लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ताई पर्वत

सूची ताई पर्वत

ताई पर्वत की एक ढलान पर एक मंदिर का दृश्य ताई पर्वत (चीनी: 泰山, ताई शान; अंग्रेजी: Mount Tai) चीन के पूर्वी शानदोंग प्रान्त में ताईआन शहर के उत्तर में स्थित एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाला पहाड़ है। यह चीन के 'पांच सबसे पवित्र पर्वतों' में से एक है और ताओ धर्म में इसकी बहुत अहमियत है। कम-से-कम पिछले ३,००० वर्षों से इस पहाड़ पर पूजा की जा रही और और आज भी इसकी बहुत मान्यता है।, Shun-xun Nan, Nan Shunxun, Beverly Foit-Albert, Himalayan Institute Press, 2007, ISBN 978-0-89389-262-3,...

2 संबंधों: ताईआन, शानदोंग

ताईआन

ताईआन शहर से ताई पर्वत का नज़ारा ताईआन (चीनी: 泰安, अंग्रेज़ी: Tai'an) जनवादी गणराज्य चीन के पूर्वी भाग में स्थित शानदोंग प्रांत का एक शहर है। यह प्रान्त की राजधानी जीनान से दक्षिण में स्थित है और प्रसिद्ध ताई पर्वत के इर्द-गिर्द बसा हुआ है। इसके पश्चिम में पीली नदी आती है जिसके पार हेनान प्रान्त है। २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ५४,९४,२०० थी जिसमें से १५,९४,८७७ शहरी नागरिक और बाक़ी ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी थे। .

नई!!: ताई पर्वत और ताईआन · और देखें »

शानदोंग

शानदोंग (山东, Shandong) जनवादी गणराज्य चीन के पूर्वी तट पर स्थित एक प्रांत है। इस प्रान्त ने चीन के इतिहास में एक अहम केन्द्रीय भूमिका निभाई है। चीनी सभ्यता यहीं पीली नदी के अंतिम भाग में जन्मी थी। यह चीन में ताओ धर्म, बौद्ध धर्म और कुन्फ़्यूशियसी धर्म के लिए एक अति-महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक भूमि रही है। शानदोंग का ताई पर्वत ताओ धर्म के सबसे पवित्र तीर्थों में से एक है और यहाँ ३,००० से पूजा चलती आ रही है। प्रान्त की राजधानी जीनान से दक्षिण में चीन के सबसे पुराने बौद्ध स्थल हैं। चूफ़ू शहर कनफ़्यूशियस का जन्मस्थान है। उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम जाने वाले बहुत से मार्गों पर स्थित होने से शानदोंग आर्थिक नज़रिए से हमेशा केन्द्रीय रहा है। १९वीं सदी में शुरू हुई राजनैतिक अस्थिरता और आर्थिक मुश्किलों के बाद वर्तमान में शानदोंग प्रान्त चीन के सबसे विकसित और बड़ी आबादी वाले प्रान्तों में से एक है।, David Leffman, Martin Zatko, Penguin, 2011, ISBN 978-1-4053-8908-2 .

नई!!: ताई पर्वत और शानदोंग · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »