लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तुर्कमेन भाषा

सूची तुर्कमेन भाषा

तुर्कमेन तुर्कमेनिस्तान की राष्ट्रीय भाषा है। यह तुर्कमेनिस्तान में रहने वाले करीबन तीस लाख लोगो के अलावा उत्तरी पश्चिमी अफगानिस्तान में रहने वाले करीबन चार लाख और उत्तरी पूर्वी ईरान में रहने वाले करीबन पांच लाख लोगो द्वारा बोली जाती है। तुर्कमेन विवादास्पद अल्टियाक भाषा परिवार की तुर्किक शाखा से संबद्ध है। यह दक्षिणी पश्चिमी तुर्किक उप शाखा खासतौर से पूर्वी ओगुज समूह का सदस्य है। तुर्कमेन तुर्किश और अजरबैजानी से निकट से जुड़ा हुआ है। श्रेणी:तुर्की भाषाएँ श्रेणी:भाषाएँ.

26 संबंधों: तुर्कमेन लोग, तुर्कमेनाबात, तुर्कमेनिस्तान, तुर्कमेनिस्तान का संविधान स्मारक, तुर्कमेनिस्तान के प्रान्त, दाशोग़ुज़, दाशोग़ुज़ प्रान्त, दुर्गा बायरामोव, देरवेज़े, देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची, बलक़ान प्रान्त, बलक़ानाबात, मरी प्रान्त, मरी, तुर्कमेनिस्तान, मानात (तुर्कमेनिस्तान), लेबाप प्रान्त, गूगल खोज, आनेउ, आख़ाल प्रान्त, काराकुम नहर, कोन्या-उरगेन्च, कोपेत दाग़, कोयतेनदाग़ शृंखला, अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत, अश्क़ाबाद, अज़ेरी भाषा

तुर्कमेन लोग

तुर्कमेन मध्य एशिया में बसने वाली एक तुर्की-भाषी जाति का नाम है। तुर्कमेन लोग मुख्य रूप से तुर्कमेनिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, पूर्वोत्तरी ईरान, सीरिया, इराक़ और उत्तरी कॉकस क्षेत्र में रूस के स्ताव्रोपोल क्राय में रहते हैं। यह तुर्कमेन भाषा बोलते हैं जो तुर्की भाषा-परिवार की ओग़ुज़ शाखा की एक बोली है। कुछ तुर्कमेन लोग तुर्की, अज़ेरी, क़शक़ाई और गागाउज़ भाषाएँ भी बोलते हैं। .

नई!!: तुर्कमेन भाषा और तुर्कमेन लोग · और देखें »

तुर्कमेनाबात

तुर्कमेनाबत का हवाई अड्डा तुर्कमेनाबत (तुर्कमेनी: Türkmenabat, रूसी: Түркменабат) तुर्कमेनिस्तान के लेबाप प्रांत की राजधानी है। सन् २००९ की जनगणना में इसकी आबादी लगभग २,५४,००० थी। इस शहर को पहले चारझ़ेव (Чәрҗев, Charzhew) या 'चारजू' बुलाया जाता था (जिसका अर्थ फ़ारसी में 'चार नदियाँ या नहरें' है, इसमें 'झ़' के उच्चारण पर ध्यान दें)। .

नई!!: तुर्कमेन भाषा और तुर्कमेनाबात · और देखें »

तुर्कमेनिस्तान

तुर्कमेनिस्तान (तुर्कमेनिया के नाम से भी जाना जाता है) मध्य एशिया में स्थित एक तुर्किक देश है। १९९१ तक तुर्कमेन सोवियत समाजवादी गणराज्य (तुर्कमेन SSR) के रूप में यह सोवियत संघ का एक घटक गणतंत्र था। इसकी सीमा दक्षिण पूर्व में अफ़ग़ानिस्तान, दक्षिण पश्चिम में ईरान, उत्तर पूर्व में उज़्बेकिस्तान, उत्तर पश्चिम में कज़ाख़िस्तान और पश्चिम में कैस्पियन सागर से मिलती है। 'तुर्कमेनिस्तान' नाम फारसी से आया है, जिसका अर्थ है, 'तुर्कों की भूमि'। देश की राजधानी अश्गाबात (अश्क़ाबाद) है। इसका हल्के तौर पर "प्यार का शहर" या "शहर जिसको मोहब्बत ने बनाया" के रूप में अनुवाद होता है। यह अरबी के शब्द 'इश्क़' और फारसी प्रत्यय 'आबाद' से मिलकर बना है।, Bradley Mayhew, Lonely Planet, 2007, ISBN 978-1-74104-614-4,...

नई!!: तुर्कमेन भाषा और तुर्कमेनिस्तान · और देखें »

तुर्कमेनिस्तान का संविधान स्मारक

संविधान स्मारक (तुर्कमेन:Türkmenistanyň Konstitusiýa binasy; तोर्कमेनिस्तान्यिन् कोन्सतितूसिया बिनासी: तुर्नमेनिस्तानी संविधान की स्मारिका) राजधानी अश्गाबात में स्थित, तुर्कमेनिस्तान के संविधान को समर्पित एक संगमरमर युक्त स्मारक है। १८५ मीटर ऊंचा यह स्मारक, तुर्कमेनिस्तान की दूसरी सबसे ऊंची मानव-निर्मित संरचना है। यह अश्गबत की आर्काबिल ऐवेन्यू पर स्थित है। वर्ष २००८ से २०११ के बीच पौलिमेक्स् नामक एक तुर्कियाई निर्माण कंपनी ने इस्की निर्माण परियोजना को पूरा किया था। अश्गाबात टीवी टावर के बनने से पहले यह देश की सबसे ऊंची इमारत थी। .

नई!!: तुर्कमेन भाषा और तुर्कमेनिस्तान का संविधान स्मारक · और देखें »

तुर्कमेनिस्तान के प्रान्त

तुर्कमेनिस्तान का प्रान्तीय नक़्शा (तालिका से संख्यांक मिलाएँ) तुर्कमेनिस्तान का एक और प्रान्तीय नक़्शा तुर्कमेनिस्तान के प्रान्त (तुर्कमेनी: Türkmenistanyň welaýatlary, तुअर्कमेनिस्तानिन विलायत्लरी) तुर्कमेनिस्तान के मुख्य प्रशासनिक विभाग हैं। मध्य एशिया के बहुत से अन्य देशों की तरह तुर्कमेनिस्तान में भी प्रान्तों को 'विलायत' बुलाया जाता है, मसलन बाल्क़ान प्रान्त का औपचारिक नाम 'बाल्क़ान विलायती' (Balkan welaýaty) है। हर प्रान्त के मुख्य प्रशासनिक अध्यक्ष को 'हाकिम' कहा जाता है और उसकी नियुक्ति तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति करते हैं। .

नई!!: तुर्कमेन भाषा और तुर्कमेनिस्तान के प्रान्त · और देखें »

दाशोग़ुज़

दाशोग़ुज़ (तुर्कमेनी: Daşoguz, अंग्रेज़ी: Daşoguz, रूसी: Дашогуз), जिसका पुराना नाम 'ताशाउज़' (Ташауз) था, तुर्कमेनिस्तान के दाशोग़ुज़ प्रांत की राजधानी है। सन् २००९ की जनगणना में इसकी आबादी २,२७,१८४ थी। यह शहर तुर्कमेनिस्तान के उत्तर में उज़बेकिस्तान के क़ाराक़ालपाक़स्तान प्रान्त के साथ की सरहद पर स्थित है। 'दाशोग़ुज़' शब्द का मतलब तुर्कमेनी भाषा में 'पत्थर का चश्मा' होता है। .

नई!!: तुर्कमेन भाषा और दाशोग़ुज़ · और देखें »

दाशोग़ुज़ प्रान्त

तुर्कमेनिस्तान में दाशोग़ुज़ प्रान्त (हरे रंग में) उरगेंच में गुत्लुक तेमिर मीनार दाशोग़ुज़ प्रान्त (तुर्कमेनी: Daşoguz welaýaty, अंग्रेज़ी: Daşoguz Province, रूसी: Дашогуз) तुर्कमेनिस्तान की एक विलायत (यानि प्रान्त) है। यह उस देश के उत्तर में स्थित है और इसकी सरहदें उज़बेकिस्तान से लगती हैं। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ७३,४३० किमी२ है और सन् २००५ की जनगणना में इसकी आबादी १३,७०,४०० अनुमानित की गई थी। दाशोग़ुज़ प्रान्त की राजधानी का नाम भी दाशोग़ुज़ शहर है, जिसे पहले दाशख़ोवुज़ (Дашховуз, Daşhowuz) बुलाया जाता था। .

नई!!: तुर्कमेन भाषा और दाशोग़ुज़ प्रान्त · और देखें »

दुर्गा बायरामोव

दुर्दी बायरामोव (रूसी: Дурды Байрамов, अप्रैल 14,1938 - फरवरी 14, 2014) एक शिक्षाविद् और कलाकार थे जिनको अपने देश के सर्वोच्च मानद उपाधि, “तुर्कमेनी जनता के कलाकार” से सम्मानित किया गया था। उनके तुर्कमेनी मूल निवासी भाषा में, दुर्दी बायरामोव का नाम केवल “दुर्दी बयरम” है (बिना स्लाव शैली; "ov" का प्रत्यय सोवियत युग के दौरान नामों का रूसिकरण करने के लिए जोड़ा गया) है। "बयरम " नाम तुर्कमेन भाषा में अर्थ “ उत्सव" है। .

नई!!: तुर्कमेन भाषा और दुर्गा बायरामोव · और देखें »

देरवेज़े

पाताल का द्वार का सुलगता हुआ छीद्र, सन् २००१ की तस्वीर देरवेज़े या दरवाज़ा तुर्कमेनिस्तान के आख़ाल प्रान्त में स्थित एक गाँव है। यह काराकुम रेगिस्तान के मध्य में राष्ट्रीय राजधानी अश्गाबात से लगभग २६० किमी दूर स्थित है। यहाँ रहने वाले ज़्यादातर लोग तुर्कमेन समुदाय के अर्ध-ख़ानाबदोश जीवनी व्यतीत करने वाले तेके क़बीले के सदस्य हैं। तुर्कमेन भाषा में 'दरवाज़ा' का वही अर्थ है जो हिन्दी में होता है, यानि 'द्वार'। .

नई!!: तुर्कमेन भाषा और देरवेज़े · और देखें »

देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची

निम्न चार्ट विश्व के देशों को सूचीबद्ध करता है (जैसा की यहां परिभाषित किया गया है), इसमें उनके राजधानीयों के नाम भी शामिल है, यह अंग्रेजी के साथ साथ उस देश की मूल भाषा और/या सरकारी भाषा में दी गयी है। ज टी की कोण नॉन en .

नई!!: तुर्कमेन भाषा और देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची · और देखें »

बलक़ान प्रान्त

तुर्कमेनिस्तान में बलक़ान प्रान्त (हरे रंग में) बलक़ान प्रांत में कैस्पियन सागर पर तुर्कमेनबाशी बंदरगाह बलक़ान प्रान्त (तुर्कमेनी: Balkan welaýaty, अंग्रेज़ी: Balkan Province, फ़ारसी) तुर्कमेनिस्तान की एक विलायत (यानि प्रान्त) है। यह उस देश के सुदूर पश्चिम में स्थित है और इसकी सरहदें ईरान, उज़बेकिस्तान, कज़ाख़स्तान और कैस्पियन सागर से लगती हैं। इस प्रान्त का क्षेत्रफल १,३९,२७० किमी२ है और सन् २००५ की जनगणना में इसकी आबादी ५,५३,५०० अनुमानित की गई थी। बलक़ान प्रान्त की राजधानी बलक़ानाबात (Балканабат) शहर है, जिसे पहले नेबित दाग़ (Nebit Dag) बुलाया जाता था। बलक़ान प्रांत की आबादी का घनत्व तुर्कमेनिस्तान के सभी प्रान्तों में सबसे कम है।, Rafis Abazov, Scarecrow Press, 2005, ISBN 978-0-8108-5362-1,...

नई!!: तुर्कमेन भाषा और बलक़ान प्रान्त · और देखें »

बलक़ानाबात

बलक़ानाबात बलक़ान दाग़लरी नामक पर्वत शृंखला के समीप बसा हुआ है बलक़ानाबात (तुर्कमेनी: Балканабат; अंग्रेज़ी: Balkanabat; फ़ारसी:, बलख़ानाबाद), जिसका पुराना नाम 'नेबित दाग़' (Nebit Dag) था, तुर्कमेनिस्तान के बलक़ान प्रांत की राजधानी है। सन् २००६ की जनगणना में इसकी आबादी ८७,८२२ थी। यह शहर तुर्कमेनिस्तान के पश्चिम में उस देश की राष्ट्रीय राजधानी अश्क़ाबाद से गाड़ी द्वारा ४ घंटे की दूरी पर स्थित है। यह कैस्पियन सागर पर बसे तुर्कमेनबाशी बंदरगाह शहर से २ घंटे दूर है। .

नई!!: तुर्कमेन भाषा और बलक़ानाबात · और देखें »

मरी प्रान्त

तुर्कमेनिस्तान में मरी प्रान्त (हरे रंग में) मरी शहर में एक मस्जिद मरी प्रान्त (तुर्कमेनी: Mary welaýaty, Мары велаяты; अंग्रेज़ी: Mary Province; फ़ारसी:, मर्व) तुर्कमेनिस्तान की एक विलायत (यानि प्रान्त) है जो उस देश के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इसकी सरहद अफ़्ग़ानिस्तान से लगती हैं। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ८७,१५० किमी२ है और सन् २००५ की जनगणना में इसकी आबादी १४,८०,४०० अनुमानित की गई थी।Statistical Yearbook of Turkmenistan 2000-2004, National Institute of State Statistics and Information of Turkmenistan, Ashgabat, 2005.

नई!!: तुर्कमेन भाषा और मरी प्रान्त · और देखें »

मरी, तुर्कमेनिस्तान

प्राचीन मर्व शहर के कुछ खँडहर मरी (तुर्कमेनी: Mary, Мары; अंग्रेज़ी: Mary; फ़ारसी:, मर्व) तुर्कमेनिस्तान के मरी प्रांत की राजधानी है। इसके पुराने नाम 'मर्व' (Merv), 'मेरु' और 'मारजियाना' (Margiana) हुआ करते थे। यह काराकुम रेगिस्तान में मुरग़ाब नदी के किनारे बसा हुआ एक नख़लिस्तान (ओएसिस) है। सन् २००९ में इसकी आबादी १,२३,००० थी जो १९८९ में ९२,००० से बढ़ी हुई थी। .

नई!!: तुर्कमेन भाषा और मरी, तुर्कमेनिस्तान · और देखें »

मानात (तुर्कमेनिस्तान)

मानात तुर्कमेनिस्तान की मुद्रा है। इसे एक नवंबर १९९३ को रसियन रूबल के स्थान पर ५०० रूबल .

नई!!: तुर्कमेन भाषा और मानात (तुर्कमेनिस्तान) · और देखें »

लेबाप प्रान्त

तुर्कमेनिस्तान में लेबाप प्रान्त (हरे रंग में) लेबाप प्रांत का रेपेतेक प्राकृतिक आरक्षित क्षेत्र काराकुम रेगिस्तान के पूर्वी भाग में पड़ता है लेबाप प्रान्त (तुर्कमेनी: Lebap welaýaty; अंग्रेज़ी: Lebap Province; फ़ारसी:, लबाब) तुर्कमेनिस्तान की एक विलायत (यानि प्रान्त) है जो उस देश के उत्तर-पूर्व में स्थित है। इसकी सरहद उज़बेकिस्तान से लगती हैं और उन दोनों के बीच आमू दरिया बहता है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ९३,७३० किमी२ है और सन् २००५ की जनगणना में इसकी आबादी १३,३४,५०० अनुमानित की गई थी। लेबाप प्रान्त की राजधानी का नाम भी तुर्कमेनाबात शहर है, जिसे पहले चारझ़ेव (Чәрҗев, Charzhew) बुलाया जाता था (जिसका अर्थ फ़ारसी में 'चार नदियाँ या नहरें' है, इसमें 'झ़' के उच्चारण पर ध्यान दें)। .

नई!!: तुर्कमेन भाषा और लेबाप प्रान्त · और देखें »

गूगल खोज

गूगल खोज या गूगल वेब खोज वेब पर खोज का एक इंजन है, जिसका स्वामित्व गूगल इंक के पास है और यह वेब पर सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला खोज इंजन है। अपनी विभिन्न सेवाओं के जरिये गूगल प्रति दिन कई सौ लाख विभिन्न प्रश्न प्राप्त करता है। गूगल खोज का मुख्य उद्देश्य अन्य सामग्रियों, जैसे गूगल चित्र खोज के मुकाबले वेबपृष्ठों से सामग्री की खोज करना है। मूलतः गूगल खोज का विकास 1997 में लैरी पेज और सेर्गेई ब्रिन ने किया। गूगल खोज मूल शब्द खोज क्षमता से परे कम से कम 22 विशेष सुविधाएं प्रदान करता है। इनमें समानार्थी शब्द, मौसम पूर्वानुमान, समय क्षेत्र, स्टॉक उद्धरण, मानचित्र, भूकंप डेटा, मूवी शोटाइम, हवाई अड्डा, होम लिस्टिंग और खेल स्कोर शामिल है। (नीचे देखें: विशेष सुविधाएं).

नई!!: तुर्कमेन भाषा और गूगल खोज · और देखें »

आनेउ

आनेउ (तुर्कमेनी: Änew; अंग्रेज़ी: Anau) तुर्कमेनिस्तान के आख़ाल प्रांत की राजधानी है। यह एक छोटा सी बस्ती है और १९८९ की जनगणना में इसकी आबादी सिर्फ़ ९,३३२ थी। यह शहर तुर्कमेनिस्तान की राष्ट्रीय राजधानी अश्क़ाबाद से केवल १२ किलोमीटर दक्षिणपूर्व में है। .

नई!!: तुर्कमेन भाषा और आनेउ · और देखें »

आख़ाल प्रान्त

तुर्कमेनिस्तान में आख़ाल प्रान्त (हरे रंग में) तुर्कमेनिस्तान के आख़ाल मैदान से कोपेत दाग़ पहाड़ों का नज़ारा आख़ाल प्रान्त (तुर्कमेनी: Ahal welaýaty, अंग्रेज़ी: Ahal Province, फ़ारसी) तुर्कमेनिस्तान की एक विलायत (यानि प्रान्त) है। यह उस देश के दक्षिण-मध्य में स्थित है और कोपेत दाग़ पर्वतों के साथ इसकी सरहदें ईरान और अफ़्ग़ानिस्तान से लगती हैं। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ९७,१६० किमी२ है और सन् २००५ की जनगणना में इसकी आबादी ९,३९,७०० अनुमानित की गई थी। आख़ाल प्रान्त की राजधानी आनेउ शहर है जो राष्ट्रीय राजधानी अश्क़ाबाद के पास ही दक्षिण-पूर्व में स्थित है। .

नई!!: तुर्कमेन भाषा और आख़ाल प्रान्त · और देखें »

काराकुम नहर

तुर्कमेनिस्तान के नक़्शे पर काराकुम नहर (Garagum Kanaly) दाएँ में आमू दरिया से शुरू होती देखी जा सकती है काराकुम नहर (रूसी: Каракумский канал, काराकुमस्की कानाल; तुर्कमेनी: Garagum kanaly, गारागुम कानाली; अंग्रेज़ी: Karakum canal) तुर्कमेनिस्तान में स्थित एक सिंचाई की नहर है जो आमू दरिया से पानी लेकर उसे काराकुम रेगिस्तान के पार ले जाती है। इसकी लम्बाई १,३७५ किलोमीटर है और यह दुनिया की सबसे लम्बी सिंचाई नहरों में से एक है।, Springer, 2009, ISBN 978-3-540-68487-9,...

नई!!: तुर्कमेन भाषा और काराकुम नहर · और देखें »

कोन्या-उरगेन्च

सोल्तान तेकेश मक़बरा गुतलुक-तेमिर मीनार कोन्या उरगेन्च या कोन्ये उरगेन्च (तुर्कमेन: Köneürgenç, अंग्रेज़ी: Konye-Urgench) मध्य एशिया के तुर्कमेनिस्तान देश के पूर्वोत्तरी भाग में उज़बेकिस्तान की सरहद के पास स्थित एक बस्ती है। यह उरगेन्च की प्राचीन नगरी का स्थल है जिसमें १२वीं सदी के ख़्वारेज़्म क्षेत्र की राजधानी के खँडहर मौजूद हैं। २००५ में यूनेस्को ने इन खँडहरों को एक विश्व धरोहर स्थल घोषित कर दिया।, UNESCO World Heritage Center, UNESCO, Accessed 19 फ़रवरी 2011 .

नई!!: तुर्कमेन भाषा और कोन्या-उरगेन्च · और देखें »

कोपेत दाग़

आख़ाल मैदान से कोपेत दाग़ का नज़ारा कोपेत दाग़ ईरान और तुर्कमेनिस्तान की सीमा पर स्थित हैं कोपेत दाग़ या कोपे दाग़ (तुर्कमेनी: Köpetdag, फ़ारसी:, अंग्रेज़ी: Kopet Dag), जिसे तुर्कमेन-ख़ोरासान पर्वत-शृंखला भी कहा जाता है, तुर्कमेनिस्तान और ईरान की सरहद पर ६५० किमी तक चलने वाली एक पर्वत शृंखला है। यह कैस्पियन सागर से पूर्व में स्थित है और तुर्कमेनिस्तान में इस शृंखला का सबसे बुलंद शिखर २,९४० मीटर ऊंचा एक पहाड़ है जो तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्क़ाबाद के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। ईरान की ज़मीन पर इस पहाड़ी सिलसिले का सबसे ऊंचा शिखर ३,१९१ मीटर ऊंचा है। .

नई!!: तुर्कमेन भाषा और कोपेत दाग़ · और देखें »

कोयतेनदाग़ शृंखला

कोयतेनदाग़ (तुर्कमेनी: Köýtendag), जिन्हें कुगितांगताऊ (Kugitangtau) भी कहते हैं, मध्य एशिया में दक्षिण-पूर्वी तुर्कमेनिस्तान में स्थित पामीर-अलाय पर्वतों की एक शाखा है। यह तुर्कमेनिस्तान की उज़बेकिस्तान के सुरख़ानदरिया प्रान्त के साथ लगी सरहद पर स्थित हैं। इस शृंखला का सबसे ऊँचा पहाड़ ३,१३९ मीटर लम्बा 'अयिरिबाबा' (Aýrybaba) है, जो पूरे तुर्कमेनिस्तान का सबसे ऊँचा पर्वत भी है। कोयतेनदाग़ प्राकृतिक आरक्षित क्षेत्र भी इन्ही पर्वतों के इलाक़े में स्थित है। .

नई!!: तुर्कमेन भाषा और कोयतेनदाग़ शृंखला · और देखें »

अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत

अफ़्ग़ानिस्तान के प्रांत और स्वतन्त्र शहर (संख्यांक तालिका से मिलाएँ) अफ़्ग़ानिस्तान के प्रान्त अफ़्ग़ानिस्तान के मुख्य प्रशासनिक विभाग हैं। मध्य एशिया के बहुत से अन्य देशों की तरह अफ़्ग़ानिस्तान में भी प्रान्तों को 'विलायत' बुलाया जाता है, मसलन हेलमंद प्रान्त का औपचारिक नाम 'विलायत-ए-हेलमंद' है। सन् २००४ में अफ़्ग़ानिस्तान में चौंतीस प्रान्त थे। हर प्रान्त की अध्यक्षता एक राज्यपाल करता है और हर प्रान्त अफ़्ग़ान संसद के ऊपरी सदन में (जिसे पश्तो में 'मेशेरानो जिरगा', यानि 'बुज़ुर्गों की सभा' कहते हैं) दो सदस्य भेजता है। .

नई!!: तुर्कमेन भाषा और अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत · और देखें »

अश्क़ाबाद

अश्क़ाबाद या अश्गाबात (तुर्कमेन: Aşgabat, फ़ारसी:; रूसी: Ашхабад, अंग्रेज़ी: Ashgabat) मध्य एशिया के तुर्कमेनिस्तान राष्ट्र की राजधानी और सबसे बड़ी नगरी है। २००१ की जनगणना में इसकी आबादी ६,९५,३०० थी और २००९ में इसकी अनुमानित आबादी १० लाख थी। अश्क़ाबाद काराकुम रेगिस्तान और कोपेत दाग़ पर्वत शृंखला के बीच में स्थित है। इसमें रहने वाले ज्यादातर लोग तुर्कमेन जाति के हैं हालाँकि यहाँ रूसी, अर्मेनियाई और अज़ेरियों के समुदाय भी रहते हैं। इस नगर का नाम फ़ारसी के 'इश्क़' और 'आबाद' शब्दों को मिलकर बना है और इसका अर्थ 'इश्क़ का शहर' है।, Bradley Mayhew, Lonely Planet, 2007, ISBN 978-1-74104-614-4,...

नई!!: तुर्कमेन भाषा और अश्क़ाबाद · और देखें »

अज़ेरी भाषा

अज़ेरी भाषा बोलने वाले क्षेत्र अज़रबैजानी, अज़ेरी या (कभी-कभी) तोर्की (अज़ेरी: आज़रबेयचांचा, आज़रबेयचान तुर्कचसी, आज़रबेयचान दिलि) अज़रबैजान और पश्चिमोत्तरी ईरान में अज़रबैजानी लोगों द्वारा बोली जाने वाली एक तुर्की भाषा है। यह तुर्की भाषा-परिवार की ओग़ुज़ शाखा की एक भाषा है और तुर्की, क़शक़ाई और तुर्कमेन भाषा से काफ़ी समानताएँ रखती है। विश्व भर में अज़ेरी बोलने वालों की संख्या २.५ से ३.५ करोड़ अनुमानित की गई है।, Peter Austin, University of California Press, 2008, ISBN 978-0-520-25560-9,...

नई!!: तुर्कमेन भाषा और अज़ेरी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

तुर्कमेनी भाषा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »