लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तिएर्रा देल फ़ुएगो

सूची तिएर्रा देल फ़ुएगो

तिएर्रा देल फ़ुएगो (Tierra del Fuego) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के दक्षिणी कोने पर स्थित एक द्वीपसमूह है। इसका मुख्य द्वीप चिली और आरजेन्टीना में बंटा हुआ ४८,१०० वर्ग किमी क्षेत्रफल का इस्ला ग्रान्दे दे तिएर्रा देल फ़ुएगो नामक टापु है। इस बड़े मुख्य-द्वीप के अलावा तिएर्रा देल फ़ुएगो समूह में केप होर्न और दिएगो रामीरेस जैसे कई अन्य द्वीप हैं। तिएर्रा देल फ़ुएगो और पृथ्वी के दक्षिणतम महाद्वीप अंटार्कटिका के अंटार्कटिक प्रायद्वीप में केवल १,००० किमी की समुद्री दूरी है।, Dallas Murphy, pg.

6 संबंधों: डारविन पर्वत (ऐन्डीज़), स्कोशिया चाप, हॉर्न अंतरीप, कोरदियेरा डारविन, अर्जेण्टीना, अंटार्कटिक प्रायद्वीप

डारविन पर्वत (ऐन्डीज़)

डारविन पर्वत (अंग्रेज़ी: Mount Darwin, स्पेनी: Monte Darwin) तिएर्रा देल फ़ुएगो पर बीगल जलसंधि से उत्तर में स्थित एक पर्वत है। यह ऐन्डीज़ पर्वतमाला की कोरदियेरा डारविन उपशाखा का सदस्य है। शिस्ट पत्थरों के बने इस पहाड़ की ऊँची दक्षिणी ढलानों पर भीमकाय हिमानियाँ (ग्लेशियर) चलती हैं। किसी ज़माने में यह तिएर्रा देल फ़ुएगो का सबसे बुलन्द पर्वत समझा जाता था लेकिन अब यह ख़िताब 'शिप्टन पर्वत' (Monte Shipton) के अनौपचारिक नाम से बुलाए जाने वाले एक २,५८० मीटर (८,४६० फ़ुट) ऊँचा पहाड़ को जाता है। .

नई!!: तिएर्रा देल फ़ुएगो और डारविन पर्वत (ऐन्डीज़) · और देखें »

स्कोशिया चाप

स्कोशिया चाप एक द्वीप चाप है जो स्कोशिया सागर की उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी सीमा परिभाषित करता है। .

नई!!: तिएर्रा देल फ़ुएगो और स्कोशिया चाप · और देखें »

हॉर्न अंतरीप

हॉर्न अंतरीप (Cabo de Hornos) तिएर्रा देल फ़ुएगो द्वीप समूह का दक्षिणतम बिंदु है। यह डार्क पारपथ की उत्तरी सीमा बनाता है। .

नई!!: तिएर्रा देल फ़ुएगो और हॉर्न अंतरीप · और देखें »

कोरदियेरा डारविन

कोरदियेरा डारविन (Cordillera Darwin) दक्षिण अमेरिका की ऐन्डीज़ पर्वतमाला की सबसे दक्षिणी श्रेणी है। यह तिएर्रा देल फ़ुएगो द्वीपसमूह के इस्ला ग्रान्दे दे तिएर्रा देल फ़ुएगो द्वीप के दक्षिणपश्चिमी भाग में स्थित है और पूरी तरह चिली देश में आती है।, Adrian E. Scheidegger, pp.

नई!!: तिएर्रा देल फ़ुएगो और कोरदियेरा डारविन · और देखें »

अर्जेण्टीना

आर्जेंटीना दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से दक्षिणी अमरीका का ब्राजील देश के बाद द्वितीय विशालतम देश है (क्षेत्रफल: २७,७६,६५६ वर्ग कि.मी.)। इसके उतत्र में ब्राजील पश्चिम में चिली तथा उत्तरपश्चिम में पराग्वे है। देश २२° द.अ. तथा ५५° द.अ. के मध्य ३७,७०० कि॰मी॰ की लंबाई में उत्तर दक्षिण फैला हुआ है। इसकी आकृति एक अधोमुखी त्रिभुज के समान है जो लगभग २,६०० कि॰मी॰ चौड़े आधार से दक्षिण की ओर संकरा होता चला गया है। उत्तर में यह बोलिविया एवं परागुए, उत्तर, पूर्व में युरुगए तथा ब्राजील और पश्चिम में चिली देश से घिरा है। अर्जेन्टीना का नाम अर्जेन्टम से पड़ा जिसाक अर्थ चाँदी होता है। चांदी के लिए प्रयुक्त लैटिन तथा स्पैनिश पर्यायवाची शब्दों से ही, जो क्रमश: 'अर्जेटम' एवं 'प्लाटा' हैं, अर्जेटीना और 'रायो डी ला प्लाटा' (देश की महान एस्चुअरी) का नामकरण हुआ है। आरंभ में यह उपनिवेश था जिसकी स्थापना स्पेन के चार्ल्स तृतीय ने पुर्तगाली दबाव को रोकने के लिए की थी। सन् १८१० ई. में देश की जनता ने स्पेन की सत्ता के विरुद्ध आंदोलन आरंभ किया जिसके परिणाम स्वरूप १८१६ ई. में यह स्वतंत्र हुआ। परंतु स्थायी सरकार की स्थापना १८५३ ई से ही संभव हुई। आर्जेटीना गणतंत्र के अतंर्गत २२ राज्यों के अतिरिक्त एक फेडरल जिला तथा टेरा डेल फ्यूगो, अंटार्कटिका महाद्वीप के कुछ भाग और दक्षिणी अतलांतक सागर के कुछ द्वीप हैं। .

नई!!: तिएर्रा देल फ़ुएगो और अर्जेण्टीना · और देखें »

अंटार्कटिक प्रायद्वीप

अंटार्कटिक प्रायद्वीप अंटार्कटिका की मुख्यभूमि का उत्तरतम हिस्सा है और पश्चिमी अंटार्कटिका में स्थित है। हिमचादर से ढका यह प्रायद्वीप (पेनिन्सुला) उत्तर में वेडेल सागर से लेकर दक्षिण में अंटार्कटिका की मुख्यभूमि के बड़े भूभाग तक १,३०० किमी लम्बा है। अंटार्कटिक प्रायद्वीप के सर्वोत्तरी छोर और दक्षिण अमेरिका के सबसे दक्षिणी द्वीप तिएर्रा देल फ़ुएगो के बीच १,००० किमी चौड़ा ड्रेक जलमार्ग है जो अपनी हिंसात्मक लहरों और तूफ़ानी परिस्थितियों के लिये मशहूर है। प्रायद्वीप पर कई देशों के अनुसंधान केन्द्र हैं।, Dallas Murphy, pg.

नई!!: तिएर्रा देल फ़ुएगो और अंटार्कटिक प्रायद्वीप · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

टिएरा डेल फ़ुएगो

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »