लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तिस्वाड़ी

सूची तिस्वाड़ी

तिस्वाड़ी, भारत के राज्य गोवा के उत्तर गोवा जिले का एक तालुक है। तिस्वाड़ी शब्द दो शब्दों तीस और बाड़ी से मिलकर बना है जिसका अर्थ है तीस बस्तियां। तिस्वाड़ी नाम, गौड़ सारस्वत ब्राह्मणों की उन तीस बस्तियों की द्योतक है जिनको उत्तर भारत के मगध क्षेत्र से प्रवासित ब्राह्मणों ने यहाँ बसाया था। भौगोलिक रूप से यह एक द्वीप है और इसकी उत्तरी सीमा का निर्धारण मांडवी नदी द्वारा होता है। दिवार और चोराव नामक द्वीप, तिस्वाड़ी तालुक का हिस्सा हैं और गोवा की राजधानी पणजी द्वीप की मुख्य भूमि पर स्थित है। तिस्वाड़ी में ही पुराने गोवा की स्थापना की गयी थी। बॉम जीसस बेसिलिका नामक शानदार गिरजाघर यहीं पर स्थित है। .

3 संबंधों: साष्टी, वेल्हास कोंक्विस्टास, उत्तर गोवा जिला

साष्टी

साष्टी (कोंकणी तथा मराठी: साष्टी; पुर्तगाली: साल्सेत या सैल्सेट / Salcete), भारत के गोवा राज्य के दक्षिण गोवा जिले की एक तालुक है। इसका प्रशासनिक मुख्यालय मडगांव है। स्थानीय मान्यता के अनुसार यह क्षेत्र, छियासठ गांवों के मिलकर बना है, इसीलिए इसका नाम साष्टी पड़ा है हालांकि, साल्सेट के विपरीत साष्टी क्षेत्र में मुरगांव तालुक भी शामिल है। साल्सेट के छ: कोमुनीदाद या ग्राम सहकारी संघ (कोंकणी: गांवकारी) हैं जिनके नाम है: राया, मडगांव, लौटोलिम, कर्टोरिम, वेरना और बेनौलिम है जबकि क्वेलोसिम, मुरगांव का कोमुनीदाद है। साल्सेट पूर्व में संगेम तालुक, पश्चिम में अरब सागर, उत्तर में तिस्वाड़ी और पोंडा तालुकाओं और दक्षिण में कानकोना और क्यूपेम तालुकाओं से घिरा है। .

नई!!: तिस्वाड़ी और साष्टी · और देखें »

वेल्हास कोंक्विस्टास

पुर्तगाली शासन के दौरान गोवा अपने चरम पर। वेल्हास कोंक्विस्टास को नारंगी से दर्शाया गया है। वेल्हास कोंक्विस्टास या पुरानी विजय (पुर्तगाली: Velhas Conquistas), 16 वीं सदी के दौरान पुर्तगाली भारत में शामिल किए गये गोवा के चार कोंसेल्होस (concelhos) या प्रशासनिक जिलों का एक समूह था। यह वो जिले थे जिनका पुर्तगालियों ने 1510 और उसके अगले कुछ वर्षों के दौरान अधिग्रहण किया था। वेल्हास कोंक्विस्टास के चार कोंसेल्होस, गोवा द्वीप (या तिस्वाड़ी), बारदेज़, मुरगांव और साल्सेट हैं। वेल्हास कोंक्विस्टास गोवा के मध्य भाग का निर्माण करते हैं और यह गोवा का सबसे अधिक विकसित क्षेत्र है। .

नई!!: तिस्वाड़ी और वेल्हास कोंक्विस्टास · और देखें »

उत्तर गोवा जिला

उत्तर गोवा और इसके तालुकाओं (तहसीलों) को बैंगनी वर्णों से दर्शाया गया है उत्तर गोवा जिला, भारतीय राज्य गोवा के दो जिलों में से एक है। जिले का क्षेत्रफल 1736 किमी² है और यह उत्तर और पूर्व में क्रमश: महाराष्ट्र के जिलों सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर से, दक्षिण में दक्षिण गोवा जिला और पश्चिम में अरब सागर से घिरा है। .

नई!!: तिस्वाड़ी और उत्तर गोवा जिला · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »