लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ताई-कादाई भाषाएँ

सूची ताई-कादाई भाषाएँ

ताई-कादाई भाषाओँ का फैलाव ताई-कादाई भाषाएँ (Tai-Kadai), जिन्हें दाई, कादाई और क्रा-दाई भी कहा जाता है, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण चीन और दक्षिण-पूर्वी एशिया में बोली जाने वाली सुरभेदी भाषाओँ का एक समूह है। इनमें थाई भाषा (थाईलैंड की राष्ट्रभाषा) और लाओ भाषा (लाओस की राष्ट्रभाषा) शामिल है। दुनिया भर में लगभग १० करोड़ लोग ताई-कादाई भाषाएँ बोलते हैं। ऍथनोलॉग भाषा-सूची के मुताबिक़ विश्व में ९२ ताई-कादाई भाषाएँ बोली जाती हैं जिनमें से ७६ इस भाषा-परिवार की काम-ताई (Kam-Tai) शाखा की सदस्य हैं। दक्षिण-पूर्वी चीन के गुइझोऊ और हाइनान प्रान्तों में इन भाषाओँ की सबसे ज़्यादा विविधता मिलती है, जिस से भाषावैज्ञानिकों का अनुमान है कि शायद वही इस भाषा-परिवार की गृह-भूमि है जहाँ से यह आसपास के अन्य इलाक़ों में फैली।, Anthony Van Nostrand Diller, Psychology Press, 2008, ISBN 978-0-7007-1457-5,...

13 संबंधों: झुआंग लोग, ताई भाषाएँ, ताई लोग, तुयेन क्वैंग प्रान्त, तौन्गयी, थाई भाषा, लाई चाऊ प्रान्त, लाओ भाषा, शान भाषा, शान लोग, हुंग येन प्रान्त, है नैम प्रान्त, करेन भाषाएँ

झुआंग लोग

गुआंगशी प्रांत के लोंगझोऊ ज़िले की कुछ महिला झुआंग कलाकार पिंग आन, एक झुआंग गाँव झुआंग (झुआंग: Bouxcuengh, चीनी: 壮族, अंग्रेज़ी: Zhuang) दक्षिणी चीन में बसने वाली एक मानव जाति का नाम है। यह अधिकतर चीन के गुआंगशी प्रांत में रहते हैं, जिस वजह से उसे 'गुआंगशी झुआंग स्वशासित प्रदेश' (Guangxi Zhuang Autonomous Region) भी कहा जाता है। इसके आलावा झुआंग समुदाय युन्नान, गुआंगदोंग, गुइझोऊ और हूनान प्रान्तों में भी मिलते हैं। कुल मिलाकर दुनिया भर में झुआंग लोगों की आबादी १.८ करोड़ है। हान चीनी लोगों के बाद यह चीन का दूसरा सबसे बड़ा जातीय समुदाय है। झुआंग भाषाएँ ताई-कादाई भाषा-परिवार की सदस्य हैं - इस परिवार की भाषाएँ पूर्वोत्तर भारत में भी मिलती हैं। .

नई!!: ताई-कादाई भाषाएँ और झुआंग लोग · और देखें »

ताई भाषाएँ

ताई भाषाएँ (Tai languages) या झुआंग-ताई भाषाएँ (Zhuang–Tai languages), जो थाई भाषा में फासाथाय (ภาษาไท, अर्थ: भाषा-थाई) या फासाताय (ภาษาไต) कहलाती हैं, दक्षिणपूर्व एशिया की ताई-कादाई भाषा-परिवार की एक शाखा है। इसमें थाईलैण्ड की राष्ट्रभाषा, थाई, लाओस की राष्ट्रभाषा, लाओ भाषा, बर्मा की शान भाषा और चीन के गुआंगशी प्रान्त की झुआंग भाषा शामिल हैं। .

नई!!: ताई-कादाई भाषाएँ और ताई भाषाएँ · और देखें »

ताई लोग

ताई लोग (Tai) उन भिन्न समुदायों का सामूहिक नाम है जो आदि-ताई भाषा बोलने वाले प्राचीन लोगों के आधुनिक वंशज हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो अब ताई भाषाएँ नहीं बोलते। पूर्वोत्तर भारत के अहोम लोग जो अब हिन्द-आर्य भाषा-परिवार की असमिया भाषा बोलते हैं, चीन के युन्नान और अन्य दक्षिणी भागों के कुछ समुदाय, थाई लोग (जो थाईलैण्ड में बहुसंख्यक हैं), वियतनामी लोग, लाओस के लाओ समुदाय के लोग, बर्मा के शान लोग सभी इस विविध ताई महासमुदाय के सदस्य हैं। .

नई!!: ताई-कादाई भाषाएँ और ताई लोग · और देखें »

तुयेन क्वैंग प्रान्त

तुयेन क्वैंग (वियतनामी: Tuyên Quang) दक्षिणपूर्वी एशिया के वियतनाम देश का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्थित है। इसकी उत्तरी और पूर्वी सीमाएँ चीन के गुआंगशी प्रान्त के साथ लगती हैं। .

नई!!: ताई-कादाई भाषाएँ और तुयेन क्वैंग प्रान्त · और देखें »

तौन्गयी

तौन्गयी (बर्मी: တောင်ကြီးမြို့, शान: ဝဵင်းတွင်ႇၵျီး, अंग्रेज़ी: Taunggyi) बर्मा का एक शहर है और उस देश के शान राज्य की राजधानी है। यह १,४३६ मीटर (४,७१२ फ़ुट) की ऊँचाई पर शान पहाड़ियों में स्थित है। .

नई!!: ताई-कादाई भाषाएँ और तौन्गयी · और देखें »

थाई भाषा

थाई भाषा (थाई: ภาษาไทย) थाईलैंड की मातृभाषा और राष्ट्रभाषा है और यहाँ के ९५% लोग यही भाषा बोलते हैं। .

नई!!: ताई-कादाई भाषाएँ और थाई भाषा · और देखें »

लाई चाऊ प्रान्त

लाई चाऊ (वियतनामी: Lai Châu) दक्षिणपूर्वी एशिया के वियतनाम देश का एक प्रान्त है। यह देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में स्थित है। .

नई!!: ताई-कादाई भाषाएँ और लाई चाऊ प्रान्त · और देखें »

लाओ भाषा

लाओ या लाओतियन ताई-कादाई भाषा-परिवार की भाषा है। यह लाओस की आधिकारिक भाषा है, इसके अलावा यह थाईलैंड के उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में बोली जाती है, जहां इसे इशान भाषा कहते हैं। लाओ भाषा अबुगिडा लिपि में लिखी जाती है। आधिकारिक मानक नहीं होने की वजह से वियतनामी बोली मानक बन गई है। श्रेणी:भाषाएँ श्रेणी:ताई-कादाई भाषाएँ श्रेणी:विश्व की प्रमुख भाषाएं श्रेणी:ताई भाषाएँ.

नई!!: ताई-कादाई भाषाएँ और लाओ भाषा · और देखें »

शान भाषा

शान भाषा (बर्मी: လိၵ်ႈတႆး) बर्मा के शान राज्य में रहने वाले शान समुदाय की भाषा है, हालाँकि इसे कुछ हद तक बर्मा के कचिन राज्य, उत्तरी थाईलैण्ड और (कम होती हुई संख्या में) भारत के असम राज्य में भी बोला जाता है। यह ताई-कादाई भाषा-परिवार की सदस्य है और एक सुरभेदी भाषा है। इसका थाई भाषा से सम्बन्ध है क्योंकि वह भी एक ताई-कादाई भाषा है। .

नई!!: ताई-कादाई भाषाएँ और शान भाषा · और देखें »

शान लोग

शान दक्षिणपूर्वी एशिया में बसने वाला एक समुदाय है जो मुख्य रूप से बर्मा के शान राज्य से सम्बन्धित है, हालांकि यह बर्मा के अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तरी थाईलैण्ड, लाओस, चीन के युन्नान प्रान्त और, कुछ हद तक, भारत के पूर्वोत्तरी भाग में भी पाये जाते हैं। यह शान भाषा नामक एक ताई-कादाई भाषा बोलते हैं।yfhjhgjhgcb cn cnbcnb.

नई!!: ताई-कादाई भाषाएँ और शान लोग · और देखें »

हुंग येन प्रान्त

हुंग येन (वियतनामी: Hưng Yên) दक्षिणपूर्वी एशिया के वियतनाम देश का एक प्रान्त है। यह देश के लाल नदी डेल्टा क्षेत्र में और वियतनाम के उत्तरी भाग में स्थित है। .

नई!!: ताई-कादाई भाषाएँ और हुंग येन प्रान्त · और देखें »

है नैम प्रान्त

है नैम (वियतनामी: Hà Nam) दक्षिणपूर्वी एशिया के वियतनाम देश का एक प्रान्त है। यह देश के लाल नदी डेल्टा क्षेत्र में और वियतनाम के उत्तरी भाग में स्थित है। .

नई!!: ताई-कादाई भाषाएँ और है नैम प्रान्त · और देखें »

करेन भाषाएँ

करेन भाषाएँ (Karen languages) बर्मा में लगभग ७० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली सुरभेदी भाषाओं का एक समूह है। यह औपचारिक रूप से चीनी-तिब्बती भाषा-परिवार की एक उपशाखा हैं लेकिन इनमें उस परिवार से बहुत अंतर हैं। कुछ भाषावैज्ञानिकों के अनुसार यह पड़ोस में बोली जाने वाली मोन और ताई-कादाई भाषाओं का प्रभाव है। .

नई!!: ताई-कादाई भाषाएँ और करेन भाषाएँ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ताई-कादाई भाषा, ताई-कादाई भाषा परिवार, ताई-कादाई भाषा-परिवार

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »