लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तारा देशपांडे

सूची तारा देशपांडे

तारा देशपांडे (जन्म ८ जून १९७५, मुंबई) एक भारतीय अभिनेत्री, लेखिका, पूर्व मॉडल और एमटीवी वीजे हैं। उन्होंने कई बहुप्रशंसित फिल्मों जैसे, सुधीर मिश्रा की "इस रात की सुबह नहीं " और कैजाद गुस्ताद की "बॉम्बे बॉयज" में अपनी उपस्थिति दर्शायी है। २००१ में अमेरिकी नागरिक से विवाह करने के बाद वह बोस्टन क्षेत्र चली गयीं, जहाँ वर्तमान में वह खानपान की एजेंसी चलती हैं। उनके पति हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के स्नातक हैं और वित्तीय कार्य करते हैं। तारा ने अपनी पहली पुस्तक २३ वर्ष की आयु में प्रकाशित की जिसका नाम था फिफ्टी एंड डन (हार्पर कॉलिन्स)। फिल्मों की दुनिया में प्रवेश करने से पूर्व वह एक मॉडल और एमटीवी वीजे थीं। उन्होंने अलीक पदमसी के नाटक बेगम समरू में मुख्य किरदार की भूमिका निभायी। उनकी नवीनतम पुस्तक जिसका नाम "ए सेंस फॉर स्पाइस: रेसिपीज एंड स्टोरीज फ्रॉम ए कोंकण किचन" (वेस्टलैंड प्रकाशक २०१२) है, सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तक बन गयी है। वह न्यूयॉर्क शहर और मुंबई आती जाती रहती हैं। .

2 संबंधों: रिया सेन, हिंदी चलचित्र, १९९० दशक

रिया सेन

रिया सेन (রিয়া সেন, pron.) (जन्म: रिया देव वर्मा, २४ जनवरी १९८१) एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। उनकी नानी सुचित्रा सेन, माँ मुनमुन सेन और बहन राइमा सेन भी अभिनेत्रियाँ रही हैं, इस तरह रिया मूलतः अभिनेताओं के परिवार में से है। उन्होंने अपना अभिनय करियर सन् १९९१ में फ़िल्म विषकन्या में एक बाल कलाकार के रूप में शुरू किया। उनको अपने फिल्म कैरियर की पहली व्यवसायिक सफलता सन् २००१ में एन. चंद्रा द्वारा दिग्दर्शित कम बजट वाली सेक्स कॉमेडी हिन्दी फ़िल्म स्टाइल में मिली। उनकी कुछ अन्य फ़िल्मों में निर्माता प्रीतिश नंदी की संगीतमय हिंगलिश (Hinglish) फ़िल्म झंकार बीट्स (2001), शादी नं. 1 (2005) और मलयालम में हॉरर फ़िल्म अनंथाभाद्रम (2005) शामिल है। सोलह साल की उम्र में जब रियाने फाल्गुनी पाठक के संगीत विडियो याद पिया की आने लगी में काम किया, तब पहली बार उनको एक मॉडल के रूप में पहचाना गया। तब से वह संगीत वीडियो, टेलिविजन विज्ञापनों, फैशन शो में और पत्रिका के आवरण पर दिखाई देने लगी। रिया ने एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी काम किया है और ऐड्स (AIDS) के प्रति जागरुकता फैलाने वाले एक संगीत विडियो में आयी, जिसका लक्ष्य लोगों के बीच इस बीमारी के बारे में बडे पैमाने में फैली गलतफ़हमियां को दूर करने का था। उन्होंने बाल नेत्र-चिकित्सा के लिया धन जुटाने में भी मदद की। अब तक रिया को अभिनेता अश्मित पटेल के साथ एम्एम्एस (MMS) क्लिप, फोटोग्राफर दब्बू रत्नानी के वार्षिक कैलेंडर में उनके अर्धनग्न चित्र और रूढ़िवादी भारतीय फ़िल्म उद्योग में बड़े परदे पर चुम्बन देनें को ले कर विवादों का सामना करना पड़ा हैं। .

नई!!: तारा देशपांडे और रिया सेन · और देखें »

हिंदी चलचित्र, १९९० दशक

1990 दशक के हिंदी चलचित्र। .

नई!!: तारा देशपांडे और हिंदी चलचित्र, १९९० दशक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »