लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तीन बीघा गलियारा

सूची तीन बीघा गलियारा

तीन बीघा गलियारा भारत और बांग्लादेश की सीमा पर स्थित एक भारत का भूभाग है जो सितम्बर २०११ में बंगलादेश को लीज पर दे दिया गया ताकि बांग्लादेश के दहग्राम-अंगरपोटा नामक अंतर्वेशों (छिटमहल/enclaves) को सीधे भूमार्ग से बंगलादेश से जोड़ा जा सके। .

1 संबंध: भारत और बांग्लादेश के अंतर्वेश

भारत और बांग्लादेश के अंतर्वेश

भारत और बांग्लादेश के अंतर्वेश (छिटमहल या इन्क्लेव) भारत और बांग्लादेश की सीमा पर सैकड़ों अन्तर्वेश (ছিটমহল; Enclaves) हैं। भारत के अन्तर्वेशों की संख्या १०६ है जबकि बंगलादेश के अन्तर्वेशों की संख्या ९२ है। बांग्लादेश के अन्तर्वेश भारत के पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, असम तथा मेघालय राज्यों में हैं। २०१० की जनगणना के अनुसार इन अन्तर्वेशों में कुल 51,549 लोग रहते हैं जिनमें से 37,334 भारतीय अन्तर्वेशों पर तथा 14,215 बांग्लादेशी अन्तर्वेशों पर रहते हैं।इन्हें न तो बांग्लादेश और न ही भारत अपना नागरिक मानने को तैयार है। भारत में मौजूद बांग्लादेशी छिटमहलों में भारत सरकार विकास के काम नहीं कर पाती और बांग्लादेश में मौजूद भारतीय छिटमहलों में वहां की सरकार। समस्या के समाधान के लिए लंबे समय से लगी दोनों सरकारें 162 ऐसे छिटमहलों की अदलाबदली के लिए तैयार हो गई हैं। जून २०१५ के आरम्भ में भारतीय संसद में अदलाबदली को कानूनी जामा पहनाने के लिए अधिनियम पारित हो चुका है। .

नई!!: तीन बीघा गलियारा और भारत और बांग्लादेश के अंतर्वेश · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »