लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड

सूची तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड

ONGC platform at Bombay High in the Arabian Sea ऑयल अैण्ड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) 23 जून 1993 से प्रारंभ हुई एक भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी है। इसे फॉर्च्यून ग्लोबल 500 द्वारा 335 वें स्थान पर रखा गया है। यह भारत मे कच्चे तेल के कुल उत्पादन मे 77% और गैस के उत्पादन मे 81% का योगदान करती है। यह सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे अधिक लाभ अर्जित करने वाली कंपनी है। इसे 14 अगस्त 1956 को एक आयोग के रूप में स्थापित किया गया था। इस कंपनी में भारत सरकार की कुल इक्विटी हिस्सेदारी 74.14% है। ओएनजीसी कच्चे तेल के अन्वेषण और उत्पादन गतिविधियों में संलिप्त है। इसकी हाइड्रोकार्बन के अन्वेषण और उत्पादन गतिविधियों भारत के 26 तलछटी बेसिनों में चल रही हैं। यह भारत के कच्चे तेल की कुल आवश्यकता का लगभग 30% उत्पादन करती है। इसके स्वामित्व मे एक 11000 किलोमीटर लम्बी पाइपलाइन है जिसका परिचालन यह स्वंय करती है। मार्च 2007 तक यह मार्केट कैप के संदर्भ में यह भारत की सबसे बड़ी कंपनी थी।. .

13 संबंधों: एचएएल ध्रुव, देहरादून जिला, नवरत्न कम्पनियाँ, पलताना ऊर्जा परियोजना, पवन हंस, प्राकृतिक गैस, भारत के तेल शोधनागारों की सूची, भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारतीय कंपनियों की सूची, मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकैमिकल्स लिमिटेड, गेल (इंडिया) लिमिटेड, ओएनजीसी केंद्रीय विद्यालय, देहरादून, २०१७ में निधन

एचएएल ध्रुव

ध्रुव हैलीकॉप्टर हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा विकसित और निर्मित भारत का एक बहूद्देशीय हैलीकॉप्टर है। इसकी भारतीय सशस्त्र बलों को आपूर्ति की जा रही है और एक नागरिक संस्करण भी उपलब्ध है। इसे पहले नेपाल और इज़रायल को निर्यात किया गया था फिर सैन्य और वाणिज्यिक उपयोग के लिए कई अन्य देशों द्वारा मंगाया गया है। सैन्य संस्करण परिवहन, उपयोगिता, टोही और चिकित्सा निकास भूमिकाओं में उत्पादित किये जा रहे हैं। ध्रुव मंच के आधार पर, एच ए एल हल्का लड़ाकू हेलीकाप्टर, एक लड़ाकू हेलीकाप्टर और एचएएल लाइट अवलोकन हेलीकाप्टर, एक उपयोगिता और प्रेक्षण हेलिकॉप्टर विकसित किए गए है। .

नई!!: तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड और एचएएल ध्रुव · और देखें »

देहरादून जिला

यह लेख देहरादून जिले के विषय में है। नगर हेतु देखें देहरादून। देहरादून, भारत के उत्तराखंड राज्य की राजधानी है इसका मुख्यालय देहरादून नगर में है। इस जिले में ६ तहसीलें, ६ सामुदायिक विकास खंड, १७ शहर और ७६४ आबाद गाँव हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ १८ गाँव ऐसे भी हैं जहाँ कोई नहीं रहता। देश की राजधानी से २३० किलोमीटर दूर स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह नगर अनेक प्रसिद्ध शिक्षा संस्थानों के कारण भी जाना जाता है। यहाँ तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग, सर्वे ऑफ इंडिया, भारतीय पेट्रोलियम संस्थान आदि जैसे कई राष्ट्रीय संस्थान स्थित हैं। देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान, भारतीय राष्ट्रीय मिलिटरी कालेज और इंडियन मिलिटरी एकेडमी जैसे कई शिक्षण संस्थान हैं। यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। अपनी सुंदर दृश्यवाली के कारण देहरादून पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और विभिन्न क्षेत्र के उत्साही व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। विशिष्ट बासमती चावल, चाय और लीची के बाग इसकी प्रसिद्धि को और बढ़ाते हैं तथा शहर को सुंदरता प्रदान करते हैं। देहरादून दो शब्दों देहरा और दून से मिलकर बना है। इसमें देहरा शब्द को डेरा का अपभ्रंश माना गया है। जब सिख गुरु हर राय के पुत्र रामराय इस क्षेत्र में आए तो अपने तथा अनुयायियों के रहने के लिए उन्होंने यहाँ अपना डेरा स्थापित किया। www.sikhiwiki.org.

नई!!: तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड और देहरादून जिला · और देखें »

नवरत्न कम्पनियाँ

भारत सरकार ने सन् १९९७ में नौ सार्वजनिक उद्यमों की पहचान की जो तुलनात्मक रूप से फायदे की स्थिति में थे और इनमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशाल उद्यमों के रूप में उभरने की क्षमता थी। उस समय बीएचईएल, बीपीसीएल, जीएआईएल, एचपीसीएल, आईओसी, एमटीएनएल, एनटीपीसी, ओएनजीसी और सेल को नवरत्न कहा गया था। किन्तु इस समय "नवरत्न" का दर्जा प्राप्त सार्वजनिक उपक्रमों की संख्या २३ हो गयी है। इन सार्वजनिक उद्यमों को पूंजीगत खर्चों, संयुक्त प्रौद्योगिकी उद्यम तथा सामरिक साझीदारी स्थापित करने, संगठनात्मक पुनर्गठन करने, बोर्ड स्तर से नीचे के पदों के सृजन तथा समापन, स्वदेशी तथा अंतर्राष्ट्रीय बाजार से पूंजी उठाने, संयुक्त वित्तीय उद्यम तथा पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियां आदि स्थापित करने के बारे में और ज्यादा स्वायतत्ता तथा अधिकार दिए गए थे। .

नई!!: तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड और नवरत्न कम्पनियाँ · और देखें »

पलताना ऊर्जा परियोजना

पलताना ऊर्जा परियोजना (Palatana Power Project) भारत के त्रिपुरा राज्य के दक्षिणी भाग में प्रस्तावित एक गैस ऊर्जा परियोजना है। ७२६ मेगावाट क्षमता की यह परियोजना ओएनजीसी तथा त्रिपुरा पावर कॉरपोरेशन का एक संयुक्त उपक्रम है। यह परियोजना पर्यावरणीय कारणों से लंबित रही है। वर्तमान में इस परियोजना को केंद्र सरकार की अनुमति मिल गयी है। पलताना तक उपक्रम निर्माण हेतु संसाधनों की आपूर्ति एक प्रमुख समस्या रही है। इस दिशा में बांग्लादेश ने सहयोग कर स्थानीय साझेदारी का अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है। परियोजना हेतु संयंत्र निर्माण की सामग्री बांग्लादेश के मार्ग से पलताना तक पहुँचायी गयी है। .

नई!!: तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड और पलताना ऊर्जा परियोजना · और देखें »

पवन हंस

वैष्णो देवी तीर्थ की यात्रा पर कटरा से वैष्णो देवी धाम को जाता हुआ पवन हंस हेलिकॉप्टर एयरोस्पेशियेल डॉफाइन चिकित्सा सेवार्थ लिया गया हेलिकॉप्टर प्रदर्शन हेतु पवन हंस हैलिकॉप्टर्स लिमिटेड (पवन हंस) भारत की एक हैलिकॉप्टर सेवा है। इसके प्रचालन जूहू विमानक्षेत्र, विले पार्ले, मुंबई-पश्चिम से नियंत्रित होते हैं। ये कंपनी ओएनजीसी को ऑफशोर स्थलों पर सेवाएं देने के अलावा ये कई राज्य सरकारों को, विशेषकर पूर्वोत्तर भारत में सेवाएं प्रदान करता है। इसके अलावा ये सार्वजनिक संस्थान जम्मू एवं काश्मीर राज्य में तीर्थस्थान वैष्णो देवी के लिये कटरा से ऊपर तक की सेवा भी देता है। कंपनी १९८५ में अस्तित्व में आई। इस समय इसमें भारत सरकार की ५१% तथा तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग की ४९% शेयरधारिता है। इसकी की स्थापना सागर में तेल की खोज; तटीय तेल क्षेत्र में हेलीकाप्टर सहायता सेवाएं उपलब्ध कराने, पहाड़ी तथा दुर्गम क्षेत्रों में परिचालन कराने तथा यातायात और पर्यटन को बढावा देने हेतु चार्टर उड़ाने उपलब्ध कराने के मूल उद्देश्य से की गई थी। .

नई!!: तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड और पवन हंस · और देखें »

प्राकृतिक गैस

प्राकृतिक गैस का विश्व के विभिन्न देशों में उत्पादन प्राकृतिक गैस (Natural gas) कई गैसों का मिश्रण है जिसमें मुख्यतः मिथेन होती है तथा ०-२०% तक अन्य उच्च हाइड्रोकार्बन (जैसे इथेन) गैसें होती हैं। प्राकृतिक गैस ईंधन का प्रमुख स्रोत है। यह अन्य जीवाश्म ईंधनों के साथ पायी जाती है। यह करोडों वर्ष पुर्व धरती के अन्दर जमें हुये मरे हुये जीवो के सडे गले पदार्थ से बनती है। यह गैसिय अवस्था मे पाइ जाती है। सामान्यत यह मेथेन, एथेन, प्रोपेन, ब्युटेन, पेन्टेन का मिष्रण है, जिसमे मिथेन ८० से ९० % तक पायि जाति है। इसके अतिरिक्त कुच असुध्धिया भी पायी जाती है, जैसे सल्फर, जल वास्प, आदि होते है। .

नई!!: तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड और प्राकृतिक गैस · और देखें »

भारत के तेल शोधनागारों की सूची

भारत में कुल मिलाकर २३ तेल शोधनागार है। दिसंबर २०१७ के अनुसार इन सब की मिलाकर कुल क्षमता २४७.६ एमएमटीपीए (मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष) है। .

नई!!: तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड और भारत के तेल शोधनागारों की सूची · और देखें »

भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम

कोई विवरण नहीं।

नई!!: तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड और भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम · और देखें »

भारतीय कंपनियों की सूची

यह सूची भारत में स्थित बड़ी कंपनियों की सूची है। ध्यात्व्य है की यह सूची अपूर्ण है और इसमें हर आकार-प्रकार की कंपनियों का समावेश नहीं हुआ है। कंपनियों के बारे में जानकारी दिये गये कड़ियों (जालस्थल के पता) से ली जा सकती है। राजस्व अर्जित करने की दृष्टि से भारत की सबसे बड़ी कंपनियाँ: .

नई!!: तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड और भारतीय कंपनियों की सूची · और देखें »

मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकैमिकल्स लिमिटेड

Mमैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकैमिकल्स लिमिटेड (एम.आर.पी.एल), मंगलौर शहर से उत्तर में स्थित कटिपल्ला में स्थापित एक तेल-शोधन कारखाना है। श्रेणी:कर्नाटक श्रेणी:मंगलौर श्रेणी:भारत की तेल रिफाइनरियाँ.

नई!!: तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड और मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकैमिकल्स लिमिटेड · और देखें »

गेल (इंडिया) लिमिटेड

गेल (इण्डिया) का प्रतीक चिह्न गेल (इंडिया) लिमिटेड भारत का एक नवरत्‍न सार्वजनिक उपक्रम है और भारत की प्रमुख प्राकृतिक गैस कंपनी है, जिसमें प्राकृतिक गैस मूल्‍य श्रृंखला (अन्‍वेषण और उत्‍पादन, प्रोसेसिंग, संचरण, वितरण और विपणन सहित) के सभी पहलुओं और संबंधित सेवाओं का समावेश है। गठन 16 अगस्‍त, 1984 कारोबार (2008-09) 23,776 करोड़ रुपए निवल लाभ (2008-09) 2804 करोड़ रुपए कर्मचारी 3,480 पंजीकृत कार्यालय 16, भीकाएजी कामा प्‍लेस, आर. के. पुरम, नई दिल्‍ली-110066 बाजार शेयर प्राकृतिक गैस संचरण में 78%; प्राकृतिक गेस विणन में 70% .

नई!!: तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड और गेल (इंडिया) लिमिटेड · और देखें »

ओएनजीसी केंद्रीय विद्यालय, देहरादून

केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी, देहरादून, अगस्त १९८० में अस्तित्व में आया और यह केंद्रीय विद्यालय संगठन का एक प्रतिष्ठित विद्यालय है। यह विद्यालय केवीएस नई दिल्ली, की एक घटक इकाई है और मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था है। विद्यालय का प्रबंधन स्थानीय प्रबंधन समिति द्वारा किया जाता है, जिसका अध्यक्ष, जी एम ओएन्जीसी, होता है। वीएमसी द्वारा भवन रखरखाव, अन्य उपकरण, आवर्ती और अनाअवर्ती शुल्क और अन्य प्रशासनिक शुल्क उपलब्ध कराया जाता है। विद्यालय के बारे में सामान्य जानकारी इस प्रकार है:-.

नई!!: तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड और ओएनजीसी केंद्रीय विद्यालय, देहरादून · और देखें »

२०१७ में निधन

निम्नलिखित सूची उन लोगों की है जिनका २०१७ में निधन हो गया। यहाँ पर सभी दिनांक के क्रमानुसार हैं और एक दिन की दो या अधिक प्रविष्टियाँ होने पर उनके मूल नाम को वर्णक्रमानुसार में दिया गया है। यहाँ लिखने का अनुक्रम निम्न है.

नई!!: तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड और २०१७ में निधन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम, तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग, ओएनजीसी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »