोके का जीवन तो बख़्श दिया लेकिन उसके साथियों को मार डाला। इसके बाद कुबलई ने बिना किसी रोकटोक के मंगोल साम्राज्य के पाँचवे ख़ागान के रूप में राज किया।, Kathy Sammis, Walch Publishing, 2002, ISBN 978-0-8251-4369-4,...

नई!!: तोलुइ ख़ान और आरिक़ बोके · और देखें »

कुबलई ख़ान

कुबलई ख़ान कुबलई ख़ान या 'खुबिलाई ख़ान' (मंगोल: Хубилай хаан; चीनी: 忽必烈; २३ सितम्बर १२१५ – १८ फ़रवरी १२९४) मंगोल साम्राज्य का पाँचवा ख़ागान (सबसे बड़ा ख़ान शासक) था। उसने १२६० से १२९४ तक शासन किया। वह पूर्वी एशिया में युआन वंश का संस्थापक था। उसका राज्य प्रशान्त महासागर से लेकर यूराल तक और साइबेरिया से वर्तमान अफगानिस्तान तक फैला हुआ था जो विश्व के रहने योग्य क्षेत्रफल का २० प्रतिशत है। कुबलई ख़ान मंगोल साम्राज्य से संस्थापक चंगेज़ ख़ान का पोता और उसके सबसे छोटे बेटे तोलुइ ख़ान का बेटा था। उसकी माता सोरग़ोग़तानी बेकी (तोलुइ ख़ान की पत्नी) ने उसे और उसके भाइयों को बहुत निपुणता से पाला और परवारिक परिस्थितियों पर ऐसा नियंत्रण रखा कि कुबलई मंगोल साम्राज्य के एक बड़े भू-भाग का शासक बन सका।, Kathy Sammis, Walch Publishing, 2002, ISBN 978-0-8251-4369-4,...

नई!!: तोलुइ ख़ान और कुबलई ख़ान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »